Category: Panchkula

  • पंजाबः 3 बच्चों की मां ने नहर में लगाई छलांग, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब/ संदीपः 3 छोटी बेटियों की मां ने पति द्वारा की जा रही मारपीट से परेशान होकर श्री आंनदपुर साहिब हाईडल नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदता देखकर युवक ने इसकी जानकारी तुरंत बीबीएमबी अग्रिशमन विभाग को दी। वहीं मौके पर अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ पंहुचे बीबीएमबी के लीडिंग फायरमैन मनदीप ने उक्त महिला को नहर से बाहर निकाल पुलिस के सपूर्द कर दिया। पीड़ित महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है। जोकि प्रवासी महिला है।

    राधा बीबीएमबी के सर्वेंट रूम नंबर तीन में अपनी तीन छोटी छोटी बेटियों व पति राकेश कुमार के साथ रहती है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने रात उससे कथित तौर पर बहुत मारपीट की थी। जिससे वह तंग होकर रात के समह ही घर से भाग आई थी और नहर में कूद गई थी। नहर में पानी कम था और उसे तैराना भी आता था इस लिए ढूब नहीं पाई। इस मौके पर बीबीएमबी अग्रिशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन मनदीप ने कहा कि जैसे ही फोन पर इस महिला के नहर में कूदने की जानकारी मिली। उसी समय उसने मौके पर पंहुच कर महिला को नहर से बाहर निकाला। उधर, डैंम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी सतीश कुमार ने कहा कि उसे सुबह ही इसकी जानकारी मिली थी।

    इस दौरान उक्त महिला ऊंची आवाज में रो रही थी। उन्होंने जब टार्च की रौशनी से देखा यह महिला गेट नंबर एक पर बैठी हुई थी। महिला को जब नहर से निकाला गया तो वह बहुत डरी हुई थी और फिलहाल नंगल पुलिस के एएसआई राम कुमार महिला पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे और जांच के लिए पुलिस स्टेशन ले गए। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु जांच अधिकारी एएसआई केशव कुमार से सम्पर्क किया तो उन्होने कहा कि फिलहाल महिला के पति को थाने तलब किया है और महिला के ब्यानों के तहत आगे की  कारवाई अमल में लाई जाएगी।

  • पंजाबः नेताओं के घरों का किया घेराव, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच को लेकर अड़े संगठनों ने पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों का घेराब व टोल प्लाजा को टोल फ्री कराने के किए अहवान किया है।  किसान संगठनों द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा की कोठी का घेराब कर जम कर की नारेबाजी।

    इस मौके पर सुरक्षा के पूरे इंताजाम किए गए और भारी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए है।

  • पंजाबः होल्ले मोहल्ले को लेकर बाबा सतनाम सिंह ने उठाया नेक कदम, हो रही प्रशंसा, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्माः श्री आंनदपुर साहिब की और आने वाली सड़क की दशा काफी समय से खराब पड़ी है। वहीं दूसरी ओर होला मोहल्ला मेला भी नजदीक आ गया है। हजारों की संख्या में प्रति दिन श्रद्धालु तख्त श्री केसगढ़ साहिब, कीतरपुर साहिब, माता नैना देवी व बाबा बालक नाथ में नतमस्तक होने के लिए आते है। वहीं प्रयटन नगरी शिमला, मन्नीकरण, कुल्लू इत्यादि जाने के लिए भी प्रदेश भर के लोग इस मार्ग को अपनाते है। लोगों का कहना है कि पिछली सरकारों से लेकर मौजूदा सरकार द्वारा इस सड़क की अनदेखी की जा रही है।

    दूसरी ओर इस सड़क के निर्माण को लेकर अब किला आंनदगढ़ साहिब के मुख्य प्रबंधक बाबा सतनाम सिंह ने नेक कदम उठाया है। दरअसल, उन्होंने इस सड़क को नया रूप देने के लिए निर्माण शुरू करवा दिया है। दर्जनों मशीने टिप्पर व सेवादार इस काम में जुट चुके है। बताया जा रहा है कि होला मोहल्ला मेले से पहले पहले इस सडक़ का कार्य मुक्कमल कर दिया जाएगा. ताकि किसी को भी इस मार्ग पर आते समय किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। दूसरी ओर, राहगीर भी कार सेवा वाले संतों द्वारा कार सेवा के माध्यम से शुरू किए गए इस काम की प्रसंसा कर रहे है।

