Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधर: कांग्रेस भवन का पावरकॉम ने काटा कनेक्शन!

    जालंधर: कांग्रेस भवन का पावरकॉम ने काटा कनेक्शन!

    जालंधर/वरुण: जालंधर कांग्रेस के सत्ता से बाहर होते ही पावरकाम ने बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर में कांग्रेस की बत्ती गुल हो गई है। लंबे अरसे से बिजली का बिल न देने की वजह से पावरकाम ने मंगलवार को कांग्रेस भवन का कनेक्शन काट दिया है। कांग्रेस भवन में बिजली के दो कनेक्शन लगे हैं। एक कनेक्शन शहरी यूनिट का है और एक यूनिट देहात का है। दोनों के बिजली कनेक्शन काटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भवन पर करीब चार लाख रुपये बिल बकाया है। पावरकाम कई महीनों से डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रहा है। कांग्रेस पांच साल तक सत्ता में रही और इसी वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। अब सत्ता नहीं है तो यह मुश्किल झेलनी पड़ रही है। पावरकाम के अधिकारी कांग्रेस भवन के संचालकों को लगातार बिल भरने के निर्देश दे रहे थे, लेकिन इसका असर नहीं हो रहा था। इसके बाद पावरकाम ने कार्रवाई की और मंगलवार को दोपहर के समय बिजली कनेक्शन काट दिया।

    एक सप्ताह पहले भी पावरकामम की टीम बिजली कनेक्शन काटने गई थी, लेकिन तब कांग्रेस नेताओं ने बिल जमा करवाने के लिए समय मांग लिया था। बताया जा रहा है कि इस बीच कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर ने बिल देने के लिए कुछ कांग्रेस नेताओं से संपर्क भी साधा था, लेकिन फंड का जुगाड़ न होने की वजह से बिल जमा नहीं करवाया जा सका। बताया जा रहा है कि पहले भी कांग्रेस भवन का बिजली बिल न देने पर कनेक्शन कटने का खतरा मंडराता रहा। पिछले कई वर्षों से कांग्रेस भवन का लंबित बिल बढ़ता जा रहा था। पंजाब में कांग्रेस की सरकार के समय भी इसका भुगतान नहीं किया जा सका। पावरकाम के एक बड़े अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि डिफाल्टरों पर की जा रही कार्रवाई के तहत कनेक्शन काटा गया है।

  • जालंधर : यूथ अकाली दल के नेता की होटल में Marriage Anniversary वाले दिन हुई मौत

    जालंधर : यूथ अकाली दल के नेता की होटल में Marriage Anniversary वाले दिन हुई मौत

    जालंधर/वरुण: जालंधर के यूथ अकाली दल के नेता तेजप्रताप सिंह की ऋषिकेश के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की 2 साल पहले शादी हुई और मैरिज एनिवर्सरी वाले दिन उसकी मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार तेजप्रताप सिंह अपने परिवार के साथ हेमकुंट साहिब की यात्रा पर गया था। इस दौरान लौटते समय वह ऋषिकेश के एक होटल में रुके थे, जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार वाले ऋषिकेश से शव लेकर जालंधर पहुंच गए हैं।

  • जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, रिवाल्वर, एक किलो चांदी दो एलईडी बरामद

    जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, रिवाल्वर, एक किलो चांदी दो एलईडी बरामद

    जालंधर/वरुण: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलजीत  पुत्र अनिल कुमार वासी न्यू अमर नगर मॉडल हाउस के रूप में हुई है। मीडिया को जानकारी देते हुए सीपी गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण जीत सिंह तेजा ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह की टीम ने 8 सितंबर 2020 में दर्ज हुए मुकदमे में उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया हुआ रिवाल्वर, 1 किलो चांदी और दो एलईडी बरामद की है। आरोपी के ऊपर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

