Category: Punjab>Barnala

  • Punjab News: LPG Gas के लिए लाइन में लगे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG Gas के लिए लाइन में लगे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, देखें वीडियो

    बरनलाः देश भर में एलपीजी गैस की कमी को लेकर लोग परेशान हो रहे है। एलपीजी गैस को लेकर लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। वहीं जिले में एलपीजी गैस के लिए लाइन में लगे व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल निवासी गांव शैहना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भूषण करीब 2 से ढाई घंटे से लाइन में खड़ा होकर बारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान लाइन में खड़े-खड़े भूषण की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक भूषण के बेटे देवराज मित्तल ने बताया कि पिता आज सुबह 8 बजे से गैस सिलंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। सिलेंडर लेने के लिए उनका 25वां नंबर था। इसी बीच सिलेंडर पर बैठे-बैठे उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद मृतक के परिजन शव को घर ले गए। दूसरी ओर घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और मामले की जांच में जुट गया।

     

     

  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में 3 वर्षीय बच्ची सहित 3 की मौत

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में 3 वर्षीय बच्ची सहित 3 की मौत

    तपा मंडी: बरनाला–बठिंडा मुख्य मार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 3 वर्षीय बच्ची सहित दपंति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ताजोके के ग्रंथी इंदरजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर और 3 साल की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बच्ची को दवाई दिलवाने के लिए रामपुरा जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव ताजोके से थोड़ी दूरी पर धागा मिल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार काफी दूर जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे के बाद इंदरजीत सिंह और गुरमीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 3 वर्षीय की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए रामपुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को बठिंडा के अस्पताल में रैफर कर दिया। वहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही गांव ताजोके के गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा बूटा सिंह और समाजसेवी परमजीत सिंह पम्मा सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गिल कलां पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार कार सवार किसी संस्कार समारोह में जाने के लिए इस मार्ग से गुजर रहे थे, लेकिन हादसे के बाद वे अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रामपुरा अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया है और कार को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे से गांव ताजोके में शोक की लहर फैल गई है।

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

    बरनालाः भदौड़ के पंजगराई के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय नवरीत सिंह पुत्र हर्जिंदर सिंह और करनवीर सिंह पुत्र जगदीश सिंह देर रात कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान समराला के पास उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और तेज रफ्तार के कारण दूर खेतों में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार सवार नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि ये नौजवान अपने दोस्तों को चंडीगढ़ से अपने साथ लेकर गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब होले मोहल्ला के लिए जाना था, लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। बता दें कि मृतक नौजवानों का जन्म एक ही दिन 26 अगस्त 2005 को हुआ था और उनकी मौत भी एक ही दिन एक ही समय पर हुई। इन नौजवानों की मौत का समाचार सुनते ही गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।

  • Punjab News: Rahul Gandhi ने केंद्र पर जमकर साधे निशाने, पार्टी के नेताओं को दी हिदायत, देखें वीडियो

    Punjab News: Rahul Gandhi ने केंद्र पर जमकर साधे निशाने, पार्टी के नेताओं को दी हिदायत, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले की अनाज मंडी में आयोजित कांग्रेस की “मनरेगा मजदूर किसान बचाओ” रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। इस दौरान रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, डॉ. राजकुमार वेरका, बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैरा, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, डॉक्टर धर्मवीर गांधी, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री व कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह समेत कई सीनियर लीडर भी माैजूद रहे।

