Category: Punjab>Amritsar

  • Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के सरपंच आप पार्टी में हुए शामिल

    Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के सरपंच आप पार्टी में हुए शामिल

    अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिला जारी है। वहीं मौजूदा सरपंच हरपाल सिंह और पंचायत सदस्य केवल सिंह दोनों शिरोमणि अकाली दल (बादल) से जुड़े थे। लेकिन अब दोनों अकाली दल पार्टी छोड़कर निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

    आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर गिल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की जन-हितैषी नीतियों को हर घर तक पहुंचाने और मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

  • Punjab News: 19 किलो हेरोइन सहित 2 विदेशी पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 19 किलो हेरोइन सहित 2 विदेशी पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत कई आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 4.0’ अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीण एसएसपी कंवलप्रीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खुफिया जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 किलो 206 ग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल, कारतूस और गाड़ियां बरामद की हैं।

    उन्होंने बताया कि घरिंडा पुलिस स्टेशन के तहत की गई कार्रवाई में 9 किलो हेरोइन और एक एक्टिवा बरामद की गई है और जसप्रीत कौर को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि उसका परिवार तस्करी में शामिल रहा है और यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए भेजी गई थी।

    दूसरे मामले में, लोपोके पुलिस स्टेशन ने महावीर सिंह उर्फ ​​मोहित और एक नाबालिग को 10 किलो 206 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क दुबई में रहने वाला करण चला रहा है, जिसके खिलाफ पहले से ही ड्रग तस्करी के बड़े मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस और LOC जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

    तीसरे मामले में, छटीविंड पुलिस स्टेशन ने कुलदीप सिंह और बंटी को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो विदेशी पिस्तौल बरामद की हैं। दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और आगे-पीछे के लिंक (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स) का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि गैंगस्टर और तस्कर जोबनप्रीत को कोर्ट में पेश किया गया और 8 दिन की पुलिस रिमांड हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ड्रग तस्करों और आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे-पीछे के लिंक की जांच जारी रखेगी।

     

     

  • Punjab News: पानी सप्लाई व कूड़ा प्रबंधन मुद्दों पर NHRC ने मांगा जवाब, DGP व चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी सप्लाई व कूड़ा प्रबंधन मुद्दों पर NHRC ने मांगा जवाब, DGP व चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) नई दिल्ली के माननीय सदस्य प्रियंका कानूनगो ने अमृतसर दौरे के दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के साथ मानवाधिकारों से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह वे मकबूलपुरा इलाके में उन महिलाओं से मिले, जिन्होंने नशे की लत के कारण अपने पति या बच्चों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार आज भी बेहद मुश्किल हालात में जीवन बिता रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे परिवारों का डेटाबेस तैयार करके उन्हें तुरंत सरकारी योजनाओं से जोड़ना चाहिए। प्रियंका कानूनगो ने बताया कि बैठक के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 और 2 में पीने के पानी की सप्लाई बंद होने का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ ही यह गंभीर बात सामने आई है कि POCSO से जुड़े मामलों की जानकारी बाल कल्याण समिति तक नहीं पहुंच रही है, जिस कारण पीड़ित बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

    उन्होंने नगर निगम के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बैठक में सक्षम अधिकारियों की अनुपस्थिति लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद वे डंपिंग साइट का दौरा करेंगे ताकि कूड़ा प्रबंधन में लगे मजदूरों के मानवाधिकारों और प्रदूषण के कारण आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का जायजा लिया जा सके। बरनाला में सफाई कर्मचारी महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के बारे में बात करते हुए NHRC सदस्य ने कहा कि आयोग ने इस मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए पंजाब के DGP और चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर 9 बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं भी बरनाला का दौरा करके स्थिति का जायजा लेंगे।

