Category: Punjab>Amritsar

  • Punjab News: अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग और नशा तस्करी के मामलों से जुड़े तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग और नशा तस्करी के मामलों से जुड़े तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आते थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय सीमापार हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्तौल और 5 कारतूस भी बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना सुल्तानविंड में एफआईआर नंबर 142/26 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि 25 जून को थाना सुल्तानविंड के एसएचओ लवदीप सिंह और एएसआई दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे।

    इस दौरान उन्होंने एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों गुरसेवक सिंह और निरवैल सिंह को संदेह के आधार पर काबू किया। तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, एक्सटेंडेड मैगजीन और 5 कारतूस बरामद हुए, जिनमें से 3 कारतूस मैगजीन में और 2 निरवैल सिंह की जेब से मिले। पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी थाना छेहराटा में दर्ज एक फायरिंग मामले में नामजद हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि यह गिरोह ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करता था।

    इस खुलासे के बाद पुलिस ने जशनप्रीत और गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जशनप्रीत के खिलाफ पहले नशा तस्करी का मामला दर्ज है, जबकि गुरसेवक सिंह के खिलाफ भी पहले दो केस दर्ज हैं और दोनों जमानत पर बाहर थे। गुरविंदर उर्फ गिंदा गुरु नानक देव अस्पताल में सुपरवाइजर के रूप में काम करता है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा और इस रैकेट से जुड़े और खुलासे भी होंगे।

     

     

     

  • Punjab News: ननकाना साहिब, पंजा साहिब और करतारपुर साहिब के दर्शन कर भावुक हुए श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Punjab News: ननकाना साहिब, पंजा साहिब और करतारपुर साहिब के दर्शन कर भावुक हुए श्रद्धालु, देखें वीडियो

    दोनों देशों की सरकारों से की ये खास अपील

    अमृतसरः महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वापस भारत पहुंच गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और आध्यात्मिक संतुष्टि साफ तौर पर देखी जा सकती थी। श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करके अपने अनुभव साझा किए और वहां मिले सम्मान और प्रबंधों की भरपूर सराहना की। अमृतसर के रहने वाले श्रद्धालु बलवीर सिंह ने बताया कि वे पाकिस्तान दौरे के दौरान सबसे पहले श्री ननकाना साहिब में गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान के दर्शन करने गए। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब, श्री दरबार साहिब करतारपुर और लाहौर में स्थित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सिख इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुईं, उन स्थानों पर जाकर मन को अलौकिक शांति और खुशी प्राप्त हुई। बलवीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। हर समय सुरक्षाकर्मी उनके साथ मौजूद रहते थे और पूरे दौरे के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह खुशी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती और यदि दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर हों तो लोगों में प्यार और साझापन और बढ़ेगा। इस अवसर पर श्रद्धालु हरजीत कौर ने बताया कि जत्था 21 जून को पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ था और आज 30 जून को वापस लौटा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में उनके लिए बहुत ही शानदार प्रबंध किए गए थे और वहां के लोगों ने बहुत प्यार और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ननकाना साहिब, पंजा साहिब, करतारपुर साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करके उनकी लंबे समय से चली आ रही मनोकामना पूरी हुई है। श्रद्धालुओं ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अपील करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच वीज़ा प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए और श्रद्धालुओं को गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि साझी विरासत और आपसी भाईचारे को और मजबूती मिल सके।  
  • 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें Live

    220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें Live

    अंबालाः धनयोड़ा गांव में 4 वर्षीय निर्भय पिता के साथ खेत में गया था। इसी दौरान वह अपने चाचा के खेत में खेलते-खेलते खुले बोरवेल के पास पहुंच गया और अचानक पैर फिसलने से करीब 220 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तुरंत गांव के सरपंच व प्रशासन को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय मासूम निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में ही खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा।

    हादसे के वक्त परिजन वहीं पास में ही मौजूद थे। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गांव के सरपंच को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त अजय तोमर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बोरवेल की गहराई को देखते हुए NDRF और सेना की टीमों को भी बुलाया गया है।

    बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं और बच्चे के सकुशल बाहर आने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की पूरी कोशिश है कि मासूम निर्भय को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए। पूरे इलाके की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं। बोरवेल के अंदर बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था तुरंत कर दी गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात है। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति और उसकी हरकतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

