Category: Panchkula

  • ठेके पर Enforcement और Excise Department की Raid, अवैध शराब बरामद

    ठेके पर Enforcement और Excise Department की Raid, अवैध शराब बरामद

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के जलाह गांव के पास बने शराब के ठेके पर एनफोर्समेंट डिपार्मेंट और एक्साइज डिपार्टमेंट के द्वारा रेड की गई। मौके पर भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब की बोतलें बरामद की गई। बताया जा रहा हैकि शराब का ठेका अवैध रूप से चलाया जा रहा था। एनफोर्समेंट और एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी करके ठेके से भारी मात्रा में शराब कब्जे में ले ली।

    बताया जा रहा हैकि अवैध रूप से चल रहे ठेके के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपीपी( परिवार पहचान पत्र) के आधार पर 500 से कम आबादी वाले क्षेत्रों पर शराब के ठेके नहीं खुल सकते। जिसके तहत एनफोर्समेंट विभाग और एक्साइज विभाग के द्वारा ज्वाइंट एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

  • Haryana News: मैदानी इलाकों में भी मानसून का कहर, कहीं टूटा पुल तो कहीं हुई  Landslide, देखें वीडियो

    Haryana News: मैदानी इलाकों में भी मानसून का कहर, कहीं टूटा पुल तो कहीं हुई Landslide, देखें वीडियो

    पंचकूलाः लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर भारी नुक्सान हो रहा है। जहां, पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की खबरे सामने आ रही है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कई जगह नुक्सान की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला हरियाणा के पंचकूला से सामने आया है जहां, रायपुर रानी से मोरनी जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर लैंड स्लाइड हो गई। इससे सड़क मार्ग बाधित हो गया है और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर रानी से मोरनी जाने वाले मार्ग पर मलबा और मिट्टी गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। हालांकि, स्थानीय लोग अपनी ओर से रास्ता साफ करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश की वजह से स्थिति सुधर नहीं पा रही है।

    वहीं दूसरी ओर बद्दी के मानपुरा से ढेला व इंडस्ट्री एरिया दबनी को जोड़ने वाला पुल टूट गया। इस पुल के टूटने से मानपुरा से ढेला व इंडस्ट्री एरिया दबनी को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस इलाके में ज्यादातर लोग काम के लिए जाते है जिस कारण लोग परेशान हैं। पुल के टूटने के कारण अब लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

    स्थानीय प्रशासन को इस स्थिति की सूचना दे दी गई है, और पुल की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की जा रही है। फिलहाल, लोगों से अपील की जा रही है कि वे इस मार्ग का उपयोग न करें और सावधानी बरतें।

  • Haryana News: संतरी को चकमा देकर भागा आरोपी, पुलिस ने कुछ घंटों में किया काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: संतरी को चकमा देकर भागा आरोपी, पुलिस ने कुछ घंटों में किया काबू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले के पिंजौर थाने में पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी सन्तरी को चकमा देकर भाग गया, लेकिन पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए आरोपी मोहम्मद तौसीफ को कुछ घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कुछ दिन पहले पोक्सो एक्ट में असम से गिरफ्तार किया था और वह 6 दिन के पुलिस रिमांड पर था। पिंजौर थाने में कार्यरत संतरी को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया।

    जानकारी देते डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने कस्टडी से भागे आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस कस्टडी से भगाने के मामले में आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को पोक्सो एक्ट के मामले में पिंजौर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर 6 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था और इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर-अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि मोहम्मद तौसीफ के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने का भी मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में गलती करने वाले संतरी के खिलाफ कानूनी जांच की जा रही है और संतरी को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की कस्टडी में है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Haryana News: महिला कांस्टेबल को पति ने थाने में जड़ा थप्पड़, नाक से निकला खून, देखें वीडियो

    Haryana News: महिला कांस्टेबल को पति ने थाने में जड़ा थप्पड़, नाक से निकला खून, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 20 पुलिस थाना कैंपस में एक महिला कांस्टेबल को उसके पति ने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि महिला के नाक से खून बहने लगा और उसे अचानक थाने में तैनात डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने देख लिया। सृष्टि गुप्ता महिला कांस्टेबल को थाने के भीतर ले गई और पूछताछ की।

    महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसकी पति के साथ किसी बात पर बहस हो गई और उसने थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद डीसीपी ने पुलिस अधिकारी को महिला कांस्टेबल के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद डीसीपी के निर्देश पर महिला कांस्टेबल को पुलिस मेडिकल करवाने भेजा। महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति पर तैनात है। पुलिस ने मामले की अधिक जानकारी नहीं दी है। आगे की कार्रवाई महिला द्वारा शिकायत देने पर हो सकती है।

  • Haryana News: महिला की मौत को लेकर परिजनों ने दिया धरना, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: महिला की मौत को लेकर परिजनों ने दिया धरना, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-20 सनसिटी परिक्रमा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस द्वारा परिजनों की शिकायत के बावजूद आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर थाने के बाहर जाम लगा दिया और परिजनों ने चौराहे पर महिला के शव को रखकर प्रदर्शन किया। मृतक महिला की पहचान शैली कंसल उम्र करीब 30 साल के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले ही पंजाब के जैतो मंडी से पंचकूला आई थी। शैली के परिजनों का आरोप है कि शैली कंसल के पति पंकज कंसल ने उसकी लड़की की हत्या की है।

