Category: Panchkula

  • Haryana News: बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दी जान से मारने की धमकी, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News: बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दी जान से मारने की धमकी, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर के रैली गांव में रात करीब 11:30 बजे कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इस हमले में घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। शोर सुनकर बाहर निकले लोगों को आरोपियों ने सरेआम जान से मारने की धमकियां दीं और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, पंचकूला के रैली गांव में रात करीब 11:30 बजे 107 नंबर के सामने स्थित एक घर पर कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। हमलावरों ने इलाके में गुंडागर्दी करते हुए गाली गलोज भी दी। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद है जिसमें कुछ नौजवान घर पर पत्थर मारते और धमकियां देते साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब पथराव की आवाज सुनकर गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो सभी शरारती तत्व मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मियों ने केवल यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि संबंधित लोग थाने जाकर शिकायत दर्ज कराएं, जिसके बाद वे वापस लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से गांव का माहौल खराब हो रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
  • Ligal Advisors Private Limited कंपनी से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड, देखें वीडियो

    Ligal Advisors Private Limited कंपनी से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-2 स्थित हाउस नंबर 225 पर Ligal Advisors Private Limited कंपनी से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड की। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे चल रही है, जो अभी तक जारी है।

    सूत्रों के मुताबिक यह रेड एपी चौधरी से जुड़े परिसरों पर की जा रही है। इनकम टैक्स की टीम दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • हजारों फीट गहरी खाई में गिरी Thar, एक की मौत कई घायल, देखें वीडियो

    हजारों फीट गहरी खाई में गिरी Thar, एक की मौत कई घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां एक थार खाई में गिर गई है। इस हादसे के दौरान एक की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मोरनी क्षेत्र में हजारों फिट गहरी खाई में थार गिरी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस थार में कुछ युवक सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गई है और दो युवक घायल हो गए हैं। घायल हुए युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल हादसे की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।  
  • गणतंत्र दिवस में भाग लेने जा रहे बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, कई घायल, देखें वीडियो

    गणतंत्र दिवस में भाग लेने जा रहे बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, कई घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिला के रत्तेवाली गांव के नजदीक आज सुबह स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बच्चों से भरी पिकअप पलट गई हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से कोट स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि यह बच्चे रत्तेवाली गांव के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांव रत्तेवाली के पास से निकले थे और अचानक से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई गाड़ी में कोई टेक्निकल फाल्ट आने की भी बात सामने आ रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में करीब 15 बच्चें सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें से 2 के चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। पिकअप गाड़ी पलटने के चलते घायल हुए बच्चों में खुशी और सुरेंद्र शामिल हैं। खुशी तीसरी और सुरेंद्र 5वीं कक्षा का छात्र है। उन्हें उपचार के लिए कोट प्राइमरी हेल्थ सेंटर लेकर गए, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

    इस दौरान गाड़ी जब गांव के बाहर सत्संग भवन के पास पहुंची तो साफ्ट टूट गई। साफ्ट टूटने के कारण गाड़ी पलट गई। जिसके कारण बच्चे दूर जाकर गिरे। हालांकि घटना के समय अधिकांश बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन 2 बच्चों के चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। वहीं इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। जिसमें गाड़ी अचानक से पलटते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के दौरान बच्चे दूर जाकर गिरे। हालांकि हादसा टेक्निकल खामी के कारण हुआ है, जो सीसीटीवी में भी क्लियर हुआ है।

  • Haryana News: 8 घंटे में सुलझी मासूम की हत्या की गुत्थी, मां का प्रेमी ही निकला हत्यारा, देखें वीडियो

    Haryana News: 8 घंटे में सुलझी मासूम की हत्या की गुत्थी, मां का प्रेमी ही निकला हत्यारा, देखें वीडियो

    पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित एक क्रेच से एक वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने इन्चार्ज प्रवीण मलिक के नेतृत्व में कार्रवाई में आरोपी अजय राणा, निवासी पिंजौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सुखोमाजरी बाईपास के पास एक पुलिया के नीचे से मासूम का शव बरामद किया है, जिसे आरोपी ने प्लास्टिक के कट्टे में भरकर फेंक दिया था।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 24 जनवरी की सुबह डेराबस्सी निवासी लक्ष्मी नामक महिला ने अपने एक वर्षीय बेटे रियांस को सेक्टर-12ए स्थित एक क्रेच में छोड़ा था। कुछ ही देर बाद एक युवक खुद को बच्चे का पिता बताकर उसे वहां से ले गया। जब बच्चे की मां को इसकी सूचना मिली, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सेक्टर-14 थाना में किडनैपिंग का मामला दर्ज होते ही क्राइम यूनिट्स सक्रिय हो गईं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान अजय राणा के रूप में हुई, जो बच्चे की मां का प्रेमी था।

