Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधर में दिन चढ़ते ही दर्दनाक हादसाः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    जालंधर में दिन चढ़ते ही दर्दनाक हादसाः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    जालंधर/हर्षः महानगर से दिन चढ़ते ही दर्दनाक हादसे होने का मामला सामने आया है। शहर के होशियारपुर रोड शेखे गांव फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल नगर निवासी 38 साल के अमित नरूला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित बाइक पर घर से काम के लिए फैक्ट्ररी रहा था, जैसे ही लंबा पिंड चौक के नजदीक शेखे गांव फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया।

    ट्रक की चपेट में आने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक पप्पू ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर से सामान छोड़कर वापिस होशियारपुर जा रहा था। इस दौरान यह घटना हुई। मौके पर सूचना पुलिस अधिकारी पहुंच गए है और ट्रक ड्राइवर को काबू कर मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है। परिवार में मृतक के दो बच्चे है। बता दें कि लंबा पिंड जडू सिगा रोड पर हुए हादसे में मृतक अशोक नरूला ने हादसे के दौरान हेलमेट भी पहना था लेकिन हैलमेट उसकी जान नहीं बचा सका और गिरने से हेलमेट टूट गया और इसी वजह से मृतक का सिर कुचला गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

  • जालंधर: 700 ग्राम अफीम सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: 700 ग्राम अफीम सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः पंजाब में सीएम भगवंत मान के आदेशों पर राज्य में जगह-जगह नशे के खिलाफ सर्च अभियान जारी है। इसी के तहत आज क्राइम ब्रांच देहात की पुलिस ने 700 ग्राम अफीम सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच देहाती के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि एएसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित जीटी रोड से मोहल्ला पंजाबी बाग की तरफ गश्त पर थे।

    जैसे ही पुलिस पार्टी पंजाबी बाग के गुरुद्वारा सिंह सभा के पीछे वाली गली में पहुंची तो सामने से आ रही एक महिला जिसके हाथ में दूध का डोलू पकड़ा हुआ था उसे शक के आधार पर रोका गया। वहीं पूछताछ में महिला ने अपना नाम निशा पत्नी स्वर्गीय प्रदीप चौधरी निवासी मोहल्ला अशोक विहार नजदीक वेरका मिल्क प्लांट थाना डिवीजन नंबर 1 बताया।

    पुलिस पार्टी ने जब डोलू की तलाशी ली तो उसके अंदर एक और डोलू था जिसमें प्लास्टिक के लिफाफे में लिपटी हुई 700 ग्राम अफीम थी। महिला ने डोलू को खासतौर पर तैयार करवाया था जिसके ऊपर देसी घी डाला हुआ था और नीचे के डोलू में अफीम रखी हुई थी। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उस पर थाना मकसूदां में मामला दर्ज कर लिया है। महिला तस्कर पर पहले भी अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस महिला से आगे पूछताछ कर रही है।

  • जालंधरः हाईवोल्टेज तारों में फंसी पुलिस बस, बाल-बाल बचे जवान

    जालंधरः हाईवोल्टेज तारों में फंसी पुलिस बस, बाल-बाल बचे जवान

    जालंधर/हर्षः महानगर के पॉश इलाके (मॉडल टाउन) में पुलिस की बस फंसने का मामला सामने आया है। हालांकि चालक की सूझबूझ से सभी जवान सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए है। बताया जा रहा है कि बस में 25 पुलिसकर्मी सवार थे। बस के ड्राइवर दिलबाग सिंह ने बताया कि वह पीेएपी से सवार होकर माडल टाउन जा रही थे।

    माडल के शिवानी पार्क के पास बिजली की तार नीचे होने के कारण बस तारों के साथ लग गई। दिलबाग ने बताया कि बिजली की तारों से आग निकलने से पुलिसकर्मी घबरा गए और आनन-फानन में बस से बाहर निकल गए। इस हादसे में बिजली का एक पोल भी गिर गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस मामले को लेकर बिजली विभाग को सूचित किया। जिसके बाद बिजली विभाग की ओर से लाइन को बंद कर दिया है। बचाव का कार्य अभी भी जारी है।