    रैली में राहुल गांधी ने केंद्र पर जमकर निशाने साधे। राहुल गांधी ने रैली में पंजाब कांग्रेस को एकता का पाठ पढ़ाया। नेताओं को हिदायत देते हुए राहुल ने कहा कि टीम प्लेयर बनो नहीं तो रिजर्व में बिठा दिए जाओगे। उन्होंने स्पष्ट ताैर पर कहा कि काम टीमवर्क से होता है। एक प्लेयर मैच नहीं जितवा सकता। कोई भी लीडर पार्टी से बड़ा नहीं है। हमारे वर्कर हमारी शक्ति हैं। राहुल गांधी ने जैसे ही मंच से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम लिया, पंडाल में जोरदार शोर गूंज उठा।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਰਨਾਲਾ ਧਰਤੀ ਤੋਂ ਰਾਹੁਲ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਸੰਦੇਸ਼: ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਅੰਦਰ ਗੁੱਟਬੰਦੀ ਖਤਮ ਕਰੋ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਟਿਕਟ ਭੁੱਲ ਜਾਓ

    राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, गाजा में संघर्ष हो रहा है और वैश्विक स्तर पर अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में सबसे बड़ी ताकत डेटा है।पिछली सदी को उन्होंने तेल की सदी बताया, जब सऊदी अरब, अमेरिका, रूस और ईरान जैसे देशों के पास तेल होने के कारण वैश्विक प्रभाव था। अब समय बदल चुका है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा डिजिटल तकनीक के लिए बड़े पैमाने पर डेटा की जरूरत होती है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जैसे देश के पास करोड़ों लोगों का डेटा है, जो एक बड़ी पूंजी है।

    जब लोग मोबाइल फोन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या मैसेजिंग ऐप का उपयोग करते हैं, तो उससे बनने वाला डेटा देश की संपत्ति है। उनका कहना था कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में देश के डेटा और डिजिटल संसाधनों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल की एक व्यापारिक डील में डेटा से जुड़े प्रावधानों पर पर्याप्त पारदर्शिता नहीं दिखाई गई और विदेशी कंपनियों को टैक्स में राहत देने जैसे फैसले किए गए। अपने भाषण में राहुल गांधी ने यह भी दोहराया कि देश की नींव किसान और मजदूर हैं।

    खाद्य सुरक्षा के बिना मजबूत राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। हरित क्रांति में पंजाब के किसानों और मजदूरों की भूमिका का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठाए, जिनमें सीमा पर हालात और सैन्य नेतृत्व के अनुभवों का उल्लेख शामिल था। उनका कहना था कि ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट नीति और जवाबदेही आवश्यक है। अंत में राहुल ने पार्टी के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि टीम के मजबूत प्लेयर बनो नहीं तो बाहर बैठा दिए जाओगे। कांग्रेस की शक्ति कार्यकर्ता है, कोई नेता नहीं।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, घर में घुसी स्कॉर्पियो, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, घर में घुसी स्कॉर्पियो, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर की दीवार तोड़कर एक घर में घुस गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो आधे से ज्यादा दीवार तोड़कर घर में घुस गई। यह घटना गांव अलकड़ा में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और दीवार को तोड़ती हुई घर में घुस गई। इस घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। जिसके बाद परिवार ने घटना को लेकर बयान देने से मना कर दिया। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
  • Punjab News: लाखों का कर्ज लेकर पढ़ाई के लिए इकलौते पुत्र को भेजा था कनाडा, हुई मौत

    Punjab News: लाखों का कर्ज लेकर पढ़ाई के लिए इकलौते पुत्र को भेजा था कनाडा, हुई मौत

    गांव में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया अंतिम संस्कार 

    बरनाला। कनाडा में पढ़ाई और बेहतर भविष्य की तलाश में गए पंजाबी युवाओं की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी गांव से दुखद खबर सामने आ रही है। वहीं, ताजा मामला बरनाला जिले के हलका महल के गांव गुरम का आया है। 23 वर्षीय युवक राजप्रीत सिंह की कनाडा में बीमारी के चलते मौत हो गई। जैसे ही आज उसकी पार्थिव देह गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    माता-पिता का इकलौता सहारा था राजप्रीत सिंह
    राजप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता कुलवंत सिंह, जो पेशे से एक प्राइवेट बस ड्राइवर हैं, ने अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी करीब 2 एकड़ जमीन पर लोन लेकर और कर्ज़ उठाकर बेटे को विदेश भेजा।

