वाहन को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और आदेशों की अवहेलना करने पर चालक का 10,500 का भारी-भरकम चालान काटा। इसके साथ ही, नियमों की उल्लंघना करने पर गाड़ी पर लगाई गई ब्लैक फिल्म को पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर ही उतरवाया गया। जिला पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। कुछ लोग सड़कों पर गाड़ी दौड़ाकर खुद को कानून से ऊपर समझते हैं, लेकिन वे यह अच्छी तरह जान लें कि पंचकूला की सड़कों पर अब किसी भी तरह की हवाबाजी नहीं चलेगी। जो लोग रसूख या टशन दिखाने के चक्कर में नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, उनके खिलाफ हम और ज्यादा कड़ा रुख अपनाएंगे। हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी नियमों को तोड़ेगा, उसके खिलाफ इसी तरह मौके पर ही सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।View this post on Instagram
Category: Panchkula
-

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने दबोचा स्कॉर्पियो चालक, काटा 10,500 का चालान, देखें वीडियो
पंचकूलाः जिला पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अपनी मुस्तैद कार्रवाई को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बीते दिन सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार को रामगढ़ के पास एक संदिग्ध ब्लैक स्कॉर्पियों गाड़ी दौड़ती हुई दिखाई दी, जिसके शीशों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। एसएचओ वरिन्द्र कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को अनदेखा कर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने का प्रयास किया। ट्रैफिक एसएचओ ने बिना वक्त गंवाए गाड़ी का लगातार पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में पुराना पंचकूला के पास स्कॉर्पियो को घेरकर रोक लिया गया। -

युवक के कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः पिंजोर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा चंद घंटो में 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ और पिंजौर थाना पुलिस के द्वारा इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जितेश मनोचा की आरोपियों के साथ करीब एक महीना पहले झगड़ा हुआ था और उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने आज जितेश मनोचा पर जानलेवा हमला कर दिया और लाठी डंडों से सिर पर चोट मार मौत के घाट उतार दिया।
डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि जितेश मनोचा के साथ चार लोगो के द्वारा मारपीट की गई थी और चारों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे, घायल जितेश मनोचा को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए बिना देरी किए दो टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए, इस मामले में पिंजौर थाना पुलिस और डिटेक्टर स्टाफ की टीम के द्वारा कार्रवाई की डीसीपी क्राइम ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम खुशदीप, मनप्रीत सिंह, रोहित मेहता और मनीष चौधरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात निकल कर सामने आई है कि एक महीना पहले खुशदीप के साथ मृतक जितेश मनोचा और उसके पिता के द्वारा मारपीट की गई थी और इसकी शिकायत भी खुशदीप के द्वारा थाने में दी गई थी और आज उसी रंजिश के चलते खुशदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और आरोपियों ने जितेश मनोचा के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया की हत्या के 3 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बताया की हत्या के पीछे आपसी रंजिश और लड़ाई झगड़ा कारण था लेकिन अभी सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
-

क्लब के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने 2 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वहां दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने करीब 12 से 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रतन लुबाना और एमडीसी निवासी ललित के रूप में हुई है। एक युवक के पेट में जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-5 स्थित क्लब से रतन लुबाना और ललित (निवासी एमडीसी) बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे। घायल दोनों युवकों को तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।View this post on Instagram -

Highway पर पलटी सब्जी से भरी ट्रैक्टर ट्राली, ट्रैफिक हुआ बाधित, देखें वीडियो
पंचकूलाः मानक्या गांव के पास हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, हाईवे पर सब्जी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस घटना में सड़क पर सारी सब्जी बिखर गई और घटना के दौरान हाईवे पर ट्रैफिक की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंद गोभी से भरी बोरियां सड़क पर बिखर गई।
घटना की सूचना चालक द्वारा मालिक और पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क के बीच में पलटी ट्रैक्टर ट्राली को क्रेन की मदद से हटवाया गया। जिसके बाद सड़क पर बिखरी सब्जी की बोरियों को हटवाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलवाया गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में चालक बाल- बाल बच गया।View this post on Instagram -

