Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः एक्शन में आए डीसी, विधायक निधि पर हर वार्ड से मांगी रिपोर्ट, 15 दिन में सौंपने के आदेश

    जालंधरः एक्शन में आए डीसी, विधायक निधि पर हर वार्ड से मांगी रिपोर्ट, 15 दिन में सौंपने के आदेश

    जालंधर/वरुणः महानगर में डीसी नगर निगम चुनाव से पहले एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। सरकार के आदेश पर डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने सभी खंड ब्लाक अधिकारियों नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों को कमेटियां गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 

    कमेटी में बतौर सदस्य लेने के लिए पार्षद को भी दी गई हिदायतें 

    दरअसल, सरकार ने पूर्व कांग्रेस शासनकाल के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई विधायक निधियों का हिसाब मांगना शरु कर दिया है। सरकार ने विधायक निधि का कितना सदुपयोग या फिर दुरुपयोग हुआ है इसकी सारी रिपोर्ट तलब की है। नगर निगम, परिषदों और पंचायत स्तर पर अधीक्षण अभियंता (SE) की चेयरमैनशिप में कमेटिया गठित करने के डिप्टी कमिश्नर ने आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार शहरी क्षेत्रों में जिस वार्ड में विधायक निधि के पैसे लगे हैं उस संबंधित वार्ड के पार्षद को भी कमेटी में बतौर सदस्य लेने के लिए हिदायतें दी गई हैं। 

    पिछले 5 सालों में जारी ग्रांट की कमेटी करेगी जांच 

    बता दें कि पिछले पांच साल के दौरान पूरे जिले में विभिन्न कार्यों के लिए 499 अलग-अलग सोसायटियों को 106213 रुपये की ग्रांट जारी की गई। जबकि जिला जालंधर में 17741040 लाख रुपये 591 लाभार्थियों को मकान के लिए जारी किए गए हैं। अब इस सारे पैसे की कमेटी जांच करेगी कि यह धरातल पर जिन कामों के लिए जारी हुआ था वहां पर लगा भी है या नहीं। 

    पत्र में कहा गया है कि जालंधर शहर में विभिन्न वार्डों में खर्च हुई विधायक निधि की सारी जांच नगर निगम की कमेटी करेगी। जबकि नगर निगम की हद में मकानों के लिए जारी की गई ग्रांट की जांच उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर करेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा, जो भी कमेटियां बनाई जाएंगी वह विधायक निधि से हुए कार्यों का यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट, बिल इत्यादि सभी आंकड़ा विभाग के पास जमा करवाएंगे।

  • जालंधरः गुरुद्वारा साहिब की सीमा को लेकर सोढल मंदिर में हुआ विवाद, स्थिति तनावपूर्ण

    जालंधरः गुरुद्वारा साहिब की सीमा को लेकर सोढल मंदिर में हुआ विवाद, स्थिति तनावपूर्ण

    जालंधर/वरुणः श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में गुरुद्वारा साहिब की सीमा को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गई कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुलाई गई। इसके साथ ही हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और संत समाज के सदस्य भी पहुंच गए। संत समाज और हिंदू संगठनों ने मंदिर के बाहर पक्का मोर्चा लगा दिया है। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    बता दें कि, अनंत चौदस के दिन 9 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर चड्डा बिरादरी की तरफ से सफाई करवाई जा रही थी। इस बीच मंदिर में स्थित गुरद्वारा साहिब के संचालकों द्वारा लगाए गए पौधे हटाने से सेवादारों को रोक दिया गया। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बातचीत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला। इसी के चलते चड्डा बिरादरी और श्री बाबा सोडल मंदिर तलाब कारसेवा कमेटी के साथ हिंदू संगठन और संत समाज के लोग भी पहुंचे।

    शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इशांत शर्मा, क्रांति दल के अध्यक्ष मनोज नन्हा, चड्ढा बिरादरी से प्रवक्ता श्याम लाल चड्डा, तथा हिंदू नेता मनीष बाहरी का आरोप है कि मामला प्रशासन के ध्यान में पहले से ही ला दिया गया था। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई है। जिसके चलते तथा संत समाज को साथ लेकर श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया गया है।

  • जालंधरः पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दो आरोपियों को किया काबू

    जालंधरः पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दो आरोपियों को किया काबू

