Category: Panchkula

  • कोठी में घुसा तेदुआं, डर के कारण छत पर बैठी लेबर, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    कोठी में घुसा तेदुआं, डर के कारण छत पर बैठी लेबर, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-6 में एक घर के पास तेंदुआ आने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। तेदुएं को लेकर लोगों की सांसें अटक गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश व सुरक्षा इंतजामों में जुट गई। इस दौरान वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। तेंदुआ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वन्यजीव टीम तेंदुए की मूवमेंट का आकलन कर रही है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। एरिया में गश्त बढ़ा दी गई है और वन विभाग की टीम स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले मोरनी के शिल्यों के दाबला गांव में एक तेंदुआ एक घर के भीतर घुस गया था। कुत्ते के तेज भौंकने से घरवाले जाग गए और शोर मचाया। तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया था। ऐसे में आबादी एरिया में वन्यजीवों की मौजूदगी से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    वहीं अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-6 आज 1.15 बजे दिखाई दिया और उसके बाद उसने विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर 2 गाड़ियों में सवार होकर विभाग की टीम पहुंच गई। तेदुएं को जब विभाग की टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो तेदुआं 252 नंबर खाली कोठी में घुस गया। कोठी में नीचे कमरे में तेदुआं बैठा हुआ है और डर के कारण लेबर छत पर बैठी हुई है। हालांकि तेदुएं ने किसी पर अटैक नहीं किया है, जबकि तेदुएं पर कुत्ते ने जरूर अटैक किया है। कमरे में बैठे तेदुएं को जल्द काबू किया जा रहा है।

     

  • Haryan News : 30 को गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा से मनाया जाएगा, देखें वीडियो

    Haryan News : 30 को गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा से मनाया जाएगा, देखें वीडियो

    नगर कीर्तन 28 को, कलंगीधर मानव सेवा मिशन करेगा पालकी साहिब की भव्य सजावट

    पंचकूला। दसवें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव एवं चारों साहिबज़ादों की महान शहादत की स्मृति में पंचकूला में श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गुरुद्वारा श्री प्रकाश गुरु गोविंद सिंह साहिब जी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं विभिन्न सिख संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में गुरु मर्यादा के अनुसार किया जा रहा है।

    कार्यक्रमों के अंतर्गत श्री अखंड पाठ साहिब, शब्द-कीर्तन, कथा-वाचन एवं शहीदी दिवस का विशेष स्मरण होगा। धार्मिक दीवान प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक सजेंगे, जिनमें बाहर से आए रागी जत्थे एवं कथावाचक गुरु साहिब के जीवन, खालसा पंथ की स्थापना और उनकी महान कुर्बानियों पर प्रकाश डालेंगे।

    28 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब से प्रातः 9 बजे भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सायंकाल पुनः गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में संपन्न होगा। नगर कीर्तन में गुरु की फौज, गतका दल एवं बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी। मार्ग में पुष्प वर्षा एवं जलपान की व्यवस्था रहेगी। 30 दिसंबर को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव विशेष रूप से मनाया जाएगा। इस दिन कार्यक्रम अमृतवेले प्रातः 2 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलेंगे।

    कलंगीधर मानव सेवा मिशन की ओर से डॉक्टर हरनेक सिंह हरि के सुपुत्र गगन सिंह ने बताया कि गुरु पर्व के अवसर पर पालकी साहिब एवं गुरुद्वारा साहिब की भव्य सजावट हेतु कर्नाटक व तेलंगाना से डेढ़ क्विंटल गुलाब एवं चार क्विंटल गेंदे के फूल मंगवाए गए हैं। यह सेवा डॉक्टर हरनेक सिंह, गगनदीप सिंह, कर्मजीत कौर एवं जस सिमरन हरि द्वारा श्रद्धा भाव से की जा रही है।

  • Haryana News: Jeweller Shop को लूटने वाले चाचा भतीजा गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: Jeweller Shop को लूटने वाले चाचा भतीजा गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चोरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक चाचा भतीजा को एक सुनार की दुकान पर कटर से शटर काटकर चांदी का समान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी ने बताया कि यह दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा भतीजा लगते है और चंडीगढ़ के मौली जागरण में रहते है। दोनों आरोपियों के नाम अहमद और जिहाद है। 2 सगे भाईयों की तलाश अभी बाकी है।

    जानकारी देते क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी ने बताया कि बीते दिनों पंचकूला स्थित एक ज्वेलरी की शॉप को कुछ लुटेरों ने निशाना बनाया था। उन्होंने गैस कटर से दुकान का शटर तोड़कर वहां से गहने लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी चेक किए और गुप्त सूत्रों से भी जानकारी हासिल की। इसी कार्रवाई के चलते पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की जो आपस में चाचा भतीजा हैं। उनसे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि रिमांड दौरान जानकारी हासिल कर उनके अन्य साथियों को पकड़ा जा सके।

