Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः निगम कमिश्नर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कपूरथला रोड जाम करने की दी चेतावनी

    जालंधरः निगम कमिश्नर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कपूरथला रोड जाम करने की दी चेतावनी

    जालंधर/वरुणः नगर निगम एक बार फिर से विवादों में घिर रहा है। निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के खिलाफ लोगों सड़कों पर उतरने शुरू हो गए है। बुधवार सुबह कपूरथला रोड के निर्माण की मांग को लेकर कपूरथला रोड सेवा सोसायटी ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। सोसाइटी ने निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ दविंदर सिंह को निशाने पर लेकर जगह-जगह उनके पोस्टर लगाए हैं।

    इसमें कपूरथला रोड का निर्माण करवाने की मांग की गई है। बैनर और पोस्टरों पर लिखा है कि स्मार्ट सिटी का ड्रामा बंद करो और सड़कों का प्रबंध करो। सड़कों से कब्जे हटाने की भी मांग की गई है। कपूरथला रोड सिविल सोसायटी लंबे समय से मांग कर रही है कि सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़क का निर्माण किया जाए। क्योंकि खस्ताहाल सड़क के कारण इस रोड के सभी कारोबारी परेशान हैं।

    आसपास की कालोनियों में आवाजाही भी प्रभावित है। सोसाइटी ने चेतावनी दी थी कि अगर सड़क का निर्माण ना किया गया तो वह नगर निगम कमिश्नर के तस्वीर वाले बड़े-बड़े बोर्ड लगाएंगे। इसके बावजूद बात न बनी तो 2 अक्टूबर को कपूरथला रोड पर ट्रैफिक जाम किया जाएगा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर इससे पहले भी इलाके के लोग एक बार ट्रैफिक जाम कर चुके हैं।

  • Lovely Professional University में छात्र ने की आत्महत्या, गुस्से में आए स्टूडेंट्स ने किया हंगामा

    Lovely Professional University में छात्र ने की आत्महत्या, गुस्से में आए स्टूडेंट्स ने किया हंगामा

    जालंधर,(वरुण/हर्ष कुमार) : जालंधर लुधियाना मार्ग पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीती शाम एक छात्र द्वारा आत्महत्या की गई। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल हस्पताल भेज दिया गया था। लेकिन देर रात लवली यूनिवर्सिटी में छात्र के आत्महत्या मामले को लेकर बाकी छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को जाकर बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शन बंद करवाया और उन्हें शांत करके अपने कमरों में भेज दिया।

    सुसाइड के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएमएस कांड को लेकर मामला ठंडा नहीं हुआ कि जालंधर लुधियाना मार्ग पर पड़ती लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और छात्रों को शांत करवा प्रदर्शन बंद करवाया। इसमें कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने मीडिया से दूरी बना ली और मीडिया को यूनिवर्सिटी के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। छात्रों का आरोप है कि जिस स्टूडेंट की मौत हुई है, वह बच सकता था, लेकिन यूनिवर्सिटी में एम्बुलेंस ही देर से पहुंची। साथ ही छात्र यह भी मांग कर रहे थे कि मृतक के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला है, उसे सार्वजनिक किया जाए। स्टूडेंट्स वी वांट जस्टिस के नारे लगा रहे थे। पुलिस रातभर माहौल को शांत करने की कोशिशों में जुटी रही।

    मृतक छात्र से कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

    केरल के रहने वाले छात्र इजिन एस दिलीप कुमार के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों को मनाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश असफल रहीं। पुलिस छात्र का शव एम्बुलेंस में डाल कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में ले जाना चाहती थी, लेकिन छात्रों ने एम्बुलेंस का रास्ता रोक लिया। पुलिस को शव यूनिवर्सिटी से बाहर ले जाने ही नहीं दिया। कड़ी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को किसी दूसरे रास्ते से निकाला गया। शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस के अधिकारी छात्रों से कह रहे थे कि वह अपनी स्टेटमेंट्स दर्ज करवा दें। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, लेकिन छात्र मान नहीं रहे थे। छात्र कह रहे थे कि सुसाइड नोट में मृतक ने जिनके नाम लिखे हैं, जिन्हें आत्महत्या के लिए दोषी माना है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उसके बाद ही वह प्रदर्शन बंद करेंगे। बता दें कि दिलीप कुमार बीकॉम फर्स्ट इयर का छात्र था। उसने मंगलवार रात को हॉस्टल रूम में ही खुदकुशी कर ली।

    यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने कमरे को किया सील 

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के जिस कमरे में ईजिन एस दिलीप कुमार रहता था उसे सील कर दिया गया है। पुलिस ने डैड बॉडी को सिविल अस्पताल में भेजने के बाद पीछे से हॉस्टल के कमरे में ताला लगाने के बाद उस पर सील लगा दी है। इसी बीच पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि ईजिन के सुसाइड के बारे में केरला में रह रहे उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसके परिजनों के आज पहुंचने की उम्मीद है और उनके आने के बाद ही डैड बॉडी का पोस्टमार्टम करवा शव उन्हें सौंपा जाएगा। कपूरथला पुलिस के अधिकारी ने बताया की लवली यूनिवर्सिटी में श्याम 5:30 बजे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें मरने वाले छात्र ने कई कारण लिखे हैं। 

    एसडीएम बोले, किसी तरह की ना फैलाई जाए अफवाह

    मृतक छात्र के परिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और वह जल्द यहां पहुंच जाएंगे। पुलिस द्वारा अगली जो भी कार्रवाई होगी वह बता दी जाएगी। एसडीएम फगवाड़ा ने कहा यह दुखदाई घटना है और उन्होंने लवली यूनिवर्सिटी के छात्रों से कहा है कि किसी प्रकार की अफवाह ना फैलाई जाए और ना उस पर यकीन किया जाए। उन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्रों से यह भी अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र के सुसाइड के बाद लवली के प्रबंधकों ने भी अपना बयान जारी किया है। लवली के प्रबंधकों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर बयान जारी कर जहां छात्र की मौत पर दुख जताया है। वहीं वर यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों ने कहा है कि हॉस्टल के कमरे से छात्र का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपने निजी कारणों से आत्महत्या की है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों ने कहा कि वह पुलिस और प्रशासन को इस सारे मामले की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं

  • ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ

    ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ

    ਜਲੰਧਰ (ਵਰੂਣ)। ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਅੱਜ 20 ਸਤੰਬਰ 2022 ਨੂੰ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਜਲੰਧਰ ਡਾ. ਜੈਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ.ਸੀ.ਐਸ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ 500 ਦੇ ਲਗਭਗ ਵਿਿਦਆਰਥੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਗੁਲਦਸਤੇ ਨਾਲ ਕੀਤਾ। ਜੈਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਬੂਟਾ ਵੀ ਲਗਾਇਆ ਤੇ ਕਾਲਜ ਦੀ ਆਰਟ ਗੈਲਰੀ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਵੀ ਕੀਤਾ।

    ਆਰੰਭ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੁਆਗਤੀ ਭਾਸ਼ਣ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੂੰ ਜੀ ਆਇਆ ਕਿਹਾ ਤੇ ਕਾਲਜ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਦਾ ਜਿਕਰ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਜੀ ਦੇ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਫਸਟ ਏਡ ਦੀ ਟਰੇਨਿੰਗ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਤੇ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਪੰਡੋਰੀ ਵਲੋਂ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਤੇ ਰਿਸਰਚ ਪੇਪਰ ਪੜਿਆ ਗਿਆ। ਲਾਇਨ ਐਸ.ਐਮ. ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਖਾਂ ਦਾਨ ਅਤੇ ਅੰਗ ਦਾਨ ਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ। 

    ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਲੱਡ ਡੋਨੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਵੀ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਜਿਥੇ 80 ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਬਚਿਆਂ ਨੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੀਤਾ।ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਆ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਕੈਂਪ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਚੇਤਨਾ ਜਗਾਉਂਦੇ ਹਨ।ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਫਲਾਵਰ ਪਲਾਂਟ ਦੇ ਕੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਮੈਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਰੈਡਰਿਬਨ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰੋ. ਸੰਦੀਪ ਸ਼ੁਰਮਾ ਦੀ ਨਿਰਦੇਸ਼ਨਾ ਹੇਠ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਰੋਕੂ ਪੈਂਫਲੈਂਟ ਤੇ ਤੇ ਪੱਲਕ ਕਾਰਡ ਵੀ ਬਣਾਏ ਗਏ। ਸੀ.ਡੀ.ਟੀ.ਪੀ. ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਇੱਕ ਪੈਫਲੈਂਟ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਦਿਸ਼ਾਦੀਪ  ਐਨ.ਜੀ.ੳ. ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੰਚਾਲਨ ਐਸ.ਐਮ. ਸਿੰਘ ਨੇ ਧੰਨਵਾਦ ਮਤਾ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ। 

    ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਾਮ ਵਿੱਚ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸੈਣੀ, ਇੰਦਰ ਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਕਸ਼ਮੀਰ ਕੁਮਾਰ, ਮੈਡਮ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ, ਐਸ.ਪੀ.ਸਿੰਘ, ਦੁਰਗੇਸ਼ ਜੰਡੀ, ਕੈਪਟਨ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਦੁੱਗਲ ਸਾਹਿਬ, ਤਰਸੇਮ, ਤੇ ਲੱਖਨਪਾਲ ਨੇ ਵੀ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ।
    ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ। ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਅੱਜ 20 ਸਤੰਬਰ 2022 ਨੂੰ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਜਲੰਧਰ ਡਾ. ਜੈਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ.ਸੀ.ਐਸ ਨੇ ਕੀਤਾ। 

    ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ 500 ਦੇ ਲਗਭਗ ਵਿਿਦਆਰਥੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਗੁਲਦਸਤੇ ਨਾਲ ਕੀਤਾ। ਸ੍ਰੀ ਜੈਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਬੂਟਾ ਵੀ ਲਗਾਇਆ ਤੇ ਕਾਲਜ ਦੀ ਆਰਟ ਗੈਲਰੀ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਆਰੰਭ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੁਆਗਤੀ ਭਾਸ਼ਣ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੂੰ ਜੀ ਆਇਆ ਕਿਹਾ ਤੇ ਕਾਲਜ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਦਾ ਜਿਕਰ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਜੀ ਦੇ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਫਸਟ ਏਡ ਦੀ ਟਰੇਨਿੰਗ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਤੇ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਪੰਡੋਰੀ ਵਲੋਂ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਤੇ ਰਿਸਰਚ ਪੇਪਰ ਪੜਿਆ ਗਿਆ। ਲਾਇਨ ਐਸ.ਐਮ. ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਖਾਂ ਦਾਨ ਅਤੇ ਅੰਗ ਦਾਨ ਤੇ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ।

    ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਲੱਡ ਡੋਨੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਵੀ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਜਿਥੇ 80 ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਬਚਿਆਂ ਨੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੀਤਾ।ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਆ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਕੈਂਪ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਚੇਤਨਾ ਜਗਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਫਲਾਵਰ ਪਲਾਂਟ ਦੇ ਕੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਮੈਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਰੈਡਰਿਬਨ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰੋ. ਸੰਦੀਪ ਸ਼ੁਰਮਾ ਦੀ ਨਿਰਦੇਸ਼ਨਾ ਹੇਠ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਰੋਕੂ ਪੈਂਫਲੈਂਟ ਤੇ ਤੇ ਪੱਲਕ ਕਾਰਡ ਵੀ ਬਣਾਏ ਗਏ। ਸੀ.ਡੀ.ਟੀ.ਪੀ. ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਇੱਕ ਪੈਫਲੈਂਟ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਦਿਸ਼ਾਦੀਪ ਐਨ.ਜੀ.ੳ. ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੰਚਾਲਨ ਐਸ.ਐਮ. ਸਿੰਘ ਨੇ ਧੰਨਵਾਦ ਮਤਾ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਾਮ ਵਿੱਚ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸੈਣੀ, ਇੰਦਰ ਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਕਸ਼ਮੀਰ ਕੁਮਾਰ, ਮੈਡਮ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ, ਐਸ.ਪੀ.ਸਿੰਘ, ਦੁਰਗੇਸ਼ ਜੰਡੀ, ਕੈਪਟਨ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਦੁੱਗਲ ਸਾਹਿਬ, ਤਰਸੇਮ ਤੇ ਲੱਖਨਪਾਲ ਨੇ ਵੀ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ।

  • इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त भारत के तहत स्वच्छता की शपथ

    इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त भारत के तहत स्वच्छता की शपथ

    जालंधर/विजय: नगर निगम व शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं स्वच्छता पखवाड़े के तहत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के सभी स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड तथा कपूरथला रोड) पर स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत,सशक्त भारत का उद्देश्य लेकर देश को स्वच्छ रखने की शपथ ली। पूरा सप्ताह अनेक गतिविधियां करवा कर  बच्चों को स्वच्छता अपनाने के लिए उत्साहित किया गया। अध्यापिकाओं ने पर्सनल हाइजीन पर बातचीत करते हुए बच्चों को समझाया कि हमारे जीवन में स्वच्छता की अहम भूमिका है यदि हमें बीमारियों से बचना है तो हमें न केवल अपने आप को स्वच्छ रखना है बल्कि अपने आसपास भी स्वच्छता का ध्यान रखना है।
    बच्चों ने चार्ट्स व बैनर बनाकर “दवाई से नाता तोड़ो -सफाई से नाता जोड़ो” का संदेश दिया। नन्हे विद्यार्थियों के लिए “हैंड वॉश डे” गतिविधि करवाई गई। अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि खाना खाने से पहले तथा खाना खाने के बाद अपने हाथों को किस प्रकार अच्छी तरह से धोना चाहिए। नवम व दशम कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपनी कक्षाओं तथा खेल के मैदान की सफाई की इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके, उनके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कूड़े दानों के रंगों के बारे में समझाया और उन्हें प्रेरित किया कि वे घर जाकर अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। इको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके गो ग्रीन का संदेश दिया तथा संभाल करने का वादा भी किया।
  • जालंधरः 2 किलो 650 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः 2 किलो 650 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः एंटी नारकोटिक सेल की पुलिस ने एक व्यक्ति से 2 किलो 650 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निवासी राहुल जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मीडिया को पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण जीत सिंह तेजा और एडीसीपी कमलप्रीत सिंह चाहल ने बताया की एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंद्रजीत सिंह की पुलिस पार्टी के सब इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान आदर्श नगर पार्क के नजदीक मौजूद थे।

    गश्त दौरान उन्हें पैदल आता व्यक्ति दिखाई दिया जो कि उन्हे देखकर पीछे मुड़ने की कोशिश करने लगा। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर व्यक्ति को रोका और उसकी तालाशी ली गई। तालाशी दौरान व्यक्ति के बैग से 2 किलो 650 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और खुलासे हो सके।

  • राष्ट्रीय पोषण माह पर जन कल्याण सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने संगोष्ठी का आयोजन करवाया

    राष्ट्रीय पोषण माह पर जन कल्याण सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने संगोष्ठी का आयोजन करवाया

    जालंधर (हर्ष मेहरा). सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाबड़ा मैं जन कल्याण सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से संस्था के अध्यक्ष कीर्ति कांत कल्याण एवं विद्यालय की मुख्याध्यापक मैडम निशा अमर के नेतृत्व में राष्ट्रीय पोषण माह को समर्पित एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों ने ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें भरपूर जानकारी बच्चों को देते हुए (एच.डब्ल्यू.सी.) कल्याणपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ पंघुरी कमल ने बच्चों को कहां कि यह संदेश घर ले जाओ घर का बना खाना ही सबसे अच्छा खाना चाहिए। जंक फूड तथा पैकिंग फूड को ना कहो इसके उपरांत सुरिंदर सैनी ने बच्चों से एक शपथ ग्रहण करवाई जिसमें स्कूल आने से पहले सुबहा का नाश्ता हमारे शरीर लिए पौष्टिक आहार है विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट तथा अच्छे नक्शे कदम के पथ पर चलने के लिए कहा।

     बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर मुकाबले मे 12वीं कक्षा की गीताजलि,ने पहला स्थान हासिल किया 12वीं सानिया ने दूसरा स्थान हासिल किया 10वीं श्रुति ने तीसरा स्थान हासिल किया और दसवीं बी का करनजीत सिंह उपविजेता के रूप में संस्थान द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किए गए इस अवसर पर (एस.एच.ओ) लाबड़ा अमन सैनी,(ए.एस.आई) सुखवंत सिंह, संदीप अंसल, जतिंदर सिंह मैडम कनवलदीप कौर, मैडम उषारानी, ​​मैडम तृप्ता,मैडम चेतना सहित समस्त स्टाफ सदस्य शामिल थे।

