Category: Punjab>Amritsar

  • Punjab News: संपत्ति विवाद में युवक की मौत, पिता, सौतेली मां और 2 भाइयों पर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संपत्ति विवाद में युवक की मौत, पिता, सौतेली मां और 2 भाइयों पर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा इलाके में संपत्ति विवाद के कारण एक 26 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की हत्या उसके पिता, सौतेली मां और दो सौतेले भाइयों ने मिलकर की। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया और घर के अंदर से खून के निशान मिटाने की कोशिश की। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में पिता मलकीत सिंह और उसकी दूसरी पत्नी मनजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

    जबकि दोनों सौतेले भाई जशनदीप सिंह और गगनदीप सिंह फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की पत्नी किरनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि रविवार रात मकान के मालिकाना हक को लेकर घर में विवाद हो गया था। इस दौरान उसके ससुर, सौतेली सास और दोनों देवरों ने आकाशदीप पर दरांती और डंडों से हमला कर दिया।

    जब वह अपने पति को बचाने के लिए आगे आई तो उसे एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया। वह पूरी रात कमरे में कैद रही और अपने पति की चीखें सुनती रही। उसने बताया कि देर रात चीखों की आवाजें अचानक बंद हो गईं। इसके बाद आरोपियों ने उसे कहा कि आकाशदीप को अस्पताल ले जाया गया है। बाद में उसकी सौतेली सास उसे उसके मामा के घर छोड़ आई। सोमवार सुबह जब वह वापस घर आई तो घर का मंजर देखकर हैरान रह गई। घर की दीवारों, फर्श और छत पर खून के छींटे थे। आरोप है कि आरोपी दीवारों पर

     

  • Punjab News: ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर गरमाई सियासत, AAP MLA ने घेरी कांग्रेस-BJP और अकाली दल, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर गरमाई सियासत, AAP MLA ने घेरी कांग्रेस-BJP और अकाली दल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ से बदलकर ‘सतलुज’ रख दिया गया। जिसके बाद भी 2 दिन फिल्म रिलीज करने के बाद बैन कर दी गई। इस फिल्म को लेकर राजनीति गरमा गई है। आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस-भाजपा और अकाली दल पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर के कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित बनी फिल्म ‘सतलुज’ पर केंद्र सरकार द्वारा बैन लगा दिया गया है।

    धालीवाल ने कहा कि यह फिल्म कांग्रेस सरकार के समय हुए कथित अत्याचारों की कहानी लोगों के सामने ला रही थी। उनका आरोप है कि इस सच्चाई को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कहा कि पहले फिल्म का नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे बदलकर ‘सतलुज’ रखा गया, पर नाम बदलने के बावजूद भी फिल्म को रिलीज़ की मंज़ूरी नहीं दी गई।

    कुलदीप सिंह धालीवाल ने आरोप लगाया कि बीबी परमजीत कौर खालड़ा के बयान के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों पर उस समय कथित झूठे पुलिस मुठभेड़ों के आरोप लगे थे, उन्हें तरक्की देने के लिए बादल परिवार भी जिम्मेदार रहा। धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस के कथित अत्याचारों को छुपाने के लिए भाजपा ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाया, जबकि सुखबीर बादल ने इस संबंध में केंद्र को पत्र लिख दिया था। उन्होंने मांग की कि फिल्म पर लगाया गया प्रतिबंध हटाकर इसे लोगों तक पहुँचाने दिया जाए।

  • Punjab News: प्रतिबंध के बाद गुरुद्वारा साहिब में संगत को दिखाई ‘Satluj’ Film, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रतिबंध के बाद गुरुद्वारा साहिब में संगत को दिखाई ‘Satluj’ Film, देखें वीडियो

    अमृतसरः मकबूलपुरा इलाके स्थित गुरुद्वारा दमरदमा साहिब में मानवाधिकार कार्यकर्ता जसविंदर सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ की विशेष स्क्रीनिंग करवाई गई। यह पहल समाज सेविका डॉ. जसविंदर कौर सोहल ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत ने फिल्म देखी। स्क्रीनिंग के दौरान बोलने वाले विभिन्न वक्ताओं ने दावा किया कि फिल्म में पंजाब के 1980‑90 के दशक के दौरान मानवाधिकारों से जुड़ी घटनाओं और जसवंत सिंह खालड़ा द्वारा किए गए काम को दर्शाया गया है।

    उन्होंने फिल्म पर लगे प्रतिबंध का विरोध करते हुए कहा कि इतिहास और मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचने से नहीं रोका जाना चाहिए। इस मौके पर मनदीप सिंह ने कहा कि उनके विचार में फिल्म को बैन नहीं किया जाना चाहिए था और लोगों को अपनी इच्छा से इसे देखने का अधिकार होना चाहिए। उनका कहना था कि फिल्म में दिखाए गए विषयों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। पूजा शर्मा ने कहा कि जसवंत सिंह खालड़ा ने दूसरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और ऐसी फिल्मों के जरिये नई पीढ़ी को इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने भी फिल्म पर लगे प्रतिबंध का विरोध किया।

