Category: Panchkula

  • पंजाब : पुलिस ने चोर गिरोह के 4 सदस्य किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने चोर गिरोह के 4 सदस्य किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नंगल :  चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। आए दिन चोरी की वारदातों में इजाफा देखने को मिल रहा है। पुलिस ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों सहित एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। चोरों से 4 मोटरसाइकिल बरामद किए है।

    जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी इंसपेक्टर सन्नी खन्ना ने की। थाना प्रभारी ने बताया कि 6 वारदातें ट्रेस हो गई है। पुलिस ने कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि पकड़े गए इस गिरोह से गहनता से पूछताछ की जा सके।

  • पंजाब : मुस्लिम कारीगर बना रहे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, देखें वीडियो

    पंजाब : मुस्लिम कारीगर बना रहे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, देखें वीडियो

    नंगल : 24 अक्तूबर को देशभर में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व के दौरान रावण, मेधनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों को भगवान राम द्वारा आग के हवाले किया जाता है। जिसके उपरांत बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व संपन्न होता है। लेकिन आप को पता है कि रावण, मेधनाथ व कुंभकर्ण के पुतले बनाने में कारीगरों को कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यूपी से लगभग एक दर्जन से भी अधिक आए कारीगर बीते लगभग 15 दिनों से श्री लक्ष्मी नरायण मन्दिर में इन विशालकाय पुतलों को बनाने में जुटे हुए है और खास बात यह भी है कि पुतले बनाने में लगे सभी कारीगर मुस्लिम समाज से आते है और इनके पूर्वजों ने इस काम को शुरू किया था।

    जो पीढ़ी दर पीढी आगे बढ़ता गया। यही परिवार वर्ष 2005 से लगातार नंगल पंहुच कर इस काम को आगे बढ़ा रहा है। यहीं से जिला रूपनगर सहित पड़ोसी राज्य हिमाचल के विभिन्न शहरों में यहां भी दशहरा पर्व का मेल सजता है। वहां रावण, मेधनाथ व कुभकर्ण के पुतले बना कर भेजता है। इन कारीगरों की माने तो पुतले बनाने में आसाम से आए बांस की लकड़ी, सूतली, रंगीन पेपर, पराली के अलावा पटाखों का प्रयोग किया जाता है। इन कारीगरों ने कहा कि पुतलों का साईज देख कर ही इसके दाम तय किए जाते है।

    यहां तक नंगल की बात है तो श्री सनातन धर्म सभा को तीन पुतले डेढ लाख रूपए में देने तय हुए है। कारीगर मोहम्मद जाहिर व मोहम्मद शाहिद ने कहा कि जब भी हम यहां आते है धर्म की सीमाओं से उपर उठ लोगों का भरपूर प्यार उन्हें मिलता है। इन कारीगरों ने कहा कि यह काम मात्र दशहरा पर्व तक ही होता है और उसके उपरांत वह फ्लावर डैकोरेशन का काम करते है।

  • पंजाब : घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    पंजाब : घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : जहां बंद पड़े घर में आग लग गई जिस कारण आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि जिस घर में आग ने अपना कहर बरपाया है उसके घर वाले बाहर गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था। जब घर में आग लगी तो आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काम किया। हालांकि उन्हें आग बुझाने में काफी दिकतों का सामना करना पड़ा।

    लेकिन फिर भी गांव वासियों ने आग पर काबू पा लिया। पर जब तक आग बुझाई गई तब तक घर में पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो गया था । फायर ग्रेड की गाड़ियां पहुंचने से पहले गांव वासियों ने आग पर काबू पा लिया था। अब देखना यह होगा कि बंद पड़े घर में आग किस कारण से लगी है। क्योंकि गांव वासियों की माने तो उन्होंने आग देखते हुए तुरंत ही बिजली की सप्लाई को काट दिया था। आग का मुख्य कारण क्या है यह तो जांच के बाद ही पता लग पाएगा।

    बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी हार्ट के मरीज हैं। ओपी सोनी के एडवोकेट और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने बताया कि ओपी सोनी की मेडिकल स्टेटस रिपोर्ट को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पिछले माह जमानत याचिका लगाई थी। सोनी के शरीर में पेस मेकर प्लांट किया हुआ है। जुलाई महीने में जब उन्हें अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया था, तब भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और डॉक्टर ने उन्हें फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया था। पुलिस कस्टडी में रहते हुए भी प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर मामला काफी भड़का था और उन्हें रेफर करने वाले डॉक्टर का भी ट्रांसफर कर दिया गया था।