    इसी तरह सीआईए 1 के प्रभारी अशोक शर्मा की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पारसदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी गांव बलूपुरिया गुरदासपुर के तौर पर  हुई है।  पुलिस ने आरोपी से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है आरोपी अपने गांव के लड़के हरदेव सिंह से हेरोइन लेकर सप्लाई  करने वाला था, पुलिस हरदेव की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • जालंधर: दमोरिया पुल में हुई लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    जालंधर: दमोरिया पुल में हुई लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण/हर्ष कुमार: कमिश्नरेट पुलिस ने लूट की वारदात को ट्रेस करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ,डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि राकेश कुमार पुत्र युद्धवीर वासी न्यू गांधी नगर ने सुबह 11:30 बजे के करीब पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था जब वह दामोरिया पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात लुटेरा उसकी एक्टिवा और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया जिसमें ₹5,64,000 की नकदी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एडीसीपी बलविंदर रंधावा की देख में थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने जब राकेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने लूट का झूठा नाटक रचा था । लूट की रकम उसने मनी अरोड़ा पुत्र किशनलाल वासी न्यू गांधी नगर से बैंक में जमा करवाने के लिए ली थी ।पुलिस ने आरोपी से लूट की रकम से ₹2, 64, 000 और स्कूटरी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 379 बी और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः कल नहीं होगा हाईवे जाम, मंत्री कुलदीप धालीवाल से मीटिंग के बाद किसानों ने किया ऐलान

    जालंधरः कल नहीं होगा हाईवे जाम, मंत्री कुलदीप धालीवाल से मीटिंग के बाद किसानों ने किया ऐलान

    जालंधर/वरुणः महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। किसानों के साथ आज सर्कट हाउस में सर्कट हाउस मे पेंडू विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ दो घंटे से अधिक समय तक मीटिंग चली। इस मीटिंग के बाद मंत्री कुलदीप धालीवाल ने उनकी समस्या को सुनते हुए उन्हें 3 अक्टूबर तक हल करने का आश्वासन दिया है।

    जिसके बाद किसानों ने कल जालंधर- लुधियाना हाईवे के जाम करने के फैसले को स्थगित कर दिया है। बता दें कि किसान संगठन दोआबा कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर ने 29 को जालंधर-लुधियाना हाईवे धन्नोवाली फाटक को जाम करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि कल जालंधर धन्नोवाली फाटक पर 24 घंटे के लिए बंद कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

    लेकिन आज मंत्री कुलदीप धालीवाली से हुई मीटिंग के बाद इस धरने को स्थगित कर दिया गया है। किसान नेताओं का कहना है कि अगर 3 अक्टूबर तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो 4 अक्टूबर को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों का कहना है कि गन्ने की कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल की मांग की जा रही है।

  • जालंधरः बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंनोरजन कालिया के 11 साल पुराने केस में CBI कोर्ट का आया फैसला, जानें

    जालंधरः बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंनोरजन कालिया के 11 साल पुराने केस में CBI कोर्ट का आया फैसला, जानें

    जालंधर/वरुणः 11 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई कोर्ट ने पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया सियासत का शिकार हुए थे। सीबीआई की जांच में पूर्व मंत्री कालिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई और न ही उन्हें केस में नामजद किया गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने लंबे समय के बाद इस मामले में फैसला सुनाते हुए पंजाब रजिस्ट्रार, फर्म और सोसायटी विभाग के एक पूर्व अधिकारी को इस मामले में 5 साल कैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि इस मामले के कारण मनोरंजन कालिया को लोकल बॉडी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

  • जालंधरः किसानों का ऐलान, कल धरना लगा हाईवे करेंगे जाम

    जालंधरः किसानों का ऐलान, कल धरना लगा हाईवे करेंगे जाम

    जालंधर/वरुणः पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने सरकार के खिलाफ कल यानि 29 सितंबर को प्रदर्शन कर जालंधर-लुधियाना हाईवे को जाम करने का ऐलान किया है। किसान संगठन दोआबा कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर ने मीटिंग दौरान कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे ना मानी तो वह सरकार के खिलाफ 29 को जालंधर-लुधियाना हाईवे धन्नोवाली फाटक को जाम करेंगे। जालंधर धन्नोवाली फाटक पर कल किसानों की तरफ से 24 घंटे के लिए बंद कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 

    बता दें कि बीते दिन मीटिंग दौरान दोआबा किसान कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर, जसप्रीत टांडा, रमनजीत कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने की चेतावनी दी थी। इस मीटिंग में सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों व जथेबन्दी के राज्य प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, जनरल सचिव प्रिथपाल सिंह गुराया, अमरजीत कुराला ने किसानों की मांगों के प्रति आवाज बुलन्द करदे हुए कहा कि सरकार कुदरती प्रकोप व नकली बीजों के कारण खराब हुई धान की फसल, गन्ने के रेट में सरकार तुरंत 450 रुपए बढ़ौतरी करे और मिलों को 1 नवम्बर से चलाने का सरकार नोटीफिकेशन जारी करे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पराली की सांभ-संभाल के लिए सरकार किसानों को राहत 5000 रुपए प्रति एकड़ दें। किसानों ने सरकार के समक्ष अपनी और भी कई मांगें रखी हैं। 

