Category: Punjab>Barnala

  • CM Mann ने मेलों के माध्यम से नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मे लाने का किया आह्वान

    CM Mann ने मेलों के माध्यम से नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मे लाने का किया आह्वान

    बरनाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नौजवानों की अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना समय की आवश्यकता बताया ताकि वे देश और राज्य की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में समान भागीदार बन सकें। बरनाला के एस.डी. कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवक मेले में भागीदारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वह शहीद भगत सिंह और देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अन्य क्रांतिकारी नायकों से प्रेरणा लें। इन युवा नायकों के आदर्श और बलिदान आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जो उन्हें देश की निस्वार्थ सेवा के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ एक ओर युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे हवाई अड्डों के रनवे विमान को सुचारू रूप से उड़ान भरने में मदद करते हैं, वैसे ही पंजाब सरकार युवाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए मजबूत मंच प्रदान कर रही है। युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इस नेक कार्य में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही।

    मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वह समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें और ऊँचाइयों को छूने का लक्ष्य रखें। स मान ने यह भी कहा कि युवाओं को अपनी सफलता पर गर्व अवश्य होना चाहिए, परंतु अहंकार से दूर रहकर और अधिक परिश्रम करने का संकल्प रखना चाहिए। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच व्यक्ति के गुण होने चाहिए, पर इनमें अहंकार या घमंड का स्थान नहीं होना चाहिए।

    अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवक मेले युवाओं के व्यक्तित्व विकास के उत्कृष्ट मंच होते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों ने उन्हें एक कलाकार के रूप में निखारा और आगे चलकर राजनीतिक जीवन में ऊँचाइयाँ प्राप्त करने में सहायता दी। मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे इन मंचों का उपयोग अपने सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए करें।

    मुख्यमंत्री ने साझा किया कि उन्होंने अपने कॉलेज के समय में विभिन्न युवक मेलों में भाग लेकर कई ट्रॉफियाँ जीतीं। उन्होंने कहा कि “जीतना मेरा जुनून था”, और हमेशा उनके भीतर जीतने की सकारात्मक सोच बनी रही। सीएम मान ने युवाओं से अपील की कि वे जमीन से जुड़े रहें और मेहनत पर भरोसा रखें, क्योंकि यही सफलता की एकमात्र कुंजी है।

    बरनाला की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जिला भौगोलिक रूप से भले ही छोटा है, परंतु इसका योगदान पंजाब की सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान में अत्यंत बड़ा है।

    उन्होंने कहा कि संत राम उदासी, राम सरूप अंखी, ओम प्रकाश गासो, बलवंत गार्गी, तथा परजा मंडल आंदोलन के संस्थापक सेवा सिंह ठीकरीवाला, मेघ राज मित्र और अन्य अनेक प्रसिद्ध साहित्यकार इसी जिले से संबंध रखते हैं। इन्हीं महान हस्तियों के कारण बरनाला को लंबे समय से “पंजाब की साहित्यिक राजधानी” के रूप में जाना जाता है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एस.डी. कॉलेज के योगदान की भी सराहना की, जिसने अनेक ऐसे विद्यार्थियों को निखारा जिन्होंने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह कॉलेज भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ समाज सेवा का कार्य करता रहेगा।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच के बेटे के हत्या कांड मामले में अब 21 सदस्यीय एक्शन कमेटी का हुआ गठन

    Punjab News: पूर्व सरपंच के बेटे के हत्या कांड मामले में अब 21 सदस्यीय एक्शन कमेटी का हुआ गठन

    बरनालाः सहिना की पूर्व सरपंच मलकीत कौर कलकत्ता के पुत्र सुखविंदर सिंह कलकत्ता के पूर्व पंचायती सदस्य के परिवार को न्याय दिलाने के लिए चल रहे धरने में उस समय नया मोड़ आया, जब संघर्ष लड़ने के लिए 21 सदस्यीय एक्शन कमेटी का गठन हुआ।

    जिसमें सुखविंदर सिंह कलकत्ता के भाई सुखजीत सिंह, अमतोज़ मान, भानां सिद्धू, एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा पूर्व सांसद, एडवोकेट गुरविंदर सिंह वॉरिस पंजाब के जथेबन्दी, गुरप्रीत सिंह बब्बू पंधेर जिला प्रधान भारतीय किसान यूनियन चडूणी, हाकम सिंह ढिल्लवान भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर, मगनदीप सिंह इकाई प्रधान सहिना, रूप सिंह ढिल्लवान कादियां जथेबन्दी, बेअंत सिंह गिल किसान मज़दूर यूनियन, परमजीत सिंह सोखे पंजाब किर्ति मज़दूर यूनियन, सीरा ढिल्लों मानसा, सोनी हिम्मतपुरा, नवतेज सिंह नंबरदार, डॉ. हरजिंदर सिंह जख्ढू शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, गुरजीत सिंह खालसा शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, सरपंच तरंजीत सिंह दुगल, सरपंच राजविंदर सिंह राजां रामगढ़, राम सिंह सहिना भारतीय किसान यूनियन एकता डकोँडा धनैर आदिवादी (आदि) अग्रगण्य इस संघर्ष कमेटी में नामजद किए गए हैं।