  • पंजाब : पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लिया एक्शन, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लिया एक्शन, देखें वीडियो

    नंगल : पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दो पहिया वाहन चालकों पर शंकजा कसते हुए एक दर्जन से भी अधिक चालान काटे। नंगल की अड्डा मार्केट में एएसआई राम अवतार के नेतृत्व में लगाए गए एक विशेष नाके के दौरान 2 पहिया वाहनों पर ट्रीपलिंग करने और बिना कागजात बिना लाईसेंस स्कूटर मोटर साईकिल चलाने वाले निशाने पर रहे।

    एएसआई राम अवतार ने कहा कि त्यौहारों का सीजन आ रहा है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण उच्चाधिकारियों की दिशा निर्देशों के तहत यह नाकेबंदी की गई है। ताकि लोगों को अपने वाहनों के कागजात, लाईसेंस वाहन चलाते समय साथ रखे और ट्रैफिक नियमों की पालना करें।

  • पंजाब :  अस्पताल जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    पंजाब : अस्पताल जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    नंगल : फलाई ओवर में सड़क हादसे में 5 लोगों के घायल हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव रायेपुर सहोड़ा से नैनो कार चालक सहित कुल 5 लोग अपने परिवारिक सदस्य को उपचार के लिए पीजीआई ले कर जा रहे थे कि नंगल फ्लाई ओवर पर पंहुचने से दुसरी और से किसी वाहन की तेज रौशनी के कारण कार चालक को आगे कुछ नजर नही आया और उनकी कार फ्लाई ओवर की ट्रैफिक के वन वे करने के लिए अस्थाई तौर पर रखी पत्थर की स्लैब से जा टकराई।

    जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए और कार भी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को राहगीरों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पंहुचाया गया। यहां एक महिला की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है। अन्य का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : 5994 ਬੇਰੁਜਗਾਰ ਅਧਿਆਪਕ ਯੂਨੀਅਨ ਦਾ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਆਰੰਭ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 5994 ਬੇਰੁਜਗਾਰ ਅਧਿਆਪਕ ਯੂਨੀਅਨ ਦਾ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਆਰੰਭ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਈਟੀਟੀ ਕਾਡਰ ਦੀਆਂ 5994 ਅਸਾਮੀਆਂ ਦੀ ਭਰਤੀ ਪੂਰੀ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪੈਰਵਾਈ ਕਰ ਰਹੀ ਈਟੀਟੀ ਟੈਟ ਪਾਸ ਬੋਰੇਜਗਾਰ 5994 ਅਧਿਆਪਕ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੂਬਾ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਐਲਾਨ ਮੁਤਾਬਿਕ ਅੱਜ ਬੁੱਧਵਾਰ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਕੂਲੀ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗੰਭੀਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਆਰੰਭ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਪੱਕੇ ਮੋਰਚੇ ਲਈ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਪੱਕੇ ਮੋਰਚੇ ਵਿੱਚ ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿਚੋਂ 10 ਹਜਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ, ਇਸ ਪੱਕੇ ਮੋਰਚੇ ਵਿੱਚ ਅੱਧਾ ਦਰਜਨ ਦੇ ਲਗਭਗ ਅਧਿਆਪਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਵੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।ਯੂਨੀਅਨ ਆਗੂਆਂ ’ਚ ਰੋਸ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਇਸ ਭਰਤੀ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਦਿਲਚਸਪੀ ਨਹੀ ਦਿਖਾ ਰਹੀ।

    ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਹਜਾਰਾਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦੇ ਆਲਮ ਵਿੱਚੋਂ ਗੁਜਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਦੁੱਖੀ ਹੋ ਕੇ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਅਰੰਭਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੋਰਚੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸੂਬਾ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਬਲਿਹਾਰ ਸਿੰਘ ਬੱਲੀ, ਪਰਮਪਾਲ, ਬੱਗਾ ਖੁਡਾਲ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰੇਟਾ, ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨਸਾ, ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਦੰਦੀਵਾਲ, ਰਮੇਸ਼ ਅਬੋਹਰ, ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਕਾਕਾ, ਜੱਸੀ, ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਬੰਟੀ ਅਬੋਹਰ ਤੇ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 5994 ਭਰਤੀ ਪੂਰੀ ਕਰਨ ਲਈ ਸਕੂਲੀ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਸਮੇਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਅਨੇਕਾਂ ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ, ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦੌਰਾਨ ਟਾਲ-ਮਟੋਲ ਅਤੇ ਭਰੋਸੇ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕੁਝ ਨਹੀ ਮਿਲਿਆ।

    ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦੌਰਾਨ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਾ ਨਿੱਕਲਣ ਤੋਂ ਖਫਾ ਹੋ ਕੇ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਮਜਬੂਰੀ ਵਸ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਊਣਤਾਈਆਂ ਕਾਰਨ ਉਕਤ ਭਰਤੀ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਫਸ ਕੇ ਰਹਿ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚੋਂ ਹੱਲ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਕੋਈ ਯਤਨ ਨਹੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ‘‘ਐਫੀਡੇਵਿਟ’’ ਦੇ ਕੇ ਭਰਤੀ ਪੂਰੀ ਕਰੇ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀ ਕਰ ਰਹੀ। ਹਰ ਵਾਰ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਕੇ ਅਤੇ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਬਹਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ ਟਾਲ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸਮੂਹ ਈਟੀਟੀ ਕਾਡਰ ਅੰਦਰ ਬੇਹੱਦ ਰੋਸ ਹੈ।

    5 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਹੋਈ ਸੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ, ਅੱਜ 07 ਮਹੀਨੇ ਬੀਤੇ

    ਈਟੀਟੀ ਕਾਡਰ ਦੀਆਂ 5994 ਅਸਾਮੀਆਂ ਦੀ ਭਰਤੀ ਲਈ ਲਿਖਤੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 5 ਮਾਰਚ 2023 ਨੂੰ ਲਈ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸਨੂੰ ਅੱਜ ਲਗਭਗ 7 ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਚੁੱਕਾ ਹੈ, ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਕੂਲੀ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਡੰਗ ਟਪਾਊ ਨੀਤੀਆਂ ਕਾਰਨ ਉਕਤ ਭਰਤੀ ਨੇਪਰੇ ਨਹੀ ਚੜ੍ਹ ਸਕੀ।

    ਜੁਲਾਈ ’ਚ ਭਰਤੀ ਪੂਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਦਾਅਵਾ

    ਸਕੂਲੀ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਉਕਤ ਭਰਤੀ ਜੁਲਾਈ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਅੰਦਰ-ਅੰਦਰ ਪੂਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਵਫਾ ਨਹੀ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਉਕਤ 5994 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਜੁਲਾਈ ਮਹੀਨੇ ਦੌਰਾਨ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਜੁਆਇਨ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਜੋ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੂਰਾ ਨਹੀ ਹੋਇਆ।

  • पंजाब : ट्रक सोसायटी द्वारा निकाला गया विरोध मार्च, देखें वीडियो

    पंजाब : ट्रक सोसायटी द्वारा निकाला गया विरोध मार्च, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : कीरतपुर साहिब ट्रक ऑपरेटर सोसायटी द्वारा अपने काम करवाने के लिए किए जा रहे संघर्ष के तहत उनकी सोसायटी के क्षेत्र में निकाले गए विरोध मार्च को लोगों की ओर से जबरदस्त समर्थन मिला। इस विरोध प्रदर्शन में कारों ने भाग लिया मार्च। इस मार्च में करीब 100 बड़े ट्रक ही शामिल हुए। उक्त मार्च को लेकर लोगों के बीच यह चर्चा रही कि आज तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा इस तरह का मार्च नहीं निकाला जाएगा।

    उक्त मार्च में वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि उक्त मार्च निकालने वाले चालकों के ट्रक व कारें दौड़ाना जारी रखा। इस अवसर पर सोसायटी के आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यदि आज के विरोध मार्च के बाद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो अगले एक सप्ताह के भीतर वे अपने सभी ट्रकों को लेकर डिप्टी कमिश्नर रूपनगर के कार्यालय में पहुंच जाएंगे। उक्त ट्रकों के दस्तावेज व चाबियां एक जगह रखी जाएंगी। वे इन्हें एकत्र करेंगे और इनकी देखभाल करेंगे।

    उन्होंने कहा कि फिर इन ट्रकों की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर रूपनगर की होगी। संचालकों ने कहा कि यदि उनके पास पार्क करने की जगह नही है तो उन्हें ट्रक चालकों को बताना होगा कि उन्हें ट्रकों को सड़कों पर खड़ा करना होगा। जिसके बाद इन ट्रकों की किश्तों और दस्तावेजों की जिम्मेदारी पंजाब सरकार के अलावा डिप्टी कमिश्नर रूपनगर और जिला प्रशासन की होगी।

