Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल ने तैयारी के साथ किया स्टिंग, यही बनेगा सबूत

    जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल ने तैयारी के साथ किया स्टिंग, यही बनेगा सबूत

    जालंधर/वरुणः पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधायकों की खरीद- फरोख्त का स्टिंग आपरेशन पूरी योजना के साथ किया है। विधायकों से फोन पर बातचीत का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। भाजपा की इस साजिश का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी पार्टी ने जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल को सौंपी। अंगुराल राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पल-पल की जानकारी देते रहे। कॉलर ने पहले इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए अंगुराल के चंडीगढ़ स्थित विधायक वाला फ्लैट चुना, बाद में सुखना लेक को इसके लिए तय किया गया। यहीं पर शीतल ने बड़ी चालाकी से स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया और बातचीत को रिकार्ड कर लिया। अब इसे ही सबूत के तौर पर पेश किया जा रहा है।  

    जालंधर वेस्ट से विधायक को जब लगातार कॉल्स आनी शुरू हुईं तो कई बार पंजाबी बोलने वाला कॉलर थ्री लाइन पर हिंदी भाषी व्यक्ति को भी लेने लगा। इसके बाद आपस में मिलना तय हुआ और स्थान चुना गया चंडीगढ़ की सुखना लेक। पहले चंडीगढ़ में शीतल अंगुराल के विधायक वाले फ्लैट पर बैठक की योजना बनी थी। अंगुराल पूरी तरह से तैयार थे और योजना के मुताबिक उन्होंने कॉलर से मिलकर सौदेबाजी करनी शुरू कर दी।
     
    उन्होंने पूरी सौदेबाजी की मोबाइल पर रिकार्ड कर लिया। जिसमें सौदा करने वाला कहता है कि आप के लिए गिफ्ट भेजा है, 25 सीआर। आप बस तैयारी करो, अगर आप तीन विधायक साथ ले आओगे तो आपको 70 सीआर (करोड़) मिलेगा। दीपावली के बाद हम धमाका करेंगे। तब तक बिल्कुल खामोश रहना है। अगर तीन-चार विधायक आप ले आते हो तो आपको नई सरकार में मंत्री भी बनाया जाएगा और परिवार में चेयरमैनी भी दी जाएगी। हमारी योजना यह है कि हम उतने विधायक फ्लोर टेस्ट में जाने नहीं देंगे, जिससे आप की सरकार बचती हो। सरकार अपने आप गिर जाएगी। हमारे पास दूसरी पार्टी के विधायक भी हैं, मिलकर नई सरकार बन जाएगी। 

    कॉल एक ही फोन नंबर से आती थी। फोन करने वाला पंजाबी बोलता था और बाद में किसी हिंदी भाषी को थ्री लाइन पर साथ लेता था। दोनों ही मिलने आए थे और उनकी फोटो भी आम आदमी पार्टी ने क्लिक करवाई है। इस तरह की कॉल 10 विधायकों को की गई हैं। पार्टी के नेताओं को इस बात की शंका है कि 10 विधायकों को पार्टी से तोड़कर उनको गुजरात ले जाना था, जहां आम आदमी पार्टी के खिलाफ कुप्रचार करवाया जाता। सीनियर नेताओं का कहना है कि गुजरात में पार्टी का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है और वहां पंजाब वाली स्थिति बनती जा रही है।

  • जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः थाना सदर के अधीन आती चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुजीत कुमार उर्फ शीपा निवासी गांव धनात के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी विक्टर मसीह ने बताया कि फोलड़ीवाल निवासी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल छीन फरार हो गया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान के आरोपी को छीने हुए मोबाइल के साथ दबोच लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष): थाना भार्गव कैंप पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी वैस्ट सरफराज आलम ने बताया कि थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने पुलिस पार्टी के साथ वडाला चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शक के अधार पर हरपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र दीवान सिंह निवासी बुजेवाल कपूरथला हाल निवासी रस्ता मोहल्ला को चैकिंग के लिए रोका।

    तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 260 ग्राम नशीला पाउडर, 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ दौरान आरोपी ने माना कि वह नशीला पदार्थ बब्बू से लेकर आता था। पुलिस ने बताया कि बब्बू को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • जालंधरः फिर सक्रिय हुए सट्टेबाज, एक गिरफ्तार

    जालंधरः फिर सक्रिय हुए सट्टेबाज, एक गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण। महानगर में दड़े सट्टे का धंधा करने वालों ने छूट भैया नेताओं से सेटिंग कर फिर से दुकानें खोलनी शुरु कर दी है।हालांकि लाटरी की आड़ में दड़े सट्टे का धंधा करने वालों का विरोध कर छूट भैया नेता सरेआम चांदी कूट रहें हैं। कुछ समय पहले कमिश्नरेट पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महानगर में जितनी भी दड़े सट्टे की दुकानें चल रही थी, बंद करवा दी थी। अब सट्टा माफिया की दुकानें खुलने की चर्चा फैली हुई है।

    पहले सट्टा माफिया सट्टे का कारोबार चोरी छुपे किया करते थे, लेकिन अब लॉटरी की आड़ में सट्टेबाजी का धंधा करने वाले फिर सक्रिय हो गए है। वहीं थाना-3 की पुलिस ने खिंगरा गेट के निकट शेर सिंह पुत्र सरबन सिंह निवासी ढन्न मोहल्ला को 2980 रुपए की नकदी और दड़े सट्टे की पर्चियां सहित काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • जालंधरः 2 तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो अफीम बरामद 

    जालंधरः 2 तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो अफीम बरामद 

    जालंधर (वरुण/हर्ष) थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रघुनंदन महतो पुत्र महेश्वर महतो वासी बालोगाड़ी थाना तरहसी झारखंड और जमुना महतो पुत्र महेश्वर महतो वासी जुनगून लातेहार के रूप में हुई है। डीसीपी जगमोहन सिंह, एडीसीपी कंवरप्रीत सिंह चाहल ने बताया थाना प्रभारी नवदीप सिंह की देखरेख में एएसआई रघुवीर कुमार पुलिस पार्टी सहित देर रात गश्त के दौरान सूर्य एनक्लेव में मौजूद थे।

    तभी उक्त आरोपी बैग पहने हुए आते दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपियों काबू कर जब तालाशी ली तो आरोपियों के बैग में से 5-5 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को जांच दौरान पता चला, रघुनंदन महतो के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अदालत ने इस मामले में उसे 10 साल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना के आदेश जारी किए थे। वहीं दूसरे आरोपी जमुना महतो के खिलाफ जिला होशियारपुर के थाना बुलोवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 

  • जालंधर: निगम ने विरासत हवेली को किया सील, देखें वीडियो

    जालंधर: निगम ने विरासत हवेली को किया सील, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नगर निगम एक्शन के मूड में दिखाई दे रहा है। दरअसल, निगम ने कार्रवाई करते हुए विरासत हवेली को सील कर दिया है। अब जिसका नाम बदल कर empire heritage कर दिया गया था। विरासत हवेली पर निगम की ओर से पहले भी 2018 में कार्रवाई की गई थी। विवादों में रहने वाली विरासत हवेली में कुछ समय पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने शिरकत की थी। विरासत हवेली को अकाली दल के नेता इकबाल सिंह ढींढसा ने शुरू किया था। जिसे बाद में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की शिकायत पर सील कर दिया गया था।

    गौरतलब है कि लोकपाल के निर्देश पर 2 फरवरी 2018 को विरासत हवेली को सील करने के कुछ घंटो बाद ही निगम प्रशासन की ओर से इसकी सील हटा दी गई थी। जिसके बाद हवेली को दोबारा सील कर दिया गया। उस दौरान निगम अधिकारियो का कहना था कि हवेली के संचालक की ओर से 5 फरवरी तक एडवांस बुकिंग होने का तर्क देकर सील हटाने की अपील की गई थी।

    इसी के मद्देनजर लोगो को परेशानी न हो इसलिए निगम प्रशासन ने सील हटाई थी। हवेली विरासत के संचालक की ओर से निगम प्रशासन को लिखित दिया था कि पांच फरवरी के बाद वो कोई बुकिंग नहीं करेगा। इसके चलते बुकिंग खत्म होने के बाद निगम प्रशासन की ओर से विरासत हवेली को फिर से सील कर दिया था। 

  • आदमपुरः 7 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 2 काबू

    आदमपुरः 7 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 2 काबू

    आदमपुर (गणेश शर्मा)। थाना आमदपुर की पुलिस ने 7 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 2 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र गोपाल किशन वासी मधु का मंडी फाजिल्का, हरीश कुमार पुत्र अशोक कुमार संतोखपुरा जालंधर के रूप में हई है।

    थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि 13.9.2022 को एसआई गुरदेव सिंह ने पुलिस टीम के साथ आदमपुर नजदीक गांव अर्जन बाल. मे नाकेबंदी दौरान वाहनों की चेकिंग की तो एक कार सवार को रोका गया,  जिसे रोकने पर जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 7 पेटी अंग्रेजी शराब अलग-अलग ब्रांड की बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई शुरू कर दी।

  • जालंधरः सिल्वर हाईट फ्लैट्स में बिजली विभाग ने काटे ने काटे मीटर के कनेक्शन, लोगों ने किया हंगामा

    जालंधरः सिल्वर हाईट फ्लैट्स में बिजली विभाग ने काटे ने काटे मीटर के कनेक्शन, लोगों ने किया हंगामा

    जालंधर/वरुणः शहर में नकोदर रोड पर स्थित सिल्वर हाईट फ्लैट्स से हंगामा होने का मामला सामने आया है। बिजली विभाग द्वारा बीते दिन सिल्वर हाईट फ्लैट्स में लगे मीटर के कनेक्श काट दिए गए। जिससे फ्लैट में मौजूद लोगों ने पूरी रात अंधेरे में बाहर बैठ कर गुजारी। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग मीटरों को उखाड़ कर साथ ही ले गए। इस कारण ना तो फ्लैट्स में लिफ्ट चल रही है, ना पानी आ रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

