Category: Panchkula

  • पंजाब : सांसद मनीष तिवारी ने जनसभा को किया सम्बोधित, ग्रांट देने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    पंजाब : सांसद मनीष तिवारी ने जनसभा को किया सम्बोधित, ग्रांट देने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : स्थानीय सांसद मनीष तिवारी के द्वारा पंजाब तथा हिमाचल के बॉर्डर पर स्थित गांव कलसेड़ा में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पवन दीवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से उन्होंने फ्लाईओवर के खुलने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विकास किसी पार्टी से नहीं जुड़ा होता है। यह सभी का सांझा होता है। पंडित नेहरू के द्वारा भाखड़ा डैम का निर्माण करवाया था। जिसका लाभ सिर्फ कांग्रेस पार्टी से संबंधित किसानों तथा लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत को हो रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा नंगल में बने फ्लाईओवर के पूरा होने के उपरांत इसका लोकार्पण करने के मौके पर बंगा श्री आनंदपुर साहिब सड़क के रखे नींव पत्थर जो कि वर्ष 2019 में रखा गया था, को भी काम करवाने की बात कही गई।

    उन्होंने कहा कि सिक्किम में कुछ दिन पूर्व घटित हुई एक अप्रिय घटना जिसमें की बादल फटने के बाद 2-3 मिनट में ही एक डैम को बहा कर अपने साथ ले गया तथा साफ कर गया, जो की चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश के सभी बड़े हाइड्रो पावर इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स की गजेंद्र शेखावत केंद्रीय मंत्री से सेफ्टी ऑडिट करवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि बीते छ दशकों में उन्होंने ऐसी तबाही नहीं देखी। उन्होंने कहा कि 2024 की लड़ाई सांसद बनने की लड़ाई नहीं है बल्कि सरकार बदलने की है।

    अगर सरकार नहीं बदली तो दिल्ली में बैठे हुए लोग संविधान को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि आई एनडीआईए गठबंधन मनरेगा के कानून को सरकार आने पर साल के 365 दिन कर देगा और अगर काम नहीं मिलता है, तो जितने दिन का काम मांगा जाएगा। इतने दिन का भत्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश सबसे ज्यादा मनरेगा के तहत दिहाड़ी देगी उसी को सभी प्रदेश लागू करेंगे। इस अवसर पर उनके द्वारा उक्त पंचायत को विकास कार्यों के लिए 5 लाख की ग्रांट देने का आश्वासन दिया गया।

  • पंजाब :  नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गऊ का करवाया उपचार, देखें वीडियो

    पंजाब : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गऊ का करवाया उपचार, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने मोहल्ला राजनगर में कीड़ों के कारण तड़प रही एक गऊ के शरीर में फैले कीड़े निकाल कर व अन्य उपचार कर गौ सेवा की मिसाल पैदा की। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला राजनगर में एक गऊ के शरीर में काफी गहरे जख्म होने के कारण उसमें कीड़े पड़ गए थे, तो इसकी जानकारी राधा कृष्ण मन्दिर के अध्यक्ष जीत राम शर्मा व सुशील चोपड़ा द्वारा नगर कौंसिल के अधिकारियों को दी।

    मौके पर पहुंचे कौशल कुमार के नेतृत्व में पंहुचे नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गऊ को पकड़ कर उसके शरीर में फैले कीड़े निकाल और उपचार कर छोड़ दिया। कौशल कुमार ने कहा कि इस गऊ को इसलिए बांध कर रखना ठीक नही होगा। क्योंकि अकसर आवारा गाये प्लास्टिक लिफाफे खा लेती है और उन्हे बांध कर रखा तो गायें की सेहत के लिए ठीक नही होगा। इस लिए उसे उपचार के उपरांत खुला छोड़ दिया गया है।

  • पंजाब : कांग्रेस पार्टी के नेता ने मोदी सरकार पर कसा तंस, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस पार्टी के नेता ने मोदी सरकार पर कसा तंस, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय समता अंदोलन के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल अभिजीत नंगल पंहुचे और अपने सहयोगियों के साथ विश्व प्रसिद्ध भाखड़ा डैंम के दीदार करने के उपरांत बीबीएमबी के विश्रृाम गृह सतलुज सदन में प्रेस से वार्ता भी की। डॉ अंशुल ने कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा करने वाली मोदी सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावों को देखते हुए रोजगार देने का एक ड्रामा किया जा रहा है।

