Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः इलेक्ट्रानिक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान ले हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः इलेक्ट्रानिक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान ले हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर में चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं देर रात थाना 5 के अंतगर्त आते इलेक्ट्रानिक की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए लवली सर्विस सेंटर इलेक्ट्रानिक की दुकान के मालिक चेतन ने बताया कि देर रात 2.30 बजे चोरों ने दुकान में वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से एक लाख रुपए कैश, मोबाइल, सहित अन्य सामान चोरी हो गया है।

    पीड़ित चेतन का कहना है कि दुकान से करीब 3 से 4 लाख का नुकसान हुआ है। चेतन ने बताया कि उनके इलाके में काफी संख्या नशेड़ी लोग घूमते है और यहां पर नशा बहुत बिक रहा है। उनका कहना है कि पुलिस वाले भी यही कह रहे है कि किसी नशेड़ी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सतपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालन्धर कैंट में तैनाती के दो दिन बाद एटीपी सुखदेव ने 20 अवैध दुकानों पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालन्धर कैंट में तैनाती के दो दिन बाद एटीपी सुखदेव ने 20 अवैध दुकानों पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    दीप नगर, धीणा, वडिंग में बनी 80 अवैध दुकानों की सूचि तैयार

    जल्द चलेगी यहां भी डिच..

    जालन्धर: अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल : जालन्धर कैंट हल्के में कांग्रेसी राज दौरान बनी सभी अवैध दुकानों के खिलाफ कारवाई करने के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इस सैक्टर में कारवाई करने के लिए कमिशनर अभिजीत कपलिश ने बिल्डिंग विभाग के तेजतर्रार एटीपी सुखदेव वशिष्ट को कमान सौंपी है। सुखदेव वशिष्ट ने दो दिनों में ही इस सैक्टर का दौरा कर 80 अवैध दुकानों की सूचि तैयार की जिनका नक्शा पास नहीं है और सारे निर्माण सियासी दबाव या फिर प्राप्टी मालिकों की मनमानी के कारण हुए।

    इस सूचि को कमिशनर को सौंप दिया गया और शुरुआत में ही संसारपुर के सरदार अमर सिंह प्रधान यादगारी गेट के समीप बन रही 20 से ज्यादा दुकानों को पूरी तरह से धवस्त करने के आदेश जारी किए गए। एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने कहा कि उनकी टीम ने यह कारवाई आज सुबह 6 बजे की यादगारी गेट के समीप एक तरफ 20 तथा दूसरी तरफ 10 दुकानों बनाई जा रही थी मगर इसकी कोई भी परमिशन नहीं ली गई थी कुछ दुकानों का लैंटर अभी नया ही डाला गया था बाकियों में फनीशिंग का काम चल रहा था मौके पर कारवाई दौरान किसी भी तरह का विरोध नहीं हुआ। उन्होने कहा कि धीना तथा दीप नगर में जल्द कारवाई की जाएगी इन इलाकों में सूचि तैयार है तथा सूचि में शामिल किसी भी निर्माण का नक्शा पास नहीं किया गया।

    बता दें कि संसारपुर के बैरियर पार करते ही चार दुकानें तथा आगे आर्मी एन्कलेव 6 दुकानें बिना नक्शा पास करवाए ही बनाई गई। इन दुकानों के खिलाफ नगर निगम कमिशनर को पहले भी कई शिकायतें पहुंची थी अब एक बार फिर उन शिकायतों पर कारवाई करने के लिए रिमांडर भेजा गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है ये सभी दुकानों पूर्व बिल्डिंग इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा ने जेब गर्म करके बनवाई थी तथा किसी के खिलाफ कोई नोटिस जारी नहीं किया गया।

    दीप नगर गुरुद्वारा साहिब के सामने भीम पैलेस की जमीन पर भी कई अवैध दुकानों का काम धड़ल्ले से चल रहा है यहां आने वाले दिनों में सब वे खोलने की तैयारी है। प्राप्टी मालिक कांग्रेसी नेता का बेहद करीबी है तथा इसे कांग्रेस सरकार दौरान निगम के कई अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त था जिसके बूते इसने दीप नगर में कई अवैध कालोनियों तथा कारोबारी अवैध निर्माण करवाए। आने वाले दिनों में बिल्डिंग विभाग इस बिल्डर के खिलाफ कारवाई करने की मुहिम चला सकता है।

