Category: Punjab>Barnala

  • Punjab News: पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 2 क्लोननाइजरों को ठहराया जिम्मेदार, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 2 क्लोननाइजरों को ठहराया जिम्मेदार, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले के पूर्व पार्षद नछत्तर सिंह उर्फ जग्गा सिंह ने सेखा रोड पर एक नई बनी अनिल एनक्लेव कॉलोनी की जमीन के पैसों के लेन-देन को लेकर आत्महत्या कर ली। नछत्तर सिंह का घर में पंखे से लटका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ज़मीन खरीदने-बेचने के कमीशन एजेंट था और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था।

    बरनाला के सेखा रोड पर एक नई बन रही अनिल एनक्लेव कॉलोनी के क्लोननाइजरों द्वारा बड़ी प्रॉपर्टी डील के तहत अपने बनते कमीशन ना मिलने की वजह से मृतक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। जग्गा ने अल सुबह सुसाइड कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से पहले जग्गा ने अपने सुसाइड नोट में धुरी के 2 कॉलोनाइजरों के नाम लिखकर अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पूरे परिवार में दुख की लहर है। परिवार वाले और इलाके के लोग सख्त इंसाफ की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक के भाई मलकीत सिंह मीता ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह दाह संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।

    दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामगढ़िया रोड पर प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले एक पूर्व पार्षद ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा लिया गया। परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले के बारे में बात करते हुए SHO लखविंदर सिंह ने कहा कि बरनाला के सेखा रोड पर एक नई बनी अनिल एनक्लेव कॉलोनी की जमीन के पैसों के लेन-देन को लेकर सुबह 2:30 बजे के करीब अपने ही घर के पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया एक प्रॉपर्टी के कमीशन को लेकर हुआ था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: BJP ने 3 राज्यों के नए अध्यक्ष किए नियुक्त, केवल ढिल्लों को मिली कमान

    Punjab News: BJP ने 3 राज्यों के नए अध्यक्ष किए नियुक्त, केवल ढिल्लों को मिली कमान

    बरनालाः पंजाब में 2027 की विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल गर्म हो गया है। सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी बीच पंजाब भाजपा ने अपनी संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। पंजाब भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया हैकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के आदेशों पर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के नए अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। जिसमें पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं हरियाणा में डॉक्टर अर्चना गुप्ता को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    उल्लेखनीय है कि वर्तमान अध्यक्ष सुनील जाखड़ का तीन साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो गया है। सूत्रों के अनुसार जाखड़ 2027 की चुनावी मुहिम की नेतृत्व में अहम भूमिका निभाते रहेंगे। 75 वर्षीय ढिल्लो का जन्म बरनाला के टल्लेवाल गांव में हुआ था। उन्होंने 2007 से 2017 तक बरनाला से विधायक के रूप में सेवाएं दीं, जब उन्हें ‘आप’ के गुरमीत सिंह मीत ने हराया था। वह राज्य की चुनावी हार के बाद जून 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें पंजाब भाजपा इकाई का मीट अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

  • BJP कभी भी बदल सकती है Punjab अध्यक्ष, ये नेता रेस में सबसे आगे

    BJP कभी भी बदल सकती है Punjab अध्यक्ष, ये नेता रेस में सबसे आगे

    बरनालाः पंजाब में 2027 के विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पंजाब अध्यक्ष को किसी भी समय बदल सकती है। बताया जा रहा है कि सरदार चेहरे मिल सकती है। ऐसे में बरनाला से पूर्व विधायक केवल ढिल्लों का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों से अनुसार केवल ढिल्लों नए अध्यक्ष के रूप में सबसे आगे है। वहीं भाजपा के कई बड़े नेता भी दिल्ली में कई दिन से मौजूद है। बता दें कि केवल ढिल्लों बरनाला से है और साल 2022 में केवल ढिल्लों भाजपा में शामिल हुए थे।

    सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग लंबे समय से पंजाब भाजपा की कमान किसी सिख चेहरे को सौंपने की पैरवी कर रहे हैं। अब तक पार्टी का आधार मुख्य रूप से हिंदू वोट बैंक पर केंद्रित रहा है, लेकिन नेतृत्व संतुलन साधने के लिए सिख चेहरे को आगे लाने की रणनीति पर काम चल रहा है। हालांकि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मनजीत राय भी दौड़ में हैं। आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान की तरफ से लिया जाएगा।

    केवल सिंह ढिल्लों पिछले दो दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं। वह बरनाला की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। कांग्रेस टिकट पर वह 2007 और 2012 में बरनाला से विधायक चुने गए और 2012 में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। 2017 विधानसभा चुनाव और 2019 संगरूर लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