    बेटे की पढ़ाई के लिए खर्च किए 23 लाख रुपए
    परिवार ने बताया कि राजप्रीत सिंह को ढाई साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा के ब्रैम्पटन भेजा गया था। उसकी पढ़ाई और विदेश भेजने पर पिता ने करीब 23 लाख रुपए खर्च किए थे। परिवार को उम्मीद थी कि बेटा पढ़-लिखकर परिवार की हालत सुधारेगा।

    अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई थी मौत
    परिजनों के अनुसार, राजपूत को कुछ दिन पहले अचानक पेट में तेज दर्द हुआ था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान 17 जनवरी को उसकी मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

    शव भारत लाने के लिए फिर लेना पड़ा कर्ज़
    दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ। बेटे की मृतक देह को कनाडा से पंजाब लाने के लिए भी पिता को करीब 9.50 लाख रुपए का कर्ज़ लेना पड़ा। एक तरफ बेटे को खोने का ग़म, दूसरी तरफ भारी कर्ज-परिवार पूरी तरह टूट गया है।

    पृतक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
    आज गांव गुरम में राजप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा। हर आंख नम थी और हर दिल दुख से भरा हुआ था।

    मां से रोज बात करने का वादा अधूरा रह गया
    अंतिम संस्कार के मौके पर रोते-बिलखते माता-पिता ने बताया कि राजप्रीत सिंह ने कनाडा जाते समय वादा किया था कि वह रोज सुबह-शाम अपनी मां से फोन पर बात करेगा। लेकिन किसे पता था कि यह वादा अधूरा ही रह जाएगा।

    पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से की मांग
    पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से अपील की है कि उन पर चढ़ा सारा कर्ज़ माफ किया जाए, और परिवार को आर्थिक मदद दी जाए, ताकि वे इस मुश्किल समय में अपना जीवन किसी तरह चला सकें।

     

  • Punjab News: करंट लगने से 3 बिजली कर्मचारी झुलसे, एक की मौत

    Punjab News: करंट लगने से 3 बिजली कर्मचारी झुलसे, एक की मौत

    बरनालाः पंजाब में वीरवार रात से हो रही बारिश के कारण बीते दिन कई जगह हादसे होने की घटनाएं सामने आई। वहीं देर रात पावरकाम 66 के.वी. ग्रिड सब स्टेशन ठुल्लीवाल (बरनाला) में भी हादसा होने की घटना सामने आई, जहां देर रात ड्यूटी के दौरान करंट लगने के कारण 3 बिजली कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। इस घटना में मलकीत सिंह निवासी छीनीवाल कलां की मौत हो गई। वहीं 2 कर्मचारियों में से एक सीएचबी और एक ड्राइवर करंट लगने से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार मलकीत सिंह बिजली कर्मचारियों की संघर्षशील संगठन टेक्निकल सर्विसेज यूनियन (रजि.) के चेतन नेता थे और इस समय सब-डिविजन ठुल्लीवाल के प्रधान के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के सर्कल प्रधान सतिन्दरपाल सिंह जस्सड़, सचिव कुलवीर सिंह ओलख ठिकरीवाल व अन्य नेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • Punjab News: सवारियों से भरी मिनी बस पलटी, कई घायल , देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों से भरी मिनी बस पलटी, कई घायल , देखें वीडियो

    बरनालाः महिल खुर्द कलां में आज सुबह सवारियों से भरी मिनी बस पलट गई। घटना के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद चीख चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मदद के लिए आगे आए। लोगो ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए मनजीत सिंह ने बताया कि लुक से भरे टिप्पर के कारण हादसा हुआ है। इस दौरान बस चालक ने सड़क के किनारे बस खड़ी की, लेकिन जमीन नरम होने के कारण बस पलट गई।