  • जालंधर: स्पोर्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर: स्पोर्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदर: महानगर के बस्ती से इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुडविन नामक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वही सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। वीडियो में दिखा जा सकता है कि आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो चुका है।

  • जालंधरः विवादों में फंसे पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, महिला ने दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो 

    जालंधरः विवादों में फंसे पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, महिला ने दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुण: सेंट्रल हल्के से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, पूर्व विधायक पर महिला से बदतमीजी करने और धक्केशाही करने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता नीतू सहगल ने बताया कि वह पानीपत की रहने वाली हैं और उनकी एक कोठी जालंधर के न्यू देओल नगर में भी है। जोकि उन्होंने रमन बहल को पिछले 3 वर्ष से किराये पर दी हुई है। उन्होंने कहा कि रमन बहल उनकी कम्पनी में नौकरी करता है।

    कारोबार में आई मंदी व पति के बीमार हो जाने पर उन्होंने पैसों की आवश्यकता के चलते उन्होंने रमन बहल को किराये पर कोठी खाली करने के लिए कहा था। क्योंकि उन्होंने इस कोठी को बेचकर पैसे वसूलने के सोचा था। नीतू सहगल ने बताया कि कोठी खरीदने पश्चात वह पहली बार जब पिछले दिनों जालंधर आई तो उन्हें तो घर की लोकेशन भी नहीं याद थी। इसलिए उन्होंने रमन बहल से लोकेशन मंगवाई और अपनी कोठी पर पहुंच गई।

    महिला का आरोप है कि इस दौरान कांग्रेसी पूर्व विधायक राजिंदर बेरी अपने गनमैन व समर्थकों सहित मौके पर आ गए। नीतू ने कहा कि अकेली देख पहले तो उससे बदतमीजी की गई, फिर धक्के मारकर अपने ही घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला का आरोप है कि उसे देख लेने की धमकी भी दी गई। नीतू ने बताया कि इस बारे उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उचित कार्यवाही होगी। 

  • जालंधरः Civil Surgeon का सुपरिडैंट गिरफ़्तार, सीनियर सहायक के खि़लाफ़ केस दर्ज

    जालंधरः Civil Surgeon का सुपरिडैंट गिरफ़्तार, सीनियर सहायक के खि़लाफ़ केस दर्ज

    जालंधर/वरुणः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत सिवल सर्जन दफ़्तर, जालंधर की मौत और जन्म ब्रांच में हलका फिल्लौर के रजिस्टरों के रिकार्ड में तोड़-फोड करने के दोषों के अंतर्गत दोषी निर्मल सिंह सुपरडैंट मौत और जन्म सर्टिफिकेट रिकार्ड ब्रांच, दफ़्तर सिवल सर्जन जालंधर, अब मौत और जन्म ब्रांच दफ़्तर नगर निगम, जालंधर और दोषी हरजिन्दर सिंह सीनियर सहायक, मौत और जन्म सर्टिफिकेट रिकार्ड ब्रांच, दफ़्तर सिवल सर्जन जालंधर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के उपरांत दोषी निर्मल सिंह सुपरडैंट को गिरफ़्तार किया गया है। 

    आज जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी मुकद्दमा नंबर 15 तारीख़ 21-08-2018 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 13 (2) और आईपीसी की धारा 120-बी के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर में पहले ही दर्ज किया हुआ है जिसमें उक्त निर्मल सिंह सुपरडैंट और थोमस मसीह (एजेंट) की तफ्तीश के दौरान हलका फिल्लौर के रजिस्टरों को जांचने से पाया गया कि गाँव काला बाहियां के जन्म और मौत के रजिस्टर में लगे हुए पुराने पेज निकाल कर उनकी जगह नयी ऐंट्रियां करके पेज बदल दिए गए। इसके इलावा गांव वरियाना, गांव सोहलपुर, गांव तलवंडी संघेड़ा, गांव काहलवां, गांव तलवंडी भरे और गांव टाहली साहिब के रजिस्टरों में से भी पुराने पेज निकाल कर उनकी जगह गलत ऐंट्रियां डाल कर नये पेज लगा दिए गए और जन्म और मौत के रजिस्टरों में कई ऐंट्रियों की कटिंग की गई है। इस तरह उक्त निर्मल सिंह सुपरडैंट और हरजिन्दर सिंह सीनियर सहायक की तरफ से ग़ैर कानूनी तरीके के साथ गलत ऐंट्रियां डाल कर रजिस्टर में से पुराने पेज निकाल कर उनकी जगह नये लगाने और ऐंट्रियों की कटिंग करके सर्टिफिकेट बनाने के बदले रिश्वत के तौर पर लाखों रुपए लिए जाने के दोष सामने आए हैं। 
     
    इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो ने जांच के उपरांत उक्त दोषियों निर्मल सिंह सुपरडैंट और हरजिन्दर सिंह सीनियर सहायक के विरुद्ध मुकदमा नंबर 06 तारीख़ 01- 03- 2023 को आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी, और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,13(1) (ए), 13(2) के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर में दर्ज किया गया। दोषी निर्मल सिंह सुपरडैंट को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि इस मुकदमे के फ़रार दोषी हरजिन्दर सिंह, सीनियर सहायक को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से कार्यवाही जारी है। 

    ज़िक्रयोग्य है कि उक्त दोषी निर्मल सिंह सुपरडैंट, दोषी हरजिन्दर सिंह सीनियर सहायक और दोषी थोमस मसीह ( एजेंट) को सुखदेव सिंह निवासी गांव कटाना, डाकख़ाना अप्परा, ज़िला जालंधर से सर्टिफिकेट बनाने के बदले 21- 08- 2018 को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया था। इस सम्बन्धी पहले ही मुकद्दमा नंबर 15 तारीख़ 21-08-2018 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,13(2) और आईपीसी की धारा 120-बी के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर में दर्ज है जोकि ज़ेरे समायत चल रहा है।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों में जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों में जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः बस्ती शेख दशहरा मैदान के सामने 2 पड़ोसियों में पार्क में स्कूटर खड़े करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथापाई करनी शुरू कर एक-दूसरे को घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि इन दोनों पार्टियों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। मामले की जानकारी थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घायल अश्वनी ने बताया कि दुकान के कर्मचारी को मकान के मालिक ने गालियां निकालनी शुरू कर दी। इसके बाद तीन लोगों ने उनके पिता के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि इस जगह को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। जिसकी सुनवाई 17 मार्च को होनी है। जिसको लेकर वह उनसे कई बार झगड़ा कर चुके है। 

  • जालंधरः पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर गरमाया मामला, मौके पर पहुंचे पवन टीनू और सुशील रिंकू, देखें Live

    जालंधरः पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर गरमाया मामला, मौके पर पहुंचे पवन टीनू और सुशील रिंकू, देखें Live

    जालंधर, अनिकेत/वरिंदरः काला संघा रोड पर पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर एक बार फिर से मामला गरमा गया है। बीते दिन निगम की इस जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर लोगों ने विरोध किया था। जिसके बाद निगम अधिकारी और भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची थी और निर्माण को रुकवा दिया था। इस दौरान उन्होंने सोमवार तक का कब्जाधारी लोगों को कागज दिखाने का समय दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद आज वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू और आदमपुर से अकाली दल के पूर्व पवन टीनू मौके पर पहुंचे।

    मामले की जानकारी देते हुए पू्र्व विधायक पवन टीनू ने कहा कि यह एरिया जब निगम प्रशासन के अंडर नहीं था। उस दौरान यहां पंचायत होती थी और उन्होंने 4 दुकाने बनाकर किराए पर दी थी ताकि आमदन का सोर्स बनें। लेकिन अब यह जमीन निगम के अंडर आ गई है और जगह खंडर हो गई। उक्त दुकानदार भी यहां से छोड़कर चले गए है। लेकिन अब कुछ माफिया लोगों ने दीवार पर लिखा निगम के नाम को मिटाने की कोशिश की और इस पर कब्जा करके निर्माण शुरू कर दिया। टीनू ने बताया कि उक्त कब्जाधारियों ने पंचायती लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दी है। उन्होंने कहा कि हैरानी वाली बात है कि इस जगह पर कार्रवाई करने के लिए निगम का कोई अधिकारी नहीं आ रहा। जिसके कारण वह खुद आज यहां आए है। उन्होंने कहा कि निगम की जगह पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा।