    अंशुल ने कहा कि केंद्र सरकार जिस प्रकार से देश को बांटने का काम कर रही है। यह अपने आप में राष्ट्र को कमजोर करने का विषय है। अंशुल अभिजीत ने कहा कि राहुल गांधी सवाल उठा रहे है और प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा की व्यवस्था पर सवाल है, 9 साल पर सवाल है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद लगातार जिस प्रकार देश में केंद्र सरकार से सवाल पूछे जा रहे है। केंद्र सरकार सवालों से डर कर भाग रही है ।

  • पंजाब : पेट के बल चलकर श्री नैना देवी पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था, देखें वीडियो

    पंजाब : पेट के बल चलकर श्री नैना देवी पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : माता नैना देवी जी की महिमा अपरंपार है। तो वहीं माता नैना देवी जी के भक्तों की भक्ति भी अनूठी ही है। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में स्थित एतिहासिक विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री नैना देवी में आस्था का अजीब रंग देखने को मिला। लगभग 65 श्रद्धालु पेट के बल चलकर धुरी से श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे। हालांकि रास्ते में गर्मी के कारण तप तपाती सड़कें भी उनकी आस्था के आगे उनके हौंसले को तोड़ नही पाई।

    श्रद्धालुओं की माने तो कि वह हर वर्ष धुरी के महावीर मंदिर से यह यात्रा शुरू कर माता रानी के दरबार में पहुंचते हैं और माता रानी ही उन्हें इस प्रकार की कठिन यात्रा करने के लिए शक्ति प्रदान करती है और उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करती है। इसलिए वह हर साल इस यात्रा में शामिल होते है।

    श्रद्धालुओँ की माने तो यह यात्रा दिन रात चलती है और 180 किलो मीटर की यह यात्रा तीसरे दिन माता के दरबार में जब वह पहुंचती है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। माता के दरबार में जमकर भजन और भेंटे गाते हैं और खुशी-खुशी अपने घरों को लौटते है। क्या कहा श्रद्धालुओं ने आप खुद ही सुनें।

  • पंजाबः हिंदू राष्ट्र व खालिस्तान के मुद्दे पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः हिंदू राष्ट्र व खालिस्तान के मुद्दे पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/संदीप शर्मा: हिंदू राष्ट्र और खालिस्तान के मुद्दे को लेकर पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। दरसअसल, प्रेसवार्ता में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने नया नारा देते हुए कहा कि ‘ना हिंदू राष्ट्र, ना खालीस्तान, युग युग जीवे हिंदोस्तान’। इस दौरान राणा केपी सिंह ने कहा कि देश मेें धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले कभी सफल नही होंगे। उन्होने कहा कि देश में बांटने और धार्मिक कटड़वाद फैलाने वाली ताकते सक्रिय है। जबकि हमारे देश की सभ्यता एक जुटता में विश्वास रखती है।

    बीते कुछ समय से देश वासियों को जात-धर्म पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत वीपी सिंह ने मंडल कमीश्रर को लागू करने की शुरूआत की और दूसरी लाल कृष्ण अडवानी ने कमंडल रथ यात्रा शुरू की और उसी के बाद अब हिंदू राष्ट्र की आवाज बुलंद हो रही है। इस दौरान राणा केपी ने कहा कि उनका मानना हैकि अगर बहुसंख्य वर्ग हिंदू राष्ट्र की बात करेगा तो यह ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू राष्ट्र की मांग उठाने वालों से अपील करूंगा कि वह इस मांग को छोड़कर देश की एक जुटता के लिए काम करें। राणा केपी ने कहा कि आप खालीस्तान का विरोध करें और हिंदू राष्ट्र की वकालत तो यह दो काम नहीं हो सकते।राणा केपी सिंह ने कहा कि देश को बांटने का प्रयास जात पर अधारित नहीं धर्म पर अधारित हो रहा है, जिसकी वह निंदा करते है।

    जेल में बंद अमृतपाल सिंह को उनके वकीलों को ना मिलने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में राणा केपी सिंह ने कहा कि इस देश का सिक्ख हमेशा से खुशहाल रहा है और देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और बड़े-बड़े पदों पर सिक्ख विराजमान रहे। लेकिन बीते कुछ समय से लगने लगा कि शायद सिक्खों को इंसाफ नहीं मिल रहा। लेकिन मेरा मानना यह है कि देश के हर नागरिक को लगना चाहीए कि उससे इंसाफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सिक्खों के साथ इंसाफ नहीं हुआ है तो वह है 1984 के दंगे। एसवाईएल नहर के बारे में राणा केपी सिंह ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि पानी के बंटवारे को लेकर पहले मौजूदा पानी की स्थिति को भी देखा जाए इसका पंजाब सरकार को फायदा उठाना चाहीए। क्योंकि आज से 30 वर्ष पहले जितना पानी पंजाब में था उतना पानी आज के समय नहीं है।