  • Punjab News: रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

    बरनालाः पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार-विरोधी मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो यूनिट बरनाला ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान हरमनजीत सिंह निवासी धनौला के रूप में हुई है। पटवारी सब-तहसील, कट्टू (जिला बरनाला) के माल सर्कल में तैनात है। दस्तावेजों के अनुसार, शिकायतकर्ता बशीर खान के पिता दिलावर खान ने 2014 में मालवा ग्रामीण बैंक (अब पंजाब ग्रामीण बैंक) से अपनी कृषि योग्य जमीन पर ₹2,70,000 का ऋण लिया था। ऋण चुकाने पर, बैंक ने संबंधित पटवारी को बैंक रिकॉर्ड से जमीन को अनफ्रीज करने के लिए एक लिखित रिपोर्ट भेजी।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वे इस मकसद से धनौला तहसील कार्यालय में पटवारी हरमनजीत सिंह से मिले, तो पटवारी ने जमीन का ऋणमुक्त करने वाला सर्टिफिकेट रजिस्टर करने और उनके स्वर्गीय पिता की संपत्ति का अंतरण दर्ज करने के बदले ₹5,000 की रिश्वत मांगी। जांच में पता चला कि 16 जनवरी, 2026 को, शिकायतकर्ता बशीर खान ने पटवारी के निर्देशानुसार, गूगल पे के माध्यम से उसके मोबाइल नंबर पर ₹4,000 ट्रांसफर किए।

    विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई पूरी जांच और बैंक स्टेटमेंट्स की पड़ताल से स्पष्ट हुआ कि रिश्वत की रकम पटवारी हरमनजीत सिंह की मां गुरमीत कौर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (बुढलाड़ा शाखा) खाते में ट्रांसफर की गई थी। तकनीकी सबूतों और बैंक लेन-देन की पुष्टि के बाद, पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला स्पष्ट हो गया। विजिलेंस ब्यूरो, पटियाला रेंज ने आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह की निगरानी में की गई थी, और आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

     

     

  • Punjab News: Trident Factory के प्लांट से Drone बरामद, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Trident Factory के प्लांट से Drone बरामद, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठान ट्राइडेंट फैक्टरी के धौला प्लांट में एक रहस्यमयी ड्रोन मिलने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया गया कि यह एक खिलौना नुमा ड्रोन है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई इस घटना ने न केवल प्लांट प्रबंधन को चौकन्ना कर दिया, बल्कि जिला पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई है।

    मामला ज्यादा तूल पकड़ रहा था तो पुलिस ने एक ऑफिशल रिएक्शन जारी किया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पुलिस ने बताया कि पहली नजर में यह ड्रोन चाइनीज निर्मित प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इस किस्म के साधारण ड्रोन आमतौर पर अमेजॉन जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दो से तीन हजार रुपये में आसानी से उपलब्ध होते हैं।

    हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता और सतर्कता से ले रही है। उन्होंने बताया कि इस ड्रोन को ड्रोन फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा जहां इसकी विस्तृत तकनीकी जांच होगी। बाकी सीसीटीवी कैमरा अभी चेक किया जा रहे हैं कि यह ड्रोन किस तरफ से आया है फॉरेंसिक जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि ड्रोन में कैमरा या कोई अन्य उपकरण लगा था या नहीं और इसे किस उद्देश्य के लिए उड़ाया जा रहा था। फिलहाल इस मामले में फैक्ट्री की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया।

  • Punjab News: Construction के दौरान भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबने से 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Construction के दौरान भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबने से 3 की मौत, देखें वीडियो

    बरनाला: जिले के गांव फरवाही में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक मकान अचानक गिरने से तीन मजदूर युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल पुत्र जीवन कुमार निवासी फरवाही का मकान सीवरेज का पानी नींव में जाने के कारण एक तरफ से कमजोर होकर बैठ गया था।

    इस मकान की मरम्मत का काम रणजीत ठेकेदार निवासी मोगा द्वारा किया जा रहा था और मकान को ऊपर उठाने का कार्य चल रहा था। शनिवार रात चार युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात युवक (सभी निवासी मोगा) उसी मकान के अंदर सो रहे थे। रविवार सुबह अचानक मकान की एक दीवार झुक गई, जिससे पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा।

    हादसे में तीन युवकों की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवाया गया है। वहीं चौथे युवक की तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लोगों ने खुद ही मलबा हटाना शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई, जिसकी मदद से 3 लोगों के शवों को निकाला गया। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि की। DSP सतवीर सिंह ने बताया कि गांव फरवाही में विशाल के घर की मरम्मत मोगा का ठेकेदार रणजीत करवा रहा था। इस मकान की दीवारों में सीवर का पानी घुसने के कारण यह एक तरफ धंस गया था। उसी की मरम्मत के लिए काम चल रहा था।

    उन्होंने बताया कि मकान की मरम्मत में 4 युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात लगे हुए थे। ये सभी मोगा के रहने वाले थे। आज सुबह अचानक मकान की दीवार एक तरफ झुक गई और मकान गिर गया। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई, जिनके शव सिविल अस्पताल बरनाला में रखवा दिए गए हैं। एक अज्ञात युवक कल रात अपने घर पहुंच गया।

