Category: Panchkula

  • Haryana News: यात्रियों से भरी Roadways Bus खाई में खिसकी, ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Haryana News: यात्रियों से भरी Roadways Bus खाई में खिसकी, ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में गांव थाना के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते–होते टल गया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की एक बस मोड़ लेते समय अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई की ओर खिसक गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही मोड़ पर पहुंची, उसका एक्सल टूट गया, जिससे चालक वाहन को संतुलित नहीं रख पाया और बस सड़क से नीचे फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कई घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बस का एक्सल अचानक कैसे टूटा। वहीं ड्राइवर की सतर्कता की भी लोग तारीफ कर रहे हैं जिसने समय रहते बस को थोड़ा कंट्रोल कर लिया।

    ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग पहाड़ी और संकरा होने के कारण वाहन चालकों को भारी सावधानी बरतनी पड़ती है। हालांकि, समय रहते बस रुक जाने और यात्रियों के सतर्क रहने से एक बड़ी घटना टल गई।

  • Haryana News: ऑनलाइन फूड कंपनी की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Haryana News: ऑनलाइन फूड कंपनी की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    पंचकूला: बुधवार देर शाम सेक्टर-20 स्थित निक बेकर की ऊपरी मंजिल पर बिरयानी सप्लाई का काम करने वाली एक ऑनलाइन फूड कंपनी में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय पर कंट्रोल किए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

    मिली जानकारी के अनुसार निक बेकर की ऊपरी मंजिल से अचानक आग की लपटें उठीं, जिसके बाद कर्मचारियों ने बाहर निकलकर मदद के लिए शोर मचाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है। हादसे में काम करने वाले सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि यदि आग कुछ देर और बढ़ जाती तो भारी नुकसान हो सकता था।

  • कलयुगी बेटों ने नहीं दिया पिता की अर्थी को कंधा, सामाजिक संस्था करेगी अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    कलयुगी बेटों ने नहीं दिया पिता की अर्थी को कंधा, सामाजिक संस्था करेगी अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    पंचकूला: मनीमाजरा के रहने वाले अशोक कुमार की मौत के बाद उनके बेटों ने अस्पताल में आकर पिता की बॉडी लेने से मना कर दिया। इसके अलावा बेटों ने पुलिस के द्वारा किए गए फॉन कॉल भी नहीं उठाए। यह मामला इंसानियत को शर्मसार कर रहा है। अब एक सामाजिक संस्था उनका अंतिम संस्कार करेगी।

    जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार को उनका छोटा बेटा विजय सेक्टर-6 के अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आया था। उन्हें भर्ती करवाने के बाद वह अचानक अस्पताल से गायब हो गया। इसके बाद वह रजिस्ट्रेशन कार्ड पर अपने बड़े भाई का नंबर लिखकर चला गया।

    अस्पताल स्टाफ के अनुसार अशोक कुमार इलाज के दौरान दो दिनों तक अपने बेटों को बुलाने के लिए कहते रहे परंतु वह नहीं आए। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान 10 नवंबर को उनकी हालत खराब हो गई और थोड़ी देर बाद मृत्यु हो गई।

    अस्पताल प्रबंधन ने मौत की जानकारी सेक्टर-6 चौकी को दी। चौकी इंचार्ज भर्तू राम और मनीमाजरा के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर आनंद पांडे ने रजिस्ट्रेशन कार्ड पर दिए गए दोनों बेटों के नंबर पर कई बार फोन किया। उन्हें बताया कि उनके पिता की मौत हो गई है।

    वह बॉडी लेने के लिए अस्पताल आ जाए परंतु अधिकारियों के अनुसार, दोनों बेटों ने साफ तौर पर बॉडी लेने से मना कर दिया। वह दोनों अस्पातल भी नहीं आए। जब बेटों ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया तो पुलिस ने मामले की जानकारी एक स्थानीय सामाजिक संस्था को दी।