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस ने संघा चौक के निकट चलाए गए आप्रेशन दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों का काफी देर तक पीछा किया, फिर पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों में टक्कर मारकर एक आरोपी को काबू कर लिया है। जबकि इस आप्रेशन दौरान दूसरा आरोपी भागने में पहले तो कामयाब रहा। लेकिन कुछ दूरी तक पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे भी काबू कर लिया है। 

    पुलिस द्वारा चलाए गए इस आप्रेशन में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि अपराधी कौन थे। या उनसे क्या बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संभवतः पकड़े गए अपराधियों से वैपन बरामद हुए हैं।

  • अहम खबरः यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किया नया नियम, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

    अहम खबरः यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किया नया नियम, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

    जालंधर/वरुण : अगर आप भी रेलवे में सफर करने के लिए टिकट बुक करवाने जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए बेहर अहम है। दरअसल, रेलवे की ओर से नियमों में बदलाव किया है। जिसके तहत अगर अब यात्री बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में सवार नहीं हुआ और न ही सीट पर बैठा तो उसकी टिकट किसी दूसरे यानी की आरएसी या वेटिंग लिस्ट वाले यात्री को अलाट कर दी जाएगी। क्योंकि अब रेलवे की तरफ से हैंड हेल्ड टर्मिनल टैबलेट के जरिये सर्वर से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है जिससे टिकट क्लैक्टरों को साथ ही साथ ट्रेन की सभी सीटों का ब्यौरा अपडेट करना होगा जिससे अगर सीट खाली रहती है तो क्लैक्टर की तरफ से उसे अपडेट कर दिया जाएगा जिससे वेटिंग और आरएसी वाले यात्री को सीट अलाट हो जाएगी। 

    वेटिंग या आरएसी में नहीं होने पर जरनल वाले यात्री को मिल सकेगी टिकट

    इस दौरान खास बात यह भी रहेगी कि अगर किसी प्रकार से कोई भी वेटिंग या आरएसी में नहीं पाया जाता है, तो टीटीई की तरफ से जरनल टिकट वाले यात्री की रसीद काट कर उसे सीट दी जा सकेगी। क्योंकि अक्सर कई बार देखा गया है कि सफर अनिवार्य होते हैं तो यात्री जनरल की टिकट ले लेते हैं और स्लिपर क्लास में बैठ जाते हैं जिसके बाद टीटीई से पर्ची कटवा कर सीट ले लेते हैं। इस प्रक्रि या को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए रेलवे के आदेशानुसार फिरोजपुर मंडल की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी है।

    रेलवे का इससे पहले ये था नियम

    इससे पहले रेल नियमों के अनुसार होता यह था कि बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन चले हुए एक घंटा बीत जाने पर या दो स्टेशन तक सीट खाली रहने के बाद ही दूसरे यात्रियों को टिकट अलाट की जाती थी। रेलवे की तरफ से टिकट चैकिंग और सीट अलाटमैंट की प्रक्रि या में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ही यह कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Bablu Chick Chick Corner पर एक्साइज विभाग की रेड, एफआईआर की क्वायद शुरू

    Bablu Chick Chick Corner पर एक्साइज विभाग की रेड, एफआईआर की क्वायद शुरू

    जालंधर (वरुण)। एक्साईज विभाग की टीम ने पीपीआर मार्किट में स्थित बब्लू चिक-चिक कॉरनर पर दबिश दी है। इस कार्रवाई को ईओ हरजोत सिंह, इओ जसप्रीत सिंह और एक्साईज इंस्पैक्टर रमन भगत ने पुलिस पार्टी सहित अंजाम दिया।

    रेड के दौरान एक्साईज को मौके से एक्साईज लाईसैंस के बिना ग्राहकों को शराब  परोसने का मामला सामने आया है। टीम ने अवैध शराब जब्त कर बब्लू चिक-चिक कॉरनर के मालिक पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः हाईवे पर लगी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, खाई कई पलटिया, चालक मौके से फरार, देखें तस्वीरें

    जालंधरः हाईवे पर लगी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, खाई कई पलटिया, चालक मौके से फरार, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुणः जिलें के फोकल प्वाइंट में तेज रफ्तार सियाज गाड़ी के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार सियाज गाड़ी बेकाबू होकर हाईवे पर लगी रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद गाड़ी ने चार पलटिया खाई। गनीमत रही कि गाड़ी चालक बाल-बाल बच गया।

    लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस के एएसआई बलविंदर सिंह ने जांच शुरू कर दी। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी से मिला चालक का आधार कार्ड कब्जे में ले लिया और चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

    पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से जो आधार कार्ड मिला। उसमें चालक का नाम आनंद महेश बसपुरे निवासी महाराष्ट्र लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी का चालक बाल-बाल बच गया और खुद ही गाड़ी से निकल कर मौके से फरार हो गया। उसके साथ कुछ और लोग थे जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं लग पाई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस गाड़ी को टो कर थाने लाने का प्रयास कर रही थी। 

  • जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः महानगर ने चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत थाना रामामंडी कमिश्नरेट पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामामंडी थाना के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने एएसआई परमजीत कुमार सहित अपनी टीम के साथ क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था।

    इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पीबी 08, इएल 8037 बाइक पर सवार दो युवक सूर्या एन्क्लेव जालंधर साइड न्यू जोगिंदर नगर से महिला सरबजीत कौर की चेन झपट कर श्मशानघाट लद्देवाली की साइड भाग गए। नाके पर रोककर आरोपियों की तालाशी दौरान महिली की छीनी हुई चेन मौके पर बरामद की गई। इस दौरान आरोपियों से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपियों ने शहर में की और वारदातों को भी कबूल किया है। इस दौरान 5 मोबाईल भी बरामद किए गए है।

    आरोपियों की पहचान मोहम्मद आफताब पुत्र मुहम्मद आलम, ग्राम छतरपुर, जिला सहरसा, बिहार हॉल, किराएदार, ग्राम सुभाना एवं शिवम पुत्र राजू निवासी राजबाड़ी उत्तर प्रदेश हॉल निवासी किराएदार मकान नंबर 700 अर्बन एस्टेट फेज 1 गढ़ा जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधर: निगम की खुली पोल, डेढ़ साल पहले बनी सड़क धंसी, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    जालंधर: निगम की खुली पोल, डेढ़ साल पहले बनी सड़क धंसी, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    जालंधर/वरुणः महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने में लगे नगर निगम की एक बार फिर पोल खुलकर सामने आई है। दरअसल, आज वार्ड नंबर 68 के अंतर्गत पड़ते आदर्श नगर में सड़क धंसने के मामले को लेकर निगम के खोखले दावे खुलकर सामने आ गए है। निगम की ओर से इस सड़क को डेढ़ साल पहले बनाया गया था। दरअसल, आज जब इस सड़क से सीवर साफ करने के लिए गाड़ी जा रही थी तो सड़क धंसने के कारण गाड़ी वहीं फंस गई।

    हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उधर, सीवर सक्शन मशीन सड़क पर धंसने की सूचना जैसे ही क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा को मिली तो उन्होंने बिना देरी किए जांच के आदेश दे दिए। वहीं मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता राजू मदान ने बताया कि यह सड़क आज से डेढ़ वर्ष पहले बनकर तैयार हुई थी, लेकिन सड़क बनाते समय ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों ने धांधली की उसका नतीजा सड़क धंसने शुरू हो गया।

    विधायक रमन अरोड़ा ने सड़क धंसने की जांच करने का आदेश दे दिया है। सीवर सक्शन मशीन चलाने वाले ड्राइवर जगरूप सिंह ने बताया कि इसी मोहल्ले में शिविर साफ करने के लिए गाड़ी लेकर आ रहे थे कि अचानक गाड़ी पिछला टायर सड़क पर धंसना शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 फुट तक गहरे गड्ढे में टायर धंसने शुरू हो गए और उन्होंने गाड़ी को तुरंत रोक दिया। ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टल गया। 

  • जालंधरः स्वास्थ्य विभाग ने इन सरकारी स्कूलों से लिए पानी के सैंपल, 16 में से 11 के टेस्ट फेल

    जालंधरः स्वास्थ्य विभाग ने इन सरकारी स्कूलों से लिए पानी के सैंपल, 16 में से 11 के टेस्ट फेल