  • पंजाब : स्वां नदी पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण मुक्कमल, देखें वीडियो

    पंजाब : स्वां नदी पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण मुक्कमल, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : उपमंडल नंगल के गांव भलड़ी में मैंहदपुर के ग्रामीणों द्वारा स्वांनदी के उस पार के गांवों के जोड़ने के लिए स्वानंदी पर लोहे से बने अस्थाई पुल को फिर से तैयार कर आम जनता के लिए जल्द खोल दिया गया। इस बार बनाए गए इस अस्थाई पुल की खास बात यह है कि इस पुल की लम्बाई 40 फीट तक बढ़ा दी गई है। इस और पुल के शुरू होते ही आने जाने वाले हलके वाहन व पैदल आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    बता दें कि स्वंनदी के उसपार के गांव मैंहदपुर के ग्रामीणों द्वारा गांव वासियों के सहयोग से गांव खेड़ा को भलड़ी से जोड़ने के लिए हर वर्ष अस्थाई लोहे से बने पुल का निर्माण करवाया गया है। जिससे 2 दर्जन के करीब गांवों का आपस में आसान सम्पर्क हो जाता है। उन्होने कहा कि इस बार पहले से 40 फीट लम्बे बनाए गए इस पुल पर लगभग 3 लाख रूपए का खर्च आया है। जो ग्रामीणों द्वारा आपस में एकत्रित कर किया गया है और शेष कार्य कार सेवा के माध्यम से मुक्कमल हुआ है।

  • पंजाब : श्री हिंदू तख्त देश भर में हिंदू समुदाय को करेगा एक जुट, देखें वीडियो

    पंजाब : श्री हिंदू तख्त देश भर में हिंदू समुदाय को करेगा एक जुट, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : देश भर में हिंदू समुदाय को एक जुट करने के लिए श्री हिंदू तख्त द्वारा एक मुहिम का आगाज संत महात्माओं के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसकों को लेकर श्री हिंदू तख्त के पंजाब प्रचारक अशीश वर्मा के नेतृत्व में नंंगल की अड्डा मार्केट में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महां मंडलेश्वर बंगलामुख्यी धाम स्वामी कृष्णा नंद जी व बैजनाथ धाम के महां मंडलेश्वर स्वामी प्रकाशा नंद जी व श्री हिंदु तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक सतीश कुमार भी विशेष तौर पर पधारे।

    इस मौके पर महां मंडलेश्वर बंगलामुख्यी धाम स्वामी कृष्णा नंद जी ने कहा कि देश भर में विभिन्न यातियों में विभाजित हिंदु समुदाय को एक जुट करने की मुहिम श्री हिंदु तख्त द्वारा की जा रही है। जिसके तहत बैठकों का दौर चल रहा है और जल्द ही देश भर में श्री हिंदू तख्त के अध्यक्ष की दिशा निर्देशों के तहत हिंदू जोड़ों यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।

    इसके अलावा जिस जिस प्रदेश में चुनाव होने वाले है वहां भी संत महात्माओं के नेतृत्व में रथ यात्रा निकाल बूथ स्तर पर जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया जाएगा कि सनातन को मिटाने वाले नेताओं को करारी हार देने के लिए उनके खिलाफ मतदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन किसी राजनीतिक संगठन से नही मात्र सनातन को समापत करने की बात कहने वाले नेताओं व संगठनों के खिलाफ है।

  • पंजाब : 100 रुपए की टिकट से निकली लाखों की लॉटरी, देखें वीडियो

    पंजाब : 100 रुपए की टिकट से निकली लाखों की लॉटरी, देखें वीडियो

    नंगल : एक कहावत है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ देता है, ये कहावत तब सच साबित हुई जब गढ़शंकर के चक फुलु गांव के रहने वाले इंदर प्रीत ने 10 लाख रुपये की लॉटरी जीती। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंद्रप्रीत ने बताया कि हाल ही में उन्होंने गढ़शंकर शहर के नंगल चौक पर राकेश कुमार शौरी से नागालैंड राज्य साप्ताहिक हिरण लॉटरी का टिकट 100 रुपये में खरीदा था।

