Category: Panchkula

  • टीचर ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त, डायरी बरामद

    टीचर ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त, डायरी बरामद

    पंचकूलाः कालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सरकारी अध्यापिका द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसडीएच कालका के शवगृह में रखवा दिया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अनिता के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के परवाणू में सरकारी अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी और कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी।

    उसका पति रघुबीर गुरुग्राम में नौकरी करता है, जबकि बेटा रिश्तेदारों के यहां जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) गया हुआ था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से अनिता फोन नहीं उठा रही थी। इस पर पति ने बेटे को जानकारी दी। बाद में मृतका के भाई को सूचना मिलने पर वह कालका पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसने सीढ़ी के सहारे कमरे में झांककर देखा तो अनिता पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि कमरे से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें मृतका द्वारा लिखे गए कथित सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए पति और उसकी एक महिला मित्र का जिक्र किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गत शनिवार को पति-पत्नी के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखकर अनुमान है कि महिला ने दो से तीन दिन पहले आत्महत्या की होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Panchkula News: बुजुर्ग महिला के घर खाना बनाने वाली महिला 40 लाख के गोल्ड डायमंड सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Panchkula News: बुजुर्ग महिला के घर खाना बनाने वाली महिला 40 लाख के गोल्ड डायमंड सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस ने कहा- घरेलू कर्मचारियों को रखने से पहले उनका सत्यापन अवश्य करवाएं पंचकूलाः पुलिस टीम ने बुजुर्ग महिला के घर से लाखों रुपये के कीमती गहनों की चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी गए गहने बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी महिला से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के सोने व डायमंड के गहने बरामद किए हैं। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 13 जून को चंडीगढ़ निवासी एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 91 वर्षीय सास, जो पंचकूला के मनसा देवी क्षेत्र में रहती हैं, उनके घर में खाना बनाने का काम करने वाली एक युवती ने घर में रखे सोने एवं डायमंड के कीमती गहने चोरी कर लिए हैं। शिकायत मिलने के बाद थाना मनसा देवी में संबंधित धाराओं के तहत चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच करते हुए डिटेक्टिव स्टॉफ इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मामलें से जुड़े तथ्यों, परिस्थितियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में गहन जांच और पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान घर में खाना बनाने आने वाली महिला पर संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में मनीमाजरा, चंडीगढ़ निवासी 33 वर्षीय आरोपी महिला हीना को 20 जून को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच एएसआई गुरमेज सिंह द्वारा की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई जिसके आधार पर चोरी किए गए गहनों की बरामदगी की कार्रवाई की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 21 जून को आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के सोना एवं डायमंड के गहने बरामद कर लिए। आरोपी महिला को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की गई है कि घरेलू कर्मचारियों को रखने से पहले उनका सत्यापन अवश्य करवाएं।      
  • IDFC FIRST Bank घोटाले मामले में गिरफ्तार IAS Officer Pankaj Agrawal को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    IDFC FIRST Bank घोटाले मामले में गिरफ्तार IAS Officer Pankaj Agrawal को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के खातों से करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़े बहुचर्चित IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और निकायों के खातों से सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग और अवैध ट्रांसफर से जुड़ा है।

    प्रारंभिक जांच में सरकारी धन को निजी खातों और शेल कंपनियों के माध्यम से स्थानांतरित किए जाने की आशंका जताई गई है। सीबीआई इससे पहले भी इस घोटाले में कई बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान कई आईएएस अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी। हरियाणा सरकार ने सीबीआई को पंकज अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ और जांच की अनुमति दी थी।

    बताया जा रहा है कि IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े इस कथित घोटाले का आकार समय-समय पर सामने आए तथ्यों के अनुसार 590 करोड़ रुपये से लेकर 645 करोड़ रुपये से अधिक तक बताया गया है। सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं। पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी को इस मामले में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी धन के कथित गबन और उसके ट्रांसफर में उनकी भूमिका क्या रही तथा इस पूरे नेटवर्क में किन-किन अधिकारियों और निजी व्यक्तियों की संलिप्तता थी।

  • नगर निगम बैंक फ्रॉड मामले में IAS अधिकारी RK Singh को विशेष अदालत में किया पेश

    नगर निगम बैंक फ्रॉड मामले में IAS अधिकारी RK Singh को विशेष अदालत में किया पेश

    IAS अधिकारी सहित अन्य आरोपियों को तीन-तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया

    पंचकूला: नगर निगम बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी आरके सिंह को शुक्रवार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया है। इसके अलावा सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी प्रिंस को भी कोर्ट में पेश किया गया है। इसकी इस मामले में यह भूमिका है कि इसका फोन इस्तेमाल हुआ था। पैसों का जितना लेन-देन हुआ उसका ओटीपी उसके नंबर पर आया था फिलहाल आईएएस अधिकारी और अन्य आरोपी को तीन-तीन दिन के रिमांड में भेजा गया है। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मामले की गहन की जांच के लिए आरोपी का रिमांड मांगा है।

    अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरके सिंह को तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जानी है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जाना है कि कथित गड़बड़ी में अन्य किन-किन लोगों की भूमिका रही है और धन की लेन-देन की पूरी श्रृंखला क्या रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियों सामने आ सकती हैं। इससे मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होगा। सीबीआई मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जानी है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जाना है कथित गड़बड़ी में अन्य किन-किन लोगों की भूमिका रही है। धन की लेन-देन की पूरी श्रृंखला क्या रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई जरुरी जानकारियां सामने आ सकती हैं।

    इससे मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होगा। गौरतलब है कि पंचकूला निगम के फंड से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले और बैंकिंग अनियमितताओं की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में पहले भी कई दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा चुकी है। सीबीआई अब रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने, कथित लाभार्थियों की पहचान करने और मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी पड़ताल करेगी।

    सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में जांच के आधार पर और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि हरियाणा में सरकारी और नगर निगम निधियों को निजी बैंकों में जमा कराने तथा उनमें हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। इस मामले में पहले भी कई अधिकारियों, बैंक, कर्मचारियों और अन्य आरोपियों की गिरफ्तार हो गई है।

  • Cyber Fraud के मामले में देहरादून से पहला आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Cyber Fraud के मामले में देहरादून से पहला आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के द्वारा लंबित साइबर अपराध मामलों में तेजी लाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। हाल ही में आयोजित साइबर क्राइम समीक्षा बैठक में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के द्वारा सभी जांच अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। पुराने और लंबित मामलों में भी गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना टीम ने करीबन दो साल पुराने एक हाई वैल्यू साइबर ठगी मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए मुख्य आरोपी को देहरादूरन से गिरफ्तार कर लिया है।

    साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार, यह मामला 01 जुलाई 2024 को भारतीय दंड संहित की धारा 406, 419 और 420 के अंतर्गत दर्ज किया गया था। पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता पंचकूला ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ ऑनलाइन बिजनेस और निवेश के नाम पर करीब 30 लाख 52 हजार 990 रुपये की ठगी की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, अप्रैल 2024 में उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक महिला प्रोफाइल द्वारा संपर्क किया गया है। बातचीत के दौरान आरोपी पक्ष ने खुद को सिंगापुर स्थित फैशन डिजाइनिंग और ऑनलाइन स्टोर संचालन से जुड़ा बताया और शिकायतकर्ता को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए से सेलर बनाकर कमाई करने का प्रस्ताव दिया है।

    विश्वास में लेकर शिकायतकर्ता से एक वेबसाइट पर अकाउंट बनवाया जिसके बाद शुरुआत में कम राशि जमा करवाकर भुगतान लौटाया गया है। इससे विश्वास बढ़ गया है। इसके बाद अलग-अलग चरणों में शिकायतकर्ता से लाखों रुपये ऑनलाइन वॉलेट और कथित बिजनेस रिचार्ज के नाम पर जमा करवाए गए। आरोपी पक्ष लगातार डॉलर में लाभ दिखाता रहा है। बाद में कथित मुनाफा निकालने के लिए अतिरिक्त टैक्स जमा कराने की मांग की गई है। जब शिकायतकर्ता को संदेह हुआ है तब उसे पता चला कि उसके साथ बड़े स्तर पर साइबर ठगी हो गई है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड संबंधित संस्थानों तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जरुरी जानकारी जुटाई है।

    जांच के दौरान एक बैंक खाता सामने आया है जो देहरादून स्थित एक कंसल्टेंसी के नाम पर संचालित पाया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी मोहित मार्क उर्फ मोन्टू निवासी देहरादून को 17 जून 2026 को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दिए गए खुलासे के आधार पर अब अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार द्वारा की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचूकला साइबर अपराध के मामलों को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। पुराने मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने साफ संदेश दिया है कि चाहे मामले कितना भी पुराना क्यों न हो। साइबर अपराध में शामिल आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Panchkula News: 30 लाख साइबर फ्रॉड मामले में देहरादून से आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Panchkula News: 30 लाख साइबर फ्रॉड मामले में देहरादून से आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेलर बनकर कमाई का लालच देकर फंसाया था जाल में

    पंचकूलाः पुलिस टीम द्वारा लंबित साइबर अपराध मामलों में तेजी लाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। हाल ही में आयोजित साइबर क्राइम समीक्षा बैठक में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह द्वारा सभी जांच अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पुराने और लंबित मामलों में भी गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना टीम ने करीब दो वर्ष पुराने एक हाई-वैल्यू साइबर ठगी मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए मुख्य आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।

    साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार यह मामला 01 जुलाई 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 419 व 420 के तहत दर्ज किया गया था। पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता पंचकूला ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ ऑनलाइन बिजनेस और निवेश के नाम पर करीब 30 लाख 52 हजार 990 रुपये की ठगी की गई।