  • जालंधरः प्रताप बाजवा ने कैप्टन अमरिंदर को बताया चला कारतूस, सीएम मान 7 महीनों के है मेहमान

    जालंधरः प्रताप बाजवा ने कैप्टन अमरिंदर को बताया चला कारतूस, सीएम मान 7 महीनों के है मेहमान

    जालंधर/वरुणः कांग्रेस पार्टी के विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा आज जालंधर के प्रेस क्लब में पहुंचे। प्रेस वार्ता दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। बाजवा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर चला हुआ कारतूस है अगर वह भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं तो उनको इस बात की खुशी है। इसी के साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा लिकर पॉलिसी के तहत ईडी द्वारा जो रेड की गई है उसे स्पष्ट हो जाता है कि पंजाब में भी लिकर पालिसी के तहत बड़ा घोटाला किया जा रहा है। आप नेताओं को करोड़ों रुपए की खरीदने वाली बात पर बोले यह महज आप पार्टी द्वारा अफवाह फैला कर ध्यान कहीं और भटका रहे हैं और बीजेपी इन के विधायकों को क्यों खरीदेगी जिनका कोई अस्तित्व नहीं है।

    प्रताप सिंह बाजवा ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कई सवाल उठाए हैं।बाजवा का कहना है कल दिल्ली में आपके विधायकों के साथ केजरीवाल ने मीटिंग की, जिसमें अमृतसर के विधायक कुंवर विजय प्रताप नहीं पहुंचे। आरोप लगाते कहा चुनाव से पहले कुंवर विजय प्रताप को स्टार बना कर प्रचार किया और जब उनकी पार्टी आए तो उन्हें दरकिनार कर दिया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते कहा की खबरों के माध्यम से उन्हें यह पता चला है की जहाज में चढ़ने से उन्हें रोका गया उनकी हालत सही नहीं थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान छह-सात महीनों के मेहमान हैं।

    हालांकि लोगो ने पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान को बनाया है लेकिन सरकार को राघव चढ़ा चला रहे हैं। बाजवा ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी के तहत दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक्साइज पॉलिसी तैयार करने वाले कमिश्नर के घरों में ईडी ने रेड की है जिससे यह साफ हो जाता है कि आप पार्टी के भ्रष्ट नेता कितना बड़ा घपला कर रहे हैं। इस बात पर उन्होंने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह सीमा पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब में भी दिल्ली वाली एक्साइज पॉलिसी बनाई गई है जिस पर हरपाल सिंह चीमा चुप क्यों है।

  • जालंधरः बुकियो से परेशान होकर युवक ने की CP की कोठी के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश

    जालंधरः बुकियो से परेशान होकर युवक ने की CP की कोठी के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश

    जालंधर/वरुणः महानगर में आप सरकार द्वारा बुकियो पर कार्रवाई ना किए जाने को लेकर पकंज सोनी नामक युवक ने सुसाइड करने की कोशश की। पुलिस द्वारा बुकियो पर कार्रवाई ना करने से परेशान पकंज देर रात पेट्रोल और लाइटर लेकर पुलिस कमिश्नर की कोठी के बाहर पहुंच गया और पंकज ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पुलिस ने उससे आग लगाने से पहले बचा लिया और उससे लाइटर छीन लिया। पंकज ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

    जिसमें उसने शहर के कुछ बुकियो ने नाम भी लिखे है, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की। पकंज की ओर से जारी किए गए नामों में पाली, बाबा, अंकुश, वीएम नाम का जिक्र किया है और उसने कहा है कि कई और भी नाम शामिल है।

    बता दें कि इससे पहले शहर के सेंट्रल हल्के से कुछ दिनों पहले लाटरी शुरू किए जाने को लेकर वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें कहा जा रहा था 85 हजार एक दुकान का दिया जा रहा है। हैरानी की बात है कि आप सरकार आने के बाद बुकियो और सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते देर रात पकंज नामक युवक सुसाइड करने पर मजबूर हो गया। 

