Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः सोढल मेले का ADGP अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर गुरशरण संधू ने लिया जायजा

    जालंधरः सोढल मेले का ADGP अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर गुरशरण संधू ने लिया जायजा

    जालंधर/हर्ष मेहराः बाबा सोढल मेले की तैयारियों का जायजा लेने एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला और जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू विशेष रूप से पहुंचे। एडीजीपी अर्पित शुक्ल ने जानकारी देते हुए कहा कि सोढल मेले की पूर्ण रूप से व्यवस्था की गई है। जिसमें 1000 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

    उन्होंने कहा कि मेले में आने-जाने वालों की दिन रात सुरक्षा की जाएगी। मेले में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेले में जगह-जगह सिविल यूनिफॉर्म में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखेंगे।

  • जालंधरः डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी सहित 6 लोग आप पार्टी में शामिल

    जालंधरः डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी सहित 6 लोग आप पार्टी में शामिल

    जालंधर/अनिल वर्माः महानगर में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। आप पार्टी में डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी, रोहन सहगल सहित 6 लोग शामिल हो गए हैं। जानकारी देते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि आप ने अपने बड़े कामों को पूरा किए हैं। अब बिजली के बिल शून्य हैं, पंजाब के लोग खुश हैं और हम पंजाब के सीएम भगवंत मान को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म को बीच में जोड़ना गलत है। सभी जानते हैं कि धर्म के नाम पर कौन लोगों में फिक डालता है।

  • जालंधरः एक्शन में आई निगम टीम, होशियारपुर रोड पर 4 इमारतें की सील

    जालंधरः एक्शन में आई निगम टीम, होशियारपुर रोड पर 4 इमारतें की सील

    जालंधर/वरुणः नगर निगम प्रापर्टी टैक्स ब्रांच ने सोमवार को डिफाल्टरों पर कार्रवाई की और टैक्स न देने वालों की इमारतें सील की। सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन और भूपेंद्र सिंह टिम्मी के नेतृत्व में यह कार्रवाई होशियारपुर रोड पर कमर्शियल इमारतों पर की गई है। प्रापर्टी टैक्स की वसूली के लिए कई दिनों से यह अभियान चलाया जा रहा है।

    महीप सरीन ने बताया कि 30 सितंबर तक प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 10% की छूट रहेगी इसलिए लोगों से अपील है कि वह अपना टैक्स 30 सितंबर से पहले जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि अब तक 11 करोड़ रुपये प्रापर्टी टैक्स जमा हो चुका है और सितंबर महीने में 10 करोड़ रुपये और टैक्स मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अभी भी 50,000 से ज्यादा लोगों से टैक्स नहीं मिल रहा है।

  • जालंधरः इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधरः इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधर/वरुणः महानगर में श्री बाबा सोढल मेले के उपलक्ष्य में डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने जालंधर के सभी सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में 9 सितंबर को बंद करने के आदेश जारी कर दिए है।

    बता दें कि यह अवकाश पंजाब सरकार के अधीन आते सरकारी कार्यालयों में होगा जबकि केंद्र सरकार के अधीन आते सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज रूटीन की भांति होगा। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने सोढल मंदिर परिसर के आसपास के 1 किलोमीटर क्षेत्र में मीट शराब और अंडे की दुकानें बंद रखने के आदेश भी जारी किए हैं।

  • जालंधरःGymkhana Club में भिड़े दोनों कारोबारियों को शो कॉज़ नोटिस जारी!

    जालंधरःGymkhana Club में भिड़े दोनों कारोबारियों को शो कॉज़ नोटिस जारी!

    जालंधर/वरुणः महानगर में जिमखाना क्लब एक बार फिर से विवादों में आ गया है। दरअसल, बीते दिन जिमखाना क्लब में करीबी दोस्तों में बीच जमकर हाथापाई होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार्ड रूम में रबड़ कारोबारी राकेश कुमार और ट्रांसपोर्टर पप्पू खौंसला के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर पहले तो जमकर बहस हुई, फिर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने हाथापाई में एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए।

    इस मामले की सारी घटना अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों के बीच हुए इस झगड़े का मामला क्लब प्रधान डिवीजनल कमिश्नर तक पहुंच गया है। वहीं आज इस मामले को लेकर जब मीडिया ने क्लब के प्रधान आईएएस गुरप्रीत कौर सपरा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि क्लब के होनरेरी सेक्टरी के दोनों सदस्यों को शो कॉज़ नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसी के साथ ही अगले आदेशों तक कार्ड रूम की एक्टिविटी को सस्पेंड कर दिया है। 