  • Haryana News: हॉटस्पॉट डोमिनेशन ऑपरेशन के तहत 148 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: हॉटस्पॉट डोमिनेशन ऑपरेशन के तहत 148 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपियों से भारी मात्रा में अवैध हथियार, नशा, देशी शराब, कई वाहन, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य समाग्री बरामद

    पंचकूला। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा जुआ, नशा व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. सिंह द्वारा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया गया।

    इस अभियान के अंतर्गत पंचकूला पुलिस की सभी क्राइम ब्रांच तथा थाना/चौकी टीमों ने डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता एवं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में कुल 606 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान 54 आपराधिक मामले दर्ज किए गए तथा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 148 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पुलिस ने 52 हिंसक एवं फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से 12 ऐसे हिंसक आरोपियों के पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई है जिनके विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

    अभियान के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 700 ग्राम चरस, 35 ग्राम हेरोइन, 2520 नशीली गोलियां, 324 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तथा 884 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा जुआ व अन्य मामलों में पुलिस ने 2,45,085 रुपये नकद भी जब्त किए। इस दौरान पुलिस ने डॉग स्कॉवाड की मदद से नशे के अड्डो पर लगातार छापेमारी की।

    पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध हथियारों की बरामदगी भी की, जिसमें 4 देशी कट्टे, 1 देशी पिस्टल तथा 7 जिंदा कारतूस शामिल हैं। साथ ही आपराधिक वारदातो में प्रयोग व चोरी की 1 होंडा सिटी कार, 1 टैक्सी कार, 9 मोटरसाइकिल, 1 टैंकर, 1 ऑटो रिक्शा, 4 स्कूटी, 21 गैस सिलेंडर, सोने व चांदी के आभूषण, 11 मोबाइल फोन तथा 1 चाकू भी बरामद किया गया।

    अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पंचकूला पुलिस ने मानवता की मिसाल भी पेश की। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए पुलिस द्वारा 2000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की गई, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।

    इस संबंध में पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने बताया कि जुआ, नशा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के अड्डों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसे ठिकानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Haryana News : स्नैचिंग गैंग का दूसरा आरोपी खंजर सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News : स्नैचिंग गैंग का दूसरा आरोपी खंजर सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। क्राइम ब्रांच की टीम ने स्नेचिंग करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने महिला से चाकू की नोक पर स्नैचिंग और अवैध हथियार तस्करी के मामलों में संलिप्त दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक खंजर बरामद किया गया है, जबकि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 17 दिसंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर सेक्टर-15 पंचकूला की मार्केट में इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में जांच अधिकारी रवि कुमार व टीम ने आरोपी अमन निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

    पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अमन ने अपने साथी कुलदीप उर्फ आशु के साथ मिलकर चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में ऑटो में सवार एक महिला से मोबाइल फोन और नकदी की स्नैचिंग की थी, जिसका मामला संबंधित थाना में पहले से दर्ज है। इसके अलावा 4 दिसंबर को दोनों आरोपियों ने पंचकूला के सेक्टर-7 में एक महिला को चाकू दिखाकर उसकी सोने की चेन छीनी थी। आरोपी अमन से मिली अहम जानकारियों के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी कुलदीप उर्फ आशु निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला को 19 दिसंबर को सेक्टर-17 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक खंजर बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कुलदीप उर्फ आशु अवैध हथियारों की तस्करी में भी संलिप्त है और आरोपी अमन से बरामद अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस उसी ने उपलब्ध कराए थे। आज दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

  • Haryana News: नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूला। जिरकपुर में नाले से अज्ञात शव बरामद होने का मामला सामने आया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद एरिया संबंधी लगते थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने देखा कि नाले के अंदर कोई शव दिखाई दे रहा है, तभी मौके पर पहुंच देखा तो किसी व्यक्ति का नाले के बीचो-बीच शव पड़ा था।

    इसके तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले संबंधी पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश में जुट गई है।

  • Haryana News : स्नेचिंग की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News : स्नेचिंग की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद

    पंचकूला। अपराध पर सख्त शिकंजा कसते हुए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सैक्टर-15 पंचकूला की मार्केट के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में जांच अधिकारी रवि कुमार व टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमन, निवासी राजीव कॉलोनी सैक्टर-17 पंचकूला के रूप में हुई। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि हमारी जांच में सामने आया है कि आरोपी अमन ट्राइसिटी में सक्रिय स्नैचिंग गिरोह का भी हिस्सा रहा है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में ऑटो में सवार एक महिला से मोबाइल फोन व नकदी की स्नैचिंग की थी, जिसका मामला वहां दर्ज है। इसके अलावा 4 दिसंबर को आरोपी ने साथी के साथ सैक्टर-7 पंचकूला में एक महिला को चाकू दिखाकर उसकी सोने की चेन छीनी थी। आरोपी द्वारा ट्राइसिटी के अन्य इलाकों में भी कई स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं, आरोपी के खिलाफ इटावा, उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास का एक गंभीर मामला भी दर्ज है।

    आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर जो कि आरोपी के साथ स्नैचिंग की वारदातों में भी शामिल रहा है उसका पता लगाया जा सके।

  • Haryana News: हाईवे पर लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Haryana News: हाईवे पर लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    क्राइम ब्रांच 19 ने गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

    पंचकूला। क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर महिला की मदद से गाड़ियों से लिफ्ट लेकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी और उनकी टीम के द्वारा चंडी मंदिर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ लिफ्ट के बहाने से चाकू की नोक पर लूट करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर 50 के करीब आपराधिक मामलें दर्ज है।

    एसीपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी और उनकी टीम के द्वारा लिफ्ट के बहाने से लूट की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है उन्होंने बताया कि यह गैंग पहले एक महिला को लिफ्ट लेने के बहाने से खड़ा कर देते थे और जब महिला लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठ जाती तो इस गैंग के अन्य लोग आगे जाकर गाड़ी रोक लेते हैं और चाकू और अन्य हथियारों की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देते थे उन्होंने बताया कि यह आरोपी ज्यादातर हाईवे पर ही लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और आरोपी 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला के चंडी मंदिर एरिया में एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास इस गैंग के अन्य लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। चाकू दिखाकर व्यक्ति से पैसे और मोबाइल लेकर कुछ पैसे ऑनलाइन गूगल पे से भी ट्रांजैक्शन की।

    इस मामले में क्राइम ब्रांच 19 की टीम के द्वारा जांच पड़ताल के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिसमें एक महिला भी शामिल है और यह महिला लिफ्ट लेती है और बाकी गैंग के सदस्य उसके पीछा करते हैं और सही स्थान देखकर वहां लूट की घटना को अंजाम देते हैं।

    आरोपियों ने मोहाली और अंबाला इलाके में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों में अशोक नाम का आरोपी ड्राइवरी करता है जबकि शनि नाम का आरोपी और महिला आरोपी संदीप कौर इस तरह की घटनाओं को ही अंजाम देते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पंजाब के फिरोजपुर की है और बाकी आरोपी भी पंजाब के रहने वाले हैं। इस गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। इस मामले में एक आरोपी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और अनसुलझी वारदातों को भी जल्द सुलझाया जाएगा।

  • Haryana News : हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News : हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। जिले भर में एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर नशे की रोकथाम के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर 16 के चौंकी प्रभारी ने हेरोइन सप्लाई करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे 5.77 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है।

    मामले संबंधी सेक्टर 16 के चौंकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि 15 दिसंबर को एक अनूप नामक युवक हैरोइन सप्लाई मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसकी की निशानदेही पर इस युवक को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि 15 दिसंबर को अनूप नामक युवक को हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। अनूप ने ही बताया था कि वह वासु नामक युवक से ये हेरोइन लेकर आया था। इसके बाद वासु को सेक्टर 16 के गांव बुद्दनपुर के पार्क के पास से गिरफ्तार किया है।

    जांच में पता चला है कि वासु करीब एक साल से हीरोइन सप्लाई का काम कर रहा था और एक प्राइवेट नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि वासु अपने खर्चे पूरे करने के लिए हीरोइन सप्लाई का काम करता था। आरोपी युवक के ऊपर एनडीपीएस की धारा मामला दर्ज करके उसे पंचकूला कोर्ट में पेश एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। कहां से ये हेरोइन लेकर आता है।

  • Haryana News: टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त, देखें वीडियो

    Haryana News: टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त, देखें वीडियो

    पंचकूला। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ठंड के मौसम में कोहरा, ठंडी सड़कें और तेज रफ्तार हादसों की बड़ी वजह बन रही हैं। वहीं,  इसी कड़ी में सेक्टर-5 के वेला विस्टा चौक पर एक तेज रफ्तार ऑडी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलते समय अचानक कार का टायर फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया।

    कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। टायर फटते ही गाड़ी सीधी सड़क से फिसलती हुई गोल चक्कर चौक के अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    कार के हिस्से बिखरे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑडी कार के कई हिस्से अलग-अलग होकर सड़क पर बिखर गए। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार सवार युवक सुरक्षित इस कार में दो युवक सवार थे। राहत की बात यह रही कि दोनों युवक इस हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच जारी फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टायर फटने की वजह क्या रही और क्या हादसे के पीछे तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी की भूमिका थी।