Category: Panchkula

  • Haryana News: Lineman को लगा जोरदार करंट, 12 फीट से नीचे गिरा, देखें वीडियो

    Haryana News: Lineman को लगा जोरदार करंट, 12 फीट से नीचे गिरा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले की हिमशिखा कॉलोनी में लाइनमैन को करंट लगने का मामला सामने आया है। करंट लगने के बाद व्यक्ति 12 फीट से नीचे गिरकर घायल हो गया जिसे लोगों ने तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने व्यक्ति का इलाज शुरू कर दिया है। जानकारी मुताबिक, पंचकूला की हिमशिखा कॉलोनी में रामलीला पार्क के समीप स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही थी जिसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने बिजली विभाग को दी। आज सुबह करीब 9 बजे गढ़ी कोटाहा निवासी लाइनमैन विक्रम सिंह लाइट को ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचा। जब वह स्ट्रीट लाइट सही कर रहा था तो इस दौरान करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद वह झटके से करीब 12 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पंचकूला में दाखिल करवाया जहां, उसका इलाज चल रहा है।

    https://x.com/Encounter_India/status/1938514978073346094

    घायल विक्रम के सहकर्मियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की बिजली सप्लाई पीछे से बंद कर दी जाती है, परंतु जिन पोल पर स्ट्रीट लाइट लगी है उन्हीं पोल पर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तारें जाती हैं, जिनमें करंट होता है। उन्हीं तारों से करंट लगने की संभावना बनी रहती है। स्ट्रीट लाइट के 500 से अधिक पोलों के ऊपर से बिजली बोर्ड ने हाइटेंशन लाइन डाल दी गई है। उन्होंने आवाज भी उठाई, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरी और घायल बिजली कर्मचारी का हाल जानने के लिए कालका विधानसभा से विधायक शक्ति रानी शर्मा भी अस्पताल में पहुंची और हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।
  • Haryana News: इस इलाके में कच्छा गैंग सक्रिय, घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, देखें CCTV

    Haryana News: इस इलाके में कच्छा गैंग सक्रिय, घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, देखें CCTV

    पंचकूलाः जिले में इन दिनों कच्छा गैंग का कहर देखने को मिल रहा है। हाल ही में पिंजोर के गांव बिटना में कच्छा गैंग द्वारा डकैती करने के मकसद से घर मेें घुसकर हमला किया गया जिसमें परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं। डकैती करने आये गैंग के एक सदस्य को लोगों ने काबू किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पिंजोर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में डकैती करने आये आरोपियों का वीडियो भी कैद हुआ है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

    जानकारी देते हुए पंचकूला के पिंजोर थाना क्षेत्र के बिटना गांव निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि उनके घर में देर रात कच्छा गैंग के करीब 4 लोग दीवार पर सीढ़ी लगाकर घुस गए। जैसे ही उन्हें कुछ आवाज आई तो वह उठ गए जिसके चलते सभी आरोपी कमरे में छुप गए। बाद में उन्होंने हमारे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। उनके पास गुलेल नुमा चीज थी जिससे उन्हों हमला किया। घटना में घर के कुछ मेंबर घायल हुए हैं। वहीं उन लोगों के एक सदस्य को पकड़ा लिया गया है और पुलिस के हवाले किया गया है, जबकि अन्य लोग भाग गए। आरोपी के सिर पर चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पिंजोर थाना प्रभारी जगदीश अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सेम्पल व फिंगर प्रिंट एकत्रित किए। थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि घटना के बाद पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया है और क्राइम ब्रांच की टीमें भी आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि 1 आरोपी को लोगों ने पकड़ा है, जबकि 3 लोग भागने में सफल रहे। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Haryana News: थाने में युवक की मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: थाने में युवक की मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    सीजेएम और पुलिस के आला अधिकारियों ने किया थाने का दौरा

    पंचकूलाः जिले के रायपुर रानी थाने में युवक द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला गरमाता जा रहा है। जहां पर परिवार वाले पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं, वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पंचकूला के सीजेएम ने थाने का दौरा किया और वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। थाने पहुंचे सीजेएम अजय कुमार घनघस ने युवक की मृतक अभिषेक के परिजनों के बयान दर्ज किए। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस के एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, एसीपी सुरेंद्र और अन्य एसीपी मौके पर मौजूद रहे। मामले में सीजेएम अजय कुमार घनघस ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी को सीसीटीवी कैमरे कब्जे में लेने के आदेश दिए हैं। वहीं मृतक के शव को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सीजेएम पंचकूला की देखरेख में इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी मीडिया के समक्ष बोलने से बचता नजर आ रहा है। युवक की पत्नी और रिश्तेदारों ने बताया कि युवक को चोरी के मामले में थाने में ले जाया गया था और इसको लेकर हमें कोई सूचना नहीं दी गई और शाम को सरपंच ने हमें बताया कि आपके युवक ने खुदकुशी कर ली है। परिवार ने आरोप लगाया कि सरपंच की शह पर सारी घटना हुई है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने आरोप लगाए कि अगर उनके बेटे ने खुदकुशी की है तो पुलिस पर तब कहां पर थे, इसकी भी जांच होनी चाहिए। परिवार ने गुहार लगाई कि इस मामले में जो भी अन्य आरोपी हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
  • Haryana News: थाने में युवक की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, देखें Video

    Haryana News: थाने में युवक की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, देखें Video

    पंचकूलाः जिले के रायपुर रानी पुलिस थाने में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि युवक ने फंदा लगाया है। युवक की पहचान हंगोला गांव के अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, पंचकूला के रायपुर रानी पुलिस थाना में पुलिस कर्मी अभिषेक निवासी गांव हंगोला को पूछताछ के लिए लाई थी। इस दौरान अभिषेक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को जब मामले की सूचना दी तो वह बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे करके थाने पहुंचे, जहां, जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाए कि अभिषेक को जबरन माल खाने में रखा गया था और उसे टॉरचर किया गया।

    इसी से आहत होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर एसीपी क्राइम अरविन्द कांबोज, एसीपी सुरेंद्र पहुंचे और लोगों से बातचीत की। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने का आश्वासन दिया।

  • Haryana News: पुलिस ने पकड़ी खैर की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस ने पकड़ी खैर की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में टाबर गांव के नजदीक रायपुररानी पुलिस ने खैर की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी बरामद की। इस घटना के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे पर टाबर गांव के नजदीक से खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा।

    रायपुर रानी पुलिस जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जगपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रकबा गांव टाबर हरिपुर के खेतों में खड़े खेर के पेड़ों को कुछ व्यक्ति काटकर पिकअप में लोड करके नेशनल हाईवे की तरफ जाएंगे। इसके बाद पुलिस के द्वारा टीम बनाकर पिकअप गाड़ी को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। जैसे ही पिकअप गाड़ी नेशनल हाईवे पर पहुंची तो पुलिस को देखकर ड्राइवर के द्वारा पिकअप गाड़ी को भगाने की कोशिश की गई।

    जिसके बाद पुलिस ने टांगरी नदी पुल पर पिकअप को पकड़ा गया। पिकअप में सवार 3 से 4 व्यक्ति पिकअप छोड़कर मौके से भाग गए। रायपुर रानी पुलिस ने पिकअप नंबर एच आर 65 ए 6529 को अपने कब्जे में ले लिया और आगामी कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द मामले में आरोपियो को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Haryana News: इस इलाके में पहुंचे DGP Shatrujeet Kapoor, देखें Video

    Haryana News: इस इलाके में पहुंचे DGP Shatrujeet Kapoor, देखें Video

    साइबर क्राइम को लेकर दी हिदायत

    पंचकूलाः सेक्टर 3 डायल 112 मुख्यालय में साइबर अपराध को लेकर कार्यक्रम करवाया गया जिसमें हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए सरहानीय कार्य करने वाले बैंक्स और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। आईजी साइबर हरियाणा व पुलिस कमिश्नर पंचकूला सिबाश कविराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में डीजीपी ने कहा साइबर क्राइम में भारी गिरावट आई है और बैंकों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए बचाए गए हैं।

