Category: Punjab>Amritsar

  • Punjab News: 8 माह पहले विदेश गए युवक की डूबने से मौत, दिसंबर में भाई की शादी

    Punjab News: 8 माह पहले विदेश गए युवक की डूबने से मौत, दिसंबर में भाई की शादी

    अमृतसरः अजनाला के युवक की स्लोवाकिया में पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि घर में खुशियों का माहौल था, क्योंकि इस साल 31 दिसंबर को गुरसेवक सिंह के बड़े भाई की शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन इस दुखद घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गुरसेवक सिंह 8 महीने पहले वर्क परमिट पर स्लोवाकिया गया था। भाई की मौत की सूचना मिलते ही बहन बेहोश हो गई, जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मां ने बताया कि शनिवार रात को ही बेटे से उनकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। गुरसेवक ने कहा था, “आज 12 घंटे की लंबी शिफ्ट की है। बहुत थक गया हूं, इसलिए कमरे पर खाना नहीं बनाऊंगा। बाहर खाना खाकर आराम से आपसे बात करूंगा।” मां को क्या पता था कि बेटे की यह आवाज वे आखिरी बार सुन रही हैं। थोड़ी ही देर बाद स्लोवाकिया से उसके पानी में डूबने की दुखद खबर आ गई।

    पिता सरताज सिंह ने रोते हुए बताया कि मेरा बेटे स्लोवाकिया में रोजी-रोटी कमाने गया था। उसके दोस्तों से खबर मिली की वो पानी में डूब गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। हमने कर्जा लिया हुआ है, जिसकी अभी एक ही किश्त गई है। पिता ने कहा कि मेरी केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास से अपील की है कि गुरसेवक सिंह के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाए।

    परिजन चाहते हैं कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जाए। फिलहाल गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी परिवार के दुख में शामिल हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि गुरसेवक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में हरसंभव मदद की जाए, ताकि परिवार अपने बेटे को अंतिम विदाई दे सके।

  • Punjab News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, Cm Mann ने सुल्तानविंड लिंक रोड ओवरब्रिज जनता को किया समर्पित, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, Cm Mann ने सुल्तानविंड लिंक रोड ओवरब्रिज जनता को किया समर्पित, देखें वीडियो

    कहा- पंजाब शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है

    अमृतसरः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमृतसर में सुल्तानविंड लिंक रोड पर बने नए ओवरब्रिज का उद्घाटन किया और इसे जनता को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस ओवरब्रिज के शुरू होने से लोगों को सुल्तानविंड लिंक रोड जंक्शन पर ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और ट्रैफिक ज़्यादा सुचारू हो जाएगा।

    मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि हर दिन लगभग डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दरबार साहिब, जलियांवाला बाग और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पवित्र शहर अमृतसर आते हैं। इस वजह से शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है और सरकार इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इस ओवरब्रिज की कुल अनुमानित लागत ₹34.20 करोड़ थी,  लेकिन सरकार ने इसे सिर्फ़ ₹22.68 करोड़ में पूरा करके लगभग ₹11.52 करोड़ बचाए हैं। उन्होंने कहा कि बचाई गई रकम का इस्तेमाल जन-कल्याण और अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 985 मीटर लंबा यह ओवरब्रिज आधुनिक और इको-फ्रेंडली तकनीक से तैयार किया गया है। बारिश के पानी की निकासी के लिए RCC ड्रेन बनाई गई है और रेनवाटर हार्वेस्टिंग कुएं की भी व्यवस्था की गई है, जिससे भूजल को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी।

    भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ़ सड़कों और पुलों के निर्माण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा,  स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर काम कर रही है। पंजाब में 3100 खेल के मैदान और लगभग 3000 जिम बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, राज्य में 1000 आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं, जिनसे करोड़ों लोगों को मुफ़्त इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर वन बन गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का एकमात्र मकसद राज्य को विकास और तरक्की की राह पर आगे ले जाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस ओवरब्रिज के शुरू होने से अमृतसर के लोगों को रोज़ाना आने-जाने में बहुत आसानी होगी और शहर के ट्रैफ़िक मैनेजमेंट में भी काफ़ी सुधार आएगा।

     

     

  • Punjab News :  सरकारी गोदाम में हुई डकैती , चौकीदार को बंधक बना 400 Ton गेहूँ की लूट, देखें वीडियो  