  • पंजाब : पुलिस ने अवैध माईनिंग के मामले में  ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी की जब्त, चालक फरार, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने अवैध माईनिंग के मामले में ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी की जब्त, चालक फरार, देखें वीडियो

    नंगल : पुलिस ने अवैध माईनिंग में लिप्त जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसकी पुष्टि डीएसपी सतीश कुमार शर्मा ने की। डीएसपी सतीश शर्मा ने पत्रकारों से बात करते कहा कि माईनिंग विभाग की शिकायत के आधार पर अवैध माईनिंग में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी को जब्त कर मामला दर्ज किया गया है।

    डीएसपी सतीश शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि जब पुलिस व माईनिंग विभाग ने कारवाई की, उस समय माईनिंग के आरोपी अपनी जेसीबी व टैक्टर ट्राली छोड़ कर फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि जमीन मालिक का पता लगा उनके खिलाफ मामाला दर्ज किया जाएगा।

  • पंजाब : सांसद मनीष तिवारी ने जनसभा को किया सम्बोधित, ग्रांट देने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    पंजाब : सांसद मनीष तिवारी ने जनसभा को किया सम्बोधित, ग्रांट देने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : स्थानीय सांसद मनीष तिवारी के द्वारा पंजाब तथा हिमाचल के बॉर्डर पर स्थित गांव कलसेड़ा में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पवन दीवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से उन्होंने फ्लाईओवर के खुलने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विकास किसी पार्टी से नहीं जुड़ा होता है। यह सभी का सांझा होता है। पंडित नेहरू के द्वारा भाखड़ा डैम का निर्माण करवाया था। जिसका लाभ सिर्फ कांग्रेस पार्टी से संबंधित किसानों तथा लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत को हो रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा नंगल में बने फ्लाईओवर के पूरा होने के उपरांत इसका लोकार्पण करने के मौके पर बंगा श्री आनंदपुर साहिब सड़क के रखे नींव पत्थर जो कि वर्ष 2019 में रखा गया था, को भी काम करवाने की बात कही गई।

    उन्होंने कहा कि सिक्किम में कुछ दिन पूर्व घटित हुई एक अप्रिय घटना जिसमें की बादल फटने के बाद 2-3 मिनट में ही एक डैम को बहा कर अपने साथ ले गया तथा साफ कर गया, जो की चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश के सभी बड़े हाइड्रो पावर इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स की गजेंद्र शेखावत केंद्रीय मंत्री से सेफ्टी ऑडिट करवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि बीते छ दशकों में उन्होंने ऐसी तबाही नहीं देखी। उन्होंने कहा कि 2024 की लड़ाई सांसद बनने की लड़ाई नहीं है बल्कि सरकार बदलने की है।

    अगर सरकार नहीं बदली तो दिल्ली में बैठे हुए लोग संविधान को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि आई एनडीआईए गठबंधन मनरेगा के कानून को सरकार आने पर साल के 365 दिन कर देगा और अगर काम नहीं मिलता है, तो जितने दिन का काम मांगा जाएगा। इतने दिन का भत्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश सबसे ज्यादा मनरेगा के तहत दिहाड़ी देगी उसी को सभी प्रदेश लागू करेंगे। इस अवसर पर उनके द्वारा उक्त पंचायत को विकास कार्यों के लिए 5 लाख की ग्रांट देने का आश्वासन दिया गया।

  • पंजाब :  नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गऊ का करवाया उपचार, देखें वीडियो

    पंजाब : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गऊ का करवाया उपचार, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने मोहल्ला राजनगर में कीड़ों के कारण तड़प रही एक गऊ के शरीर में फैले कीड़े निकाल कर व अन्य उपचार कर गौ सेवा की मिसाल पैदा की। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला राजनगर में एक गऊ के शरीर में काफी गहरे जख्म होने के कारण उसमें कीड़े पड़ गए थे, तो इसकी जानकारी राधा कृष्ण मन्दिर के अध्यक्ष जीत राम शर्मा व सुशील चोपड़ा द्वारा नगर कौंसिल के अधिकारियों को दी।

    मौके पर पहुंचे कौशल कुमार के नेतृत्व में पंहुचे नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गऊ को पकड़ कर उसके शरीर में फैले कीड़े निकाल और उपचार कर छोड़ दिया। कौशल कुमार ने कहा कि इस गऊ को इसलिए बांध कर रखना ठीक नही होगा। क्योंकि अकसर आवारा गाये प्लास्टिक लिफाफे खा लेती है और उन्हे बांध कर रखा तो गायें की सेहत के लिए ठीक नही होगा। इस लिए उसे उपचार के उपरांत खुला छोड़ दिया गया है।