Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः विजीलैंस की एक ओर चिट्ठी ने चढ़ाया निगम के कई अधिकारियों का पारा

    जालंधरः विजीलैंस की एक ओर चिट्ठी ने चढ़ाया निगम के कई अधिकारियों का पारा

    मिश्रा ग्रुप ने उगले कई राज, जांच शुरु…

    जालंधर/अनिल वर्मा, वरुण अग्रवालः बीते दिनों विजीलैंस की गिरफ्त में आए एटीपी रवि पंकज, पूर्व भाजपा नेता अरविंदर मिश्रा, शिव सेना नेता कुणाल कोहली व फरार आशीष अरोड़ा के मक्कड़जाल को विजीलैंस ब्रेक करने के लिए जांच को ओर गहराई में लेकर जा रही है जिससे बिल्डिंग विभाग में तैनात कई अधिकारियों की परेशानी बढ़नी तय मानी जा रही है। मोहाली विजीलैंस ब्यूरो द्वारा निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश को पत्र जारी किया गया है और अरविंद मिश्रा, कुणाल कोहली व अशीष अरोड़ा द्वारा डाली गई सभी शिकायतों का ब्यौरा मांगा गया है विजीलैंस के हाथ एक ऐसी जानकारी लगी है जिसमें इस तिकड़ी के अन्य अधिकारियों के साथ नजदीकियां होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

    जिसके चलते सभी शिकायतों में शामिल बिल्डिंगों तथा कालोनियों के सैक्टर तथा उन सैक्टरों में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पैक्टरों का भी ब्यौरा मांगा गया है। विजीलैंस उन शिकायतों को केस में अटैच कर शहर के कई प्राप्टी मालिकों को बुलाकर पूछताछ कर सकती है कि आखिर मिश्रा ग्रुप ने उनके साथ कितने रुपयों की फिरौती मांगी या ले ली। मिली जानकारी अनुसार मिश्रा का नैटवर्क माडल टाउन, अर्बन एस्टेट, 66 फुट रोड सहित कई पॉश कालोनियों में था जहां बनने वाली हरेक अवैध बिल्डिंग की शिकायत की जाती थी और बाद में फिरौती लेकर शिकायत को वापिस ले लिया जाता था। 

    इसी सप्ताह जालन्धर दस्तक देगी विजीलैंस की टीम

    पुख्ता जानकारी अनुसार मोहाली विजीलैंस की टीम इसी सप्ताह जालन्धर पहुंचेगी और मिश्रा गिरोह की ओर से डाली गई सभी शिकायतों का मौका देखेगी और फोटोग्राफी करेगी। इन बिल्डिंगो के सबंधित एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टरों से बिल्डिंगों सबंधि ताजा रिपोर्ट भी ली जाएगी तांकि पता चल सके कि क्या मिश्रा गिरोह की ओर से फिरोती लेने के बाद एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टर ने बिल्डिंग के खिलाफ कानूनी कारवाई की या फिर शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल कर सरकार को नुक्सान पहुंचाया।

  • जालंधरः पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में हुए शामिल

    जालंधरः पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में हुए शामिल

    जालंधर/वरुणः चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने आज अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी और मलविंदर लक्की को पार्टी में शामिल करवाया है। चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने आज अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी को पार्टी में शामिल करवाया है। इससे पहले अकाल दल के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया को सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया था। आज सुबह से ही प्रवेश तांगड़ी की आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। जिसके बाद सीएम मान ने वेरका मिल्क प्लांट ने नए प्रोजैक्ट के उदघाटन के बाद पूर्व डिप्टी मेयर को पार्टी में शामिल करवाया।

  • बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत की नई तस्वीर आई सामने

    बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत की नई तस्वीर आई सामने

    जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह की नई तस्वीर सामने आई है। जिसमें दोनों एनर्जी ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहे है। यह सेल्फी में हाईवे के किनारे बैठकर ली गई है। इस सेल्फी के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि अमृतपाल सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सेल्फी में अमृतपाल एनर्जी ड्रिंक का कैन पकड़े हुए हैं। सेल्फी कहां की है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।बता दें कि अमृतपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए अलग अलग राज्यों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। आज पुलिस ने अमृतपाल के एक और गनमैन को हिरासत में लिया था। पंजाब पुलिस अब तक अमृतपाल सिंह के कई समर्थकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर चुकी है। 

  • जालंधरः 84 करोड़ रुपए की लागत से बने नए प्लांट का CM मान ने किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