    समाजसेवी और एसए पंजाब की चेयरपर्सन डॉ. जसविंदर कौर सोहल ने कहा कि उन्होंने यह मुहिम गुरुद्वारा दमरदमा साहिब से शुरू की है और आगे स्कूलों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर भी फिल्म की स्क्रीनिंग करके लोगों को जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और मानवाधिकारों से जुड़े मसलों के बारे में जागरूक कराया जाएगा। उन्होंने फिल्म पर लगे प्रतिबंध की आलोचना करते हुए कहा कि इससे लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गयी है।

  • Punjab News: 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैन हुई रवाना, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैन हुई रवाना, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः डिप्टी कमिश्नर कॉम्प्लेक्स से पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैनें अमृतसर, अजनाला और बाबा बकाला साहिब सब-डिवीजन में जाकर गांवों और शहरी वार्डों में गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाएंगी। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 50 डॉक्यूमेंट्री वैन चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और उनके दर्शन को घर-घर तक पहुंचाना है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गुरु साहब की शिक्षाओं पर अमल करने की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा कई विशेष आयोजन करवाए जा रहे हैं। अमृतसर जिले में साढ़े 6 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा मैराथन, साइकिल रैली, ड्रोन शो और अन्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि जम्मू से शुरू होने वाला नगर कीर्तन अमृतसर के रास्ते खुरलगढ़ में समाप्त होगा। हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री लगभग आधे घंटे की है, जिसमें श्री गुरु रविदास जी के जीवन, उनके दर्शन और शिक्षाओं को विस्तार से दर्शाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी यह डॉक्यूमेंट्री देखें और अपने बच्चों को भी दिखाएं ताकि नई पीढ़ी गुरु साहब के उपदेशों से जुड़ सके।

     

  • Punjab News: Golden Temple पहुंचे कप्तान हरमनप्रीत सिंह, World Cup और Asian Champions Trophy टीम तैयार, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple पहुंचे कप्तान हरमनप्रीत सिंह, World Cup और Asian Champions Trophy टीम तैयार, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह अपने परिवार के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरु घर माथा टेक कर सरबत दा भला और भारतीय हॉकी टीम की सफलता के लिए अरदास की। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में एसजीपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा हरमनप्रीत सिंह को सिरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रो-लीग के दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब पूरा ध्यान आने वाले विश्व कप पर है। उन्होंने कहा कि वे गुरु महाराज के दर पर इस अरदास के साथ पहुंचे हैं कि पूरी टीम पर मेहर भरा हाथ बना रहे और भारत इस बार विश्व कप जीतकर देश का मान बढ़ाए।

    पाकिस्तान के साथ हुए मैच के बारे में पूछे जाने पर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि मैच बहुत अच्छा रहा था और विश्व कप में भी भारत का पूल पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स के साथ है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रो-लीग और यूरोप दौरे के दौरान जैसे टीम ने प्रदर्शन किया, उसे विश्व कप में और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी अमृतसर आने का मौका मिलता है तो वे श्री हरिमंदिर साहिब में जरूर नतमस्तक होते हैं, क्योंकि गुरु महाराज की कृपा से ही सब कुछ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ दर्शन कर उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई है।

    हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि आने वाले समय में भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है। विश्व कप के बाद एशियाई खेल और फिर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप शुरू करने जा रही है और बचे हुए समय का पूरा लाभ उठाकर विश्व कप के लिए तैयारी की जाएगी। युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि पंजाब और देश के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अपील की कि खिलाड़ी मेहनत करें, गुरु महाराज का नाम जपे, माता-पिता, बड़ों और कोचों का सम्मान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे युवा भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम दुनिया भर में रोशन करेंगे।

  • Punjab News: दिनदहाड़े नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः कोट खालसा इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार नितिन उर्फ़ इली नामक व्यक्ति को दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार दीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई।

    एडीसीपी विशालजीत ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान हो गई है और उसकी तलाश के लिए टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। हालांकि हत्या के असल कारणों के बारे में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत संबंधी अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

    पुलिस के मुताबिक मृतक की बहन कोट खालसा इलाके में किराए के मकान में रहती थी और नितिन उर्फ़ इली कभी‑कभी उसके पास आता रहता था। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मृतक के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज थे और करीब 8–9 साल पहले एक हत्या के मामले में वह जेल भी काट चुका था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस वक्त सबसे बड़ी प्राथमिकता वारदात को अंजाम देने वाले मुल्ज़मों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना है और जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कारोबारी पर फायरिंग करने के मामले में 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कारोबारी पर फायरिंग करने के मामले में 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए कारोबारी को धमकी देने और उसकी दुकान के बाहर फायरिंग करने के मामले में 2 मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 1 तारीख की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यवसायी को गैंगस्टरों द्वारा फोन करके धमकियां दी गई हैं और उसके बाद उसकी दुकान के बाहर फायरिंग की गई। हालांकि पीड़ित परिवार ने डर के मारे कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, पर पुलिस ने खुद इस मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी।