  • Punjab News: 10.5 किलो हेरोइन और 1 किलो आइस और 11 पिस्तौल सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 10.5 किलो हेरोइन और 1 किलो आइस और 11 पिस्तौल सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ और ‘वार अगेंस्ट गैंगस्टर’ अभियान के तहत देहाती पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी कवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 पिस्तौल, 10 किलो 940 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 19 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), 52 हजार रुपये की ड्रग मनी और बड़ी मात्रा में असला एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि थाना घरिंडा के मुकदमा नंबर 279 में दो पिस्तौल और 460 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

    जबकि मुकदमा नंबर 276 में गुरसाहिब नामक युवक से डेढ़ किलो हेरोइन और एक पिस्तौल मिली। इस मामले की आगे की जांच के दौरान गहरी गांव के रहने वाले सतिंदर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से करीब 8 किलो हेरोइन और 5 पिस्तौल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि थाना घरिंडा के ही एक अन्य मामले में 1 किलो 19 ग्राम आइस बरामद की गई। इसके अलावा अजनाला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान तीन पिस्तौल बरामद किए गए, जबकि कथूनंगल थाने के अंतर्गत दो किलो हेरोइन और तरसिक्का थाने के अंतर्गत एक पिस्तौल और 9 रौंद भी बरामद किए गए।

    एसएसपी चाहल ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियार ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजे गए थे। पुलिस द्वारा इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स पर लगातार काम किया जा रहा है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत नशा तस्करों की करीब 1 करोड़ 20 लाख 30 हजार रुपये मूल्य की 2 संपत्तियां फ्रीज करवाई गई हैं और अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है। पकड़े गए अधिकांश आरोपियों के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि नशा और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

     

  • Punjab News: सिख विरोधी डेरों के मुखिया पर कार्रवाई को लेकर जत्थेदार गड़गज्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सिख विरोधी डेरों के मुखिया पर कार्रवाई को लेकर जत्थेदार गड़गज्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने आम आदमी पार्टी के सिख मंत्रियों और विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अपमान से संबंधित कानून में पंथ द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर खुले और गंभीर माहौल में चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि पंजाब विधान सभा के सिख मंत्रियों और विधायकों ने एक महीने के भीतर अकाल तख्त साहिब द्वारा सुझाए जाने वाले संशोधनों पर विचार कर लागू करने का भरोसा दिया है। ग्यानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि पंथ किसी भी हालत में अपने धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं कर सकता।

    उन्होंने आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को पारित किए गए अपमान कानून में कुछ ऐसी धाराएं शामिल की गई हैं जो अकाल तख्त साहिब और पंथ के अधिकार में हस्तक्षेप करती हैं। उन्होंने कहा कि अपमान करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन धार्मिक मर्यादा और पंथक अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जत्थेदार ने कहा कि बैठक के दौरान कई विधायकों ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने कानून पढ़े बिना ही उसे पारित किया था।

    उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि सभी आपत्तियों पर सहमति बनी है और एक महीने के भीतर उन्हें दूर करने का भरोसा दिया गया है। उन्होंने बताया कि संशोधन होने तक कानून को लागू न करने पर भी सहमति बनी है। कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने मांग की कि अगर कोई सिख विरोधी डेरे का अनुयायी जानबूझकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान करता है तो केवल उसे ही दोषी ही नहीं माना जाए, बल्कि संबंधित डेरे के मुखिया के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की व्यवस्था कानून में शामिल की जाए। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब की मान-मर्यादा और पंथक हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा और आज की बैठक गंभीर और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई है।

     

  • Punjab News: बेअदबी कानून को लेकर सरकार को दिया अल्टीमेटम, वित्त मंत्री चीमा का आया बयान, देखें Live

    Punjab News: बेअदबी कानून को लेकर सरकार को दिया अल्टीमेटम, वित्त मंत्री चीमा का आया बयान, देखें Live

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब की आप सरकार को बेअदबी कानून जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 में एक महीने में संशोधन करने का आदेश दिया है। इस अवधि के भीतर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दिए गए सुझावों के अनुरूप कानून में आवश्यक संशोधन करने के लिए कहा गया है। श्री अकाल तख्त साहिब पर जत्थेदार साहिब से मुलाकात के बाद पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बैठक को सार्थक बताया। अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि गुरु रामदास पातशाह की कृपा से उन्हें दरबार साहिब में अरदास करने का अवसर मिला। इससे पहले जत्थेदार साहिब के बुलावे पर वे और आम आदमी पार्टी के मंत्री तथा विधायक श्री अकाल तख्त साहिब पर विनम्रतापूर्वक उपस्थित हुए।