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप में मनाया गया शिक्षक दिवस: विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति किया सम्मान व्यक्त

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप में मनाया गया शिक्षक दिवस: विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति किया सम्मान व्यक्त

    जालंधर/विजयः डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को इनोसेंट हार्टस ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड), मैनेजमेंट कॉलेज एवं इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, समर्थन तथा अपने जीवन काल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हुए ‘टीचर इज़ माई हीरो’ थीम के अंतर्गत बहुत-सी गतिविधियों द्वारा उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

    विद्यार्थियों ने शिक्षकों से केक कटवाया, उनका धन्यवाद करने हेतु कार्ड बनाए तथा उन पर बहुत सुंदर संदेश लिखे। इसके साथ-साथ गायन, कविता, नृत्य-प्रस्तुति द्वारा उन्होंने अपने मन के भावों को अपने शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इनोकिड्स के नन्हें बच्चों ने अपने शिक्षकों को बैज लगाए, छोटे-छोटे हाथों से सुंदर संदेश लिखे हुए कार्डस अपनी अध्यापिकाओं को दिए।

    इस अवसर पर शिक्षकों के लिए बहुत-सी गतिविधियों व फऩ गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। फऩ गेम्स में विजेता शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इनोसेंट हार्टस के चेयर मैन डॉ. अनूप बौरी ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं, जो उन्नत समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थी-जीवन में शिक्षकों की अहम् भूमिका होती है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहना ही शिक्षक का मुख्य ध्येय होना चाहिए। विद्यार्थियों में ज्ञान का प्रकाश जगाने वाले सभी शिक्षक प्रशंसा व बधाई के पात्र हैं।

  • जालंधरः लाखों रुपए की ग्रांट डकारने के मामले में कांग्रेसी पार्षद और उसके परिवार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जमानत याचिका रिजेक्ट

    जालंधरः लाखों रुपए की ग्रांट डकारने के मामले में कांग्रेसी पार्षद और उसके परिवार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जमानत याचिका रिजेक्ट

    जालंधर (वरुण)। सरकारी खजाने से 60 लाख की ग्रांट डकारने के मामले में कांग्रेसी विधायक के करीबी पार्षद सुशील कालिया विक्की सहित उनके पिता राम पाल कालिया, माता रमेश रानी, पुत्र अंशुमन कालिया, भतीजे अनमोल कालिया, दामाद प्रिंस शारदा, चाचा के बेटे राज कुमार कालिया, राजदार लक्ष्य शर्मा, मोहल्लेदार M.R दिवाँश शर्मा तथा स्कूटर मैकेनिक जीवन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें नियुक्त कर  दी हैं।

    इस मामले में फ़रार चल रहे पार्षद विक्की कालिया और शारदा के पारिवारिक सदस्यों को सेशन कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। बेल रिजेक्ट करने के बाद कोर्ट ने कहाकि सभी को गिरफ्तार करके पूछताछ करना बहुत ही जरूरी है। 

  • हाईकोर्ट पहुंचा जालंधर हवेली और अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट का विवाद  

    हाईकोर्ट पहुंचा जालंधर हवेली और अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट का विवाद  

    जालंधर (वरुण)। जालंधर हवेली और अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट का विवाद अब हाईकोर्ट में पहुंच गया है। यह विवाद हवेली शब्द को लेकर चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में रीजनल डायरेक्टर कार्पोरेट अफेयर द्वारा दिए गए आदेश को रद्द करने की मांग की है। इस आदेश में अमृतसर हवेली को अपना नाम वापस लेने के लिए कहा गया था।

    इस याचिका की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने रीजनल डायरेक्टर कार्पोरेट अफेयर के आदेश पर रोक लगा दी है। अमृतसर हवेली ने एडवोकेट के जरिए हाईकोर्ट को बताया कि रिजार्ट्स ने रीजनल डायरेक्टर कार्पोरेट अफेयर को नाम बदलने की मांग की थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए रीजनल डायरेक्टर कॉर्पोरेट अफेयर ने अमृतसर हवेली को अपना नाम 3 महीनों में बदलने के आदेश दे दिए। इसी आदेश के खिलाफ अमृतसर हवेली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर हाईकोर्ट ने नाम बदलने के रीजनल डायरेक्टर कॉर्पोरेट अफेयर के आदेशों पर रोक लगा दी है।