    संस्था ने मानवता के आधार पर आगे आकर अशोक कुमार का अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी ली है।अब यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि समाज में रिश्ते बदल रहे हैं और अब बच्चे अपने पिता को भी स्वीकार करने से मना कर रहे हैं।

  • Haryana News: सिंचाई विभाग के Engineer का Driver रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: सिंचाई विभाग के Engineer का Driver रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम ने सिंचाई विभाग के एक ड्राइवर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-5 स्थित पार्किंग में एसीबी इंस्पेक्टर की अगुवाई में की गई। आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है जो विभाग में वरिष्ठ अधिकारी का ड्राइवर बताया जा रहा है।

    जानकारी मुताबिक, कैथल निवासी राहुल ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी बुआ की जमीन जींद के गांव घघडिया में है, जहां आउटलेट शिफ्टिंग का कार्य जून महीने से लंबित था। इसके लिए विभागीय अनुमति जरूरी थी जिसके बदले आरोपी ड्राइवर विजय ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी जिसके बाद टीम ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। मौके पर एसीबी के साथ डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर सुनील जाखड़ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर मौजूद थे।

    शिकायतकर्ता को बुधवार शाम पैसे देने के लिए बुलाया गया, चूंकि ऑफिस बंद था इसलिए आरोपी ने उसे सेक्टर-5 की पार्किंग में बुलाया। जैसे ही राहुल ने आरोपी को रिश्वत की राशि दी, टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि विजय भागने लगा लेकिन टीम ने थोड़ी दूरी पर उसका पीछा कर दबोच लिया।

    सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में मामले में विभाग के 2 अन्य अधिकारियों की भूमिका होने की संभावना सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

  • NDA की जीत पर BJP दफ्तर में जश्न, देखें वीडियो

    NDA की जीत पर BJP दफ्तर में जश्न, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यालय में बीजेपी द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जशन मनाया गया। बिहार में एनडीए की जीत पर पंचकूला में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो के द्वारा जीत का जश्न मनाया गया ।

    इस अवसर पर कालका विधानसभा से विधायक शक्ति रानी शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । बिहार में प्रचंड जीत पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है इसी के तहत पंचकूला के माता मनसा देवी में स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में बिहार चुनाव में जीत का जश्न मनाया गया।

    इस अवसर पर कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का जशन मनाया गया वही है सभी नेताओं ने बिहार चुनाव पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी।

  • Haryana News: 21 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 21 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहित पुत्र रामकिशन निवासी इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा, विक्रांत यादव उर्फ विक्की पुत्र कर्मजीत यादव निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा के रूप में हुई।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक मनीमाजरा की तरफ से मनसा देवी मंदिर की ओर हेरोइन लेकर आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनसा देवी मार्ग के पास नाकाबंदी की और शक के आधार पर दो युवकों को काबू किया। जिसके बाद तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 21 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

    पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मनसा देवी में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी यह नशा कहां से लाते थे और कहां सप्लाई करते थे। कंबोज ने बताया कि पुलिस अब इस मामले में मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Haryana News: कैमिस्ट्री लैब में हुआ हादसा, बीकर फटने से तीन छात्र घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: कैमिस्ट्री लैब में हुआ हादसा, बीकर फटने से तीन छात्र घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला। सेक्टर 12 ए स्थित सार्थक स्कूल में तीन बच्चों पर एक्सपेरिमेंट के दौरान एसिड गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में एक्सपेरिमेंट के दौरान बिकर फटने के चलते तीन बच्चों पर एसिड गिर गया। जिसके बाद तीनों बच्चों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां पर उनका उपचार किया गया।

    सार्थक स्कूल की प्रिंसिपल रेनू बाला ने बताया कि एक्सपेरिमेंट के दौरान एक्सपेरिमेंट करने वाला बीकर फटने से बच्चों पर एसिड के छीटे गिरे लेकिन बच्चे सुरक्षित है और उनका उपचार करवा दिया गया है।