    उन्होंने बताया कि जत्थेदार साहिब के साथ लंबी और सार्थक विचार-विमर्श हुआ है और सरकार इस दौरान सामने आए सुझावों पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की मान-मर्यादा को ध्यान में रखते हुए बैठक के विवरणों को सार्वजनिक करना उचित नहीं है। इस अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि माननीय जत्थेदार साहिब ने सभी विधायकों को एक महीने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कुछ संशोधन पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष के माध्यम से भेजे जाएंगे। जैसे ही ये संशोधन प्राप्त होंगे, सरकार और विधायक उन पर विस्तार से विचार-विमर्श करेंगे और एक महीने के भीतर अपना निर्णय लेंगे।

    अकाल तख्त के आदेश पर पंजाब सरकार के सभी सिख मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। सभी अपने साथ लिखित स्पष्टीकरण भी लेकर आए, जिसे पांच सिंह साहिबानों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आज श्री अकाल तख्त साहिब में हुई सुनवाई के दौरान अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कानून पर 6 एतराज जताए। उन्होंने कहा कि सरकार बेअदबी करने वालों को सजा देने के लिए कानून बनाए, इस पर कोई एतराज नहीं है, लेकिन सिख शब्दावली, मर्यादा और पंथ से जुड़े मामलों में विधानसभा फैसला नहीं कर सकती। ऐसे में तब तक इस कानून को होल्ड किया जाए। आप के मंत्रियों-विधायकों ने श्री अकाल तख्त को लिखित स्पष्टीकरण दिया। सुनवाई से पहले जत्थेदार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दो वीडियो भी दिखाए।

    पेशी के लिए आप के सभी सिख मंत्री और विधायक नंगे पैर लिखित स्पष्टीकरण के साथ अकाल तख्त पहुंचे। इस दौरान केवल सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान वर्ष 2008 में किए गए संशोधन का भी उल्लेख हुआ। बताया गया कि उस समय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से प्रस्ताव और राय ली गई थी, जबकि इस बार ऐसा नहीं किया गया। इस पर डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि सेलेक्ट कमेटी ने सुझाव लेने की प्रक्रिया के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भी औपचारिक निमंत्रण भेजा था और अपने सुझाव देने के लिए कहा था।

     

  • AAP मंत्री और विधायक पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, देखें वीडियो

    AAP मंत्री और विधायक पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री दरबार साहिब में आप के सभी मंत्री और विधायक पहुंच चुके है। विधायक औऱ मंत्रियों ने मीडिया से दूरी बनाई रखी गई। पत्रकारों द्वारा पहुंचे सवालों पर कई भी टिप्पणी नहीं की।

    आपको बता दें पंजाब सरकार द्वारा पारित जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026 के मामले पर विचार करने से पहले, पांच सिंह साहिबानों ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में गुरु साहिब के समक्ष अरदास की।

    इस दौरान सभी मंत्री स्पष्टीकरण देने के बाद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गुड़गज से बात करेंगे। अरदास में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार और तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब, ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलजीत सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के पंज प्यारे ज्ञानी मंगल सिंह शामिल हुए।

     

  • गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु पंथ के उलट कभी नहीं चलना चाहिएः गड़गज, देखें वीडियो

    गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु पंथ के उलट कभी नहीं चलना चाहिएः गड़गज, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर में आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने विधायक और कैबिनेट मंत्री पेश होने जा रहे है। जिसको लेकर अकाल तख्त साहिब के कुलदीप सिंह गड़गज कार्यकारी जत्थेदार हैं। उन्होंने श्री दरबार साहिब पहुंचने पर पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने श्री अकाल तख्त साहिब की सृजना अपने हाथों की है। जहां भी गुरु नानक नाम बरसता है, वह श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। सरकार ने जो श्री अकाल तख्त साहिब में दखल दिया और कानून बनाया है। उसी का स्पष्टीकरण के लिए विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को श्री अकाल तख्त सामने पेश होने के लिए कहा है।

    उन्होंने कहा कि हम सभी को गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु पंथ के उलट नहीं चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मा गुरु ग्रंथ में और शरीर गुरु पंथ में होना चाहिए। मैं गुरु के आगे अरदास करता हूं कि हम सभी मिलकर रहे। वहीं श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने मीडिया से बात करते कहा कि अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करना हर सिख का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकाल तख्त साहिब को कोई चुनौती नहीं है और न ही उनके खिलाफ कोई टिप्पणी की जानी चाहिए।

