Category: Punjab>Barnala

  • Punjab News: बरनाला में दिखा बंद का असर, देखें वीडियो

    Punjab News: बरनाला में दिखा बंद का असर, देखें वीडियो

    बरनालाः बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। डॉ. बीआर अंबेडकर भलाई मंच और भगवान वाल्मीकि शक्ति दल के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज ने शहरवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की है। इस दौरान मेडिकल सेवाएं और अन्य जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। सफाई कर्मचारी अपनी शेष मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें तीन साल बाद पक्की नौकरी (स्थायी दर्जा) मिलना भी शामिल है।

    इस दौरान कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल जैसी राजनीतिक पार्टियों के अलावा, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन और मजदूर, कर्मचारी संगठन भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आए। भगवान वाल्मीकि शक्ति दल के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज ने शहरवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की है।

    आपको बता दें बीते दिनों सफाई कर्मचारी पक्की नौकरी, वेतन वृद्धि और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने जैसी मांगों को लेकर 8 जुलाई से हड़ताल पर थे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद 22 जुलाई को बरनाला नगर निगम और जिला प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच शहर से कूड़ा हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान हड़ताली सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई।

    इस झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग किया गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप सामने आए थे।

  • Punjab बंद का फिर हुआ ऐलान, यूनियन का ऐलान

    Punjab बंद का फिर हुआ ऐलान, यूनियन का ऐलान

    बरनालाः जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपने संघर्ष को तेज करते हुए हड़ताल की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब सफाई कर्मचारियों की तरफ से 30 जुलाई को पंजाब स्तर पर हड़ताल की जाएगी। यह जानकारी बर्नाला सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष गुलशन कुमार ने दी। उनका कहना है कि डीएसपी और एसएचओ को बर्खास्त किया जाए, ऐसे में कार्रवाई ना करने पर बंद का ऐलान किया गया है। गुलशन कुमार ने कहा कि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने 30 जुलाई से पहले उनकी मांगें न मानीं तो उस दिन पूरा पंजाब पूर्ण रूप से पर बंद रहेगा।

    इस दौरान मंडी बोर्ड के प्रधान, सुनारा बाजार सहित अन्य सगंठनों से बंद को लेकर मीटिंग की गई। उन्होंने कहा कि बाजार बंद रहेंगे, लेकिन स्कूल, हाईवे बंद नहीं किए जाएंगे। उन्होंने घायल सफाई कर्मचारों से मुलाकात करके इस हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। नेताओं ने कहा कि “सफाई कर्मचारी जो भी संघर्ष उठायेंगे, हम उनके साथ खड़े हैं।” जिला अध्‍यक्ष ने समूह जमहूरी, इनक्लाबी, समाज सेवี और व्यापारी जत्थेबंदियों से अपील की है कि वे 30 जुलाई की हड़ताल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और सफाई कर्मचार के इस संघर्ष का समर्थन करें।

  • Punjab News: गैंगस्टरों और पुलिस में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टरों और पुलिस में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले में गैंगस्टरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। दरअसल, ‘गैंगस्टर्स पर वार’ अभियान के तहत महल कलां पुलिस और सीआईए स्टाफ़ ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 2 आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वरना कार, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर महल कलां पुलिस और CIA स्टाफ़ की एक संयुक्त टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक वरना कार को रुकने का इशारा किया।

    पुलिस के अनुसार, कार में सवार आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसके बाद दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

    SP Satwinder Singh Vrk ने बताया कि यह ऑपरेशन पहले से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर चलाया गया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड तथा अन्य साथियों के बारे में जांच-पड़ताल चल रही है। ज़िले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई का सिलसिला भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।

  • Punjab News: पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल, 9 डिपो पूरी तरह बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल, 9 डिपो पूरी तरह बंद, देखें वीडियो

    बरनालाः पीआरटीसी पनबस 25/11 कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के आह्वान पर पंजाब के 9 पीआरटीसी डिपो में पूर्ण हड़ताल की गई। इस हड़ताल में करीब 1200 कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों की मुख्य मांग चंडीगढ़ डिपो के उस एक कर्मचारी की सेवा बहाल करना है, जिसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यूनियन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा कर्मचारी के साथ न्याय किया जाए।

    हड़ताल के चलते आज बरनाला, बुढलाडा, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, फरीदकोट, चंडीगढ़, कपूरथला और बठिंडा के पीआरटीसी डिपो पूरी तरह बंद रखे गए हैं, जिससे बस सेवाएं प्रभावित हुईं और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    हड़ताल का मुख्य कारण बताते बरनाला यूनियन के प्रधान ने कहा कि चंडीगढ़ डिपो के एक कंडक्टर गुरविंदर सिंह पर अड्डा पर्चियों में कथित गड़बड़ी करने और फर्जी अड्डा पर्चियां काटने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी निष्पक्ष जांच के ही कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

    बरनाला बस स्टैंड पर पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पीआरटीसी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि पीआरटीसी प्रबंधन संबंधित कर्मचारी के साथ धक्केशाही कर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारी के साथ न्याय नहीं किया गया और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो यूनियन अपना संघर्ष और तेज करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीआरटीसी की बसें हड़ताल पर हैं, लेकिन यदि उनकी मांगें नहीं मानी तो पंजाब रोडवेज के अन्य कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होकर सड़कों पर उतरेंगे।

  • Punjab News: विदेश में 2 दोस्तों की नहर में डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर

    Punjab News: विदेश में 2 दोस्तों की नहर में डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर

    मॉन्ट्रियल: कनाडा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंजाब से कनाडा में बेहतर भविष्य के लिए गए 2 युवकों की मॉन्ट्रियल नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों मृतक पंजाब के रहने वाले है। जिसमें 26 वर्षीय युवक लवप्रीत सिंह निवासी तपा मंडी, बरनाला और दूसरा सुखराज सिंह का बेटा गांव बुटाला, नौरंगपुर अमृतसर का निवासी शामिल है। घटना उस समय की बताई जा रही है जब दोनों कनाडा के शहर मॉन्ट्रियल की लाचिन नहर में लवप्रीत सिंह के दोस्त का अचानक पैर फिसल गया। जब इस घटना का लवप्रीत सिंह को पता लगा तो लवप्रीत सिंह ने भी उसे बचाने के लिए नहर में पीछे छलांग मार दी। पर लवप्रीत सिंह अपने दोस्त को बचाता-बचाता खुद भी नहर में डूब गया। घटना का पता लगते ही कनाडा प्रशासन द्वारा दोनों को बाहर निकालने के लिए आधी रात तक कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को नहर से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, पर दोनों की मौत हो चुकी थी।

    इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने जिला बरनाला के शहर तपा मंडी के रहने वाले 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र पूर्व सैनिक बलवीर सिंह के पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिवार का इकलौता बेटा 26 वर्षीय मृतक लवप्रीत सिंह ढाई साल पहले ही वर्क परमिट पर कनाडा के शहर मॉन्ट्रियल में एक कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। माता-पिता का इकलौता बेटा लवप्रीत सिंह 12वीं कक्षा के बाद कनाडा अपने माता-पिता के सपने साकार करने गया था। जहाँ अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए पूर्व सैनिक बलवीर सिंह ने अपनी सारी ढाई एकड़ जमीन बेचकर उसे रोजगार की तलाश में कनाडा सपने पूरे करने के लिए भेजा था। पर क्या पता था कि अपने हिस्से की सारी ढाई एकड़ जमीन भी बिक गई और इकलौते बेटे की मौत भी हो गई। दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया, जहाँ इकलौते बेटे की मौत के बाद रोते-बिलखते माता-पिता और इकलौती बहन अपने भाई को याद करके रो रही है।

    मृतक लवप्रीत सिंह ने 10 दिन पहले ही अपने परिवार से बात की थी। जो ढाई साल पहले तपा मंडी से अपने परिवार से कनाडा गया हुआ था। इस अवसर पर मृतक लवप्रीत सिंह के रोते-बिलखते माता-पिता ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और विदेश में बैठे समाजसेवियों से मांग करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उन्हें सबके सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनके मृतक इकलौते बेटे लवप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर को कनाडा से पंजाब तपा मंडी लाने के लिए सहयोग किया जाए। ताकि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार वह अपने इकलौते बेटे लवप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार कर सकें।