    मनजीत के अनुसार घने कोहरे और टिप्पर के सामने से आने के कारण हादसा हुआ है। घटना के दौरान खिड़कियां बद होने से हादसा टल गया। सवारियों को मामूली चोटें आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान बस ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित है। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।

     

     

  • Punjab News: 11 जगहों पर पुलिस का एक्शन, “ऑप्रेशन प्रहार” के तहत 43 गिरफ्तार

    Punjab News: 11 जगहों पर पुलिस का एक्शन, “ऑप्रेशन प्रहार” के तहत 43 गिरफ्तार

    बरनालाः पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए डीजीपी पंजाब पुलिस के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, गैंगस्टरों के खिलाफ मिशन “ऑप्रेशन प्रहार” शुरू करते हुए आज पुलिस ने 11 मुख्य स्थानों पर नाकाबंदी की। इस नाकाबंदी के दौरान लगभग 350 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। जिनमें एसपी, डीएसपी, एसएचओ, एसएसपी बन्नाला मोहम्मद सरफराज़ आलम भी नाकेबंदी पर तैनात दिखाई दिए। पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टरवाद से मुक्त करने के उद्देश्य से गैंगस्टर विरोधी मुहिम के हिस्से के रूप में “ऑप्रेशन प्रहार” शुरू किया है।

    पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) के निर्देशों के अंतर्गत, बन्नाला पुलिस प्रशासन ने आज गुंडों और गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी और छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने आज 11 स्थानों पर बड़ी नाकाबंदियां कीं, जिसमें करीब 350 पुलिस अधिकारी चेकिंग कर रहे थे। जिले के मुख्य चौराहे पर एक नाकाबंदी की गई, जहां हर वाहन की जांच की गई, जो कि पिछले 72 घंटों में पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। एसएसपी मोहम्मद सरफराज़ आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नाकाबंदी पर लगभग 350 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

    एसएसपी बन्नाला मोहम्मद सरफराज़ आलम, एसपी, डीएसपी, एसएचओ के साथ, नाकाबंदी में तैनात हैं। इस मुहिम का हिस्सा बनकर और वाहनों की जांच कर रहे हैं। पुलिस की ओर से विभिन्न छापेमारी टीम भी बनाई गई हैं और पिछले 72 घंटों के अंदर, पुलिस ने “ऑप्रेशन प्रहार” में बड़ी सफलता हासिल की है। इस वर्ष की शुरुआत में पुलिस ने 43 गैंगस्टरों और उनके साथियों, अपराधी बदमाशों और गुंडों को गिरफ्तार किया है। उनके बड़े गैंगस्टरों से संबंध हैं और उनके संबंध बंबीहा समूह के साथ पाए गए हैं।

     

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बड़े ने किया छोटे भाई का कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बड़े ने किया छोटे भाई का कत्ल

    बरनालाः जिले में धनौला के गांव कुबे में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। मृतक की लाश खेत में बरामद हुई है। मृतक की पहचान 32 साल के हरजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव कुबे जिला बरनाला के रूप में हुई है, जबकि कत्ल करने वाले की पहचान मृतक के बड़े भाई गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। गांव वासियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    इस मामले संबंधी डीएसपी हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि इलाके में एक कत्ल का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस थाना लोंगावाल द्वारा कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक हरजीत सिंह और गुरदीप सिंह दो सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों भाई और मृतक के दोस्त संदीप सिंह का आपस में झगड़ा हुआ।

    झगड़े का मुख्य कारण मृतक का बड़ा भाई गुरदीप सिंह अपने छोटे भाई को नशा करने से रोक रहा था। झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई का कत्ल कर दिया, वहीं मृतक का दोस्त घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

    मृतक की शादी नहीं हुई थी और वह अपने भाई के साथ ही रह रहा था। मृतक पर पहले भी 302 समेत नशे के तहत कई मुकदमें दर्ज हैं। मृतक के चाचें के पुत्र के बयानों के आधार पर मृतक के बड़े भाई गुरदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।