    कमेटी के चुनाव के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखविंदर सिंह ढालीवाल सहिना ने बताया कि कमेटी के अगले फ़ैसले तक सुखविंदर सिंह कलकत्ता का पोस्टमार्टम और संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्शन कमेटी की ओर से हत्या कांड में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच के बेटे के कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व सरपंच के बेटे के कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    DIG Kuldeep Singh Chahal ने किये खुलासे

    बरनाला: जिले के गांव शहणा में पूर्व सरपंच मलकीत कौर के बेटे सुखविंदर सिंह ‘कलकत्ता’ की हत्या के संबंध में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। DIG कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि SSP मोहम्मद सरफराज आलम और उनकी टीम ने इस हत्याकांड को सुलझाते हुए मुख्य हत्यारे सहित 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    DIG Kuldeep Chahal ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को हुई उक्त वारदात के संबंध में मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता के भाई सुखजीत सिंह धालीवाल के बयान के आधार पर थाना शहणा, बरनाला में मुकदमा नंबर 97 दिनांक 04-10-2025 धारा 103(1), 61(2) BNS, 25 आर्म्स एक्ट के तहत हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र बहादुर सिंह निवासी शहणा और गुरदीप दास उर्फ दीपी बावा पुत्र बलवंत दास निवासी शहणा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

    मुकदमे के अनुसार आरोपी गुरदीप दास उर्फ दीपी बावा की पत्नी वर्ष 2018 में गाँव शहणा का सरपंच चुनाव मृतक सुखविंदर सिंह की माता मलकीत कौर से हार गई थी। इसके अलावा, मृतक सुखविंदर सिंह ने आरोपी गुरदीप दास के परिवार से पंचायती जगह का कब्जा भी छुड़ाया था, जिसके कारण गुरदीप दास मृतक सुखविंदर सिंह के साथ रंजिश रखता था।

    दिनांक 04-10-2025 को शाम करीब 4 बजे गांव शहणा के बस अड्डे पर एक दुकान के अंदर बैठे मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता की आरोपी हरजिंदर सिंह द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और फोरेंसिक विशेषज्ञों सहित विभिन्न टीमें बनाकर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह और गुरदीप दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध पिस्तौल 30 बोर और 3 जिंदा कारतूस बरामद किये है। आरोपी हरजिंदर सिंह यह अवैध पिस्तौल दिनांक 03-10-2025 को लुधियाना से अपने एक साथी से लेकर आया था।

    जांच में यह बात सामने आई है कि जगविंदर सिंह उर्फ पपलू पुत्र रणजीत सिंह निवासी शहणा, आरोपी हरजिंदर सिंह के साथ उक्त हथियार लेने के लिए लुधियाना गया था। जगविंदर सिंह उर्फ पपलू को भी मुकदमे में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह पिछले कुछ समय से मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता से पैसों की मांग कर रहा था, लेकिन मृतक ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया था। आरोपी हरजिंदर सिंह को पैसों की जरूरत रहती थी।

    आरोपी हरजिंदर सिंह द्वारा वारदात के बाद सोशल मीडिया पर लाइव होकर पोस्ट किए गए एक वीडियो से भी इस बात की पुष्टि होती है। उक्त वारदात में दूसरे आरोपी गुरदीप दास उर्फ दीपी बावा की भूमिका के संबंध में गहराई से जांच की जा रही है, जिसकी मृतक के साथ पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरजिंदर सिंह ने वारदात के बाद अपना मोबाइल फोन किसी अज्ञात जगह पर फेंक दिया था, जिसे बरामद करवाया जाना बाकी है। उक्त मोबाइल फोन की बरामदगी के बाद मोबाइल फोरेंसिक लैब से गहराई से जांच करवाई जाएगी और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका या कोई नए तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता का हथियार जमा कराने के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन करते हुए बताया कि मृतक का हथियार लाइसेंस दिनांक 07-12-2029 तक वैध था, जिस पर एक 32 बोर रिवॉल्वर दर्ज था। मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता ने अपनी उक्त रिवॉल्वर बेचने के लिए मई 2025 में एन.ओ.सी. (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लिए आवेदन किया था और एन.ओ.सी लेने के बाद अपनी उक्त रिवॉल्वर बेच दी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ पहले चार मुकदमे और गुरदीप बावा के खिलाफ पहले दो मुकदमे दर्ज हैं।