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने की Press Conference, 100 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, देखें वीडियो
पंचकूला: सीएम सैनी ने राव इंद्रजीत की मांग पर चरखी दादरी में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुला राम के बनाने के फैसले पर सीएम का धन्यवाद किया। कुछ दिन पहले सीएम सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के 100 करोड़ से जायदा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।
आरती राव ने बताया कि हर जिले में महिला क्लिनिक खुलेंगे। इसके अलावा फार्मिसी अब हर नागरिक अस्पताल जिला स्तर पर खुलेंगे। टैली ईसीजी भी हर अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। 766 नए पीएचसी सीएचसी खुलेंगे। महिलाओं के लिए महिला क्लिनिक रहेंगे ताकि वह अपनी बीमारियों का इलाज वहां पर करवा पाएं। अमृत फार्मेसी में कम दामों पर मिलेगी मरीजों की दवाईयां।
-

‘Alpha Event Company’ में Raid, Amazon अधिकारी बनकर चल रहा था फ़र्ज़ी कॉल सेंटर, नोट गिनने की मशीन और 11 लाख बरामद, देखें वीडियो
4 महिलाओं सहित 21 लोग काबू, 4 गिरफ्तार
पंचकूलाः सेक्टर-2 मार्केट में स्थित ‘अल्फा इवेंट कंपनी’ के दफ़्तर पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी करके इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की कार्रवाई देर रात शुरू हुई और मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तक चली। साइबर क्राइम टीम ने सेक्टर-2 मार्केट स्थित एक ऑफिस से 21 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से 4 लोगों को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। 4 मुख्य आरोपियों में से नवदीप, अक्षय टिक्कू, रज़ा और अंकुर कपूर को गिरफ़्तार कर लिया गया, जबकि बाकी 17 लोग कर्मचारी थे, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने मौके से 19 डेस्कटॉप कंप्यूटर, तीन लैपटॉप, 11.30 लाख रुपये नकद, तीन वॉकी-टॉकी, 16 हेडसेट, दो वाई-फ़ाई राउटर, एक नोट गिनने की मशीन, तीन POS मशीनें और सोने के ज़ेवर बरामद किए। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने में शामिल थे। यह कॉल सेंटर अमेरिका के टाइम ज़ोन (समय क्षेत्र) के हिसाब से चलता था, जिसमें कर्मचारी शाम लगभग 7 बजे से लेकर सुबह लगभग 3 बजे तक काम करते थे। जांचकर्ताओं ने पाया कि कॉल करने वाले लोग कथित तौर पर Amazon के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर अमेरिकी निवासियों से संपर्क करते थे। पीड़ितों को कथित तौर पर लंबी बातचीत में उलझाया जाता था और क्रेडिट कार्ड की जानकारी व अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए मनाया जाता था, जिसका इस्तेमाल बाद में धोखाधड़ी वाले लेन-देन करने के लिए किया जाता था। इस कथित धोखाधड़ी को चलाने के लिए, आयोजकों ने लगभग 20 ऐसे युवा लड़के-लड़कियों को नौकरी पर रखा था जो अच्छी अंग्रेज़ी बोल सकते थे। कर्मचारियों को कथित तौर पर हर महीने 20,000 से 25,000 रुपये वेतन दिया जाता था और काम सौंपने से पहले उन्हें एक हफ़्ते से दस दिन तक चलने वाले एक व्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुज़रना पड़ता था। सूत्रों के अनुसार, गिरफ़्तार आरोपियों में से एक अंकुर कपूर, जो कथित तौर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों से जुड़ा था, और नवदीप नाम के एक वकील ने कथित तौर पर इस काम को छिपाने में मदद की। कपूर अक्सर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित करता था और ऐसे कार्यक्रमों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित करता था, जिससे कथित तौर पर किसी को शक नहीं होता था। यह भी पता चला है कि छापे के दौरान पंचकूला के पुलिस कमिश्नर पंकज नैन भी मौके पर पहुंचे थे। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को पूछताछ के लिए साइबर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। -