    लोगों ने अंधेरे में बैठकर गुजारी रात

    रातभर अंधेरे में घरों के बाहर बैठने के बाद सुबह लोग इकट्ठे होकर बूटा मंडी में बिजली विभाग के दफ्तर में पहुंच गए। लेकिन वहां पर उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जमकर विरोध जताया। लोगों का कहना था कि बिजली मीटर काटने से पहले उन्हें नोटिस दिए जाने चाहिए थे। लेकिन कोई नोटिस नहीं दिया गया। जबकि वह बिजली का पूरा बिल भर रहे हैं। 

    लोग का आरोपः विभाग का मीटर उखाड़ कर ले जाना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार

    सिल्वर हाईट फ्लैट्स में रहने वाले लोगों ने बताया कि सोसायटी के एग्रीमेंट का शायद कोई चक्कर पड़ा है जिसकी बजह से बिजली विभाग ने मीटर काटे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली और पानी उनके अधिकार हैं यदि काटने ही था तो वह पहले उन्हें सूचित करते ताकि वह जो भी सोसयटी का एग्रीमेंट है उसके तहत शर्तों को पूरा करवाते। लेकिन अचानक आकर मीटर उखाड़ कर ले जाना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाला है।  

    बिजली विभाग ने लिफ्ट को लेकर सोसायटी को दिया था नोटिस

    सिल्वर हाईट में लगी लिफ्ट को लेकर बिजली विभाग के साथ सोसायटी का पंगा पड़ा है। बिजली महकमे ने सोसासयटी को नोटिस दिया था कि सिल्वर हाईट में लगी लिफ्ट को बिजली चार्जेंस कॉमर्शियल होंगेष लेकिन सोसायटी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। वह बिजली के कॉमर्शियल चार्जे देने के लिए तैयार नहीं है। सिल्वर हाईट में रहने वाले लोगों का तर्क है कि यह फ्लैट किसी कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए नहीं बने हैं। यहां पर लोग परिवार रहते हैं। यहां पर लिफ्ट का उपयोग भी डोमेस्टिक परपस से किया जा रहा है। इस पर कॉमर्शियल चार्ज कैसे लग सकता है। काफी देर चले इस हंगामें के बाद अब बिजली विभाग ने दोबारा कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

  • जालंधरःघर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, इस जगह किसानों ने धरना लगाकर किया रोड़ जाम

    जालंधरःघर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, इस जगह किसानों ने धरना लगाकर किया रोड़ जाम

    जालंधर/वरुणः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने बुधवार को राज्य के मुद्दों पंजाब के पानी, एमएसपी गारंटी, आबादकार किसानों को जमीनी हक देने, किसानों की कर्ज माफी को लेकर जिले में कपूरथला रोड़ स्थित वरियाणा गांव के बाहर धरना लगा दिया है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि इससे दो दिन पहले किसानों ने दो जगहों कपूरथला और भुलत्थ में भी धरना दिया था।

    इस दौरान कपूरथला में किसानों ने विधायक राणा गुरजीत सिंह और विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह की रिहायश के समक्ष धरना दिया था, जबकि भुलत्थ में विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के निवास के समक्ष धरना लगाया था। कपूरथला में जिला प्रधान सरवन सिंह बाऊपुर ने कहा कि सरकारों को चाहिए कि वेस्ट पानी को ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर साफ कर खेतों को दिया जाए। दरिया, नहरें व वेईं के पानी को गंदा होने से बचाया जाए।

    बता दें कि केंद्र सरकार ने दिल्ली संघर्ष दौरान किसानों को एमएसपी की गारंटी देने का वायदा किया था लेकिन अब तक पूरा नहीं किया गया। संत सीचेवाल की ओर से बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वैसे के वैसे ही पड़े हैं। इस दौरान दो दिन पहले पंजाब सरकार के नाम विधायक राणा गुरजीत सिंह के पीए कैप्टन बलजीत सिंह बाजवा को ज्ञापन सौंपा गया। 

  • जालंधरः 50 ग्राम हैरोईन और एयर पिस्टल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 50 ग्राम हैरोईन और एयर पिस्टल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना फिलौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार कियाहै। आरपियों की पहचान मनदीप सिंह पुत्र नछत्तर सिंह वासी गांव आलोवाल, अजय बैंस पुत्र मंजीत सिंह वासी आलोवाल, सुक्खा पुत्र जसविंदर पाल वासी गांव लंगड़ोया एसबीएस नगर के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि लसाड़ा चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव सोडो मोड़ राहों रोड पर मौजूद थे, इसी दौरान इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसमें तीनों आरोपी सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान आरोपियों से 50 ग्राम हैरोईन एक एयर पिस्टल और डिजिटल कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।