    अयाली ने कहा कि हम विनम्र सिख हैं जो अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करते हैं और जत्थेदार जो भी कहेंगे, हम उसका सख्ती से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि जत्थेदार साहिब द्वारा दिया कोई भी आदेश मानना ​​हमारा कर्तव्य है और हम उससे आगे नहीं जाएंगे।

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर कोई संशोधन करने की बात थी, तो वह पहले ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब जो भी आदेश दिया जाएगा, उसे पूरी ईमानदारी से स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर सिख के लिए अकाल तख्त साहिब की गरिमा और आदेशों का पालन करना सर्वोपरि है।

     

  • Punjab News: Snooker Centre पर युवक पर हुआ हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Snooker Centre पर युवक पर हुआ हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के रणजीत एवेन्यू इलाके में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन रणजीत एवेन्यू के बी-ब्लॉक स्थित एक स्नूकर सेंटर में हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए एडीसीपी वनीला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना रणजीत एवेन्यू के एसएचओ ने तत्काल टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी थी।

    पुलिस ने मात्र 24 घंटों के भीतर ही दो युवकों साहिल और ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया, जो कि अमृतसर के ही रहने वाले हैं। एडीसीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि पीड़ित प्रयास शर्मा और आरोपियों के बीच लगभग दो महीने पहले शक्ति नगर स्थित एक स्नूकर सेंटर में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। उसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में जो हथियार दिख रहा है, वह कोई असली हथियार नहीं बल्कि एक खिलौना पिस्तौल है। हालांकि पुलिस मामले की हर दृष्टि से गंभीरता से जांच कर रही है। जाहिर है कि इस हमले के दौरान प्रयास शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी एक उंगली भी कट गई थी। घटना के बाद घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, पीड़ित परिवार द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की जा रही है।

     

  • Punjab News: आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने CM Mann, 9 मंत्रियों और विधायकों की पेशी, बेअदबी कानून पर रखेंगे अपना पक्ष

    Punjab News: आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने CM Mann, 9 मंत्रियों और विधायकों की पेशी, बेअदबी कानून पर रखेंगे अपना पक्ष

    अमृतसरः जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तलब किए गए जनप्रतिनिधियों की आज श्री अकाल तख्त पर पेशी होगी। आम आदमी पार्टी के 9 सिख मंत्री, विधानसभा स्पीकर और 30 सिख विधायक श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और एक निर्दलीय विधायक भी पेश होंगे। रविवार को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में पार्टी विधायकों व मंत्रियों की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

    रविवार को बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल के साथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए भगवंत मान कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से जारी प्रत्येक आदेश का अक्षरशः पालन किया जाएगा। पार्टी के सभी मंत्री, विधायक तथा विधानसभा के स्पीकर, जिन्हें श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तलब किया गया है, सोमवार को विनम्र सिख के रूप में सरकार की स्थिति स्पष्ट करेंगे तथा अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा उनकी नकल करने वाले व्यक्ति के फर्जी वीडियो से संबंधित समस्त विवरण भी श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपेंगे। मान ने कहा कि उन्हें पेश होने के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।

    पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध और एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह पेश होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अनुसार विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी श्री अकाल तख्त साहिब जाएंगे।

    आम आदमी पार्टी के 30 सिख विधायकों में कुलवंत सिंह, जीवन सिंह संगोवाल, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, सर्बजीत कौर माणुके, दविंदरजीत सिंह लाडी, फौजा सिंह सरारी, नरिंदरपाल सवना, अमनदीप सिंह, जगदीप सिंह, गुरदित्त सिंह, अमोलक सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, जगरूप गिल, बलजिंदर कौर, अमनशेर सिंह शैरी कलसी, अमरपाल सिंह, गुरदीप सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. जसबीर सिंह संधू, जीवनजोत कौर, जसविंदर सिंह, सरवण सिंह धुन्न, दलबीर सिंह टोंग, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, मनजीत सिंह बिलासपुर, रणबीर सिंह भुल्लर, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, जगसीर सिंह माइसरखाना और मनजिंदर सिंह लालपुरा शामिल हैं।कांग्रेस के सात विधायक, शिरोमणि अकाली दल के दो विधायक और सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय विधायक राणा इंदरप्रताप सिंह भी श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।