    शुरु में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो इस दौरान आरोपी अजय राणा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह और लक्ष्मी इंस्टाग्राम के माध्यम से मिले थे। आरोपी के मुताबिक, जब भी वह लक्ष्मी से मिलता था, मासूम रियांस साथ होता था और उसके रोने से अजय को परेशानी होती थी। इसी चिढ़ और नफरत के चलते उसने बच्चे को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वारदात के दिन उसने क्रेच से बच्चे को उठाया और अपने ऑटो में ले जाकर सफाई करने वाले कपड़े से गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर सुखोमाजरी बाईपास के पास रामपुर सियूडी गांव के पास पुलिया से नीचे फेंक दिया।

    वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद
    आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। मासूम के शव का पोस्टमार्टम पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।

     

     

  • Haryana News: गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, पुलिस कमिश्नर ने किया ग्राउंड का निरीक्षण, देखें वीडियो

    Haryana News: गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, पुलिस कमिश्नर ने किया ग्राउंड का निरीक्षण, देखें वीडियो

    पंचकूला। गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान सभी विभागों ने निर्धारित कार्यक्रमों का अभ्यास किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

    फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कार्यक्रम मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में हरियाणा पुलिस के जवानों ने अनुशासन, समर्पण और एकरूपता का शानदार प्रदर्शन किया।

    पुलिस के जवानों ने दिखाया हैरतअंगेज करतब
    रिहर्सल के दौरान हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा डेयर डेविल शो में बाइक से हैरतअंगेज स्टंट प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित अधिकारियों व दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके अलावा आर्म्स ड्रिल, मास पीटी, योग, सूर्य नमस्कार सहित अन्य शारीरिक एवं अनुशासनात्मक गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।

    पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    इस अवसर पर प्रतिभागियों ने फुल ड्रेस में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान की जाने वाली सभी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का क्रमवार अभ्यास किया। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने प्रत्येक कार्यक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं समन्वय के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि 26 जनवरी का समारोह गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हो सके। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

    कार्यक्रम में राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि
    जानकारी देते हुए बताया गया कि 26 जनवरी को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों एवं युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

    गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा, जो समारोह की शोभा बढ़ाएगा।

    फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन, सिटी मजिस्ट्रेट जागृति सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

     

  • Haryana News: एक साल के बच्चे का हुआ अपरहण, वारदात की CCTV आई सामने

    Haryana News: एक साल के बच्चे का हुआ अपरहण, वारदात की CCTV आई सामने

    पंचकूला। जिले से एक बच्चे के अपरहण करने का मामला सामने आया है। जहां, एक साल के बच्चे का अपरहण की घटना से पंचकूला में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीआईए और क्राइम ब्रांच से लेकर सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

    बच्चे के पिता रवि ने बताया कि बच्चे की माता लक्ष्मी ने अपने बेटे जिसकी उम्र एक साल है। उसको सेक्टर 12 ए के क्रेच में छोड़ा था। तभी करीब 10:38 पर एक युवक उस बच्चे का बाप बनकर बच्चे को क्रेच से बच्चे का अपरहण करके ले गया। बच्चे के पिता रवि ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही हमने अपने बच्चे का 22 जनवरी को जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। और आज बच्चे की उम्र एक साल 2 दिन हुई थी। मौके पर क्राइम ब्रांच 19 की टीम व सीआइए 26 की टीम से लेकर मौके पर सेक्टर 14 के एसएचओ हरिराम मौके पर पहुंचे।

    क्रेच को चलाने वाली महिला ने बताया कि एक युवक बच्चे का नाम लेकर आया कि और बोला कि मैं बच्चे का पिता हूं। और क्रेच वाली महिला ने जब बच्चे की माता को पूछने को फोन किया तो माता का नबर बंद आया। और पिता बोलकर बच्चे को लेकर चला गया। और बाद बच्चे को लेने मां शांति पहुंची तो सारी वारदात का पता लगा।

    मौके पर सीसीटीवी चेक किए गए जिसमें एक व्यक्ति बच्चे को लेजाते दिख रहा है। पुलिस की कई टीमें बनाकर रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से लेकर कई जगह के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

     

  • Haryana News: श्मशान घाट के पास मिले युवती के कंकालनुमा शव की हुई पहचान, Tattoo से खुला राज, देखें वीडियो

    Haryana News: श्मशान घाट के पास मिले युवती के कंकालनुमा शव की हुई पहचान, Tattoo से खुला राज, देखें वीडियो