  • दोआबा कालेज के समारोह में शिरकत करने पहुंचे केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर, जानें सीएम मान के फ्लाइट से उतारे जाने को लेकर क्या कहा

    दोआबा कालेज के समारोह में शिरकत करने पहुंचे केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर, जानें सीएम मान के फ्लाइट से उतारे जाने को लेकर क्या कहा

    जालंधर/हर्षः केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज दोआबा कालेज के 65वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे। बता दें कि अनुराग ठाकुर भी इस कालेज के छात्र रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जालंधर में अपने छात्र जीवन का लंबा समय बिताया है। उन्होंने वर्ष 1994 ग्रेजुएशन की पढ़ाई जालंधर में रहकर की। 1996 में एमए पालिटिकल साइंस दोआबा कालेज से की थी। जालंधर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।

    इस दौरान सांसद परनीत कौर के भाजपा में न आने के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला हो सकता है कि वह भविष्य में क्या राजनीति करना चाहती हैं। वहीं  सीएम भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर लुफ्थांसा के विमान से उतारे जाने को लेकर कहा कि वह इन आरोपों पर गौर करेंगे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर दिल्ली जाने वाले विमान से उतारा गया क्योंकि वह नशे में थे। मंत्री ने कहा कि तथ्यों को सत्यापित करना महत्वपूर्ण था। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आरोप लगाया कि मान को फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर लुफ्थांसा के विमान से इसलिए उतारा गया क्योंकि वह नशे की हालत में था।

    कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मामले को लेकर जांच की मांग की और सिंधिया को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय धरती पर हुई एक घटना थी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम तथ्यों को सत्यापित करें। यह डेटा प्रदान करने के लिए लुफ्थांसा एयरलाइन पर निर्भर है। मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर, मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा, सिंधिया ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा। आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्ष के आरोपों को निराधार और फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। मान सोमवार को जर्मनी से अपनी आठ दिवसीय यात्रा से लौटे जहां वह निवेश आकर्षित करने गए थे।

  • जालंधरः किसानों ने दी चेतावनी, इस दिन करेंगे जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम

    जालंधरः किसानों ने दी चेतावनी, इस दिन करेंगे जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी है सरकार ने अगर मांगें न पूरी की तो 29 सितंबर को गांव धन्नोवाली के पास जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे ब्लाक करके रेलवे फाटक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों को होने वाली परेशानियों के लिए सरकार जिम्मेवार होगी। ये चेतावनी मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह तथा प्रदेश प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने दी।

    उन्होंने सरकार के समक्ष गन्ने के रेट में बढ़ोतरी कर 450 रुपये प्रति क्विंटल करने के अलावा चीनी मिलों को 1 नवंबर से चालू करने के लिए एक माह पहले नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि अगर नई सब्सिडी देनी है तो मिलों को जारी कर किसानों के खाते में इकट्ठी जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि चाइना वायरस की वजह से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजे की राशि अदा करें। इसके अलावा लंपी बीमारी की वजह से मरे पशुओं का मुआवजा भी पशुपालकों को तुरंत प्रभाव से दिया जाए।

    पराली जलाने के मामले को लेकर उन्होंने सरकार को वायदा खिलाफी बताया है। उन्होंने पराली के रखरखाव के लिए 5000 रुपये प्रति एकड़ किसानों को अदा करने की बात कही है। अगर सरकार ऐसा नहीं कहती है तो किसानों को मजबूरन पराली को आग लगानी पड़ सकती है। किसानों ने कृषि उपकरणों पर सब्सिडी बढ़ाने की भी मांग रखी है। पंजाब सरकार की ओर से जिला स्तर पर धान की बिक्री के लिए दायरा नियमित करने के लिए आदेश जारी किए हैं उन्होंने सरकार को यह आदेश वापस लेने की बात कही है।