  • जालंधर: पिटबुल ने 9 वर्षीय बच्ची को बुरी तरह नोचा, घायल

    जालंधर: पिटबुल ने 9 वर्षीय बच्ची को बुरी तरह नोचा, घायल

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर की के गांधी कैंप में नौ वर्षीय बच्ची देर शाम सात बजे अपने घर से दुकान पर कोई सामान लेने गई। जब वह वापिस घर लौट रही थी तो गली में किसी के रखे पिटबुल कुत्ते ने उसे दबोच लिया। पिटबुल के  काटने से घायल बच्ची बुरी तरह से डर गई और रो रो बचाने के लिए कुछ ऊंची आवाज आवाज मारती रही और बच्ची को एक महिला ने बड़ी मुश्किल से छुड़वाया।

    घायल बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। बच्ची के पिता गांधी कैंप निवासी राज कुमार उर्फ बोबी ने बताया कि उनकी गली में किसी ने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है, जो कि पहले भी कईं लोगों को अपना शिकार बना चुका है। जाहनवी के पिता राज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी दुकान पर कोई सामन लेने गई थी और जब वह वापिस आ रही थी तो उनकी गली में रखे पिटबुल ने उसे बुरी तरंह काट लिया। इस सबंध में पीड़ित परिवार ने थाना दो में सूचित किया। जिस पर थाना दो के एसआई बलविंदर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। इस सबंधी बच्ची के परिजनों की तरफ से थाना दो में शिकायत दी जा रही है।

    मालिक दरवाजा बंद कर चला गया, अंदर बोला घबराने की बात नहीं कुत्ते के टीके है लगे

    पीड़ित परिवार ने कुत्ते के मालिक ऊपर आरोप लगाया हुए कहा कि कुत्ते के काटने के बाद बच्ची के परिवारिक सदस्यों ने जब इस संबंधी कुत्ते के मालिक से बात की तो मालिक की तरफ से कहा गया घबराने की बात नहीं कुत्ते के टीके लगे हुए हैं। आरोप था कि पिटबुल का मालिक बच्ची को अस्पताल ले जाने की बजाय दरवाजा बंद कर अंदर चला गया।

    पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने

    पिटबुल कुत्ते के काटने के मामले इससे पहले बस्ती शेख, नागरा फाटक और बस्ती दानिश्मांडा में सामने आ चुके हैं। लेकिन इन सभी घटनाओं को भी गंभीरता से नहीं लिया गया और ना ही कभी किसी पर कोई कार्रवाई हुई है।

  • जालंधरः क्राइम करने वालों पर डीसीपी अंकुर गुप्ता की पैनी नजर, शहर में 10 हजार ‘जासूस’ छोड़े

    जालंधरः क्राइम करने वालों पर डीसीपी अंकुर गुप्ता की पैनी नजर, शहर में 10 हजार ‘जासूस’ छोड़े

    जालंधर (वरुण)। जालंधर के डीसीपी अंकुर गुप्ता की निगरानी में शुरू की गई योजना के तहत क्राइम पर नथ डालने को लेकर तैयारी शुरू कर ली है। इस तैयारी के तहत दस हजार से ज्यादा ‘जासूस’ छोड़े जा चुके हैं। यह जासूस शहर भर पर नजर रखेंगे। यह जासूस कोई और नहीं शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे हैं। जो लोगों के घरों के बाहर और दुकानों के बाहर जनता को सुरक्षा प्रदान करेंगे। इन सीसीटीवी कैमरों की मैपिंग भी हो चुकी है। 

    ज्यादातर कैमरे पाश एरिया में लगे हैं लेकिन स्लम एरिया में भी पुलिस ने इन्हें ढूंढा है। पुलिस ने लोगों को अपने घरों और दुकानों के बाद इसकी भी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने की योजना भी बनाई है। यह योजना भी डीसीपी अंकुर गुप्ता ही लागू करवाने जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में सेमिनार कर पुलिस अधिकारी ही सेमिनार की अध्यक्षता करेंगे और लोगों को अपने घरों और दुकानों के बाहर सीसीटीवी लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