  • जालंधर: बेखौफ लुटेरों का कहर, घायल कर नगदी और वाहन लूट हुए फरार 

    जालंधर: बेखौफ लुटेरों का कहर, घायल कर नगदी और वाहन लूट हुए फरार 

    जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में शनिवार रात राजनगर में लूटपाट की वारदात अंजाम दी गई। बदमाशों ने सिर में कड़े मारकर काम से लौट रहे एक युवक का सिर फोड़ दिया और उससे 30 हजार कैश, मोबाइल, पर्स और बुलेट मोटर साइकिल छीन कर ले गए। किशनपुरा निवासी दीपक की गुप्ता मार्केट में फ्लैक्स बनाने की दुकान है। उसने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

    दीपक ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर घर लौट रहा था कि रास्ते में तीन युवक खड़े हुए थे। उन्होंने रूकने का इशारा किया। उसने सोचा शायद कोई भटक गया है और रास्ता पूछने के लिए रोका होगा। जैसे ही वह रूका तो एक लुटेरे ने कहा कि जेब में जो कुछ है, दे दो। मेरे आनाकानी करने पर एक लुटेरे ने हाथ में पहना हुआ लोहे का भारी कड़ा से उसके सिर में दे मारा। वह लहूलुहान हो गया।

    इसके बाद लुटेरे उसकी जेब से पर्स, 30 हजार कैश और जाते-जाते नई ली हुई बुलेट बाइक भी ले गए। लुटेरे तीन थे, जिनमें से एक सरदार था । बस्तियों के इलाके में जहां यह वारदात हुई, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका भी था। वह नाके तक किसी तरह पहुंचे और पुलिस वालों को लूट की कहानी सुनाई। पुलिस वाले उन्हें सिविल अस्पताल ले आए। पुलिस वालों ने सभी नाकों पर मैसेज भेज कर अलर्ट भी किया, लेकिन अभी तक लुटेरे हाथ नहीं आए हैं।

  • जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पेशी को लेकर अदालत और सिविल अस्पताल छावनी में तबदील, देखें वीडियो

    जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पेशी को लेकर अदालत और सिविल अस्पताल छावनी में तबदील, देखें वीडियो

    जांलधर (वरुण/हर्ष मेहरा): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पेशी को लेकर पुलिस ने जालंधर कोर्ट में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए है। वहीं सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी तबदील कर दिया गया है। आज एक अन्य मामले में जग्गू भगवानपुरिया को अमृतसर से मोहाली कोर्ट में को पेश किया गया, जहां 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में जग्गू भगवानपुरिया को मोहाली कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस जालंधर लेकर आई है। जालंधर में भगवानपुरिया के खिलाफ हथियार सप्लाई करने का एक पुराना मामला लंबित है। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया तो जालंधर के भोगपुर की थाना पुलिस ने 2014 में अवैध हथियारों संघ पकड़ा था और कई अपराधिक मामलों दर्ज होने के कारण कई जिलों की जेलों में बंद था जिस कारण जालंधर सेशन कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा करार कर दिया गया था।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    https://www.facebook.com/EncounterNews1/videos/3227568194178872

    कोर्ट में आने वाले लोगों से की गई पूछताछ 

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को जालंधर कोर्ट में पेश करने के लिए शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई। जिस रूट से जग्गू भगवानपुरिया को लाया गया है, उस पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाई गई है। कोर्ट में आज पुलिस ने चैकिंग भी बढ़ा दी है। कोर्ट में आने वाले लोगों से बाकायदा पूछताछ की जा रही है कि वह कोर्ट में किस काम के लिए जा रहे हैं। आने वाले लोगों का सामान भी चैक किया जा रहा है। वहीं कोर्ट के बाहर खड़े अज्ञात लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिला अदालत में अंदर और बाहर पुलिस ही पुलिस नजर आ आ रही है। किसी भी व्यक्ति को बिना काम के कोर्ट में घुसने नहीं दिया जा रहा है। 

    वहीं दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में भी पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे की छानबीन की। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों से भी बातचीत की। पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल के लिए जग्गू भवानपुरिया को सिविल अस्पताल में लाए जाने की जानकारी को पूरी तरह से गुप्त रखा। अधिकारियों ने पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि रुटीन में सार्वजनिक स्थलों की चैकिंग की जा रही है।

    हथियारों संबंधी 2014 के मामले में रिमांड हासिल करेगी पुलिस

    बता दें कि 2014 में पकड़े गए हथियारों संबंधी एक पुराने मामले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड हासिल करेगी। रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस उसे मेडिकल के लिए सीधे सिविल अस्पताल में लेकर जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए दोनों जगह पुलिस फोर्स का सख्त पहरा बैठाया गया है।