    Punjab News :  सरकारी गोदाम में हुई डकैती , चौकीदार को बंधक बना 400 Ton गेहूँ की लूट, देखें वीडियो  

    अमृतसर : अजनाला के मेहल बुखारी गाँव में स्थित पंग्रेन के सरकारी गोदाम में देर रात डकैती की  घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने गोदाम में तैनात चौकीदारों को बंधक बना लिया और लगभग 400 टन गेहूँ एक ट्रक में भरकर फरार हो गए। लुटेरों ने पहले वहाँ मौजूद अन्य ट्रकों से डीज़ल निकाला और लूट ट्रक में डाल कर फरार हो गए।  
    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जाँच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दोषियों की पहचान के लिए कई पहलुओं से जाँच कर रही है। ट्रक मालिक ने बताया कि ट्रक देर रात यहाँ खड़ा था और चौकीदारों के अनुसार, आधी रात के बाद लगभग 15 लुटेरे गोदाम में घुसकर उसे  बंधक बना गेहूँ की लगभग 400 बोरियाँ लेकर भाग गए। पीड़ित ने  पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की माँग की। पंग्रेन अधिकारी ने बताया कि लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बना लिया और गेहूँ की लगभग 400 बोरियाँ लेकर भाग गए और ट्रक भी ले गए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की गई  है। वहीं चौकीदार ने बताया कि अचानक गोदाम की बत्ती चली गई। जिसके बाद जब उसने रोशनी देखी, तो कोने में छिपे लोगों ने उसे बंधक बना लिया। जिसके बाद  उसे एक कमरे में ले गए, जहाँ लुटेरों के  अन्य साथी मौजूद थे। लुटेरों ने उसे शोर मचने पर जान से मरने की धमकियां भी दी थी। इस संबंध में जाँच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि कल रात सरकारी गोदाम से गेहूँ चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जाँच की जा रही है।
       
  • Amritsar News : नगर निगम का एक्शनः अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Amritsar News : नगर निगम का एक्शनः अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Medical Waste मिलने पर होगी FIR दर्ज : निगम कमिश्नर शेरगिल

    अमृतसर : शहर में सफाई के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निगम के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल खुद मौके पर पहुंचे और हॉस्पिटल का ₹10 हजार का चालान काट कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

    दरअसल, रात में सड़क पर कचरे से भरे लिफाफे मिले थे। नगर निगम की टीम द्वारा कचरे की जांच की गई , तो पता चला कि यह कचरा ओम प्रकाश हॉस्पिटल से जुड़ा है। जिसके बाद नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।

    नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि अगर इस कचरे में मेडिकल वेस्ट मिला, तो हॉस्पिटल मैनेजमेंट के खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल तय नियमों के मुताबिक ही किया जाना चाहिए और इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम ने शहर में दिन में तीन बार कचरा उठाने का इंतज़ाम किया है। जिसके बावजूद कुछ बड़े संस्थान और कमर्शियल यूनिट सड़कों पर कचरा फेंककर शहर की सफाई को प्रभावित कर रहे हैं।

    लोगों को बार-बार जागरूक करने के बावजूद अगर नियमों का उल्लंघन जारी रहा, तो ऐसे संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों ने हॉस्पिटल, संस्थानों और कमर्शियल जगहों से अपील की है कि वे कचरे का डिस्पोजल नियमों के मुताबिक करें। ताकि शहर को साफ और प्रदूषण मुक्त रखा जा सके।

     

     

     

  • Punjab News: हज़ूर साहिब एक्ट में संशोधन को लेकर SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हज़ूर साहिब एक्ट में संशोधन को लेकर SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य कार्यालय तेजा सिंह सुमंदरी हाल में हुई जनरल हाउस की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि भले ही सदस्यों के बीच कई बार मतभेद हो जाते हैं, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब के सम्मान और अधिकार के मुद्दे पर सभी सदस्य एकजुट हैं। उन्होंने घोषणा की कि 5 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब के स्थापना दिवस के मौके पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल, श्री दरबार साहिब में सुबह 11 बजे विशाल पंथक समागम बुलाया गया है। इसमें SGPC सदस्यों के साथ-साथ दमदमी टकसाल, निहंग सिंह दलों, सिंह सभाओं, चीफ खालसा दीवान, कार सेवा संस्थाओं, सिख विद्वानों, विभिन्न संगठनों और गुरुद्वारा कमेटियों को भी शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा।