    वहीं इस मामले की शिकायत मिलने पर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस जगह पर अवैध कब्जा करके निर्माण का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसी तरह डॉक्टर बीम राव अंबेडकर भवन के पास अवैध उसारी का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पंचायती जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर यहां की बावा साहिब वेल्फेयर सोसायटी ने विरोध भी किया था। लेकिन अभी तक बनती कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिशनर और निगम कमिशनर से अपील करते हुए कहा है कि यहां पर गुंडागर्दी को बंद किया जाना चाहिए और इस निर्माण को लेकर जो बनती कानूनी कार्रवाई है वह की जानी चाहिए।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, कोर्ट में आज नहीं होगा काम

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, कोर्ट में आज नहीं होगा काम

    जालंधर/वरुणः अगर आप किसी जरूरी काम के लिए कोर्ट जा रहे है, तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज कोर्ट में कोई काम नहीं होगा। बार एसोसिएशन ने नो वर्क डे का ऐलान किया है। सभी वकील अपने एक युवा साथी देविंदर सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। जिसके चलते बार एसोसिएशन ने शोक में ‘नॉ वर्क डे’ का फैसला लिया है।

    युवा एडवोकेट देविंदर सिंह के निधन के बाद जालंधर बार एसोसिएशन की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक बार जालंधर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि सभी वकील एडवोकेट देविंदर के अंतिम संस्कार में एक बजे लद्देवाली श्मशान घाट पर शामिल होंगे।

    बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह भी फैसला लिया कि एडवोकेट देविंदर सिंह के शोक में आज कोर्ट में ‘नॉ वर्क डे’ रखा जाएगा। जालंधर बार एसोसिएशन ने नॉ वर्क डे पर न्यायिक अधिकारियों और अपने अधिवक्ताओं से भी अपील की है कि वह दुख की इस घड़ी में साथ दें।

  • जालंधर: नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने घर की दीवार सहित कई वाहनों को तोड़ा, देखें CCTV 

    जालंधर: नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने घर की दीवार सहित कई वाहनों को तोड़ा, देखें CCTV 

    जालंधर, वरुण/वरिंदर : बस्ती शेख के इलाके में स्थित गीता कॉलोनी में देर रात एक नशेड़ी युवक ने ट्रक को तंग गली में घुसा दिया। चालक ने इतना ज्यादा नशा किया हुआ था कि जहां तंग गली में पहले से वहां पर घरों के बाहर खड़े वाहनों को तोड़ डाला, फिर उसे आगे घर की दीवार में सीधे टक्कर दे मारी। वाहनों की तोड़फोड़ और घर की दीवार से ट्रक की टक्कर के बाद मोहल्ला वासी जाग गए और देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने ट्रक के ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारा तो उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। चालक को होश में लाने के लिए उसके मुंह पर पानी फेंका गया, लेकिन वह फिर भी होश में नहीं आया और लड़खड़ाता रहा। चालक को होश में लाने के लिए जब उसके मुंह पर पानी फेंका तो वह एक युवक के साथ उलझ गया। उसे गालियां देने लगा। इस पर वहां मौजूद युवकों ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। अभी उसकी थोड़ी ही पिटाई हुई थी कि मोहल्ला वासियों ने उसे छुड़ा दिया। इसके बाद वह ट्रक में जाकर बैठ गया।

    मोहल्ले में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बताया कि जब तंग गली में ट्रक आया तो वह सामने से आ रहे थे। ट्रक चालक ने पहले कारों को टक्कर मारी फिर ट्रक को बैक करने लगा। इसके बाद तेजी से आगे ट्रक को बढ़ाया। ट्रक उनकी तरफ तेजी से बढ़ा तो उन्होंने मोटरसाइकिल को वहीं पर फेंक कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक को चालक ने घर की दीवार के साथ दे मारा। देर रात गीता कॉलोनी में चालक को लोग पूछते रहे कि वह कहां से आया है और कहां का रहने वाला है, लेकिन उससे बोला भी नहीं जा रहा था। वह बार-बार अपना एड्रेस गलत बता रहा था। हंगामे की सूचना के बाद थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई।

  • जालंधरः पुलिस मुलाजिम के घर से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस मुलाजिम के घर से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंदा शर्मा पुत्र छजू शर्मा निवासी न्यू आर्या नगर करतारपुर के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने थाना मकसूदा के इलाके नाकाबंदी की हुई थी इसी दौरान उक्त आरोपी को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने गांव विधिपुर में एक पुलिस मुलाजिम के घर चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।