    लोगों का मानना है कि जो काम सरकार को करना चाहिए उस काम को कार सेवा वाले संत करवा रहे है। वहीं किला आंनदगढ़ साहिब के मुख्य प्रबंधक सतनाम सिंह ने कहा कि उनकी ओर से 16 फरवरी को अरदास करके इस सड़क के नवीनीकर्ण का कार्य कारसेवा के माध्यम से शुरू करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस सडक़ पर प्रति दिन छोटे बड़े हादसे हो रहे थे, लेकिन समय की सरकारों ने इस और ध्यान नही दिया तो मजबूरन अब इस सड़क को कारसेवा के माध्यम से बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से इस सडक़ को 55 फीट तक चोड़ा कर वाहन चालकों को राहत प्रदान की जाएगी।

  • पंजाब: सांसद मनीष तिवारी के बीजेपी में जाने की अटकलों पर लगी लगाम 

    श्री आनंदपुर साहिब: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर लगाम लग गई है। मीडिया से बातचीत में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने की सभी खबरें फर्जी हैं। मैं अपने क्षेत्र में काम कर रहा हूं। उनके बीजेपी में शामिल होने की खबर पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता।

    सांसद मनीष तिवारी कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं। दो दिनों से चर्चा थी कि मनीष तिवारी बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि बीजेपी के पास लुधियाना सीट पर कई सक्षम उम्मीदवार हैं। लुधियाना सीट को लेकर मामला अभी भी फंसा हुआ था। मगर इन सभी अटकलों पर मनीष तिवारी ने विराम लगा दिया है। 

    बता दें कि मनीष तिवारी सांसद होने के साथ ही पेशे से वकील भी हैं। 17वीं लोकसभा के चुनाव में मनीष तिवारी पंजाब के श्री आनंदपुर सहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें जीत मिली थी। मनीष तिवारी यूपीए सरकार के दौरान 2012 से लेकर 2014 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे थे। इससे पहले साल 2009 से लेकर 2014 तक लुधियाना सीट से सांसद थे। यूपीए शासनकाल के दौरान वह कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता भी थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੋਲੇ ਮਹੱਲੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਵਾਲੇ ਬਾਬਿਆਂ ਨੇ ਸੜਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਛੇ ਰੋਜਾ ਕੌਮੀ ਤਿਊਹਾਰ ਹੋਲੇ ਮਹੱਲੇ ਤੇ ਜਿੱਥੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਤੋਂ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹਨ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਆਉਂਦੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਵਾਸਤੇ ਕਈ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਥਾਂ-ਥਾਂ ਤੇ ਲੰਗਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਸਥਾਨਕ ਵਾਸੀਆ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਲਈ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਗੜਸ਼ੰਕਰ ਸੜਕ ਦੇ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਦੁਆਬੇ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਹੋਲੇ -ਹੱਲੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਕਈ ਵਾਰ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀਆਂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ, ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਇਸ ਸੜਕ ਦਾ ਕੰਮ ਹੋਲੇ ਮਹੱਲੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਰੰਭ ਨਾ ਹੋ ਪਾਇਆ। ਜਿਸ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸੰਗਤਾਂ ਦੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਦਾ ਹੱਲ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਕਿਲਾ ਅਨੰਦਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਾਲੇ ਬਾਬਾ ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਆਪਣੇ ਖਰਚੇ ਤੇ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਇੱਥੇ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਦੁਆਬੇ ਤੋਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਸੜਕ ਦੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਕਾਰਨ ਆਉਂਦੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਇਹ ਸੇਵਾ ਕਿਲਾ ਅਨੰਦਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਵਾਲੇ ਬਾਬਾ ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇੱਥੇ ਜੋ ਪੁਲ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਨਹੀਂ ਬਣਵਾਏ ਉਹ ਕੰਮ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਵਾਲੇ ਬਾਬਾ ਨੇ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕੇ ਲਈ ਕਰਵਾਏ ਹਨ। ਬਾਬਾ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕਾਲਜ ਸਕੂਲ ਦਰਿਆਵਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਪੁਲ ਡੰਗਾ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਕਈ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵੀ ਬਣਵਾਏ ਹਨ। ਇਸੇ ਕਾਰਨਾ ਕਾਰਨ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਕਿਲਾ ਅਨੰਦਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਾਬਿਆਂ ਨੂੰ ਸੇਵਾ ਦੇ ਪੁੰਜ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਵੀ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • पंजाब : किसानों के हक में उतरी बस यूनियन, देखें वीडियो

    नंगल : किसान व मजदूर संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज दी गई भारत बंद की कॉल का नंगल में असर देखने को नही मिल रहा है। व्यपारक संस्थान,पैट्रोल पंम,बैंक व सरकारी दफ्तर आम दिनों की तरह खुले है। लेकिन पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी के कॉन्टरैक्टर वर्कर यूनियन ने इस हड़ताल को समर्थन देते हुए पंजाब रोडवेज नंगल डीपू में रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।