    शिकायतकर्ता के अनुसार अप्रैल 2024 में उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक महिला प्रोफाइल द्वारा संपर्क किया गया। बातचीत के दौरान आरोपी पक्ष ने स्वयं को सिंगापुर स्थित फैशन डिजाइनिंग और ऑनलाइन स्टोर संचालन से जुड़ा बताया तथा शिकायतकर्ता को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेलर बनकर कमाई करने का प्रस्ताव दिया। विश्वास में लेकर शिकायतकर्ता से एक वेबसाइट पर अकाउंट बनवाया गया और शुरुआत में कम राशि जमा करवाकर भुगतान लौटाया गया जिससे विश्वास बढ़ गया।

    इसके बाद अलग-अलग चरणों में शिकायतकर्ता से लाखों रुपये ऑनलाइन वॉलेट और कथित बिजनेस रिचार्ज के नाम पर जमा करवाए गए। आरोपी पक्ष लगातार डॉलर में लाभ दिखाता रहा और बाद में कथित मुनाफा निकालने के लिए अतिरिक्त टैक्स जमा कराने की मांग की गई। जब शिकायतकर्ता को संदेह हुआ तब उसे पता चला कि उसके साथ बड़े स्तर पर साइबर ठगी हो चुकी है।

     

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड, संबंधित संस्थानों तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आवश्यक जानकारी जुटाई। जांच के दौरान एक बैंक खाता सामने आया जो देहरादून स्थित एक कंसल्टेंसी के नाम पर संचालित पाया गया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी मोहित मार्क उर्फ मोन्टू निवासी देहरादून को 17 जून 2026 को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दिए गए खुलासे के आधार पर अब अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार द्वारा की जा रही है।

     

     

  • श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे Nayab Singh Saini, देखें वीडियो

    श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे Nayab Singh Saini, देखें वीडियो

    पंचकूला: श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान पंचकूला के इंदरधनुष स्टेडियम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी भी शिरकत कर चुके हैं।

    इस कार्यक्रम में हरियाणा के सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा भी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु अर्जुन देव जी को नमन किया है। सीएम ने पानी की छबील भी शुरु की और खुद पानी भी पिया। श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

     

  • Haryana News : वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों की CCTV आई सामने

    Haryana News : वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों की CCTV आई सामने

    पंचकूला : शहर मे लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरों के फरार होने की वीडियो सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीमंदिर टोल प्लाजा के सीसीटीवी में लुटेरों की काली स्कॉर्पियो कैद हो गई। लुटेरे इस गाड़ी को चरखी दादरी से किराए पर लेकर पंचकूला पहुंचे थे। जिसके बाद पिंजौर में लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों का पीछा नहीं छोड़ा और पूरी रात ट्रैकिंग और सर्च ऑपरेशन चलता रहा।  
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पहले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और बाद में पुलिस मुठभेड़ में दो अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, मुठभेड़ के समय आरोपी पैदल चल रहे थे। भागने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार पंचकूला पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया है।    
  • ऑटो और ट्रक टक्कर में महिला की मौत, शरीर से अलग हुआ हाथ, चालक फरार, देखें वीडियो

    ऑटो और ट्रक टक्कर में महिला की मौत, शरीर से अलग हुआ हाथ, चालक फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास के पास ऑटो और कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 75 वर्षीय रेवा देवी के रूप में हुई है। ऑटो ड्राइवर राहुल निवासी कालका ने बताया कि वह ऑटो पंचकूला से कालका की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान सूरजपुर-सुखोमाजरी बाइपास के पास पहुंचने पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिस कारण उनका ऑटो ट्रक से टकरा गया।

    हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया है कि दुर्घटना में उनका एक हाथ शरीर से अलग हो गया और दूसरे हाथ की हथेली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल, पंचकूला पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    ऑटो ड्राइवर राहुल को भी मामूली चोटें आई हैं। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ऑटो चालक के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • गहरी खाई में पलटी इनोवा, 22 वर्षीय युवती की मौत, 7 घायल, देखें वीडियो

    गहरी खाई में पलटी इनोवा, 22 वर्षीय युवती की मौत, 7 घायल, देखें वीडियो

    पिंजौरः गांव नोलटा के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ पर पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि चालक समेत अन्य 7 लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान उषा निवासी ठाठर मांधना के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनोवा कार में चालक व महिलाएं सवार थी, जो परवाणू के कामली स्थित एक साबुन की कंपनी में नौकरी के लिए जा रही थी।

    मृतका के भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि मिली जानकारी अनुसार गाड़ी चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और इसी वजह से अचानक तीखे मोड़ पर इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल, पंचकूला पहुंचाया।

    कृष्ण कुमार के अनुसार हादसे में उनकी बहन उषा के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार एक अन्य महिला ने बताया की गाड़ी से अजीब सी आवाज भी आ रही थी और ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था उन्होंने काफी बार उसे गाड़ी को धीरे चलाने के लिए भी कहा। वहीं, इनोवा चालक हेमंत भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, और कार चालक हेमंत ने बताया की गाड़ी के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ।