Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः चोरी की वारदातों से परेशान धोगड़ी रायोवाली एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे एसएसपी के दफ्तर

    जालंधरः चोरी की वारदातों से परेशान धोगड़ी रायोवाली एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे एसएसपी के दफ्तर

    जालंधर/वरुणः थाना मकसूदा के अंतर्गत आते धोगड़ी क्षेत्र में चोरी और स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। इलाके में लगातार हो रही  वारदातों को लेकर धोगड़ी रायोवाली एसोसिएशन के उघोगपतियो ने जालंधर देहाती के एसएसपी सवरनदीप सिंह के दफ्तर जाकर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर पंजाब भाजपा उद्योग सेल के उपाध्यक्ष प्रशांत गंभीर ने  लगातार चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को लेकर एसएसपी को जानकारी देते हुए कहा कि फैक्ट्रियों में शाम को छुट्टी के बाद जब मजदूर अपने घर जा रहे होते है तो उन्हें रोक कर डरा धमका कर नगदी और मोबाइल छीन कर लुटेरे फरार हो जाते है । इतना ही नहीं लुटेरे मजदूरों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला भी कर रहे है ।

    वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी ने चोरी और स्नैचिंग  की वारदातों को रोकने के लिए रात को पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन देते कहा कि चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को जल्दी ही ट्रेस कर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर प्रशांत गंभीर राकेश चड्ढा, सुमित अग्रवाल, सरदार कुलवंत, लवली कुमार, नरेंद्र जैन, आशीष जैन एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

  • जालंधरः अवतार नगर में चोरी की वारदाते करने वाला आरोपी काबू, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधरः अवतार नगर में चोरी की वारदाते करने वाला आरोपी काबू, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधर/वरुणः महानगर ने चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है, लेकिन चोरों को पकड़ने में पुलिस की नाकामी को देखते हुए अब लोगों ने खुद ही चोरों को पकड़ना शुरू कर दिया है। वहीं देर रात अवतार नगर में लोगों ने एक चोर को काबू करके उससे चोरी किया हुआ साइकिल बरामद किया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया कि वह चोर को ले जाए।

    अवतार नगर की जीरो नंबर गली में चोर को लोगों ने बहुत ही साइंटिफिक तरीके से पकड़ा। चोर की हरकतें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं। इसके बाद लोगों ने चोर पर नजर रखी। चोर फिर से सीसीटीवी में नजर आया। इसके बाद लोगों ने इसका पीछा शुरू कर दिया। इसे साइकिल चोरी करने के बाद बेचते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। हालांकि इसी दौरान चोर के कुछ साथियों ने चोर को पकड़ने वालों के साथ बहसबाजी भी की। उसे छुड़ाने की कोशिश भी की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। चोर ने लोगों के पूछने पर बताया कि वह चार साइकिल चोरी कर बेच चुका है। लोगों ने जब पूछा कि साइकिल कितने में बेची थी तो बोला कि साइकिल को चोरी करने बाद 400 रुपये में बेच देता था।

    इसी बीच अवतार नगर के एक युवक ने अपने घर की सीसीटीवी भी दिखाई। सीसीटीवी में चोर उनके घर में रात को करीब दो ढाई बजे दाखिल हुआ। इसके बाद घर में बने मंदिर में लगाई गई माता की मूर्तियों पर चढ़ाए गए आभूषण चुरा कर फरार हो गया। जिस दिन इस चोर ने चोरी की उस दिन घर में कोई नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर और उससे बरामद साइकिल को कब्जे में ले लिया है।  लोगों के सामने आरोपी ने साइकिल चोरी की 4 वारदातें कबूल कर ली हैं। पूछताछ के दौरान और भी चोरी की कई घटनाएं सुलझ सकती हैं। चोर ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे के लिए चोरियां करता है।

  • जालंधरः 101 अवैध एलपीजी गैस सिलैंडर सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः 101 अवैध एलपीजी गैस सिलैंडर सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 8 की पुलिस ने एलपीजी गैस की अवैध सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनीश कुमार पुत्र शिवानंद वासी हरगोबिंद नगर, मनीश कुमार पुत्र कस्तूरी लाल वासी गूजापीर रोड के रूप में हुई है। एसीपी मोहित कुमार सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अवैध तरीके से लोगों को एलपीजी गैस की सप्लाई करते हैं और साथ ही सिलैंडरों से गैस निकालकर लोगों को चूना भी लगा रहे हैं।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को 101 गैस सिलैंडर, इलैक्ट्रोनिक कंडा और गैस निकालने वाली पाईप सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धारा 379, 420 और 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने किए 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने किए 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने नशीले पदार्थों सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सीपी गुरशरन सिंह संधू, डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, एडसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देखरेख में सीआईए 1 के प्रभारी अशोक कुमार और उनकी टीम भगत सिंह कालोनी मकसूदां बाईपास पर मौजूद थी। इसी दौरान सर्विस रोड की ओर से एक पैदल आता दिखाई दिया जिसके हाथ में काले रंग का बैग पकड़ा हुआ था। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वो घबरा कर भागने लगा तभी मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने काबू कर लिया। जिसकी पहचान मिन्हाज आलम पुत्र हुसैन मियां वासी झारखंड के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 2 किलो 600 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से नशे की सप्लाई कर रहा है। वह इस माल को जालंधर में सप्लाई देने आया था। 

    इसी तरह सीआईए 1 की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रांस्पोर्ट नगर बल्ले बल्ले फार्म के नजदीक एक्टिवा नंबर पीबी 02 ईसी 9570 को रोका गया। जिस पर 2 व्यक्ति सवार थे। जिनकी पहचान लवजीत सिंह पुत्र लाटी वासी जंडियाला गुरू, विश्वास कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी मोहल्ला जज नगर जिला अमृसर के रूप मे हुई। दोनो आरिपियों की तलाशी दौरान पुलिस को 700 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। दोनो आरोपियों को ऊपर पहले भी नशा तस्करी और संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः मोहल्ले में खोले शराब ठेके को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, एक्साइज इंस्पेक्टर ने भागकर बचाई जान

    जालंधरः मोहल्ले में खोले शराब ठेके को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, एक्साइज इंस्पेक्टर ने भागकर बचाई जान

    पुलिस बनी मूकदर्शक, सरेआम हुई गुंडागर्दी

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब सरकार द्वारा नई एक्साइज पॉलिसी के तहत हर गली मोहल्ले में खोले जा रहे शराब के ठेकों का लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया है। वहीं आज मॉडल हाउस में खोले गए शराब के ठेके को लेकर लोगों ने जमकर विरोध किया। खोले गए शराब के ठेके को लेकर लोगों ने पहले स्थानीय कांग्रेस पार्षद राजीव टिक्का के नेतृत्व में ठेके के बाहर धरना लगाकर उसे बंद करवाया। इस दौरान मौके पर एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर रमन भगत की लोगों के साथ कहासुनी हुई, जिसके बाद वहां पर माहौल गरमा गया।

    लोगों ने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर पर लगाए धक्केशाही के आरोप

    ठेके को लेकर लोगों ने ठेका संचालकों और एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर पर आरोप धक्केशाही के आरोप लगाए। इस दौरान एक्साइज विभाग के कर्मचारियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। माहौल इतना गरमा गया कि स्थानीय लोगों ने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर को गालियां निकालनी शुरु कर दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने एक्साइज इंस्पेक्टर को बमुश्किल कवर किया। इसके बाद इंस्पेक्टर को विभाग की गाड़ी तक पहुंचाया गया। लेकिन पीछे से ठेके के संचालकों के साथ भीड़ मारपीट करती हुई आई। जिसे देखकर एक्साइज विभाग का इंस्पेक्टर मौके से भाग गया। इस मामले दौरान उनके गनमैन भी वहीं छूट गए। 

    लोगों ने ठेका संचालक के साथ-साथ बाउंसरों की भी जमकर की धुनाई 

    ठेके के संचालकों के साथ-साथ जो बाउंसर साथ आए थे भीड़ ने उनकी भी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति को तो लोगों ने नीचे सड़क पर ही गिरा दिया। जिसके बाद लोगों ने उसकी लात-घूंसों के साथ जमकर पिटाई की। इस दौरान ठेका खुलवाने आए एक्साइज विभाग के अधिकारी और ठेका संचालकों सहित सभी अपनी गाड़ियों को मौके पर छोड़कर बाजार के रास्ते से पैदल ही भाग निकले।

    पुलिस बनी मूकदर्शक, सरेआम हुई गुंडागर्दी

    इस घटना से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ती देखने को मिली है। यदि पुलिस की मौजूदगी में ऑन ड्यूटी सरकारी अफसर हमला हो सकता है तो शहर के क्राइम का ग्राफ कहां तक जा सकता है इसका अनुमान आप इस घटना से लगा सकते है। यदि एक्साइज इंस्पेक्टर और ठेका संचालक भागकर अपनी जान नहीं बचाते तो बड़ी घटना घट सकती है।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल का हाल बेहाल, यहां मरीजों को ना मिल रही दवाइयां ना हो रहा ईलाज

    जालंधरः सिविल अस्पताल का हाल बेहाल, यहां मरीजों को ना मिल रही दवाइयां ना हो रहा ईलाज

    जालंधर/वरुणः महानगर के सिविल अस्पताल की व्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि ईलाज करवाने आए मरीजों को ना ही दवाइयां मिल रही है और ना ही उनका ईलाज किया जा रहा है। आप सरकार भले ही सत्ता में आने के बाद बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन इसकी सिविल अस्पताल में असलीयत कुछ और ही बयां हो रही है।

    दरअसल, अस्पताल में ईलाज करवाने आ रहे क्रिटिकल मरीजों को तुरंत अमृतसर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जा रहा है। पिछली रात भी एक बच्चा सीरियस कंडीशन में लेकर मां-बाप जब अस्पताल में पहुंचे तो एक रात्रिकालीन स्टाफ ने बच्चे का इलाज करने की बजाय सीधे उसे अमृतसर रेफर कर दिया। स्टाफ की ओर से मां-बाप को बोला गया कि उनके पास आक्सीजन का प्रबंध नहीं है। बच्चे के मां-बाप ने कहा कि वह बहुत गरीब हैं। सिविल अस्पताल में इसलिए ही आए थे कि उन्हें इलाज मिल जाएगा, लेकिन किसी ने भी उनके बच्चे की सुध नहीं ली। इसी तरह एक अन्य पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी की अस्पताल में डिलीवरी हुई है। अस्पताल के स्टाफ ने दवाइय़ों की एक लिस्ट उसे थमा दी है। बाहर से 7 हजार रुपए का सामान खड़े पांव उसे लाकर देना पड़ा।

    एम्बुलेंस के चालकों ने भी बोला कि मरीजों को यह कहकर अमृतसर रेफर कर दिया जाता है कि वहां पर आपका सारा इलाज फ्री है, लेकिन जब मरीजों को वहां पैसे खर्च करने पड़ते हैं तो वह गालियां निकालते हैं। यह सब उन्हें मौके पर सुनना पड़ता है। मरीजों को लेकर जाने वाली 108 एम्बुलेंस चालकों ने बताया कि सिविल अस्पताल जालंधर की हालत यह है कि वह अभी एक मरीज को अमृतसर छोड़कर वापस पहुंचते ही हैं कि उन्हें दोबारा फिर से अमृतसर के लिए भेजा जा रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों की निजी अस्पताल वालों से साठगांठ है। यदि कोई मरीज पैसे खर्च करने वाला हो तो उसे निजी अस्पताल में भेज देते हैं और यदि कोई मरीज गरीब हो तो उसे अमृतसर रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि यदि अस्पताल में मरीजों का इलाज ही नहीं है। यहां पर दवाइयों का प्रबंध नहीं है तो फिर ऐसे अस्पताल का कोई फायदा नहीं है। इसे बंद कर देना चाहिए। इतना अस्पताल मात्र रेफरल यूनिट बना हुआ है।

    अस्पताल में अपने गंभीर रूप से बीमार बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची मां ने जब महिला डॉक्टर से कहा कि इसका इलाज करो तो आगे से जवाब मिला कि इसे वेंटिलेटर की ज़रूरत है। महिला ने डॉक्टर से कहा कि इतना बड़ा अस्पताल है तो क्या यहां पर वेंटिलेटर नहीं है। इस पर डॉक्टर ने भड़कते हुए कहा कि वह भी यहां नौकरी करती है। वेंटिलेटर घर से लेकर नहीं आऊंगी। अस्पताल में सुविधाएं नहीं है तो इसके बारे में सरकार से बात करो या फिर अस्पताल प्रशासन से बात करो।

  • जालंधरः पूर्व सीएम शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः पूर्व सीएम शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः महानगर में कुछ दिन पहले पूर्व सीएम शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने वाले शरारती अनसरों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा कर सकते है। आरोपियों की पहचान  रमन सिंह गिल और सैम मसीह के रूप में हुई है।

    यह दोनों अमृतसर जिलें के रहने वाले है। बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम भगंवत मान के जालंधर दौरे के एक दिन पहले संविधान चौक (बीएमसी चौक) पर पूर्व सीएम शहीद बेअंत सिंह की प्रतिम पर देश विरोधी नारे लिखे गए थे। इस घटना को अंजान देने के लिए 5 आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। यह आरोपी नारे लिखने के बाद स्काई लार्क चौक, पटेल चौक और मकसूदां चौक से होते हुए अमृतसर की तरफ निकल गए थे। हालांकि तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने सिंतबर महीने की 4 और 5 तारीख की रात शिमला बस स्टैंड पर खालिस्तानी झंडे लगाए थे और 2 महीने पहले अमृतसर के रोज गार्डन में खालिस्तानी झंडे भी लगाए थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद उनके साथियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा, जिससे पंजाब और विदेशों में खालिस्तानी समर्थकों के नेटवर्क के बारे में और अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