    हालांकि हिमाचल पथ परिवहन निगम व कुछ निजी मिन्नी बसे आम दिनों की तरह चल रही थी। इसी को लेकर आज विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा द्वारा नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • पंजाब: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के विवाह पर्व पर स्कूलों में हुई छुट्टी

    श्री आनंदपुर साहिब: बसंत पंचमी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के विवाह के पर्व पर जिला प्रशासन की ओर से छुटी का एलान किया गया है। यह आदेश शिक्षा मंत्री बैंस के आदेशों पर जारी किए गए है। जिसके तहत रूपनगर ब्लॉक के श्री आनंदपुर साहिब में आते सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। कल जिन स्कूलों मे परीक्षा या प्रैक्टिकल है वह सामान्य की तरह खुले रहेंगे।

  • पंजाब : लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    नंगल : सरकारी कलौनी डब्बल एफ ब्लाक में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यह घटना सुबह लगभग 4.30 बजे के करीब हुई है। नंगल की अड्डा मार्केट में लवली ट्रैवल के नाम से दुकान करने वाले हरपाल सिंह के बेटे प्रीत इंद्र सिंह ने बताया कि उसने जनशताब्दी से दिल्ली दुकान के लिए सामान लेने जाना था और बाबा बालक नाथ गली से अपने स्कूटर पर डब्बल एफ ब्लाक पंहुचा। वहा से उसने दुकान पर काम करने वाले एक लड़के को लेना था। इसी दौरान 4 युवकों ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहां एक व्यक्ति ने बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन लुटेरों ने उसे भी हमला कर घायल कर दिया।

    प्रीतइंद्र सिंह ने बतया कि हमलावर उससे एक बैग, जिसमें कैश भी था और गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। हमले में घायल हुए बीबीएमबी के कर्मचारी रछपाल सिंह राणा ने कहा कि वह चीख-पुकार सुन घर से बाहर आ कर देखा तो 4 लोग पीड़ित को बुरी तरह पीट रहे थे। उन्होंने बताया कि अगर पहुंचने में देरी हो जाती तो कुछ भी हो सकता था। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुचे वार्ड के पार्षद रणजीत सिंह ने इस वारदात को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस ने लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस थाना प्रभारी इंसपेक्टर रजनीश चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी रजनीश चौधरी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : फैक्टरी में हुआ धमाका, देखें वीडियो

    नंगल : प्राईमो केमिकल के साथ लगती फ्लो टेक उद्योकिक ईकाई में उसे वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। जब इसके सीपी डब्ल्यू प्लांट में एक बड़ा धमाका हो गया। धमाके के साथ इसमें आग लग गई। जिससे उठना काला धुआं दूर से देखा जा सकता था। गनीमत रही कि उसे समय इस सीपीडब्ल्यू प्लांट में कोई व्यक्ति नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ब्लास्ट के साथ काले धुएं को देखते हुए आसपास के लोग भी काफी घबरा गए। हालांकि फैक्ट्री में मौजूद फैक्टरी प्रशासन की तरफ से इस पर नियंत्रण पाने के लिए मौजूद साधनों का इस्तेमाल कर इस पर नियंत्रण पाने की कोशिश की गई।

    यही नहीं इस धमाके से उठी आग को बुझाने के लिए साथ लगती औद्योगिक इकाई एनएफएल और पंजाब फायर सर्विस की फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इससे किसी भी जानी नुकसान नहीं हुआ, ना ही कोई गंभीर आहत हुआ है। लेकिन फिर भी आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री को ऐसे हादसों से बचने के लिए उचित प्रबंध करने की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जब इस संबंध में फैक्ट्री के मैकेनिकल जनरल मैनेजर एमपीएस वालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि धमाका किन कारणों के साथ हुआ।

  • पंजाबः बच्चों से भरी 2 स्कूली बसों की टक्कर, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीपः नंगल के मुख्य मार्ग के नजदीक गांव जिंदवडी, बेहड़ू/दसगोराई के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बच्चों से भरी स्कूल पर हादसाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे घर वापिस जा रहे थे। इस दौरान गांव जिंदवडी के पास अज्ञात वाहन ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसके बाद इस घटना दौरान स्कूल बस की पीछे से आ रही अन्य स्कूल बस के साथ टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूल बसे संत बाबा लाभ सिंह और सैंट मैरी स्कूल की थी। हालांकि इस हादसे में बच्चों को मामूली चोटें लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान बच्चों को मामूली चोटें आई थी। जिसके बाद घायल बच्चों को पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस में उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।