Haryana News: 3 किलो हैरोइन व लाखों की ड्रग्स मनी मामले में 3 और गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फाजिल्का जिले के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महिन्द्र सिंह उर्फ मिन्दी, जसविन्द्र सिंह उर्फ छिन्दी तथा राकेश उर्फ अरमान उर्फ रमेश के रुप में हुई है। इन तीनों को 3 किलो 89 ग्राम हेरोइन और भारी मात्रा में ड्रग्स मनी बरामदगी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-20 पंचकूला स्थित श्मशान घाट के समीप लवजोत सिंह उर्फ लव निवासी जलालाबाद, जिला फाजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 पैकेटों में कुल 3 किलो 89 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन तथा 14 लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई थी। बाद में आरोपी के खुलासे पर चंडीगढ़ स्थित उसके किराये के मकान से हेरोइन बिक्री से कमाए गए एक लाख रुपये अतिरिक्त बरामद किए गए थे।
गहन पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को हेरोइन सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसी दौरान 13 अप्रैल 2026 को अशोक कुमार उर्फ शोकु को गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच में गिरफ्तार आरोपियों के खुलासों के आधार पर पंजाब में सक्रिय हेरोइन सप्लायर नेटवर्क का खुलासा हुआ।
पुलिस ने 23 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर-जालंधर रोड के निकट ब्यास क्षेत्र में दबिश देकर महिन्द्र सिंह उर्फ मिन्दी, जसविन्द्र सिंह उर्फ छिन्दी तथा राकेश उर्फ अरमान उर्फ रमेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश कर 8 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई।
मामले की जांच लगातार जारी है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। आज तीनों आरोपियों का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
-

Haryana News: दुकानदार ने गैंस सिलेंडर में कम गैस को लेकर किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
पंचकूलाः पिंजोर के सुरजपुर में गैस सिलेंडर में कम गैस का मामला सामने आया है। इस दौरान व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो भी रिकार्ड कर लिया। जिसमें तोलाई के दौरान साफ दिख रहा है कि गैस सिलेंडर में करीब 2 किलो गैस कम मिली। इस घटना के बाद से व्यक्ति ने जांच की मांग की है। वहीं अब घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता ने सिलेंडर को वजन मशीन पर रखकर उसका वजन कराया। जांच के दौरान सिलेंडर में निर्धारित मात्रा से करीब 2 किलोग्राम गैस कम पाई गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिलेंडर का वजन दिखाया जा रहा है। उपभोक्ता का आरोप है कि गैस सिलेंडर में कम गैस होने के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था। जब इस संबंध में गैस सप्लाई से जुड़े लोगों से बात की गई तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि सिलेंडर उन्हें पीछे से ही कम मात्रा में प्राप्त हुआ था।
घटना के बाद उपभोक्ता ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि सिलेंडरों में कम गैस की सप्लाई हो रही है तो इससे कई उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है और उपभोक्ता विभागीय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
-

Haryana News: इस इलाके में High Alert, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह, देखें वीडियो
पंचकूलाः रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी रेंज में आज (रविवार को) हाई कैलिबर बम का ट्रायल किया। इसके मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आसपास के गांवों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी। इस हाई-प्रोफाइल ट्रायल के मुख्य गवाह भारतीय वायुसेना के कई उच्च अधिकारी और वैज्ञानिक होंगे, जिनकी सीधी देखरेख में यह पूरा ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान इलाके में धुएं का गुब्बार उठा। प्रशासन ने मौके पर पुख्ता प्रबंध किए हुए थे।
टीबीआरएल की तरफ से पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर को भेजी गई आधिकारिक चिट्ठी के मुताबिक, यह बम ट्रायल बेहद शक्तिशाली क्षमता वाला है। धमाका होने के बाद बम के फटने से निकलने वाले छर्रे आसमान में करीब डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकते हैं। वहीं, जमीन पर ब्लास्ट वाले पॉइंट से चारों तरफ 2 किलोमीटर के दायरे में ये टुकड़े फैलने की आशंका है। बम के छर्रों के सीधे खतरे को देखते हुए 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दो मुख्य गांवों को ‘स्प्लिंटर डेंजर जोन’ घोषित किया गया है। इनमें गांव भानू और गांव बिल्ला का नाम शामिल है। इसके अलावा, लेटर की कॉपियां असरेवाली, नाग्गल, मोगीचंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी, रामगढ़ और नजदीक के आईटीबीपी कैंप को भी भेजी गई हैं, ताकि वहां के लोग और सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह सतर्क रहे।View this post on Instagram -

Haryana News: Truck ने NHAI के 3 कर्मचारियों को कुचला, गंभीर घायल, देखें वीडियो
पंचकूलाः शहर के मौली चौकी के पास भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक चालक ने NHAI के 3 कर्मचारियों को कुचल दिया। घटना में तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी मुताबिक, पंचकूला के मौली चौकी के पास हाइवे पर NHAI के कर्मचारी पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक चालन ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए 3 NHAI के कर्मचारियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।