    एक्सपेरिमेंट के दौरान हुआ हादसा
    पंचकूला के सेक्टर 12 ए के सरकारी स्कूल सार्थक में केमेस्ट्री क्लास के दौरान एक्सपेरिमेंट कर रहे तीन स्कूली छात्रों पर एसिड गिर गया। यह स्कूली बच्चे 12वीं कक्षा के छात्र हैं जिसमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल है यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे केमिस्ट्री लैब में एक्सपेरिमेंट कर रहे थे और एक्सपेरिमेंट करते समय एक्सपेरिमेंट करने वाला बीकर फट गया।

    सेफ्टी एक्यूमेंट्स न होने के सवाल पर प्रिंसिपल ने बताया कि वह मौके पर मौजूद नहीं थी और क्लास टीचर से बातचीत करेंगे कि उन्होंने सुरक्षा एक्यूमेंट पहने थे या नहीं। इस मामले में अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। वहीं इस मामले में हादसा किसी की लापरवाही से हुआ फिर हादसा था यह जांच का विषय है।

  • Haryana News: B.com के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: B.com के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के बरवाला के अलीपुर में एक बीकॉम के छात्र ने आत्महत्या करके जीवनलीला समाप्त कर ली। दरअसल, एक पेपर में 2 बार फेल होने के चलते छात्र ने खुदकुशी की। शुक्रवार दोपहर मिली जानकारी के अनुसार अलीपुर के रहने वाले 22 वर्षीय नितेश ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

    वहीं मौके पर पहुंचे चंडी मंदिर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक नितेश बीकॉम फाइनल का विद्यार्थी था और दो बार एक पेपर में फेल होने और कंपार्टमेंट आने के चलते डिप्रेशन में था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि छात्र लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। दरअसल, बीकॉम फाइनल में एक पेपर में फेल होने और कंपार्टमेंट आने के चलते परेशान चल रहा था।

    परिजनों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखा तो उसे अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद चंडी मंदिर थाना पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल की गई और पता चला कि एक पेपर में फेल होने के चलते युवक ने खुदकुशी की है। युवक एक ही पेपर में 2 बार फेल हुआ था।

    पंचकूला के चंडी मंदिर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बरवाला के अलीपुर गांव के रहने वाले एक 22 वर्षीय नितेश ने खुदकुशी कर ली है। मृतक बीकॉम फाइनल का छात्र था और एक ही पेपर में दो बार फेल हो गया था। पुलिस ने बताया की कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

     

  • Haryana News: Enforcement Bureau ने पकड़ी अवैध शराब की 7 पेटी, देखें वीडियो

    Haryana News: Enforcement Bureau ने पकड़ी अवैध शराब की 7 पेटी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एनफोर्समेंट ब्यूरो पंचकूला की टीम ने मोरनी रोड पर बड़ी कार्रवाई करते 7 पेटी अवैध शराब बरामद की है। वहीं आरोपी को भी मौके पर ही पकड़ लिया गया है। जानकारी अनुसार ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक खेप सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और तस्करों को पकड़ लिया।

    एनफोर्समेंट अधिकारी सत्यवान पूनिया ने बताया कि बरामद शराब में 3 पेटी बियर और 4 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल हैं। आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि यह शराब किस राज्य से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। एनफोर्समेंट ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Haryana News: युवक ने फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर किया सुसाइड

    Haryana News: युवक ने फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर किया सुसाइड

    पंचकूलाः रायपुर रानी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 24 वर्षीय युवक सागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कुछ लोगों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में सागर साफ-साफ कहते हुए दिखाई दे रहा है कि “जब मैं फांसी लगाऊंगा तो उससे पहले आरोपियों के नाम लूंगा,” जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही रायपुर रानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर रानी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी और फॉरेंसिक एंगल से पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके। मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों पर सागर ने आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।