    जालंधरः 84 करोड़ रुपए की लागत से बने नए प्लांट का CM मान ने किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुण:  वेरका प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट मशीनरी का 84 करोड़ रुपए की लागत से सीएम मान ने उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि प्लांट प्रतिदिन 1.25 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी। मान ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सहायक धंधों के साथ आमदन बढ़ाने को लेकर यतनशील है। वेरका के जरिए हम पंजाब के उत्पादों को पूरी दुनिया में भेजने का रोडमैप तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली व हिमाचल तक वेरका को पहुंचाएंगे। वेरका को पंजाब का कमाऊ पुत्त बनाएंगे। सीएम मान ने कहा कि सवा लाख दूध वेरका प्लांट में आएगा। वहां से 50 मीट्रिक टन का दही, 75 हजार दही डबल होकर लस्सी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आएगा सवा लाख लेकिन मिलेगा सवा 2 लाख। 

    उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब के कर्जे का 36 हजार करोड़ रुपए उतारा है। पंजाब के स्कूल शानदार बनाए जा रहे हैं। सरकारी सकूलों में ऐसी सहूलियतें सुविधाएं देंगे कि अभिभावकों की मर्जी होगी कि वह अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल या फिर सरकारी स्कूल में पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों की ऐसी नुहार बदली है कि सभी वर्ग के लोगों के बच्चे चाहे वह अमीर, गरीब, गाड़ियों वाले, रिक्शे वाले के हों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूलों में भी ऐसा माहौल बनाएंगे। पंजाब के स्कूलों में मुफ्त विद्या, उच्च स्तरीय विद्या दी जाएगी। 

    सी.एम.मान ने कहा कि जालंधर को चमका देंगे। जालधर को एक नमूना बनाएंगे पंजाब में 503 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं जिनमें 15 लाख लोगों ने फायदा लिया है। पौने 2 लाख लोगों ने टेस्ट करवाए हैं। आम आदमी क्लीनिक सभी सुविधाएं फ्री हैं। बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में जालंधर, पटियाला, बठिंडा, अमृतसर, मोहाली, रोपड़, आनंदपुर साहिब जितने भी शहर में है उन्हें चमकाना उनका उद्देश्य है। रोजगार के बारे  में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कच्चा नाम ही खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने 26,797 सरकारी नियुक्तियों के पत्र दिए गए हैं। 28,000 के लगभग कच्चे मुलाजिम है जिन्हें जल्द पक्का कर दिया जाएगा। आने वाले दिनों में 8,000 के लगभग रह गए हैं उन्हें भी पक्का कर दिया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि आप के आंसू पोंछने वाली सरकार आ गई है। 

  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, सचिव ब्लॉक सहित कई कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल 

    जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, सचिव ब्लॉक सहित कई कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल 

    जालंधर/वरुण: चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। इस दौरान आप और बीजेपी लगातार अन्य पार्टियों को झटका दे रही है। जहां कल आप ने कैंट हलका से पूर्व विधायक को आप में शामिल करवाया था। वहीं आज बीजेपी ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और जालंधर ग्रामीण से कांग्रेस सचिव ब्लॉक आदमपुर सुखबीर सिंह कूकी (मनिहास) आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

    इस अवसर पर पंजाब के संघटन महामंत्रि निवासलू, महासचिव जीवन गुप्ता, महासचिव राजेस बाघा, जिलाध्यक्ष दिहांती रंजीत सिंह पवार और सेठ सतपाल मल्ल ने सरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा, राजीव पाजा, चंद्रशेखर चौहान महासचिव मनमीत सिंह विक्की व मंडल अध्यक्ष राजीव सिंगलन, निंदी तिवारी, बिक्रम विक्की आदि शामिल थे।

  • जालंधरः अस्पताल से हवालाती हुआ फरार, मचा हड़कंप

    जालंधरः अस्पताल से हवालाती हुआ फरार, मचा हड़कंप

    जालंधर, वरुण/हर्ष: सिविल अस्पताल से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां थाना 6 की पुलिस 5 आरोपियों का मेडिकल करवाने आई थी। इस दौरान एक आरोपी वहां से भाग गया। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त फरार आरोपी लूट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल करवाने के लिए लाई थी और इस दौरान आरोपी अस्पताल के एक्स-रे रूम से फरार हो गया। आरोपी की पहचान सोनू निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोनू को लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा चार और अपराधी भी पकड़े हुए थे। सभी को पुलिस मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर गई थी। वहीं लूट का आरोपी सोनू पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। सोनू जिसे पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था पेशेवर अपराधी है। सोनू के खिलाफ चोरी, नशा तस्करी से लेकर छीनाझपटी के कई मामले दर्ज हैं। सिविल अस्पताल के एक्स-रे विभाग में जिस वक्त सोनू फरार हुआ उस वक्त वहां पर भीड़ ज्यादा थी। सोनू ने भीड़ का फायदा उठाया और फरार हो गया। पुलिस ने सोनू को पकड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

  • जालंधरः वेरका मिल्क प्लांट में उद्घाटन करेंगे सीएम मान, विरोधी दल के कई नेता हो सकते हैं शामिल