    मृतक लवप्रीत सिंह के परिवार में उसके पिता-माता और इकलौती बहन रह गई है। लवप्रीत को कनाडा भेजने के समय पिता के पास हिस्से की 2 एकड़ जमीन भी बिक चुकी है। जहाँ अब परिवार ने अपने बेटे के पार्थिव शरीर को घर पंजाब लाने के लिए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, विदेश में बैठे एन.आर.आई. और समाजसेवियों से सहयोग की मांग की है। मृतक लवप्रीत सिंह के पिता पूर्व सैनिक बलवीर सिंह, जो सीआरपीएफ में बतौर देश के लिए अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। कनाडा नहर में डूबने वाले दूसरे लड़के का नाम पता नहीं चल सका, जो पिता सुखराज सिंह, माता जसविंदर कौर का बेटा था, जो गांव बुटाला, नौरंगपुर, जिला अमृतसर साहिब का बताया जा रहा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी के जिला प्रधान दर्शन सिंह मंडेर ने परिवार से दुख साझा किया, वहीं लवप्रीत सिंह को मृतक के रूप में पंजाब लाने के लिए सहयोग करने का विश्वास भी दिलाया।

  • Punjab News: दाना मंडी में दिखा गुंडागर्दी का नंगा नाच, 5 युवक घायल, एक दर्जन नौजवानों पर केस दर्ज

    Punjab News: दाना मंडी में दिखा गुंडागर्दी का नंगा नाच, 5 युवक घायल, एक दर्जन नौजवानों पर केस दर्ज

    बरनालाः दाना मंडी गांव अमला सिंह वाला में मामूली नोंकझोंक को लेकर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां जमकर तेजधार हथियार चले। इस घटना में 5 युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक युवकों ने 5 युवकों पर किरपाण, डंडों सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद देकर बठिंडा अस्पताल रैफर कर दिया।

    सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान राजवीर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी अमला सिंह वाला ने बताया कि एक युवक का फोन पर किसी अन्य युवक से विवाद हो गया, जिसके बाद वे और हरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखवंत सिंह सभी अमला सिंह वाला के मामला सुलझाने दाना मंडी गए थे। वहां उक्त युवक ने बाहर से लगभग एक दर्जन से अधिक लड़कों को बुला लिया।

    नौजवानों ने लोहे की राड़ों, मोटरसाइकिल की गरारी, किरपाणों और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के दौरान पीड़ितों ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दी गई और परिजन उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा हरप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा एम्स अस्पताल रैफर कर दिया।

    इसके अलावा हरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और सुखवंत सिंह को भी काफी चोटें आई हैं और उनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में थाना ठुल्लीवाल के सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि घायल नौजवानों के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत एक दर्जन हमलावरों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: बस में टिकट को लेकर कंडक्टर और यात्री के बीच हंगामा, देखें Live

    Punjab News: बस में टिकट को लेकर कंडक्टर और यात्री के बीच हंगामा, देखें Live

    तपाः पीआरटीसी की बस में टिकट लेने को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें यात्री गूगल-पे से टिकट लेनी की बात कर रहा है। वहीं कंडक्टर गूगल-पे से पैसे लेने से इंकार कर रहा है। कंडक्टर ने कहा कि मैं ऑनलाइन पेमेंट नहीं लूंगा। इस दौरान कंडक्टर ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहता है।

    वहीं यात्री वीडियो में बोल रहा है कि मैं बस में से नहीं उतरूंगा, जो करना है कर लो। बरनाला डिपो की बस बताई जा रही है जो तपा से 8 बजे चली थी। वीडियो में कंडक्टर यात्री से ज्यादा पैसे वसूलने की बात भी कर रहा है। इस दौरान कंडक्टर और यात्री के बीच काफी गर्मा गर्मी हुई है।

    यात्री ने आरोप लगाया कि पीआरटीसी के इंस्पेक्ट औऱ अन्य अधिकारियों के नंबर वैबसाइट पर पड़ है, लेकिन इसमे किसी का भी नंबर नहीं लग रहा है। यात्री ने आगे कहा कि मैं बरनाला और पटियाला डिपो पर भी इसकी शिकायत करूंगा। बाद में किसी अन्य यात्री ने युवक की टिकट लेकर बस में बिठा लिया था।

