Category: Punjab>Barnala

  • Punjab News: 33 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटी, कंडक्टर की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 33 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटी, कंडक्टर की मौत, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले के महल कलां में स्कूल बस पलटने की घटना सामने आई है। जहां स्कूल बस के नीचे आने से कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूली बच्चों को बचा लिया गया। यह स्कूल बस महल कलां के एक निजी स्कूल की बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार महल कलां से किरपाल सिंह वाला जा रही स्कूल बस लिंक रोड पर उस समय पलट गई, जब चालक ने आगे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार वाहन को बचाने की कोशिश की। लेकिन बारिश के कारण बस खेतों में फिसल गई, जिससे बस में बैठा कंडक्टर नीचे गिर गया। मौके पर आसपास के गांवों के लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और जब कंडक्टर को महल कलां के सिविल अस्पताल ले जाया गया, तो वहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। कंडक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

    इस बीच, महल कलां थाने के एसएचओ शेरविंदर सिंह ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बस चालक हरपिंदर सिंह ने बताया कि वह कलां माजरा से बच्चों को छोड़कर महल कलां से किरपाल सिंह वाला गांव जा रहा था। उसने बताया कि रास्ते में एक तेज रफ्तार गाड़ी सिंगल रोड पर आ गई, तो उसे रास्ता देने के लिए गाड़ी को किनारे लगाया गया, लेकिन बारिश के कारण बस पलट गई। उसने बताया कि बस में करीब 55 बच्चे सवार थे। उसने बताया कि कंडक्टर की मौत खिड़की में खड़े होने के कारण हुई। गाड़ी फिसलकर नीचे गिरने के कारण कंडक्टर की मौत हो गई। उसने बताया कि सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

    इस अवसर पर साधु सिंह ने बताया कि उन्हें फ़ोन पर उनके भतीजे की मौत की सूचना मिली और उनके पहुंचने पर पता चला कि उनके भतीजे की मौत गाड़ी गिरने से हुई है। उन्होंने बताया कि वह काफ़ी समय से स्कूल में काम कर रहे थे। वहीं प्रदीप सिंह ने बताया कि जब वह रास्ते से आ रहे थे, तो उन्होंने देखा कि एक बस नीचे गिर गई है। उन्होंने बताया कि हमने गुरुद्वारा साहिब के सेवादार को फ़ोन करके बताया कि एक स्कूल बस पलट गई है और बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उन्होंने बताया कि पूरा गांव इकट्ठा हो जाने के बाद बस को एक तरफ़ से धक्का दिया गया और देखा गया कि बस कंडक्टर की बस से कुचलकर मौत हो गई है।

    दूसरी ओर पुलिस अधिकारी शेरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि महल कलां और कलालमाजरा के बीच एक स्कूल बस पलट गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना का जायज़ा लिया गया तो पता चला कि सड़क टूटी होने के कारण बस पलट गई थी और कंडक्टर की बस के नीचे आने से मौत हो गई थी और उसका शव बरनाला के शवगृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस में बाबा गांधा सिंह स्कूल के 32 से 33 बच्चे मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

  • Punjab News: छप्पड़ में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत

    Punjab News: छप्पड़ में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत

    बरनालाः जिले के गांव डराका से दुखद घटना सामने आई है। जहां छप्पड़ में डूबने के कारण 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, एससी परिवारों से संबंधित बच्चे थे। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह और 7 वर्षीय नवजोत सिंह पुत्र काला सिंह निवासी डराका गांव के निवासी के रूप में हुई है।

    दोनों आपस में चचेरे भाई थे। रोजाना की तरह गांव के छप्पड़ के पास खेल रहे थे। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वे छप्पड़ में गिर गए। छप्पड़ में गिरने की सूचना मिलते ही पास खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में पारिवारिक सदस्य और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बड़ी मेहनत के बाद बच्चों को छप्पड़ से बाहर निकाला गया।

    उन्हें तुरंत तपा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तपा पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है। इस मामले से संबंधित जानकारी देते हुए डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि तपा मंडी के नजदीकी गांव डराज में 2 बच्चों की छप्पड़ में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों बच्चों का बरनाला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

  • Canada में दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    Canada में दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    बरनाला: अच्छे भविष्य की तलाश के लिए बरनाला जिले के गांव ठीकरीवाला से कनाडा गए युवक की रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बेअंत सिंह के रूप में हुई है। बेअंत सिंह करीब दो महीने पहले ही बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गया था और वह पांच बहनों का इकलौता भाई और अपनी विधवा मां का एकमात्र सहारा था। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए भारी कर्ज लिया था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और रविवार को उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बेअंत की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार ने राज्य और केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए, ताकि वह उसका अंतिम संस्कार अपने गांव में कर सकें।