  • Punjab News: विवादों में घिरे SHO Lakhveer Singh, किया Suspended

    Punjab News: विवादों में घिरे SHO Lakhveer Singh, किया Suspended

    बरनालाः जिले के गांव राजगढ़ में नौजवान ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। व्यक्ति की पहचान मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने पंचायत के सदस्य गुरसेवक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी पर महिलाओं से साथ मारपीट करने और उनके साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद आज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए एसएचओ लखवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बरनाला के राजगढ़ गांव में सड़क निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद छिड़ गया था।

    यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि सक्रिय गांव पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह ने धनौला पुलिस स्टेशन के प्रभारी एसएचओ लखवीर सिंह को घटना स्थल पर बुलाया। एसएचओ लखबीर सिंह पर दूसरे पक्ष के परिवार के सदस्यों और महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने एसएचओ लखबीर सिंह को उनके अनुचित व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया है। पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, बरनाला पुलिस अधिकारियों ने धनौला पुलिस स्टेशन के एसएचओ लखवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।

  • Punjab News: 3 फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार, वर्दी, ID Cards सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार, वर्दी, ID Cards सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    बरनाला: पुलिस ने 3 फर्जी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार पुत्र अजय कुमार, निवासी चक महंता वाला, जिला फिरोजपुर, अजय पुत्र अशोक कुमार निवासी मुन्के उताड़, जिला फिरोजपुर और गुरप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह, निवासी मुन्के उताड़, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना धनौला के एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफ़राज आलम के निर्देशानुसार समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गई।

    इस दौरान पुलिस को एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ व्यक्ति जो पुलिस की वर्दी पहनते हैं और भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं, यदि कार्रवाई की जाए तो इन्हें काबू किया जा सकता है। जिसकी तलाशी के लिए थाना के सहायक सब-इंस्पेक्टर सेवा सिंह, हवलदार संदीप सिंह समेत पुलिस पार्टी ने रेड की तो 3 व्यक्ति इनोवा कार में वर्दी पहनकर बैठे मिले।

    उन्होंने बताया कि ये भेष बदलकर पंजाब पुलिस की नकली वर्दी और नकली आईडी कार्ड का उपयोग कर विभिन्न जिलों में जाकर भोले-भाले लोगों को डराकर-धमकाकर जबरन वसूली करते थे। मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक इनोवा कार, पुलिस की वर्दी, पगड़ी, लाल फिफ्टी, खाकी बूट बरामद किए गए। इनके खिलाफ थाना धनौला में मुकदमा नंबर 36 के अंतर्गत धाराओं 319(2), 318(4), 308(2), 338, 336(3), 340(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। इन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: ट्रक, कार सहित भारी मात्रा में नशील पदार्थ बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: ट्रक, कार सहित भारी मात्रा में नशील पदार्थ बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

    बरनालाः जिले की सब डिवीजन तप्पा मंडी में पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 200 किलो चूरा पोस्ट समेत काबू कर लिया गया। इसे लेकर सब डिवीजन के डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब और एसएसपी के नेतृत्व में तप्पा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर इलाके में नशा बेचने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नशा तस्कर जो कि राजस्थान से एक कली वाले ट्रक में 200 किलो चूरा पोस्त छिपाकर ला रहे थे। वहीं उनका साथी इसकी सप्लाई लेने के लिए ट्रक से अपनी स्विफ्ट कार में चूरा पोस्त को लोड कर रहा था। मौके पर ही पुलिस ने तीनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक में 10 लाख की कीमत की 200 किलो चूरा पोस्त बरामद की। आरोपियों के कब्जे से ट्रक और स्विफ्ट कार बरामद की गई।

    उनका कहना है कि हंडिआइया का रहने वाला मुख्य नशा तस्कर मोहन सिंह पुत्र बिल्लू सिंह पिछले 5 वर्षों से नशा तस्करी का कारोबार कर रहा है, जिसके खिलाफ पहले ही अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। ट्रक ड्राइवर और उसका क्लीनर तप्पा मंडी के पास के गांव घुनस के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 3 नशा तस्करों से माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा और आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। वहीं नशा तस्करों की संपत्ति भी जांच की जाएगी।

  • Punjab News: नग्न अवस्था में नाबालिग लड़के का शव बरामद, युवक गिरफ्तार

    Punjab News: नग्न अवस्था में नाबालिग लड़के का शव बरामद, युवक गिरफ्तार

    बरनालाः जिले में नाईवाला रोड के पास नग्न अवस्था में लड़के का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खेत में 12 वर्षीय नाबालिग लड़के का शव बरामद हुई है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक नाईवाला रोड स्थित एक खेत में पानी की मोटर वाले खेत से बच्चे का शव नग्न हालत में मिला।

    घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतबीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे का 16 वर्षीय दोस्त अक्सर उसके साथ रहता था।

    जांच के दौरान पुलिस द्वारा बच्चे के साथ यौन शोषण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों पता लग सकेगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल भेज दिया है।