    अंकुश लगाने में पुलिस कर रही है काम

    हरियाणा में पिछले दिनों हुई गैंग की घटनाओं को लेकर डीजीपी शत्रु जीत कपूर ने कहा कि गैंग हमेशा रहे हैं, लेकिन 25 साल का विश्लेषण में पिछले समय के मुकाबले अब अपराधों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक पीसफुल स्टेट है और इसमें और बेहतरीन हो रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी हर देश हर राज्य में है और बिल्ली चूहा का खेल और उन्हें पकड़ने का काम पुलिस करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम करेगी और अदालत अपना काम करेगी। उन्होंने मीडिया से अपील की अपराधियों के नाम और चेहरों को ग्लोरिफाई ना करें और मीडिया के अंदर उनके कुक्कृत्य दिखाना अपराधियों को संजीवनी का काम करती है। कार्यक्रम में साइबर क्राइम को रोकने के लिए सराहनीय काम करने वाले बैंक और पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के बाद डीजीपी शत्रु जीत कपूर ने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर हरियाणा पुलिस अच्छा काम कर रही है और पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा भी हमारी टीम के काम को सराहा और अवार्ड भी दिया। उन्होंने कहा कि हर महीने साइबर क्राइम में गिरावट देखने को मिल रही है और फरवरी से लेकर मई तक साइबर क्राइम का वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिली है और साइबर क्राइम को लेकर डिटेक्शन 50% 55% तक पहुंच चुकी है उन्होंने कहा की प्रतिमाह 75-80 करोड रुपए ठग्गी जाते थे जो अब 35 तक पहुंच गया है और रिकवरी रेट भी बड़ा है। इस समय 21 साइबर अपराधी प्रतिदिन गिरफ्तार किया जा रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मी और पार्टनर बैंक्स के नोडल अधिकारी जिनके साथ मिलकर साइबर अपराधियों के खिलाफ काम किया और टेलिकॉम कंपनियों के नोडल अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया है। टेलीकॉम कंपनियों द्वारा पुलिस के साथ मिलकर साइबर अपराधियों के अब तक 12 से 15 हजार मोबाइल नंबर ब्लॉक किए हैं उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों में 70% की जो गिरफ्तारी है, वह बाहरी राज्यों से होती है और 30% अपराधी राज्य से होते हैं। साइबर क्राइम के अलावा अन्य प्राथमिकताओं में भी अच्छा काम हुआ है महिला विरुद्ध अपराध में भी भारी गिरावट आई है और पिछले 5 महीने के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है अतिरिक्त गिरावट देखने को मिल रही है। एससी एसटी एक्ट के तहत उत्पीड़न मामलों में भी भारी गिरावट देखने को मिले और पिछले साल 32% की कमी आई थी और इस वर्ष 15% और गिरावट देखने को मिली है इसके अलावा लूट डकैती स्नैचिंग जैसे संगीन अपराधों पर 15 से 20% की गिरावट पिछले दो सालों में देखने को मिली है। हर क्षेत्र में उम्मीद से बढ़कर नतीजे सामने आए हैं। किसान आंदोलन भी लंबे समय तक चला और बॉर्डर पर उन्हें रोकने में सफल रहे। पुलिस का रिस्पांस टाइम भी बहुत कम है और जैसे ही फोन आता है 6 से 8 मिनट के अंदर पुलिस व्यक्ति तक पहुंचती है।
  • Haryana News: खूनी झगड़े में बदला हंसी-मजाक, नाबालिग ने पड़ोसी को मारा चाकू, देखें वीडियो

    Haryana News: खूनी झगड़े में बदला हंसी-मजाक, नाबालिग ने पड़ोसी को मारा चाकू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले के सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में दोपहर के समय हंसी मजाक के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। झगड़े में एक नाबालिग युवक ने अपने पड़ोसी युवक पर ही छुरी से हमला कर दिया। घटना के कुछ देर बाद ही सेक्टर 16 की पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया।

    घायल युवक का नाम शोएब बताया जा रहा है, जोकि 18 साल का है। वह राजीव कॉलोनी में रहता है और वेल्डिंग का काम करता है। घटना के समय वह घर पर था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले नाबालिक लड़का उसके पास आया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बातों बातों में बहस हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया और आरोपी पीड़ित को छुरी मारकर मौके से फरार हो गया।

    हादसे के दौरान ही पीड़ित घायल गिर पड़ा। इसके तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सेक्टर 6 हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शोएब के बयान पर नाबालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसको कोर्ट में पेश करके बाल सुधार गृह भेज दिया जाएगा।

  • Haryana News: घर से मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    Haryana News: घर से मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 11 स्थित एक घर में संदिग्ध अवस्था में 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान आर्य प्रकाश (75) के रूप में हुई है, जो सेक्टर 11 के ही निवासी थे। जानकारी के अनुसार, शव कई दिन पुराना लग रहा है। सूचना मिलते ही सेक्टर 10 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि घर के पड़ोसियों ने बताया था कि उन्हें अपने पड़ोस से बदबू आ रही है जिस पर मौके पर पुलिस टीम ने जांच की तो वहां से बुजुर्ग आर्य प्रकाश का शव बरामद हुआ। मौके पर फारेंसिक टीम ने जांच शुरू की और वीडियोग्राफी भी की गई। पड़ोसियों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और घटना की हल पहलू से जांच की जा रही है।