    जांच में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-20 श्मशान घाट के सुनसान इलाके से बरामद युवती के कंकालनुमा शव की पहचान होने के बाद मामला अब एक सनसनीखेज हत्याकांड में तब्दील हो गया है। मृतका की पहचान पंजाब के कपूरथला जिले के मोहल्ला जट्टपुरा की रहने वाली माधरी उर्फ सिमरन के रूप में हुई है, जो पेशे से क्लब डांसर थी और पिछले करीब 4 साल से अपने लिव-इन पार्टनर इंद्र के साथ रह रही थी। पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि माधरी उर्फ सिमरन अक्टूबर 2025 में काम की तलाश में अपने लिव-इन पार्टनर इंद्र के साथ मोहाली के वीआईपी रोड स्थित जीरकपुर इलाके में रहने लगी थी। माधरी को दोस्तों के जरिए जीरकपुर और आसपास के क्लबों में डांस का काम मिल गया था। इंद्र अक्सर उसके साथ ही क्लबों में जाता था। पुलिस के मुताबिक, दोनों लंबे समय से नशे के आदी थे और जो भी कमाई होती थी, उसका बड़ा हिस्सा नशे पर खर्च हो जाता था। इस वजह से दोनों के अपने-अपने परिवारों से संबंध लगभग खत्म हो चुके थे। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि माधरी 13 नवंबर की रात घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बावजूद उसके लिव-इन पार्टनर इंद्र ने न तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही पुलिस को सूचना दी। करीब 17 दिन बाद, 30 दिसंबर को पंचकूला पुलिस को सेक्टर-20 श्मशान घाट के पास एक सुनसान इलाके से कंकालनुमा शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआती तौर पर उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया।

    इस तरह हुई थी पहचान

    शव की पहचान में सबसे अहम सुराग मृतका के हाथ पर लिखा “आई लव इंद्र” साबित हुआ। इसके अलावा शव पर मिली एक जैकेट भी पहचान की कड़ी बनी। जीरकपुर के स्वास्तिक विहार निवासी विक्की ने पुलिस को बताया कि यह जैकेट उसने कुछ समय पहले माधरी को गिफ्ट की थी। इन्हीं आधारों पर विक्की ने शव की पहचान माधरी उर्फ सिमरन के रूप में की। विक्की, इंद्र का दोस्त बताया जा रहा है।

    पुलिस को हत्या की आशंका, जांच जारी

    पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, माधरी अक्सर ग्राहकों से कैश न होने की स्थिति में ऑनलाइन पेमेंट अपने मोबाइल नंबर पर मंगवा लेती थी। 13 नवंबर की रात को भी उसके अकाउंट में 450 रुपए की एक पेमेंट आई थी। अगले दिन जब विक्की ने उस नंबर पर कॉल कर माधरी के बारे में पूछा तो सामने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसने माधरी को पटियाला रोड पर छोड़ दिया था। हालांकि यह पेमेंट किस काम के लिए की गई थी और उस रात माधरी किसके साथ थी, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अब उस शख्स की पहचान करने में जुटी है, जिसने आखिरी बार माधरी को पेमेंट की थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस पेमेंट से मामले की कड़ी जुड़ सकती है और हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने आ सकती है। इसके साथ ही पुलिस की नजर माधरी के लिव-इन पार्टनर इंद्र पर भी है, जो उसके लापता होने के बाद से ही संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। चूंकि मृतका पंजाब की रहने वाली थी और आखिरी बार जीरकपुर इलाके में देखी गई थी, इसलिए पंचकूला पुलिस ने पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, बैंक ट्रांजैक्शन और क्लबों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की वारदात कहां हुई और शव को पंचकूला के श्मशान घाट इलाके में क्यों फेंका गया। वहीं, सेक्टर-20 थाना प्रभारी एसएचओ सोमबीर ढाका ने बताया कि मृतका की पहचान उसके हाथ पर लिखे नाम और जैकेट के आधार पर हुई है। मृतका के दोस्त विक्की की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।      
  • Haryana News: चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा दे हुआ फरार, देखें वीडियो

    Haryana News: चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा दे हुआ फरार, देखें वीडियो

    पंचकूला। सेक्टर 6 अस्पताल में चोरी के मामले में गिरफ्तार चोर को पुलिस मेडिकल कराने के लिए आई तो चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम भी चोर की तलाश कर रही है। पंचकूला के सेक्टर 14 थाना पुलिस के द्वारा दीपक नाम के आरोपी को सेक्टर 14 में एक दुकानदार के गल्ले से 6000 चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस आरोपी को सेक्टर 6 अस्पताल में मेडिकल के लिए लाई तो पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

    इस पूरे मामले में एसीपी हेड क्वार्टर विक्रम नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जब पुलिस आरोपी का मेडिकल करवा रही थी तभी चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सेक्टर 14 में एक दुकानदार के गल्ले से 6000 चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और लगातार क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 7 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

  • आवारा सांड का कहरः व्यक्ति को हवा में उछाल कर जमीन पर पटका, देखें वीडियो

    आवारा सांड का कहरः व्यक्ति को हवा में उछाल कर जमीन पर पटका, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बरवाला क्षेत्र में सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति को अचानक आवारा सांड ने टक्कर मार दी। इस  घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आवारा सांड द्वारा बेरहमी से बुजुर्ग पर हमला किया जाता है। बुजुर्ग सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़ा था। इस दौरान अचानक आवारा सांड सड़क पर आता है और बुजुर्ग को हवा में उछालकर सड़क पर पटक देता है। जिसके बाद बुजुर्ग घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़ा रहा। घटना के बाद लोग मदद के आए और सांड को घटना स्थल से भगाया। वहीं बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।