    वही धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता देने के वायदे भी खोखले साबित हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य मुकेश चंद्र ने कहा कि पंजाब सरकार नकली दूध बेचने वालों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। पशु बीमार होने के बावजूद भी पंजाब में दूध की किल्लत न आना इस बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा की 23 सितंबर को लुधियाना में बैठक होगी, जिसमें धरने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर माझा किसान संघर्ष कमेटी के प्रदेश प्रधान बलविंदर सिंह राजू औलख, दोआबा किसान यूनियन पंजाब के प्रधान कुलदीप सिंह वजीरपुर के अलावा अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

  • जालंधरः नाकाबंदी दौरान 3 युवकों ने पुलिस पर चढ़ाई बाइक, SI सतनाम सिंह घायल

    जालंधरः नाकाबंदी दौरान 3 युवकों ने पुलिस पर चढ़ाई बाइक, SI सतनाम सिंह घायल

    जालंधर/हर्षः श्रीराम चौक पर थाना 3 की पुलिस की ओर से शरारती अनसंरो को काबू करने के लिए नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान श्रीराम चौक पर 3 बाइक सवार युवक लाइट जंप कर भाग रहे थे। पुलिस ने ने भाग रहे युवकों को रोकने की कोशिश की। रोकने आए एसआई सतनाम के बीच युवकों ने बाइक मार उन्हें घायल कर दिया। घायल सतनाम सिंह को पुलिस कर्मचारियों ने लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

    वहीं दूसरी ओर बाइक चला रहे नूरपुर निवासी कलीम ने बताया वह मोबाइल कवर लेने के लिए अपने साथियों के साथ आया हुआ था और वह वापस नूरपुर जा रहे थे लेकिन श्रीराम चौक में पुलिस का नाका लगा देख वह घबरा गए और जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चालान के डर से उन्होंने बाइक तेज कर वहां से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी के बीच मोटरसाइकिल जा लगा।

    पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि उक्त युवक मोबाइक की दुकान पर काम करते है। चालान के डर से युवकों ने बाइक को भगाने की कोशिश की थी। इस दौरान घबराए युवकों ने पुलिस कर्मी के बीच बाइक मारकर उन्हें घायल कर दिया। 

  • जालंधरः सेंट्रल बैंक ऑफ इम्प्लाइज यूनियन ने की हड़ताल, जानें मामला

    जालंधरः सेंट्रल बैंक ऑफ इम्प्लाइज यूनियन ने की हड़ताल, जानें मामला

    जालंधर/वरुणः शहर में सेंट्रल बैंक ऑफ इम्प्लाइज यूनियन के सदस्यों ने बैंक मैनेजमेंट के खिलाफ हड़ताल मंगलवार को भी जारी रखी है। कर्मचारियों की ट्रांसफर को लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खिलाफ हड़ताल आज दूसरे दिन जारी रही। यूनियन के सदस्य मैनेजमेंट द्वारा की जा रही क्लर्क की ट्रांसफार्मर के खिलाफ है। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि मैनेजमेंट ने ट्रांसफर करने की बात कही थी। फिर भी मैनेजमेंट अपनी मर्जी कर रहा है। मंगलवार को भी क्लेरिकल स्टाफ हड़ताल पर रहा। बैकों में कैश लेन-देन का काम नहीं हो सका।

    क्लर्क हड़ताल पर थे लेकिन अधिकारी कुर्सी पर मौजूद थे। सोमवार को यूनियन के सदस्यों ने पुड्डा कांप्लेक्स स्थित सेंट्रल बैंक शाखा के कर्मचारियों ने मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। आल इंडिया सेंट्रल बैंक आफिसर्स यूनियन के चेयरमैन संजीव भल्ला ने बताया कि मैनेजमेंट क्लर्क की एक शहर से दूसरे शहर में ट्रांसफार्मर कर रहा है जबकि बैंक एग्रीमेंट में ऐसा कुछ नहीं है। मई में मैनेजमेंट ने क्लर्कों की ट्रांसफार्मर न करने की बात कही थी। मैनेजमेंट अपने वादे से मुकर कर ट्रांसफार्मर कर रही है।

    ट्रांसफर को रोकने के लिए कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल की है। मंगलवार को भी देश भर के सेंट्रल बैंक में हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट मांगों को नजरअंदाज करती है तो आने वाले दिनों में सभी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन की हड़ताल के बाद मैनेजमेंट मामले का हल नहीं निकालती है तो आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के समक्ष मामला रखा जाएगा।