  • Haryana News: America भेजने की आड़ मे लाखो की ठगी मारने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: America भेजने की आड़ मे लाखो की ठगी मारने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने विदेश भेजने की आड़ मे ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को अंबाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का गिरोह कनाडा और अमेरिका भेजने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर टूरिस्ट वीजा पर भेज देते थे। जिस कारण लोगों को वापस आना पड़ता था।

    आरोपी ने इसी प्रकार से मोगी नंद निवासी सुरेश कुमार के बेटे के साथ 16 लाख 50 हजार अमेरिका जाने की आड़ मे ठग लिए थे । पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी रुपेश शर्मा को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी ने कनाडा मे बैठी एक महिला आरोपी और अन्य आरोपियों की जानकारी दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश मे छापेमारी की जा रही है।

  • Haryana News: 5 नाबालिग सहित 7 चोर गिरफ्तार, 2 लाख नगद, गहने बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: 5 नाबालिग सहित 7 चोर गिरफ्तार, 2 लाख नगद, गहने बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूला:पंचकूला में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम यूनिट्स 7 चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम अमित दहिया के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार किए गए 7 चोरों में से 5 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से लाखों रुपये की ज्वैलरी, नगदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।
    दरअसल, पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार अजीत पुत्र मोलू राम ने बताया कि मनसा देवी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने परिवार सहित गांव गए हुआ था। इसी दौरान 1 अप्रैल को उनके पड़ोसी से उन्हें सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर से कैश, ज्वैलरी, मोबाइल फोन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हो चुका था।

    इस मामले में थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। इसके अतिरिक्त 30 अप्रैल को भी सेक्टर-12 पंचकूला में एक अन्य चोरी की वारदात सामने आई, जहां नोएडा गए एक व्यक्ति के घर से भी अज्ञात युवकों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया था। इसी तरह सेक्टर-21 पंचकूला में भी अप्रैल व मई माह में 2 और चोरी की घटनाएं हुई थीं। अब तक की जांच में पुलिस ने 4 चोरी के मामलों का खुलासा किया है, जिनमें से 2 वारदातें सेक्टर-12 में और 2 सेक्टर-21 में हुई थीं। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राकेश के खिलाफ पहले भी पंचकूला में वर्ष 2022 में चोरी का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ जीरकपुर में हत्या का मामला भी दर्ज है और उत्तर प्रदेश में भी चोरी के 2 मामले दर्ज पाए गए हैं।

    वहीं डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज एसआई युद्धवीर सिंह की टीम ने मुख्य आरोपी राकेश उर्फ लम्बू पुत्र दयाराम निवासी जिला संभल, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी सैनी विहार फेस-1 बलटाना, पंजाब, उम्र 19 वर्ष) और सुनील उर्फ बटेर पुत्र प्रेम पाल निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी त्रिवेणी कैंप, मुबारकपुर डेराबस्सी, पंजाब, उम्र 20 वर्ष) को पंचकूला सेक्टर-20 स्थित शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया। दोनों को 25 मई को अदालत में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था।

    इसके बाद पुलिस ने 29 मई को 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया, जिन्हें उसी दिन जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर ऑब्जर्वेशन होम अंबाला भेज दिया गया। वहीं 31 मई को भी 3 अन्य नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। इन तीनों को भी आज ऑब्जर्वेशन होम अंबाला भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी राकेश और सुनील को भी आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पूछताछ और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इन आरोपियों से चोरी का भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसमें लक्ष्मी व गणेश जी की चांदी की मूर्तियां, सोना-चांदी के आभूषण व बर्तन, 2 मोबाइल फोन (वन प्लस व एप्पल 15 प्रो), एक एलईडी , कुछ घरेलु सामान व करीब दो लाख रुपये की नकदी शामिल है। साथ ही पुलिस ने चोरी की वारदात मे प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी पहले दिन में रैकी करते थे और फिर मौका देखकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था और एक संगठित रूप में विभिन्न इलाकों में चोरी करता था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और संभावना है कि इनसे अन्य चोरी के मामलों की भी कड़ियां जुड़ सकती हैं और आगे और बरामदगी हो सकती है।