  • Punjab News: फूफा निकला हैवान मासूम से किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    Punjab News: फूफा निकला हैवान मासूम से किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    बरनाला: जिले के एक इलाके मे इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव कैरे मे पीड़ित लड़की फूफा के घर छुट्टियां बिताने आई थी। जहां मौका मिलते ही फूफा ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाने के एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि गांव कैरे में एक व्यक्ति ने छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद परिजनों ने पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित लड़की को सुनसान जगह पर ले गया, जहां किसान काला सिंह को इसकी जानकारी मिली और उसने तुरंत उसके परिजनों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामला मे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: रिश्ते हुए तार-तार, जमीन को लेकर बेटे ने किया पिता का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्ते हुए तार-तार, जमीन को लेकर बेटे ने किया पिता का कत्ल, देखें वीडियो

    बरनालाः एक बार फिर रिश्ते तार-तार होता दिखा, जहां बेटे ने चाकू से अपने पिता की हत्या कर दी। घटना गांव निहालूवाल की है। गांव वासियों ने बताया कि मृतक का बेटा लंबे समय से नशे का आदी है, इसी नशे के चलते उसने अपने पिता के कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 68 वर्षीय बूटा सिंह के रूप में हुई है। परिवार की ओर से आरोपी को बाकायदा नशा करने के लिए रोजाना पैसे दिए जाते थे।

    उन्होंने कहा कि परिवार में किसी भी तरह का कोई भी झगड़ा नहीं था। दूसरी तरफ पुलिस ने इस घटना के पीछे जमीन विवाद को जिम्मेदार बताया है। डीएसपी महल कलां ने बताया कि मृतक की पत्नी ने बयान दर्ज करवाए हैं कि परिवार में जायदाद व जमीन को लेकर विवाद था। इसी के चलते उनके बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। महल कलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरनाला अस्पताल पहुंचाया।

    ग्रामीणों ने बताया कि बूटा सिंह के दो बेटे हैं। एक बेटा कनाडा में है और दूसरा पंजाब में उनके साथ रह रहा है। परिवार में किसी भी तरह का कोई झगड़ा नहीं था। दोपहर को बूटा सिंह के बेटे ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। बूटा सिंह को तुरंत रायकोट के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    इस संबंध में महल कलां के डीएसपी जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक बूटा सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसके बेटे ने किरच से पति का कत्ल किया है। पारिवारिक संपत्ति अपने नाम करवाने को लेकर परिवार में काफी समय से तनाव चल रहा था। कथित आरोपी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने की जिद कर रहा था। गुस्से में आकर उसने अपने पिता को मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: घर में आग लगने से पति-पत्नी की मौत

    Punjab News: घर में आग लगने से पति-पत्नी की मौत

    बरनालाः जिले के गांव मूम से दुखद घटना सामने आई है। जहां घर में आग लगने से पति-पत्नी की झुलसकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय जगरूप सिंह उनके बेटे लाभ सिंह और उनकी पत्नी अंग्रेज़ कौर घर के कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक कमरे में आग लग गई। इस घटना में दोनों की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि जगरूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अंग्रेज़ कौर को सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया।

    जहां से उन्हें आगे फरीदकोट अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। आग लगने का कारण पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन माना जा रहा है कि आग कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। यह घटना देर रात हुई है। दरअसल, जगरूप सिंह के घर के पास छत पर सोया हुआ एक नौजवान अचानक बारिश होने के कारण उठ गया। इस दौरान उसने जगरूप सिंह के घर से धुएं का गुब्बार उठते देखा और उसने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। नौजवान की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि जगरूप सिंह बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।

    जबकि उनकी पत्नी अंग्रेज़ कौर तड़प रही थीं। जिन्हें लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। जगरूप सिंह और अंग्रेज़ कौर का एक 7 साल का पुत्र भी है, जो बीती रात अपने चाचा के घर सोया हुआ था, इसलिए वह बच गया। जगरूप सिंह एक बाजू से अपाहिज थे और गरीब मजदूर परिवार से संबंध रखते थे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में सहम का माहौल है। इस घटना के संबंध में थाना महल कलां की एसएचओ करमजीत कौर ने कहा कि वारसों के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, 4 घायल

    Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, 4 घायल

    बरनालाः जिले के गांव वजीदके के पास मुख्य सड़क पर 2 तेज़ रफ्तार गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना से बरनाला की ओर जा रही डिजायर कार गांव वजीदके के निकट बरनाला से आ रही एंडेवर कार से सीधी टकरा गई।

    डिजायर कार एक युवती चला रही थी, जिसकी पहचान लुधियाना के दुग्गरी क्षेत्र की रहने वाली गुरलीन कौर के रूप में हुई है। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम के इंचार्ज एएसआई करम सिंह और उनकी टीम ने गंभीर रूप से घायल गुरलीन कौर को तत्काल सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    एंडेवर कार में सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल बरनाला में जारी है। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम से जांच करवाई जा रही है।

  • Punjab News: अश्लील वीडियो के जरिए Blackmail के मामले में युवक की मौत, हुआ खुलासा

    Punjab News: अश्लील वीडियो के जरिए Blackmail के मामले में युवक की मौत, हुआ खुलासा

    बरनालाः जिले में लड़की द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया। जिसमें एक माह दिन पहले युवक ने परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल ली। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान आज 24 दिन के बाद युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि ब्लैकमेल करने वाली लड़की ने मृतक युवक से सोने के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री करवाई थी।

    बताया जा रहा है कि लड़की 20 लाख रुपए मांग रही थी। जिससे परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। वहीं पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और उसका रिमांड लिया जा रहा है। थाना शैहना की पुलिस ने मौत के बाद केस में और धाराएं जोड़ दी हैं।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! 70 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से की गलत हरकतें, मामला दर्ज

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! 70 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से की गलत हरकतें, मामला दर्ज

    बरनालाः जिले के गांव हरिगढ़ में 9 साल की बच्ची के साथ 70 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। यह मामला थाना धनौला अंतर्गत आने वाले गांव हरिगढ़ का है, जहाँ कल एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूल में लगे वाटर कूलर से पानी पीने आई बच्ची को उठाकर जोर से धक्का देकर स्कूल के अंदर बने बरामदे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकतें कीं। इतने में ही वहां अचानक एक और व्यक्ति आ गया।

    उसे देखकर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। आरोपी व्यक्ति गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच अधिकारी ने बच्ची के पिता के बयान पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच अधिकारी एस.आई. वीर्पाल कौर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Police के सामने व्यक्ति को तलवारों से काटने के मामले में SP का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: Police के सामने व्यक्ति को तलवारों से काटने के मामले में SP का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    बरनालाः थाना महलकलां के गांव हरदासपुरा में गुंडागर्दी के नंगा नाच की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पुलिस की आंखों के सामने हमलावरों ने एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला कर दिया। इस मामले में बरनाला के एसपी अशोक शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में सेवादार बलजीत सिंह नामक व्यक्ति का गांव के ही सतपाल सिंह के साथ पैसों का लेन-देन था। मामले को लेकर बलजीत सिंह और गुरुद्वारा कमेटी के कुछ लोगों ने गुरुद्वारा साहिब से सतपाल सिंह के खिलाफ अनाउंसमेंट करवा दी थी।

    सतपाल सिंह पर बेअदबी करने की मंशा रखने का आरोप लगाया। इसके बाद जब सतपाल सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में उक्त व्यक्तियों से संपर्क किया और झूठी अनाउंसमेंट करने के बारे में पूछा तो कहासुनी हो गई। गुस्से में सतपाल सिंह ने गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सुखदेव सिंह पर कृपाण से वार कर दिया। जिसके बाद मेहलकलां थाने में सतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

    घटना में घायल सुखदेव सिंह के परिवार के सदस्य और उनके साथियों ने सतपाल सिंह पर हमला कर दिया। इसी बीच 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सतपाल सिंह को गिरफ्तार करके गाड़ी में बिठा लिया। हमलावर पक्ष में अधिक लोग होने के कारण उन्होंने सतपाल सिंह और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में सतपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना में घायल सुखदेव सिंह ने बताया कि रंजिश में सतपाल सिंह ने उस पर कृपाण से हमला कर घायल किया है। कृपाण से 6-7 वार किए है। उन्होंने सतपाल सिंह के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं घायल बलजीत सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में सेवादार का काम करता है। सतपाल सिंह ने मुझ पर अपनी पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद सतपाल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि उसने सतपाल सिंह से पैसे लेने हैं, जिससे वह लगातार इनकार करता आ रहा है।

    जांच के बाद पुलिस ने हमला करने वाले 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर छापेमारी की जा रही है। मामले की गहनता से जांच कर रही है। अगर किसी भी पुलिस कर्मी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।