  • डीसीपी नरेश डोगरा के साथी वकील को लेकर पहुंचे जालंधर प्रैस क्लब, आरोपों को बताया बेबुनियाद, देखें विडियो

    डीसीपी नरेश डोगरा के साथी वकील को लेकर पहुंचे जालंधर प्रैस क्लब, आरोपों को बताया बेबुनियाद, देखें विडियो

    हर्ष मेहरा/जालंधर। होशियारपुर की सेशन कोर्ट ने डीसीपी नरेश डोगरा, विवेक कौशल, तहसीलदार मनजीत सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा के बेटे शिविर डोगरा सहित 10 अज्ञात लोगों को 307 के मामले में नामजद कर नोटिस भेज और 15 तारीख को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। इसी मामले को लेकर विवेक कौशल नरेश डोगरा के दोस्त अपने वकील को साथ लेकर जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करने पहुंचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विवेक कौशल ने कहा कि जिस होटल का विवाद चल रहा है उसमें नरेश कुमार डोगरा का कुछ भी लेना देना नहीं है।

    .

    विवेक कौशल ने कहा कि 3 जनवरी 2019 में उनके होटल में तहसीलदार के द्वारा पार्टी आयोजित की गई थी, जिसका रिकॉर्ड उनके पास है और उस पार्टी मे डीसीपी नरेश डोगरा उनका बेटे शिवि डोगरा और शहर की कई नामचीन हस्तियां पार्टी मे मौजूद थी। विवेक कौशल ने कहा विश्वनाथ बंटी द्वारा डीसीपी नरेश डोगरा के ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद है, जहां तक 307 के मामले में नामजद में उनका और उनके साथियों का नाम आया है वे इस मामले का चैलेंज करेंगे और कोर्ट में जाकर पेश होंगे।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या…

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या…

    जालंधर/हर्ष कुमारः जालंधर में थाना भार्गव कैंप क्षेत्र के अंतर्गत आते न्यू मॉडल हाउस में बीती रात मामूली विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नाथ वासी न्यू मॉडल हाउस के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी माला ने बताया कि उसका पति रेहड़ी पर सब्जी बेचने का कारोबार करता था और वह कल अपना काम खत्म करके जब घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान गली में रहने वाले शंकर चौहान के बेटे के साथ आपसी टक्कर हो गई। 

    बात कहासुनी से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गई इसी दौरान शंकर चौहान और उसके दो बेटों और उसके साले ने तेजधार हथियार से सिर के ऊपर कई वार कर दिए, जिससे वह जख्मी हो गया। नाथ की पत्नी माला ने बताया की खून से लथपथ अपने पति को सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची वाहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    मृतक की पत्नी माला ने बताया कि वह पीछे से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पंजाब में वे 12 साल से रह रहे हैं। उनके परिवार में दो बेटे और भी एक बेटी है। उनका पति अकेला ही सब्जी बेचने का कारोबार करके परिवार का गुजारा चलाता था। अब उसकी मौत के बाद वह अपने छोटे-छोटे बच्चों कैसे संभालेगी और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है कि उसके पति के कत्ल आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

    इस सबंधं में थाना भार्गव कैंप के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया परिवार के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश के लिए टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही नाथ के हत्या करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।

  • जालंधरः चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति और 2 महिलाएं गिरफ्तार

    जालंधरः चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति और 2 महिलाएं गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना फिलौर की पुलिस ने स्पैशल आप्रेशन के दौरान एक व्यक्ति और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसविंदर कौर पत्नी बलिहार वासी समराड़ी, गुरजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र परमजीत सिंह वासी जगतपुर और रेखा पत्नी कीमती लाल वासी गन्ना पिंड के रूप में हुई है। डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि थाना फिलौर के प्रभारी सुरिंदर कुमार की ओर से पिंड समराडी और सेलकियाना में स्पैश्ल सर्च आप्रेशन के दौरान आरोपियों के कब्जे से 65 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।