  • Punjab News: 2 किलो हेरोइन और 5 लाख की ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार, CP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो हेरोइन और 5 लाख की ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार, CP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार चल रहे गैरकानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुलज़िमों के कब्जे से पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल, 2.015 किलो हेरोइन, ₹5 लाख की ड्रग मनी और कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे और गैंगस्टर्स के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत यह एक बड़ी सफलता है।

    https://youtu.be/gk74HcI9mtg?si=2ijc0F3D4U9qED5f

    शुरुआती जांच से सामने आया है कि यह गिरोह सीमा पार बैठे समगळरों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए भेजी गईं खेपों को इकट्ठा करके आगे सप्लाई करता था। पुलिस अनुसार गिरफ्तार किए गए मुलज़िमों की पहचान बिट्टू कुमार भईया, साहिब सिंह, संजीव नन्नू और संदीप सैणी के तौर पर हुई है। इनमें से बिट्टू कुमार भईया खिलाफ पहले भी सात अपराधिक मामले दर्ज हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान इस पूरे समग्र रैकेट के फार्डवर्ड और बैकवर्ड लिंक के साथ-साथ इसके माली नेटवर्क की भी गहराई से जांच की जा रही है, ताकि इस से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के घरे में लाया जा सके। उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वे छोटे-छोटे लालच में आकर अंतरराष्ट्रीय नशा और हथियार तस्करी रैकेट का हिस्सा न बनें, बल्कि मेहनत और ईमानदारी का रास्ता अपनाएं।

     

  • Punjab News: 5 लाख की ड्रग मनी, 2 किलो हेरोइन और हथियार सहित 4 गिरफ्तार

    Punjab News: 5 लाख की ड्रग मनी, 2 किलो हेरोइन और हथियार सहित 4 गिरफ्तार

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 अत्याधुनिक पिस्तौल, 2.015 किलो हेरोइन और ड्रग्स के कारोबार से कमाए गए 5 लाख की ड्रग मनी बरामद की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल थे।

    पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े सभी आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और कार्टेल से जुड़े अन्य साथियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए गहन जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि सीमा पार तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित व नशा-मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान बिना रुके जारी रहेंगे।

     

  • Punjab News: यहां दिखा बंद का असर, कहा- जब तक न्याय नहीं मिलता, संघर्ष रहेगा जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: यहां दिखा बंद का असर, कहा- जब तक न्याय नहीं मिलता, संघर्ष रहेगा जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हमले को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी सिलसिले में आज अमृतसर में दलित और वाल्मीकि समुदाय ने बंद का आह्वान किया, जिसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में दुकानें बंद रही।

    प्रदर्शन के दौरान दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने धार्मिक और सामाजिक नेताओं के फैसलों के अनुसार संघर्ष करेंगे और समाज का हर वर्ग इस लड़ाई में एकजुट है। उन्होंने कहा कि बरनाला घटना का वीडियो देखकर पूरे समाज में गुस्सा है और पीड़ितों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर नेताओं ने आरोप लगाया कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज बिना उच्च-स्तरीय आदेशों के संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि दलित और वाल्मीकि समुदायों ने हमेशा देश और समाज में योगदान दिया है, लेकिन आज भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।

    नेताओं ने कहा कि अगर आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। महिला नेता सिमरनजीत कौर ने आरोप लगाया कि महिला के साथ बदसलूकी के बावजूद सरकार चुप है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डीएसपी, एसएचओ और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की तो वे भूख हड़ताल सहित और भी कड़ा संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

    प्रदर्शन के दौरान वाल्मीकि शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि बरनाला घटना की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित सफाई कर्मचारियों को न्याय मिले।

     

     

     

  • Punjab News: हुआ फेरबदल, कई SHO के हुए तबादलें

    Punjab News: हुआ फेरबदल, कई SHO के हुए तबादलें

    अमृतसर: शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अमृतसर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS) ने विभिन्न पुलिस थानों के थाना प्रभारी (SHO) के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत थाना सिविल लाइंस के एसएचओ रहे इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को अब थाना सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    वहीं, थाना सदर में तैनात इंस्पेक्टर किरनदीप सिंह का तबादला करके उन्हें थाना बी डिवीजन का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख को थाना डी डिवीजन का इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इन बदलावों से विभिन्न थानों में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