  • Punjab News: ज़मीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की मौत

    Punjab News: ज़मीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की मौत

    बरनालाः दिढ़बा मंडी में पिछले समय से चल रहे जमीन विवाद के सिलसिले में गांव कमालपुर में गोलियां चल गई। इस घटना में एक पक्ष के युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की जांच कर रही डीएसपी डॉ. रुपिंदर कौर बाजवा ने बताया कि थाना दिढ़बा के अंतर्गत आते गांव कमालपुर में जमीन के झगड़े को लेकर 2 पक्षों में लड़ाई हुई है। जिनमें एक पक्ष राज सिंह का है और दूसरा पक्ष कुलदीप सिंह का है। दोनों पक्षों की आपसी बहस के बाद गोली चल गई। जिसमें राज सिंह के पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से 32 वर्षीय रोहित कुमार निवासी पटियाला की मौत हो गई।

    वहीं इस घटना में 2 व्यक्ति लक्ष्मण सिंह घनोड़ जट्टां तथा विवेक निवासी समाना को घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी ने कहा कि मृतक व्यक्ति अपने परिचित के साथ जमीन के मामले को लेकर आया था। मौके पर हुई गोलीबारी में गोली लगने से मौत हुई। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने कहा कि राज सिंह के साथ तीन अन्य अनजान व्यक्तियों के होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में उनकी टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: हार्ट अटैक से अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह का निधन, छाया मातम, देखें वीडियो

    Punjab News: हार्ट अटैक से अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह का निधन, छाया मातम, देखें वीडियो

    बरनालाः उत्तर प्रदेश में भारतीय सेना की ट्रेनिंग के दौरान बख्तगढ़ गांव के (22) युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
    मिली जानकारी के अनुसार बूटा सिंह के बेटे जश्नप्रीत सिंह देश सेवा के जज्बे के साथ ‘अग्निवीर’ के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उनकी ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ स्थित आर्मी सेंटर में चल रही थी।

    बताया जा रहा है कि जशनप्रीत की ट्रेनिंग खत्म ही होने वाली थी और वे जल्द ही देश सेवा की मुख्यधारा में शामिल होने वाले थे। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान जशनप्रीत सिंह को अचानक हार्ट अटैक आया, जो जानलेवा साबित हुआ। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। देश के इस रक्षक की असमय मौत ने परिवार को गहरे दुःख में डाल दिया है। पीड़ित की मां का रो-रो बुरा हाल है। वहीं अग्निवीर का शव राधा रानी कॉलोनी घर पहुंच गया है। तेजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक डेढ़ साल पहले अग्निवीर भर्ती हुआ था, जिसकी मौत से पूरा शहर दुखी है।

    जिला शिअद प्रधान यादविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि यह घटना दुखदायी है। मृतक के पिता भी भारतीय सेना से सेवानिृवत है और भाई भारतीय सेना में है। इनका सभी परिवार देश की सेवा के लिए समर्पित है। हम पंजाब सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार भी लगाते है और अग्निवीर को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग करते है।

     

     

  • Punjab News: नगर पंचायत दफ्तर में विजिलेंस की Raid, मचा हड़कंप

    Punjab News: नगर पंचायत दफ्तर में विजिलेंस की Raid, मचा हड़कंप

    बरनालाः जिले के कस्बा हंडिआया में पिछले समय के दौरान करवाए गए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आज नगर पंचायत हंडिआया के दफ्तर में रेड की गई। इस दौरान दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम सुबह से ही नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद है। टीम द्वारा कई घंटों से विकास कार्यों से जुड़े रिकार्ड की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

    सूत्रों के मुताबिक यह जांच नगर पंचायत के पूर्व प्रधान के कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों से संबंधित है। वहीं विजिलेंस ब्यूरो की बरनाला इकाई के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच का दायरा काफी व्यापक है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी या आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। फिलहाल विजिलेंस टीम दस्तावेजों और रिकार्ड की बारीकी से जांच कर रही है तथा मामले की आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।