    जालंधर/वरुणः जिलें में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से पानी के 16 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में उनके नमून भेजे थे। जिसकी रिपोर्ट आने पर हैरानजनक खुलासे हुए है। दरअसल, लैब में जांच के लिए भेजे गए 16 पानी के नमूनों में से 11 के सैंपल फेल पाए गए है। गौर हो कि जांच में भेजे गए नमूनों में घरों के सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में लगी पानी की टंकियों के नमूने शामिल हैं।

    खरड़ स्थित स्टेट हेल्थ लैब ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जिन 11 सैंपलों की रिपोर्ट ठीक नहीं आई है उनमें बैक्टीरिया कंटैमिनेशन पाई गई। सीधे-सीधे शब्दों में कहा जाए तो पीने वाले पानी में सीवरेज का पानी मिक्स पाया गया है। पानी में सीवरेज बैक्टीरिया पाया गया है। शहर में विभाग ने गांधी वनीता आश्रम सैंपल भी भेजा था, जिसका नमूना ही फेल पाया गया है। गांधी वनीता आश्रम में भी प्रदूषित जल का सप्लाई हो रही है। इसके अलावा कालिया कालोनी के ईलीट टावर में भी जल सप्लाई को दूषित पाया गया है। 

    इसके अलावा तेज मोहन नगर, उप-मंडल करतारपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल गोना चक, गाखल, सरकारी प्राइमरी स्कूल बिलगा तलवन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के एवं लड़कियां तलवन के भी पानी के टेस्टिंग के लिए भेजे गए नमूने फेल पाए गए हैं। जबकि सरकारी प्राइमरी स्कूल पल्लोवाल (करतारपुर),  सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीपुर, जबकि सरकारी प्राइमरी स्कूल पिंड गिल्लां, सरकारी हाई स्कूल (लड़कियां) तलवन, शिव किरन पब्लिक स्कूल तलवन से लिए गए पानी के नमूने सही पाए गए हैं। 

    लैब ने कहा कि जिस पानी के सैंपल फेल हुए हैं वह इतना दूषित है कि पीने लायक नहीं है। स्टेट हेल्थ लैब ने अपनी रिपोर्ट में हिदायतें दी हैं कि जिन स्थानों पर नमूने फेल पाए गए हैं वहां पर तुरंत प्रभाव से पीने वाले पानी में क्लोरीन डाली जाए। इसके बाद दोबारा फिर से पानी के सैंपल लेकर लैब में टेस्टिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि पता चल सके कि अब दोबारा पानी बैक्टीरिया कंटैमिनेशन वाला तो नहीं है।

  • इनोसेंट हार्टस स्कूल के विद्यार्थियों ने ज़ोनल खेल मुकाबलों में बनाया अपना दबदबा

    इनोसेंट हार्टस स्कूल के विद्यार्थियों ने ज़ोनल खेल मुकाबलों में बनाया अपना दबदबा

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित ज़ोनल खेल मुकाबलों में ज़ोन- 2,4 तथा 7 में शानदार प्रदर्शन करके अपना दबदबा बनाए रखा। इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाऊन अंडर-17 वर्ग में लडक़ों की टीम ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-14 वर्ग में लडक़ों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 2 विद्यार्थियों का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए हुआ। खो-खो अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 2 विद्यार्थियों का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए हुआ। इनोसेंट हार्टस लोहारां की टीम ने अंडर-19 वर्ग में खो-खो में पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल की टीम ने अंडर-14 तथा अंडर-17 वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।रॉयलवर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने अंडर-19 वर्ग में लडक़ों तथा लड़कियों की टीम ने हैंडबॉल में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लडक़ों तथा लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-14 वर्ग में लडक़ों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की खो-खो की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-14 लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    अंडर-14,17 व 19 वर्ग में लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैंट जंडियाला रोड अंडर-17 वर्ग में बैडमिंटन की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनोसेंट हार्टस की कपूरथला रोड पर स्थित ब्रांच में से 4 विद्यार्थियों का चयन खो-खो तथा बैडमिंटन जिला स्तरीय खेलों के लिए हुआ।

    ज़ोनल मुकाबलों में शानदार सफलता के लिए इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने स्पोटर्स के सभी अध्यापकों तथा एच. ओ. डी संजीव भारद्वाज को उनकी मेहनत के लिए बधाई देकर उत्साहित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा जिला स्तरीय खेलों में विजयी होने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।