    वहीं, थाना डी डिवीजन के एसएचओ शमिंदर सिंह को कथित तौर पर संतोषजनक प्रदर्शन न होने के कारण पुलिस लाइन्स भेज दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर मोहित कुमार को थाना सिविल लाइंस का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। पुलिस आयुक्त द्वारा किए गए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Punjab News: 2 दिनों से बिजली गुल, रोष में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने दिया भरोसा, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 दिनों से बिजली गुल, रोष में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने दिया भरोसा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पूर्वी हलके के अधीन आते जोड़ा फाटक इलाके में पिछले दो दिनों से बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी गर्मी और पानी की कमी से परेशान इलाका निवासियों ने सड़क पर उतरकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता और पूर्व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन दिनेश बस्सी भी लोगों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान दिनेश बस्सी ने कहा कि पिछले कई दिनों से लोग बिना बिजली और पानी के रहने के लिए मजबूर हैं, जिस कारण उन्हें सड़कों पर आना पड़ा है।

    उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा बिजली जल्द बहाल करने का भरोसा दिया गया है, लेकिन लोग अब सिर्फ भरोसे से संतुष्ट नहीं हैं। दिनेश बस्सी ने विधायक जीवनजोत कौर से अपील करते हुए कहा कि अपने बाकी बचे कार्यकाल के दौरान लोगों की बुनियादी समस्याओं का हल किया जाए ताकि लोग उन्हें अच्छे कामों के लिए याद रखें। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग मेहनत-मजदूरी करके अपना गुज़ारा करते हैं, पर आज उन्हें अपने काम-धंधे छोड़कर धरने पर बैठना पड़ा है। उ

    न्होंने यह भी आरोप लगाया कि इलाके के ज्यादातर पार्षद लोगों के बीच नहीं पहुंचे और सिर्फ एक कांग्रेसी पार्षद ही धरने में शामिल हुआ। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। थाना मोहकमपुरा के एसएचओ हरप्रकाश सिंह ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि बिजली सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: प्रवासी परिवार के घर पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रवासी परिवार के घर पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गांव 40 खुह, रसूलपुर कल्लर में एक प्रवासी परिवार के घर पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस घटना का CCTV  फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से न्याय की मांग की है। वहीं, हमले के आरोपी लोगों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    पीड़ित परिवार ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि करीब 20 से 25 युवक उनके घर में घुसे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि हमलावरों ने घर में दहशत का माहौल बना दिया और महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ भी मारपीट की।

    परिवार का आरोप है कि हमले से पहले भी उन्हें धमकी दी गई थी। पीड़ितों ने कहा कि वे पुलिस के पास गए, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि CCTV  फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    दूसरी ओर, दूसरे पक्ष की ओर से रानी ने अपने ऊपर लगे आरोपों का साफ तौर पर खंडन किया और कहा कि उन्हें बिना किसी वजह के बदनाम किया जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले उनके परिवार के साथ भी एक घटना हुई थी, जिसमें उनकी बात ठीक से नहीं सुनी गई थी। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई सबूत है तो कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए और दोनों पक्षों को समान न्याय मिलना चाहिए।

    इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने के बाद ASI पलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि घटना में एक युवक घायल हुआ है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट, CCTV  फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। इलाके के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

     

  • Punjab News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खुशी में छात्रों ने लड्डू बांटकर मनाया जश्न, देखें वीडियो

    Punjab News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खुशी में छात्रों ने लड्डू बांटकर मनाया जश्न, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में आज अमृतसर में भी छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए छात्रों ने एक-दूसरे का मुंह लड्डू खिलाकर मीठा कराया। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह संघर्ष यहीं खत्म नहीं होता और जब तक शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं होते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    प्रदर्शन के दौरान छात्र सुनील कुमार ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ पहले ही कड़े कानून बनाए होते और सख्त कार्रवाई की होती, तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्रों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है।

    पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सिर्फ सरकार बदलना काफी नहीं है, बल्कि ऐसा कड़ा कानून बनाने की जरूरत है जिससे दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों की जान गई है या जिनका भविष्य बर्बाद हुआ है, उन्हें न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। इस मौके पर छात्रा राबिया अरोड़ा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खुशी तो है, लेकिन इसे आंदोलन का अंतिम पड़ाव नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत देश भर के शहरों में युवा लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिसका नतीजा यह है।

    राबिया ने कहा कि पेपर लीक की समस्या किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं है, बल्कि यह पूरी व्यवस्था की खामी है। जब तक इस व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त नहीं बनाया जाता, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पेपर लीक को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते और छात्रों की सभी जायज मांगें पूरी नहीं हो जातीं। बाइट: सुनील कुमार, प्रदर्शनकारी छात्र