    धामी ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से तख्त श्री हज़ूर साहिब से संबंधित 1956 के अधिनियम में संशोधन की कोशिश का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह गुरुद्वारा प्रबंध में सीधी दखलअंदाजी है और सिखों की धार्मिक स्वायत्तता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि SGPC ने इस प्रस्ताव को शुरू से ही खारिज कर दिया है और महाराष्ट्र सरकार से इसे वापस लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वह खुद और सिंह साहिब महाराष्ट्र जाकर इस मामले को वहां की सरकार के समक्ष उठाएंगे।

    SGPC अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित बयानों और धार्मिक मामलों में दखल देने के मद्देनजर SGPC का एक प्रतिनिधिमंडल DGP पंजाब से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी और संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरों के साथ कथित बेअदबी को लेकर भी संगत को जागरूक करने के लिए एक बड़ी मुहिम चलाई जाएगी। इसके साथ ही SGPC के प्रचारक और सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में संगत को श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों और सिख परंपराओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम करेंगे।

     

  • Punjab News: हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, Social Media से चल रहा नेटवर्क, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, Social Media से चल रहा नेटवर्क, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 आधुनिक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पाकिस्तान में बैठे तस्कर के निर्देशों पर काम किया और ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की खेप को सीमा क्षेत्रों से लेकर आगे सप्लाई किया। इस संबंध में थाना छेहर्टा और थाना मकबूलपुरा में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों से बरामद किए गए 10 पिस्तौल में 8 .30 बोर और 2 9 मिमी पिस्तौल शामिल हैं, जिनमें एक ग्लॉक पिस्तौल भी है। कुछ हथियार चीन और कुछ पाकिस्तान में बने हुए हैं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी सीमा क्षेत्रों के निवासी हैं और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान बैठे समगलर ‘चाचा’ के सीधे संपर्क में थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस कार्रवाई से अटारी और फिरोजपुर सेक्टर में ड्रोन के जरिए हो रही हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

    उन्होंने जांच टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विदेशी हैंडलरों और पाकिस्तानी स्मगलरों से जुड़े लिंक की गहराई से जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी भी हो सकती हैं। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने युवाओं से अपील की कि वे पैसे के लालच में आकर ऐसे गैर-कानूनी कार्यों में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि विदेशी हैंडलर युवाओं को झूठे लालच देकर अपराध की दुनिया में धकेलते हैं, जिसका अंत जेल और परिवार की बर्बादी के साथ होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुयों और शहीदों की धरती है और युवाओं को मेहनत की कमाई को प्राथमिकता देकर सही रास्ते पर चलना चाहिए।

  • Punjab News: Ranjit Avenue में पार्किंग को लेकर दो गुटों में झड़प, चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: Ranjit Avenue में पार्किंग को लेकर दो गुटों में झड़प, चली गोली, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन इलाके के ब्लॉक मार्केट में पार्किंग को लेकर हुई लड़ाई ने फायरिंग का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

    रणजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन के अधिकारी रॉबिन हंस ने मीडिया को बताया कि कल रात करीब 3:30 बजे ब्लॉक मार्केट में पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इसी दौरान कुणाल नाम के एक युवक को गोली मार दी गई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

    अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है कि क्या वह इसी घटना से जुड़ा है या नहीं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, विवाद पार्किंग के मुद्दे पर शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और फिर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दो से तीन राउंड फायरिंग की भी बात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अमृतसर में फायरिंग और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे लोगों में डर का माहौल है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: 10 पिस्तौल और कारतूस सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 10 पिस्तौल और कारतूस सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे।

    ये आरोपी सीमा पार से भेजी गई हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे अपराधी तत्वों तक पहुंचाते थे। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराध से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

    जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए, किन-किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे और इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी और इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही विदेशी तस्कर और उसके स्थानीय संपर्कों की भी पहचान की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

  • Punjabi News: ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने SGPC पर लगे दोहरे मानदंड अपनाने के आरोप, सुखबीर बादल के खिलाफ भी मत लाने की उठाई मांग, देखें वीडियो 

