Category: Panchkula

  • Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर भड़कीं रेणु भाटिया, लिया सख्त Action, देखें वीडियो

    Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर भड़कीं रेणु भाटिया, लिया सख्त Action, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मशहूर बादशाह का टटीरा गाने पर बड़ा एक्शन लेने के बाद अब बॉलीवुड के गीत सरके चुनर तेरी सरकी के गीत में इस्तेमाल आपत्तिजनक शब्दों को लेकर महिला आयोग ने एक्शन लिया है। हरियाणा महिला आयोग ने आपत्तिजनक शब्दों को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर ऐसे गानों को प्रसारित करने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि पहले कभी सुना करते थे कि हॉलीवुड में ऐसे होता है लेकिन अब हमारा बॉलीवुड भी इसी पद्धति पर चल रहा है।

    हमारे बड़ा स्टार हो या छोटा स्टार हो हर कोई रातों-रात अमीर भी होना चाह रहा है, पैसा भी कमाना चाहता है और पॉपुलर भी होना चाह रहा है परंतु हम इस बात के लिए बिल्कुल अफसोस करते हैं लेकिन अपनी संस्कृृति की धज्जियां उड़ा के संस्कृति को गिराकर नहीं। अपनी संस्कृति को धूल में मिलाकर नहीं। कम से कम ऐसा नहीं क्योंकि हम जो कर रहे हैं वह आने वाली जनरेशन पर हमारे युवा पीढ़ी से भी बाद में हमारी अपकमिंग जेनरेशन से उन पर हम क्या संदेश दे रहे हैं। उनकी क्या आइकोन्स बना रहे हैं उनको क्या मैसेज देना चाहते हैं उनका क्या फ्यूचर बनाना चाहते हैं। सरकी चुनरिया करके हम लड़कियों को क्या दिखाना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले बादशाह जिस तरह से घोड़ी बनाना चाह रहा है। लड़कियों को क्या दिखाना चाहते हैं और उसका कॉन्सेप्ट क्या है। घटिया भाषा और घटिया गाना गाकर खुद को हरियाणा का बेटा कहना। उन्होंने कहा कि हरियाणा से बेटी बचाओ शुरु हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग के जरिए से हर राज्य की महिला योग से आवाहन किया कि इस तरह जो बेटियों के लिए सोचते हैं। उनके शो न होने दें। उन्होंने कहा कि बादशाह के गाने में खलबली मची और उसका शो नहीं होने दिया गया। हाल ही में रिलीज हुए गाने सरकी चुनर को लेकर बोलते हुए कहा कि परसो यह गाना रिलीज हुआ और इसमें एक्टर संजय दत्त और नोरा फतेही गाने हैं, उसमें घटियापन था। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके कोई भी फिल्म अप्रूव होती है।

    सेंसर बोर्ड से होती है। इस बार संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना पास करने के लिए सेंसर बोर्ड में कौन बैठा था। इसके बारे में पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्या यह भारत की परंपरा है। उन्होंने कहा कि इस गाने का गीतकार ऑस्कर विनर है। इस गाने के पीछे कौन है। ऑस्कर वालों की ऐसी सोच क्यों शेयर करें।

     

     

     

  • Civil अस्पताल में 30 हजार रुपये चुराने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Civil अस्पताल में 30 हजार रुपये चुराने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: ढकोली के सिविल अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के बीच एक्टिव जेबकतरा गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है। हैरानी की बात ये हैं कि इस गैंग में शामिल महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर अस्पताल में घूमती थी ताकि किसी को उन पर शक न हो। इसी चालाकी का फायदा उठाकर ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाती थी और पलक झपकते ही पैसे साफ कर देती थी।

    ताजा मामला उस समय सामने आया जब करनैल सिंह अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। पर्ची कटवाने के दौरान चार महिलाएं उनके आस-पास आकर खड़ी हो गई। कुछ ही मिनटों में 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तेज कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के अंदर चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22,500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी समय से एक्टिव है और अन्य वारदातों में भी शामिल है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि पूछताछ में और भी खुलासे हो पाएं। ऐसे में अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी एक्टिव रहने की जरुरत है।

     

     

  • जाहरवीर गुगामाड़ी पर चला पीला पंजा, High Court के आदेशों पर हुई कार्रवाई, देखें वीडियो