    उन्होंने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम ने दिन-रात मेहनत करके इस केस को ट्रेस किया और वारदात में शामिल दो मुख्य शूटरों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार पहला आरोपी साजनप्रीत सिंह (26) को गिरफ्तार करने के लिए जब पुलिस टीम मजीठा इलाके के एक गांव में पहुंची तो उसने पुलिस को देखकर कोठे से छलांग लगा दी, जिस कारण उसके टखने में फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दूसरे आरोपी जशनप्रीत सिंह (19), जिस पर असल फायरिंग करने का आरोप है, पुलिस ने बताया कि जब उसे पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था तो रास्ते में अचानक गाड़ी के ब्रेक लगने के कारण उसने पुलिसकर्मी का सरकारी हथियार छीन लिया और फायरिंग करने की कोशिश की।

    इस दौरान पुलिसकर्मी ने बहादुरी से हथियार की नली नीचे कर दी, जिस कारण चली गोली आरोपी की अपनी टांग में लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी यूरोप में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे और पैसों के लालच में ऐसी वारदातें करते थे। उन्होंने कहा कि दोनों का इलाज मुकम्मल होने के बाद पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी, जिससे सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय अन्य आपराधिक नेटवर्क और लिंक के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस कार्रवाई में शामिल पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी औपचारिक शिकायत के भी पुलिस ने तेजी और पेशेवर ढंग से कार्रवाई करके गंभीर अपराध को सुलझाया है और भविष्य में भी गैंगस्टरों के खिलाफ यह मुहिम इसी तरह जारी रहेगी।

     

  • Punjab News: ‘सतलुज’ फिल्म को हटाना पंजाब के इतिहास को दबाने की कोशिशः कुलदीप धालीवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘सतलुज’ फिल्म को हटाना पंजाब के इतिहास को दबाने की कोशिशः कुलदीप धालीवाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस करते केंद्र सरकार, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर तीखे राजनीतिक हमले किए। ये हमला जसवंत सिंह खालड़ा की ज़िंदगी पर बनी फ़िल्म ‘सतलुज’ को OTT प्लेटफ़ॉर्म से हटाए जाने को लेकर था। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के इतिहास और 1980-90 के दशक के दर्द को दबाने की कोशिश की जा रही है।

    धालीवाल ने कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की ज़िंदगी पर बनी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज न होने दिया गया और अब इसे OTT प्लेटफ़ॉर्म से भी हटा दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि मानवाधिकारों की बात करने वाले व्यक्ति की कहानी को लोगों तक पहुंचने से क्यों रोका जा रहा है।

    AAP नेता ने कहा कि ये कदम पंजाब के काले दौर से जुड़े सच को सामने आने से रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल तीनों ही इस मामले में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहते हैं। धालीवाल ने दावा किया कि उस दौर में कथित अत्याचारों को इतिहास से मिटाया नहीं जा सकता।

    धालीवाल ने खालड़ा परिवार के हालिया बयानों का जिक्र करते शिरोमणि अकाली दल और ख़ासकर सुखबीर सिंह बादल पर ज़ोरदार हमला किया। उन्होंने दावा किया कि अकाली दल ने उन कुछ पुलिस अधिकारियों को पद और राजनीतिक संरक्षण दिया था जो उस समय कथित तौर पर विवादों में थे।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सतलुज फिल्म की टीम, अभिनेता दिलजीत दोसांझ और प्रोड्यूसर्स के साथ खड़ी है और अगर फिल्म को दोबारा रिलीज कराने के लिए किसी तरह के संघर्ष या कानूनी लड़ाई की जरूरत पड़ी, तो पार्टी हर संभव मदद देगी। धालीवाल ने कहा कि किसी भी कलाकार के काम पर रोक लगाना लोकतंत्र और विकास की आज़ादी पर हमला है। उन्होंने कहा कि अगर कोई फ़िल्म या किताब इतिहास के तथ्यों को सामने लाती है, तो उसे रोकने के बजाय लोगों को सच्चाई जानने का मौका दिया जाना चाहिए।

     

     

  • Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 11 किलो हेरोइन की बरामद

    Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 11 किलो हेरोइन की बरामद

    अमृतस​रः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना घरिंडा पुलिस ने कार्रवाई करते 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

    पुलिस ने इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी प्रकार की नशा तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के जाल से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, Target Killing की साजिश नाकाम, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, Target Killing की साजिश नाकाम, देखें वीडियो

    अमृतसर: अजनाला के गांव भख्खा तारा सिंह के पास पुलिस और बदमाशों के बीच गोलिया चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद व्यक्ति इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे हैं।

    SSP Kanwalpreet Singh Chahal के दिशा निर्देशों पर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने व्यक्तियों का पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल अजनाला में इलाज के लिए दाखिल कराया गया।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए SSP Chahal ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान सुखराज सिंह और अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, कारतूस, मोबाइल फोन और एक थार गाड़ी बरामद की है।

    पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस मॉड्यूल का संचालन यूके में बैठे एक गैंगस्टर द्वारा किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए इलाके में रेकी कर रहे थे।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस गैंग से जुड़े अन्य व्यक्तियों, हथियारों की सप्लाई और साजिश के संबंध मे जानकारी हासिल की जा सके।