  • इनोसेंट हार्ट्स में ‘शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर करवाई गईं अनेक गतिविधियाँ

    इनोसेंट हार्ट्स में ‘शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर करवाई गईं अनेक गतिविधियाँ

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 115वें जन्म दिवस के अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनोकिड्स के बच्चों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा शहीद भगत सिंह के जीवन, उनका छोटी उम्र में ही देश-भक्ति के रंग में रंगना, उनके देश के प्रति अगाध प्रेम पर प्रकाश डाला गया‌। प्राइमरी विंग में विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर बड़े उत्साह व जोश के साथ कविताएँ प्रस्तुत की और स्पीच के माध्यम से उनके जीवन व कर्म पर प्रकाश डाला। बच्चों ने मास पीटी के द्वारा ‘तंदुरुस्त जवान मिशन’ की शुरुआत की।

    शहीद सरदार भगत सिंह जैसी पोशाक पहने बच्चों ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत गाकर अपने देश-प्रेम के भाव को प्रदर्शित किया। बच्चों द्वारा गाए गए देश-भक्ति के गीत ‌तथा उनके द्वारा लगाए गए ‘इनकलाब ज़िंदाबाद’ के नारों से स्कूल का प्रांगण देशभक्ति के रंग से ओतप्रोत हो गया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने  शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन,कर्म,उनकी देशभक्ति, देश-प्रेम से जुड़ी नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर पाँचवी कक्षा के बच्चों ने शहीद भगत सिंह की वेशभूषा में देशभक्ति से संबंधित स्लोगन प्रस्तुत किए, कक्षा छठी व सातवीं के बच्चों से शहीद भगत सिंह जी के जीवन पर स्लोगन लिखवाए गए। कक्षा आठवीं के बच्चों से सरदार शहीद भगत सिंह के जीवन-इतिहास पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि करवाई गई, जिसमें बच्चों ने उनके जीवन से संबंधित शिक्षाओं को पोस्टरों पर उतारा। सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को शहीद सरदार भगत सिंह के जीवन से अवगत करवाया और बच्चों ने उसे लेखनीबद्ध किया। स्कूल में ‘वॉल ऑफ एक्सप्रेशन’ पर शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह जी के आज़ादी-संघर्ष को दर्शाती पेंटिंग्स तथा उनके विचारों व कविताओं को प्रदर्शित किया गया।

  • जालंधर से बड़ी ख़बरः पहली बार निगम में 16 सेवादारों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर से बड़ी ख़बरः पहली बार निगम में 16 सेवादारों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः नगर निगम को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। निगम के बिल्डिंग ब्रांच में भी तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आज निगम में कई सेवादारों के तबादलें कर दिए गए है। निगम में पहली बार 16 सेवादारों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े दोमोरिया पुल व्यक्ति से पिस्तौल के बल 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लेकर हुए फरार लुटेरे

    जालंधरः दिन-दिहाड़े दोमोरिया पुल व्यक्ति से पिस्तौल के बल 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लेकर हुए फरार लुटेरे

    जालंधर/वरुणः महानगर में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। वहीं आज दिन चढ़ते ही दमोरिया पुल के नजदीक लुटेरों ने एक व्यक्ति को पिस्तौल के बल पर निशाना बनाते हुए उससे 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लेकर फरार हो गए है। मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। इसे मामले को लेकर थाना नंबर 3 के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गंगा मिल के मालिक मनी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसी राकेश कुमार को आज सुबह बैंक में जमा करवाने के लिए 5.64 लाख रुपए दिए थे। लेकिन वह जैसे ही दोमोरिया पुल के पास पहुंचा तो वहां पर पिस्तौल के बल पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उससे 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लूटकर कर फरार हो गए।

    न्यू गांधी नगर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि मैदे का काम करने वाले व्यापारी मनी अरोड़ा निवासी गांधी नगर ने मुझे पैसे बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे। जब पैसे लेकर दोमोरिया पुल पर पहुंचा तो दो बाइक सवार ने उसका रास्ता रोका और पिस्तौल के बल पर उससे नगदी और एक्टिव लूट ली। इसके बाद लुटेरे एक्टिवा व फोन और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दोनों लुटेरों ने चेहरे ढके हुए थे। प्रभारी कमलजीत ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।