    जाहरवीर गुगामाड़ी पर चला पीला पंजा, High Court के आदेशों पर हुई कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-21 में जाहरवीर गुगामाड़ी पर जिला टाउन एंड कन्ट्री प्लानिंग विभाग की एनएचएआई के साथ बड़ी कार्यवाही की है। विभाग के द्वारा जेसीबी की मदद से बने जाहरवीर गुगामाड़ी पर पीला पंजा चलाया गया है। कार्यवाही के विरोध में सनातन टास्क फोर्स के सदस्यों ने इसका विरोध किया है।

    डीटीपी विभाग की अधिकारी रुबी मोहन ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशों पर यह कार्रवाई की जा रही है। सनातन टास्क फोर्स ने इसका विरोध किया जिसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि यह मंदिर 80 साल से ज्यादा पुराना है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

     

     

  • खेर की लकड़ी चोरी करने के मामले में 10 आरोपियों को किया गया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    खेर की लकड़ी चोरी करने के मामले में 10 आरोपियों को किया गया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला: आसरे वाली गांव में खेर की लकड़ी चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा आज गिरफ्तार किए गए। 10 आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां पर जिला अदालत के द्वारा सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड मिला है। बता दें कि बरवाला के गांव आसरेवाली में वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में खेर के पेड़ों की चोरी करने के मामला सामने आया था। इसके लेकर पुलिस के द्वारा इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया था। इस मामले में करीब 1100 खैर के पेड़ काटकर चोरी किए गए थे।

    अब इस मामले में एक के बाद एक कई गिरफ्तारियां हो रही है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में से तीन आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

    इसको एसआईटी के द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। विभाग के भी यदि अधिकारी शामिल हुए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। इस पूरे मामले में वाइल्डलाइफ विभाग के अधिकारियों की क्या जिम्मेदारी है।

    उसको लेकर भी पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है क्योंकि वाइल्डलाइफ विभाग के नाक के नीचे तड़के से 1100 खैर के पेड़ काट कर चोरी किए गए। अब देखना यह होगा कि जांच में विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत पाई जाती है। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

     

  • Train की चपेट में आने से कटी लड़की की उंगलियां, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Train की चपेट में आने से कटी लड़की की उंगलियां, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-19 में उस समय सनसनी फैल गई जब कटी हुई उंगलियां मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस कटी हुई उंगलियों की जांच शुरु कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह उंगलियां पास में ही रहने वाली 11 साल की एक बच्ची की है।

    यह उंगलियां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से कटी हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जीआरपी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घायल लड़की को पीजीआई में भर्ती कर दिया गया है। वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।

    इस मामले में पुलिस का कहना है कि सेक्टर-19 के इंचार्ज मलकीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि कटी हुई उंगलियां मिली हैं। उन्हें सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो सामने आया कि 11 साल की एक लड़की की रेलवे ट्रैक के नीचे आने से उंगलियां कटी थी।

    इससे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर रेलवे पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि ट्रैक पर खून भी पड़ा था। फिलहाल इस मामले को लेकर जीआरपी पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

     

     

  • England से अमेरिका भेजने का झांसा देकर 28 लाख हड़पने के मामले में पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    England से अमेरिका भेजने का झांसा देकर 28 लाख हड़पने के मामले में पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस की एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने यूके से अमेरिका भेजने का झांसा देकर करीबन 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में 71 साल के श्याम लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्याम लाल वासी रायपुर रानी जिला पंचकूला के तौर पर हुई है। इस बारे में चंडीमंदिर थाने में 31 जनवरी को भारतीय न्याय संहित की धारा 61, 316 (2), 318 (4) तथा इमिग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 24 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

    पुलिस जांच के मुताबिक, पंजाब के रहने वाले शख्स ने पुलिस को शिकायत में यह बताया कि साल 2023 में वो इंग्लैंड गया था परंतु वहां पर स्थायी तौर पर रहने और रोजगार की समस्या के कारण वह अमेरिका जाना चाहता था। इस दौरान उसके परिचितों के जरिए से उसकी मुलाकात आरोपी वीर सिंह उर्फ मिट्टू उर्फ जॉन और उसके पिता श्याम लाल से करवाई गई। उन्होंने खुद को एजेंट बताते हुए उसे इंग्लैंड से अमेरिका भेजने का भरोसा दिया है। आरोपियों ने यह काम करवाने के लिए लगभग 30 लाख रुपये की मांग की।

    इसके बाद आपसी बातचीत में सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता के पिता लखविंदर सिंह ने जमीन बेचने और रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपियों को कुल 25 लाख रुपये दिए। इनमें से 15 लाख रुपये नकद पंचकूला सेक्टर-25 में दिए गए। वहीं 10 लाख रुपये अलग-अलग खातों से आरोपी श्याम लाल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरु करने का भरोसा दिलवाया लेकिन रास्ते में डंकी रुट के जरिए उसे कई देशों में भटकना पड़ा।