    आज उन्हें राकेश कुमार शौरी का फोन आया कि आपका पहला इनाम 10 लाख रुपये लगा है। जिसके बाद वे लॉटरी स्टॉल पर पहुंचे। जहां लॉटरी विक्रेता द्वारा उनका मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। इंदरप्रीत ने बताया कि लॉटरी जीतने से उनके घर में खुशी का माहौल है और रिश्तेदार और पड़ोसी बधाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि वह इस पैसे से जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी कर उनकी मदद करेंगे।

    इस मौके पर राकेश कुमार प्रति ने इंदरप्रीत को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि इंदरप्रीत ने उनके द्वारा दिए गए लॉटरी टिकट से लॉटरी जीती है, जिससे वह अपनी जरूरतें पूरी करेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ. ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅਮਰੀਕੀ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸਭਾ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ. ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅਮਰੀਕੀ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸਭਾ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰੂਪਨਗਰ: ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਨਿਊਜਰਸੀ ਵਿਖੇ ਇਕ ਸਿੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਹਾਊਸ ਆਫ ਰਿਪ੍ਰਜ਼ੈਂਟੇਟਿਵ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅਰਦਾਸ ਕਰ ਇਤਿਹਾਸ ਰਚ ਦਿੱਤਾ। ਨਿਊਜਰਸੀ ਦੇ ਪਾਈਨ ਹਿੱਲ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਦਨ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਦਿਨ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। 

    ਆਮ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਪਾਦਰੀ ਪ੍ਰਾਰਥਨਾ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਸਦਨ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੇਵਿਨ ਮੈਕਕਾਰਥੀ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਸਦਨ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸਿੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ। ਅਰਦਾਸ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਬਾਅਦ ਕਾਂਗਰਸਮੈਨ ਡੋਨਾਲਡ ਨੌਰਕਰੌਸ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਮੌਕਾ ਦੱਸਿਆ। 

    ਗਿਆਨੀ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸਭਾ (ਸੰਸਦ ਦੇ ਹੇਠਲੇ ਸਦਨ) ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪਹਿਲੇ ਸਿੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਬਣ ਗਏ ਹਨ। ਤੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਜਿਲ੍ਹਾ ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ਨੂਰਪੁਰ ਇਲਾਏ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਬਰੇਵਾਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ।

  • पंजाब : अवैध खनन को लेकर लोगों ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पंजाब : अवैध खनन को लेकर लोगों ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीप शर्मा : पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के सीमा पर हो रहे अवैध खनन के लगातार जारी रहने से पंजाब प्रदेश में बड़े स्तर पर नुकसान हो रहा है। आम लोगों के लिए धूल मिट्टी प्रदूषण तथा भारी वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बरकरार है। इस दौरान इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों ने एकत्रित होकर सरकार तथा प्रशासन से निवेदन किया है कि जल्द ही इस धंधे को रोककर लोगों की जान को सुरक्षित बनाया जाए। इस दौरान मौके पर एकत्रित हुए किसान नेता जसपाल सिंह जस्सा, समाजसेवी रमजान खान के अलावा दर्जनों लोगों ने सरकार तथा प्रशासन से मांग करते हुए बताया की लंबे समय से हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब में अवैध खनन लगातार जारी है।

    उन्होंने कहा कि उनके छोटे-छोटे बच्चे स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते हैं, तो उनको इस बात की चिंता लगी रहती है कि भारी वाहनों की चपेट में आने से कोई सड़क दुर्घटना, किसी की जान ना ले ले। क्योंकि इस मार्ग से ड्राइवर बड़ी तेजी से वाहनों को भगा कर ले जाते हुए आम नजर आते है। ज्यादातर भारी वाहन हिमाचल प्रदेश से जुड़े हुए ठेकेदारों के है, जो के पंजाब प्रदेश के लिए बड़ा नुकसान पहुंचा रहे है। पंजाब सरकार द्वारा एक कार्यालय बनाया हुआ है जहां पर रियलिटी लेकर पर्ची दी जा रही है।

    लेकिन सड़कों की मुरम्मत तथा धूल मिट्टी से बचाव के लिए कोई भी साधन प्रशासन द्वारा नहीं लगाया गया है। जिससे खफा होकर लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया है। लोगों ने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही प्रशासन ने कोई सटीक हल ना करवाया तो मजबूरन लोगों को सड़कों पर बैठना पड़ेगा अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस संबंध में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट श्री आनंदपुर साहिब मनदीप सिंह ढिल्लों से बात करनी चाहिए तो वह एक जरूरी बैठक में बैठे हुए थे, जिस कारण बात ना हो सकी।