    परिजनों का आरोप है कि सेक्टर 20 थाना पुलिस ढीली कार्रवाई कर रही है और आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। भारी संख्या में लोगों ने सेक्टर 20 थाने के नजदीक चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस मामले में मृतक महिला के माता-पिता ने कहा कि इससे पहले भी उनकी लड़की के साथ पति द्वारा मारपीट की जाती थी और उनकी लड़की का पति शराब पीने का आदी है और उन्हें लगता है कि उसी के पति ने उसकी हत्या की है और वह अपनी बेटी की मौत का इंसाफ चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के रोष में उन्हें मजबूरन सड़क पर लड़की के शव को रखकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

    इस मामले में पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है। वहीं सेक्टर 20 थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Cyber थाने का सिपाही 1,15,000 रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Cyber थाने का सिपाही 1,15,000 रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एंटी करप्शन ब्यूरो, पंचकूला ने रिश्वत के आरोपों के चलते साइबर थाना, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज पंचकूला की माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। एंटी करप्शन ब्यूरो के अनुसार, सिपाही प्रदीप कुमार के खिलाफ जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामला एक निजी व्यवसायी की शिकायत पर आधारित है, जो सैनेट्री ट्रेडिंग का काम करता है।

    जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि फरवरी 2024 में उसने Muthoot Finance Company से गोल्ड लोन लिया था और फिर उस सोने को बेचकर लोन चुकता करने हेतु पंचकूला की कंपनी (सेक्टर-20) से संपर्क किया। उक्त कंपनी ने उसके खाते में 5,65,000 रुपये आरटीजीएस के जरिए भेजे, जिसके एवज में शिकायतकर्ता को सोना वापस लेकर कंपनी को देना था।

    कंपनी ने बाद में उसके खिलाफ शिकायत साइबर थाना, गुरुग्राम में दर्ज करवा दी, जिसके आधार पर उसके और उसके परिचितों के बैंक खाते फ्रीज करवा दिए। बाद में यह शिकायत साइबर थाना, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकूला को स्थानांतरित कर दी गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने उसके खाते को फिर से चालू करवाने की एवज में 2,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी और इसी सिलसिले में 1,15,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस मामले में 8 जुलाई 2025 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

    तफ्तीश के दौरान यह खुलासा हुआ कि एएसआई जसबीर सिंह के साथ सिपाही प्रदीप कुमार भी शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने और देने के लिए दबाव बनाने में बराबर का सहभागी था। इस आधार पर अब प्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

  • Haryana News: संतुलन बिगड़ने के चलते Highway पर पलटी पिकअप गाड़ी, चालक घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: संतुलन बिगड़ने के चलते Highway पर पलटी पिकअप गाड़ी, चालक घायल, देखें वीडियो

    पंचकुलाः गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब के नजदीक यमुनानगर हाईवे पर बाइक सवार को बचाते समय पिकअप के हादसाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसे में पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को चोटे आई हैं जिसे पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें डायल 112 से कॉल आई थी कि पिकअप गाड़ी पलट गई है। जब मौके पर जाकर जांच की गई तो पता चला कि एक बाइक को बचाते हुए गाड़ी हादसाग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने माई चौक से अलीपुर जाना था, लेकिन गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के चलते गुरुद्वारा साहिब श्री नाडा साहिब के पास यमुनानगर हाईवे पर पलट गई। इस दौरान ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं जिसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बेसहारा जानवरों के लिए एनिमल एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: बेसहारा जानवरों के लिए एनिमल एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    पंचकूला: आवारा और बीमार पशुओं की मदद के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। दी भाऊ प्रोजेक्ट संस्थान की ओर से सोमवार को दो एनिमल एंबुलेंस सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर सांसद रेखा शर्मा ने कहा वह खुद एक पेट लवर है। जब किसी बीमार या घायल कुत्ते को देखती थी, तो सबसे पहले यही महसूस होता था कि एनिमल एंबुलेंस की कितनी जरूरत है। आज यह सेवा पंचकूला में शुरू होना बेहद जरूरी कदम है।

    नई एंबुलेंस सेवा का उद्देश्य शहर के बेसहारा, घायल और बीमार जानवरों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। एनिमल एंबुलेंस में पशु चिकित्सा से जुड़ा आवश्यक स्टाफ और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी मौजूद रहेगी। दी भाऊ प्रोजेक्ट संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि ये दोनों एंबुलेंस फिलहाल पंचकूला में ही कार्य करेंगी, और आवश्यकता पड़ने पर सेवा का दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पशुप्रेमियों से इस मुहिम को समर्थन देने की अपील की।

  • Haryana News: सीवरेज में डूबी 10 साल की बच्ची, मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: सीवरेज में डूबी 10 साल की बच्ची, मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर में सीवरेज में डूबने के चलते बच्ची की मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बरसात के कारण यह हादसा हुआ है। जिसमे 10 साल की बच्ची को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

    बताया जा रहा है कि बच्ची अचानक सीवरेज के अंदर गिर गई। जिसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसके बाद बच्ची को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

  • Haryana News: चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तार

    Haryana News: चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तार

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने चोरी के ई रिक्शा के साथ एक आरोपी के गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार उर्फ प्रजापति निवासी शिव नगर, मोहाली के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि शिकायतकर्ता शिव कुमार ने बताया कि वह 11 जून को काम के दौरान मनसा देवी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में अपनी ई-रिक्शा खड़ी कर गए थे, जो कुछ समय बाद गायब हो गई, जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।