    आरोपियों ने इस दौरान 3 लाख रुपये भी दिलवाए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस अवैध रास्ते से यात्रा के दौरान उसे फ्रांस, स्पेन और बाकी देशों में कई दिनों तक कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद विभिन्न देशों की कस्टडी और कैंपों में रहने के बाद आखिरकार उसे मार्च 2025 में भारत वापिस भेजा गया।

    भारत लौटने के बाद जब शिकायतकर्ता ने आरोपियों से पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया और धमकियां देना शुरु कर दिया। शिकायत मिलने के बाद एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट पंचकूला ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जांच के दौरान इंचार्ज योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई दीपक ने 12 मार्च 2026 को आरोपी श्याम लाल को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    आरोपी का बेटा अमेरिका में रहकर लोगों को विदेश भेजने का रैकेट चलाता है। इसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया जाएगा। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी ने फ्रॉड की रकम से जमीन खरीदने का सौदा किया था। इसकी जांच चल रही है और पुलिस उस व्यक्ति का पता लगा रही है। जिससे जमीन का सौदा किया गया था। इसके साथ ही पुलिस फ्रॉड की रकम से खरीदी गई अन्य संपत्तियों का भी पता लगा रही है और कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत ऐसी सभी संपत्तियों को सीज किया जाएगा।

    डीसीपी ने आम लोगों से अपील की है कि वो विदेश जाने के लिए हमेशा अधिकृत और लाइसेंस प्राप्त एजेंटों के जरिए ही प्रक्रिया अपनाएं। किसी भी एजेंट को बड़ी राशि देने से पहले उसकी वैधता की जांच जरुर करें और सभी लेन-देन बैंकिंग जरिए से ही करें। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कई लोग जल्दी विदेश जाने के लालच में बिना जांच-पड़ताल के अवैध एजेंटों के झांसे में आ जाते हैं जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ता है।

    यदि कोई व्यक्ति विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता है या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तुरंत पुलिस या एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सूचना दें।

     

     

     

     

     

  • Rapper Badshah की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी को लेकर आदेश जारी  देखें वीडियो

    Rapper Badshah की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी को लेकर आदेश जारी देखें वीडियो

    पंचकूलाः गायक व रैपर बादशाह उर्फ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दऱअसल, टटीरी गाने को लेकर छिड़ा विवाद लगातार बढ़ रहा है। वहीं आज रैपर बादशाह को लेकर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए है। इसी के साथ पासपोर्ट जब्त करने के आदेश भी दिए गए।

    दरअसल, आज रैपर बादशाह के वकील अक्षय दहिया महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के सामने पेश हुए। उन्होंने बादशाह के व्यस्त होने की बात कही, जिस पर चेयरपर्सन ने 3 बजे तक का समय दिया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰੈਪਰ ਬਾਦਸ਼ਾਹ ਲਈ ਵਧੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ : ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਦੇ ਹੁਕਮ!

    उन्होंने कहा कि बादशाह अभी व्यस्त हैं और उन्होंने माफी मांग ली है। जिस पर आयोग की चेयरपर्सन ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए है और पासपोर्ट जब्त करने के लिए भी कहा गया है।

  • Haryana News: IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े बड़े घोटाले की जांच तेज, एसीबी ने प्रेस वार्ता कर किए कई खुलासे, देखें वीडियो

    Haryana News: IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े बड़े घोटाले की जांच तेज, एसीबी ने प्रेस वार्ता कर किए कई खुलासे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः IDFC First Bank से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में Haryana Anti Corruption Bureau (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को एसीबी की डीजीपी Charu Bali और एसपी Gangaram Poonia ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जांच से जुड़े कई अहम तथ्य साझा किए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने फर्जी कंपनियां बनाकर सरकारी विभागों के खातों से पैसे ट्रांसफर करवा लिए। अब एसीबी पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर इस घोटाले में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

    फर्जी कंपनियों के जरिए किया गया पैसों का हेरफेर
    जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले कई फर्जी कंपनियां तैयार कीं। इन कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोले गए और फिर सरकारी विभागों के खातों से पैसे इन खातों में ट्रांसफर किए गए। एसीबी के अनुसार यह पूरा काम काफी योजनाबद्ध तरीके से किया गया, ताकि पैसे का स्रोत आसानी से पकड़ में न आए।