  • Punjab News: दिन दहाड़े पूर्व पंच का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: दिन दहाड़े पूर्व पंच का गोलियां मारकर कत्ल

    बरनालाः जिले के सेहना में ग्राम पंचायत के पूर्व पंच और प्रसिद्ध राजनैतिक नेता सुखविंदर सिंह कलकत्ता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सेहना स्थित बस स्टैंड पर हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर आता है।

    सुखविंदर सिंह कलकत्ता पर गोली चलाकर मौके से फरार हो जाता है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। बता दें कि सुखविंदर सिंह कलकत्ता की माता बीबी मलकीत कौर ग्राम पंचायत सेहना की पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: 2 पक्षों की झड़प में 27 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल

    Punjab News: 2 पक्षों की झड़प में 27 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल

    बरनालाः दशहरा देखने गए एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी गरचा रोड, बरनाला के रूप में हुई है। मृतक हीरा सिंह के पिता भोला सिंह, पत्नी रीटा, माता हरबंस कौर, चाचा हरजीत सिंह और निर्मल सिंह परिवार के सदस्यों ने बताया कि कल दशहरे के अवसर पर हीरा सिंह नगर दर्शन करने गया था। किन्तु दशहरे के दौरान दो गुटों के बीच आपसी झड़प चल रही थी।

    इसमें उनका पुत्र हीरा सिंह बेवजह हत्या का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि दशहरे के दौरान हीरा सिंह का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। लेकिन कुछ हत्यारों ने उनके पुत्र की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने मांग की कि मृतक हीरा सिंह एक गरीब परिवार से संबंध रखता था और वेल्डिंग का काम करके अपने परिवार का गुजारा करता था। मृतक पीछे नौ माह की बेटी, पत्नी, माता व पिता को रोते-बिलखते छोड़ गया।

    मृतक के परिवारिक सदस्यों ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी, यानि फांसी की सजा दी जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा प्रबंधों पर भी सवाल उठाए हैं। परिवार के सदस्यों ने अकेले कमाने वाले हीरा सिंह की मौत के बाद परिवार के लिए पंजाब सरकार से आर्थिक मुआवजा राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है, ताकि बाकी परिवार का गुजारा हो सके।

    दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में परिवार के बयानों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सतबीर सिंह बैंस बताया कि झगड़े के दौरान युवक की मौत का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि दशहरे के बाद देर रात दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटी। मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, 22 दिन पहले हुई थी शादी

    Punjab News: सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, 22 दिन पहले हुई थी शादी

    बरनालाः बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर स्थित धागा मिल के पास भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था और 22 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक की पहचान साहिल गोयल पुत्र राहुल गोयल निवासी रामपुरा फूल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार व्यापारी साहिल गोयल कार में सवार होकर तपा की ओर उगराही करने जा रहा था।

    जब वह धागा मिल के करीब पहुंचा तो आगे जा रहे सिलेंडरों से भरे कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस घटना में कार गाड़ी ने नीचे घुस गई। घटना में कार सवार व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। टैम्पो चालक ने उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा फूल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जब परिवार के सदस्यों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    उन्होंने बताया कि मृतक साहिल गोयल का लगभग 22 दिन पहले ही गांव पंधेर में विवाह हुआ था और वह माता-पिता का अकेला पुत्र था। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अस्पताल रामपुरा से सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज करमजीत सिंह समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: ड्रेन में कार गिरने के बाद लगी आग, जिंदा जला चालक

    Punjab News: ड्रेन में कार गिरने के बाद लगी आग, जिंदा जला चालक

    बरनालाः धनौला में संगरूर-बठिंडा हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई। इस घटना में ड्रेन में कार गिरने के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में कार चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी कार पर सवार होकर संगरूर से रामपुराफूल की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह दानगढ़ रोड पर पहुंचा तो उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ड्रेन में गिर गई। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई।

    जिसके बाद घटना को लेकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड और राहगीरों ने आग पर काबू पाया। लेकिन कार चालक की गाड़ी में ही झुलस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हनी सिंह पुत्र राम सिंह निवासी जाखल रोड सुन्नाम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हनी सिंह ड्राइवरी करता था और देर रात वह चचेरी बहन से मिलने के लिए रामपुरा फूल जा रहा था और रास्ते में यह भयानक हादसा हो गया।