    जालंधरः वेरका मिल्क प्लांट में उद्घाटन करेंगे सीएम मान, विरोधी दल के कई नेता हो सकते हैं शामिल

    जालंधर/वरुणः सीएम भगवंत मान आज एक बार फिर जालंधर आएंगे। इस दौरे पर सीएम मान वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ सीएम मान लोकसभा ​​उपचुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगें। उपचुनाव को लेकर फीडबैक भी लेंगे। जालंधर दौरे के दौरान सीएम मान विरोधी दलों के तोड़े गए नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल भी करवाएंगे। पिछले कल अकाली दल छोड़ कर आप में शामिल हुए पूर्व विधायक जगबीर बराड़ के बाद और भी कई अकाली व कांग्रेसी नेता अपने दलों को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

    बीते दिन सीएम मान ने कैंट हलके से दिग्गज लीडर जगबीर बराड़ को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की सशक्त महिला लीडर राजविंदर कौर भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि आप पार्टी की तरफ से लोकसभा उपचुनाव में विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल को लगवाने की चर्चा चल रही है और इसी बीच जिस तरह से इस बड़ी जॉइनिंग में सीएम भगवंत मान ने शीतल को अपने साथ रखा है उससे यह चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं और यह भी हो सकता है कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अंगुराल परिवार पर ही दांव खेले।

  • जालंधरः 130 किलो चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

    जालंधरः 130 किलो चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

    जालंधर/ वरुण/हर्ष। थाना 8 के अधिन पड़ती  फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस टीम ने 130 किलो चूरा पोस्ट सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों कि पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ विक्की पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव जिंदा और सुखदेव सिंह उर्फ सूखा पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव नूरमहल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि फोकल प्वाइंट चौंकी के इंचार्ज एसआई नरेंद्र मोहन टीम के साथ नाकाबंदी के दौरान गदईपुर के पास मौजूद थे जहां उन्होंने एक ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक भागने की कोशिश करने लगा। जिसे रोक कर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के केबिन से दो बोरे बरामद हुए जिसमें 40 किलो चूरा पोस्त और ट्रक के पीछे सामान के साथ 5 बोरों में 90 किलो चूरा पोस्त बरामद हुए। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सप्लाई कहां से लेकर आए थे और कहां देने जा रहे थे।

  • जालंधर : पूर्व अकाली विधायक रविवार को कर सकते है चंडीगढ़ में आप ज्वाइन! 

    जालंधर : पूर्व अकाली विधायक रविवार को कर सकते है चंडीगढ़ में आप ज्वाइन! 

    जालंधर/वरुण: जिले में लोकसभा उपचुनावों का बिगुल बज चुका है । चुनावों में दल बदलने का सिलसिला अक्सर सियासी लोग नही चूकते । जालंधर में होने वाले लोकसभा चुनाव और नगर निगम चुनावों के मद्देनजर अब तक लगभग सभी पार्टियों के कई छोटे और बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टियों छोड़कर दूसरी पार्टियों का हिस्सा बन चुके हैं और लगातार बनते जा रहे हैं। 

    इसी चुनावी सीजन में जालंधर की सियासत से जुड़े एक पूर्व विधायक का कल आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ने की अपुष्ट खबर है। यह नेता अकाली दल की ओर से विधायक का चुनाव रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीता था।वैसे यह नेता विधायक बनने के बाद एक बार पहले भी अकाली दल को अलविदा कह चुका है।

    मॉडल टाउन क्षेत्र निवासी इस पूर्व अकाली विधायक की एंट्री रविवार को चंडीगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में मुख्यमंत्री स्तर पर होगी। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी में इस पूर्व विधायक की एंट्री करवा कर अपनी स्थिति आने वाले चुनावों में मजबूत करना चाहती है।

  • जालंधरः पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह, 7 वाहनों सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह, 7 वाहनों सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः पुलिस कमिशनर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों पर थाना 6 की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोटरसाइकिल और 3 एक्टिवा बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान संदीप कुमार पुत्र राम विलास निवासी विजय कॉलोनी, जितेंद्र कुमार पुत्र मंगल निवासी विजय कॉलोन, पुशपिंदर पुत्र मिजाजी निवासी न्यू कलगिरद, शिवम पुत्र राजाराम निवासी अर्बन स्टेट फेस 1 और दीपू कुमार पुत्र राममूरत निवासी अर्बन एस्टेट फेज 2 के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य काफी समय से शहर में सक्रिय थे। इसी गिरोह ने थाना से 6 में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना 6 की पुलिस ने मुकदमा नंबर 52 आईपीसी धारा 379, 411और 482 के तहत दर्ज किया था। थाना 6 की पुलिस ने स्पेशल टीमों का गठन कर इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन रिमांड हासिल कर लिया है। ताकि चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा किया जा सके।