    12 बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे पैसे
    जांच के दौरान एसीबी को अब तक 12 ऐसे बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें सरकारी पैसों को ट्रांसफर किया गया था। इन खातों से जुड़े लोगों की पहचान भी कर ली गई है और उनसे पूछताछ जारी है। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इन खातों के जरिए पैसे को अलग-अलग जगहों पर भेजने की भी कोशिश की गई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है।

    अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
    इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 6 बैंक कर्मचारी, 4 निजी व्यक्ति, 1 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 10 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य से पूछताछ जारी है।

    100 बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी
    एसीबी ने इस मामले में आगे की जांच के लिए करीब 100 बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि इन खातों के जरिए भी पैसे के लेन-देन का शक है। जांच एजेंसी का उद्देश्य यह पता लगाना है कि घोटाले की रकम आखिर किन-किन लोगों तक पहुंची और इसमें कितने लोग शामिल थे।

    हर ट्रांजेक्शन की हो रही है जांच
    एसीबी की टीम अब एकाउंटिंग और बैंकिंग विशेषज्ञों की मदद से सभी संदिग्ध ट्रांजेक्शनों की जांच कर रही है। हर अनाधिकृत लेन-देन को ट्रेस किया जा रहा है ताकि पूरे घोटाले की सच्चाई सामने आ सके। अधिकारियों के मुताबिक जिन सरकारी पैसों की जानकारी पहले नहीं मिल पा रही थी, उनमें से कुछ रकम अब ट्रेस हो चुकी है।

    आगे और बड़े खुलासों की संभावना
    यह घोटाला मुख्य रूप से हरियाणा सरकार के अलग-अलग विभागों के फंड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एसीबी का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। जांच एजेंसी अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग या अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

     

     

     

     

  • इस इलाके में Drone गिरने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    इस इलाके में Drone गिरने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी क्षेत्र के सुखा बास बल्दवाला इलाके में एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में बरामद हुआ। जिसको लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने सरपंच को मामले संबंधी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सरपंच ने ड्रोन के बारे में पुलिस को अवगत करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ड्रोन को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

    अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह ड्रोन कहां से आया था। पुलिस का कहना है कि आस पास के लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं ड्रोन कहां से आया है कि इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

  • Blind Couple के साथ 3 दिन से सो रहा था सांप, महिला पुलिस कर्मी ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    Blind Couple के साथ 3 दिन से सो रहा था सांप, महिला पुलिस कर्मी ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 25 में स्थित घर में आंखों से अंधे पति पत्नी के साथ 3 दिन तक बेड पर खतरनाक सांप सो रहा था। इस घटना का पता चलने पर महिला कांस्टेबल लवलेश कुमारी घर पर पहुंची और खतरनाक सांप को काबू किया। बताया जा रहा है कि अगर समय पर इस खतरनाक सांप को ना पकड़ा जाता तो दोनों दपंति की जान को खतरा हो सकता था। दंपति की जान बचाने के बाद बहादुर हेड कांस्टेबल दोबारा से चर्चा का विषय बनी हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने बिना किसी स्नेक किट के सांप को सुरक्षित मोरनी के जंगलों में छोड़ दिया है। लवलेश कुमारी ने बताया कि वह ड्यूटी खत्म करके अपने किसी निजी काम से सेक्टर 21 कि मार्केट गई थी। इस दौरान करीब 7 बजे एक फोन आया कि सेक्टर 25 के एक घर में खतरनाक सांप घुस गया है। घर में पति-पत्नी मौजूद और उन्हें आंखों से दिखाई नहीं देता। लवलेश कुमारी ने बताया कि सांप काफी लंबा और खतरनाक था। महिला कांस्टेबल ने बताया कि घटना के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंची और बिना स्नेक किट से सांप को सुरक्षित पकड़कर मोरनी के जंगलों में छोड़ दिया गया। लवलेश कुमारी ने बताया कि हैरानी इस बात की है कि 3 दिन तक खतरनाक सांप घर में बेड पर मौजूद था। लोगों का कहन है कि शायद तीन दिनों से सांप साथ ही सो रहा है। कांस्टेबल के अनुसार यह रस्लवाइपर सांप भारत के 3 सबसे जहरीले सांपों में आता है। अगर ये सांप किसी को काट ले तो व्यक्ति को मौत हो सकती है। सांप के काटने से इंसान के शरीर में खून जमा हो जाता है और किडनी और हर्ट को डैमेज करता है। यह सांप कोबरा से भी काफी खतरनाक होता है।