    Punjabi News: ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने SGPC पर लगे दोहरे मानदंड अपनाने के आरोप, सुखबीर बादल के खिलाफ भी मत लाने की उठाई मांग, देखें वीडियो 

    अमृतसर: श्री मुखी अकाली दल (पुनः सुरजीत) के अध्यक्ष सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री मुखी गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (SGPC), मुखी अकाली दल (बादल) पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि SGPC द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जारी आदेश को पंक्ति स्तर तक लागू करवाने के लिए विशेष बैठक बुलाई गई है, लेकिन 2 दिसंबर के आदेश से कथित तौर पर सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कभी कोई कदम नहीं उठाया गया।

    उन्होंने मांग की कि आज के बैठक में भगवंत मान के साथ-साथ सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ भी मत पास किया जाए और ढाढियां, कथावाचकों और प्रचारकों को संबंधित प्रचार करने के निर्देश दिए जाएं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि SGPC का पैसा राजनीति पर पोस्टरबाजी में खर्च किया जा रहा है, जिससे गांवों में तनाव और टकराव का माहौल बन रहा है। उन्होंने अकाल तख्त साहिब से अपील की कि इस पोस्टर मुहिम पर तुरंत रोक लगाई जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि जत्थेदारों की सोशल मीडिया पर हो रही किरदारकुशी निंदनीय है।

    उन्होंने दावा किया कि पहले भी ऐसी मुहिम चलाई गई थी, जिस कारण आज धार्मिक संस्थानों का मान घटाने वाली प्रवृत्ति बढ़ी है। उन्होंने अकाल तख्त साहिब से आग्रह किया कि उसे राजनीति से दूर रखा जाए। तख्त श्री हज़ूर साहिब के संबंधी कानून में संभावित बदलाव का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का आर्टिकल 26 हर धर्म को अपने धार्मिक स्थानों का प्रबंधन खुद करने का अधिकार देता है। यदि महाराष्ट्र सरकार प्रबंधन में सरकारी दखल बढ़ाती है तो यह संविधान की भावना के उलट होगा और इस का सिख समुदाय द्वारा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने SGPC चुनाव जल्द कराने की भी मांग दोहराई और कहा कि पंथक एकता के लिए उनके द्वार अभी भी खुले हैं, पर सभी धऱ्मों को ईमानदारी से आगे आना चाहिए।

  • Punjab News: राजीनामे के दौरान चली गोलियां, नौजवान घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: राजीनामे के दौरान चली गोलियां, नौजवान घायल, देखें वीडियो

    Taj Hotel के पूर्व कर्मचारी पर हमले का आरोप

    अमृतसरः मजीठा रोड इलाके में राजीनामे का बहाना बनाकर बुलाए गए युवक पर गोली चलाने और तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में नरिंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दोस्त सुप्रीत सिंह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुप्रीत सिंह ने बताया कि वह ताज होटल में रिसेप्शन पर काम करता है, जबकि सतनाम सिंह पार्किंग में ड्यूटी करता था। कुछ दिन पहले सतनाम सिंह को नौकरी से निकाल दिया गया था और उसे शक था कि उसकी नौकरी सुप्रीत सिंह ने छीन ली है। सुप्रीत सिंह के मुताबिक़ पहले दोनों के बीच फोन पर बात हुई और मामला सुलझा लग रहा था। बाद में सतनाम सिंह ने उसे बातचीत के लिए बुलाया। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से 4 व्यक्ति मौजूद थे। उनके पास पिस्तौल और तेजधार हथियार थे। सुप्रीत सिंह का कहना है कि आते ही हमलावरों ने बिना किसी बात के गोली चला दी। गोली उसके दोस्त नरिंदर सिंह की कमर पर लगी। इसके बाद हमलावरों ने दांतों और अन्य तेजधार हथियारों से भी हमला किया, जिसमें वह भी घायल हुआ। उधर, एसीपी कवंलजीत सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलने पर टीम तुरंत नैय्यर अस्पताल से पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ताज होटल के पूर्व कर्मचारी सतनाम सिंह के साथ चल रहे विवाद के दौरान यह घटना हुई। सतनाम सिंह ने अपने साथियों को बुलाकर गोलीबारी और पिटाई करवाई। पुलिस ने मजीठा रोड थाने में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया गया है।