  • जालंधरः एक्शन में डीसी जसप्रीत, सोढल मेले में झूला लगाने वालों के लिए जारी किए ये आदेश

    जालंधरः एक्शन में डीसी जसप्रीत, सोढल मेले में झूला लगाने वालों के लिए जारी किए ये आदेश

    जालंधर/वरुणः महानगर में सोढल मेले में झूला लगाने वालों के लिए डीसी जसप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशों के मुताबिक बिना अनुमति के झूला लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कुछ दिन पहले मोहाली में झूला टूटने की घटना को लेकर जालंधर डीसी ने ये आदेश जारी किए है।

    जारी किए गए पत्र के मुताबिक उपायुक्त ने इसके लिए इंडस्ट्री विभाग तथा पीडब्ल्यूडी से मंजूरी लेने के बाद जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बने 22 नंबर कमरे में फाइनल मंजूरी लेने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक केवल सोढल मेला ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के धार्मिक, सामाजिक या फिर सभ्यचारक मेले के दौरान लगाए जाने वाले झूलों पर इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    डीसी ने कहा कि सोढल मेला या अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में कई कंपनियां झूले लगाती हैं लेकिन इनके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं किए जाते हैं। प्रशासन से अनुमति नहीं ली जाती है। न ही सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाता है जिस कारण कभी भी अनहोनी होने की आशंका बनी रहती हैं। अब ऐसा नहीं होगा। सोढल मेला में झूला लगाने वाली कंपनी को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बता दें कि सोढल मेला 9 सितंबर को औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है।

  • लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला एक गिरफ्तार

    लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला एक गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण। थाना गोराया की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चमकोर लाल पुत्र दौलत राम वासी गांव फासला नूर महल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उक्त आरोपी ने अकाल एकेडमी के नजदीक सैर कर रही सोमा रानी से अपने साथी के साथ मिलकर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हुए सोने की बालियां झपटी थी। जिसकी शिकायत गोराया पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को टेक्निकल ढंग से सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर पहचान निकाला। पुलिस ने आरोपी को वारदात में इस्तेमाल की गई एयर गन सहित काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में संलिप्त अपने दूसरे साथी सुशील कुमार वासी फासला की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस में जब आरोपी सुशील के घर रेड की तो आरोपी सुशील के भाई रवि ने उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने रवि पर भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपी सुशील की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों आरोपियों के ऊपर पहले भी चोरी, असला एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

  • जालंधरः फिर विवादों में घिरी आर्यन एकेडमी, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

    जालंधरः फिर विवादों में घिरी आर्यन एकेडमी, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

    जालंधर/ हर्षः  पिम्स अस्पताल के सामने बनी पुडा मार्किट में स्थित आर्यन एकेडमी एक बार फिर से विवादों में नजर आई है। आज दोपहर कपूरथला निवासी पूजा ने आर्यन एकेडमी के बाहर जमकर हंगामा किया और एकेडमी के मालिक पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित पूजा ने कहा कि वह ढाई महीने पहले आर्यन एकेडमी में उसने अपनी बेटी सुखबीर को यूके भेजने यहां फाइल लगाई थी। इस दौरान आर्यन एकेडमी के मालिक अनिल शर्मा, कीर्ति शर्मा ने फ़ाइल लगाने की एवज में 50 हजार तथा फंड शो करने की एवज में 80 हजार रुपये मांगे थे।

    फाइल लगाने के बाद एकेडमी की ओर से फेक इंटरव्यू आयोजित करवा दिया। जब इस संबंध में वह आज बात करने के लिए आर्यन एकेडमी में पहुंचे तो एकेडमी के स्टाफ मैंबरों और मालिक के द्वारा उनसे बदतमीजी की गई। पीड़ित ने एकेडमी के मालिक और स्टाफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बेटे और भाई के साथ हाथापाई की। मामले को बढ़ता देख मौके पर शिव सेना हिन्द के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिन्दू तालमेल कमेटी के सदस्यों आर्यन एकेडमी के दफ्तर में पहुंचे। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानो के आधार पर बनती कार्रवाई एकेडमी के ऊपर की जाएगी। पीड़ित परिवार ने भी पुलिस को लिखित में शिकायत भी दे दी है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने एकेडमी के मालिक अनिल शर्मा, कीर्ति शर्मा को ऑफिस के पिछले रास्ते से भगा दिया। वहीं इस संबंध में आर्यन एकेडमी के मालिक अनिल शर्मा से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।