  • Punjab News: बाहरी लोगों की Entry Ban, युवक-युवती नहीं कर सकेंगे शादी

    Punjab News: बाहरी लोगों की Entry Ban, युवक-युवती नहीं कर सकेंगे शादी

    बरनालाः पंजाब में बीते दिनों होशियारपुर में एक प्रवासी व्यक्ति ने 5 वर्षीय बच्चे की हत्या की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा बरनाला की तपा मंडी में एक प्रवासी ने अपने ही साथी का कत्ल कर दिया था। इन दोनों घटनाओं को देखते हुए गांव कट्टू की पंचायत ने गांव में प्रवासियों की एंट्री बैन कर दी है, ताकि उनके गांव में ऐसी घटनाएं न हों। गांव कट्टू की पंचायत ने गांव निवासियों की सहमति से प्रवासियों के पूर्ण बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया है।

    गांव की महिला सरपंच के पति करनैल सिंह सहित पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों की एक बड़ी सभा में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इसके अलावा गांव में पहले से रह रहे प्रवासियों की सारी जानकारी एकत्रित की जा रही है। गांव में प्रवासियों का कोई भी पहचान पत्र और आधार कार्ड नहीं बनाया जाएगा और गांव में प्रवासियों के प्रवेश पर पूरी रोक रहेगी। अगर फसल के सीजन के दौरान गांव में प्रवासी आते हैं तो जो भी गांववासी उन्हें गांव में लाएगा, उसके लिए वही जिम्मेदार होगा। इसके अलावा पंचायत ने अन्य फैसले भी लिए हैं, जिनमें गांव में रहने वाले युवक और युवती आपस में शादी नहीं कर सकेंगे।

    ऐसा करने या पति-पत्नी (लिव इन) की तरह रहने वालों का गांव में पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति गांव के साझे पंचायत स्थल, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, गुरु घर, पंचायत घर, खेल मैदान या किसी अन्य पंचायत स्थल को नुकसान पहुंचाता है, तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये प्रस्ताव पूरे गांव की सहमति से ग्राम पंचायत और ग्रामीणों द्वारा पारित किए गए हैं ताकि गांव के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया साढ़े 4 साल का हरगुन, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया साढ़े 4 साल का हरगुन, देखें वीडियो

    बरनालाः पंजाब में आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण पंजाब के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसको लेकर सरकार, प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पंजाबी गायक और समाजसेवी भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं, ताकि इस बाढ़ की समस्या से निपटा जा सके। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आकर साढ़े 4 के बच्चे ने सभी को हैरान कर दिया है।

    बरनाला के वाईएस स्कूल हंडियाया में एलकेजी कक्षा में पढ़ने वाला साढ़े 4 साल का मासूम बच्चा हरगुन सिंह अपनी गोलक लेकर अपने दादा साधु सिंह और मां सिमरन के साथ डिप्टी कमिश्नर बरनाला के पास पहुंचा जिसमें से उन्होंने अपनी गोलक और नकद राशि बरनाला के डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ को देकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में सहयोग किया। हरगुन सिंह ने प्रभावित लोगों के प्रति अपनी भावनाएं बरनाला के डिप्टी कमिश्नर के समक्ष व्यक्त कीं।

    इस अवसर पर बरनाला के डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने इस नन्हे बच्चे की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां पंजाब सरकार और प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है, वहीं समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। आज एक छोटे बच्चे हरगुन सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन को अपनी गोलक दी है। वह बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी करते हैं। बच्चे के इस ज्जबे से अन्य लोगों को भी सीख मिलेगी और वह भी आगे आकर मदद करेंगे। जो भी समाजसेवी संस्थाएं बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना चाहती हैं, वे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकती हैं।

    इस अवसर पर हरगुन सिंह के दादा साधु सिंह धालीवाल ने बताया कि उनका पोता हरगुन सिंह पिछले कई दिनों से पंजाब में आई बाढ़ को लेकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की गुहार लगा रहा था, जिसकी ओर से वह आज बरनाला के डिप्टी कमिश्नर को अपनी गोलक देने पहुंचे हैं।

  • Punjab News: कार पेड़ में टकराने से महिला की मौत, पति और बेटी घायल

    Punjab News: कार पेड़ में टकराने से महिला की मौत, पति और बेटी घायल

    बठिंडा: जिले के गांव भागीवांदर के पास एक कार बेकाबू होकर पेड़ में टकरा गई। जिसके कारण कार सवार महिला की मौत हो गई। वहीं इस घटना में मृतक का पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली मंडी का परिवार मारूति ऑल्टो कार में सवार होकर बठिंडा की ओर जा रहा था।

    गांव भागीवांदर पहुंचते ही कार अचानक से नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से टकराई। कार में सवार महिला निशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक का पति संदीप कुमार और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक सहायता देने के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।