Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः ठग ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा सहित 2 के खिलाफ FIR दर्ज 

    जालंधरः ठग ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा सहित 2 के खिलाफ FIR दर्ज 

    कनाडा भेजने के नाम पर एक और मामला आया सामने

    700 विदेशी स्टूडेंट्स के डिपोर्ट मामले में आया था चर्चा में

    जालंधर/वरुणः कनाडा भेजने की आड़ में ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब ताजा मामला एजुकेशन माइग्रेशन सर्विस सेंटर के मालिक बृजेश मिश्रा और अन्य 2 साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना 6 की पुलिस ने एजेंट और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर नंबर 47 में आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471 और 120 के तहत बृजेश मिश्रा पुत्र जयशंकर मिश्रा निवासी एमआईजी फ्लैट गुरु गोबिंद सिंह एवन्यू, गुरनाम सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी चीमा नगर एक्सटेशन, मिठ्ठापुर, राहुल भार्गव पुत्र नरिंदर कुमार निवासी कबीर एवन्यू लद्देवाली के रूप में हुई है।

    थाना 6 के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने न्यू मैन कंसल्टेंट ग्रीन पार्क में अपना दफ्तर खोला हुआ था। दर्ज की गई शिकायत के अनुसार उक्त एजेंट ने एंबेसी में फर्जी दस्तावेज लगाकर लड़की से 17 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद पीड़िता को एंबेसी के जरिए पता चला कि उनकी फाइल में लगे दस्तावेज फर्जी है। जिसके बाद उन्हें सही दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा गया नहीं तो उन्हे ब्लैकलिस्ट घोषित कर दिया जाएगा। इस मामले के बाद पीड़ित परिवार जब उक्त एजेंट के पास गया तो एजेंट अपनी एंबेसी में उच्च अधिकारियों के साथ अपनी जान-पहचान बताकर मामले को टाल मटोल करता गया।

    काफी समय बीत जाने के बाद जब उक्त एजेंट से संपर्क किया तो उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। एजेंट बृजेश मिश्रा के दफ्तर पहुंचे तो वह बंद पड़ा हुआ है। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उक्त एजेंट ने उनसे लाखों रुपए की ठगी की है। इस मामले के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित परिवार के बयानों पर पुलिस ने एजेंट बृजेश मिश्रा और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि उक्त एजेंट के द्वारा विदेश भेजने के मामले में लोगों से ठगी करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले उक्त एजेंट कनाडा में 700 भारतीय विद्यार्थियों को डिपोर्ट करने के मामले में चर्चा में आया था। जहां एजेंट ने छात्रों को फर्जी ऑफर लेटर मुहैया करवा कनाडा कॉलेज में दाखिला दिलवा दिया। जो मुद्दा इस समय काफी चर्चा में है। वहीं इस मामले में कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी (सीबीएसए) ने 700 भारतीय छात्रों को चिट्‌ठी जारी कर कहा की कि उन्हें अब भारत वापस जाना पड़ेगा। इन छात्रों के पास अब सिर्फ कोर्ट में नोटिस को चुनौती देने का रास्ता बचा है, जिसकी सुनवाई में 3 से 4 साल लग सकते हैं।

    बताया जा रहा है कि 700 छात्रों ने जालंधर स्थित एजुकेशन माइग्रेशन सर्विस सेंटर के जरिए स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन किया था। हंबर कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रति छात्र 16 से 20 लाख रुपए लिए गए थे। साथ में हवाई टिकट और सुरक्षा खर्च अलग थे। छात्रों ने कहा कि जब वह विदेश पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कॉलेज की सभी सीटें भर चुकी हैं और छात्रों को अगले सेमेस्टर तक 6 महीने तक इंतजार करना होगा। इन छात्रों को एजेंसी ने फीस वापस कर दी और अगले सेमेस्टर के लिए दाखिल करवाया गया। छात्रों ने पढ़ाई पूरी की। वर्क एक्सपीरियंस हासिल कर पीआर के लिए आवेदन किया। पीआर के समय जब सीबीएसए ने उनके दस्तावेजों की जांच की तो सामने आया कि छात्रों को जो ऑफर लेटर एजेंट ने मुहैया करवा वह फर्जी थे। इसलिए इन सभी छात्रों को डिपोर्ट करने के लिए पत्र या नोटि दिए गए हैं। छात्रों ने जालंधर के कार्यालय में संपर्क किया तो एजेंट के दफ्तर का ताला लगा मिला। बताया जा रहा है कि एजेंट भाग गया है।

  • जालंधरः DIG स्वप्न शर्मा का बड़ा बयान, अमृतपाल सिंह के ISI से लिंक, देखें वीडियो

    जालंधरः DIG स्वप्न शर्मा का बड़ा बयान, अमृतपाल सिंह के ISI से लिंक, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर डीआईजी स्वप्न शर्मा का बड़ा सामने आया है। डीआईजी ने खुलासा करते हुए बताया है कि अमृतपाल सिंह ISI से लिंक सामने आया है। 

  • जालंधर में कल होने वाला यह प्रोग्राम हुआ स्थगित

    जालंधर में कल होने वाला यह प्रोग्राम हुआ स्थगित

    जालंधर/वरुण: पंजाब सरकार द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए 20 मार्च को यहां लगाई जाने वाली जन माल लोक अदालत को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए कल (सोमवार) होने वाली जन मल लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जालंधर में जन मल लोक अदालत सोमवार को उपायुक्त जालंधर के कार्यालय से शुरू होनी थी, जिसमें राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा को राजस्व विभाग से संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान करना था।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को लेकर SSP का बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को लेकर SSP का बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर एसएसपी स्वप्न शर्मा का बयान सामने आया है। एसएसपी ने बताया कि अमृतपाल सिंह के 10 साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि अभी अमृतपाल सिंह सहित 4 लोग फरार बताये जा रहे है। अमृतपाल की मर्सडीज गाड़ी ने कई बार पुलिस को हिट करने की कोशिश भी की थी। वहीं एसएसपी का कहना है कि अमृतपाल सिंह की तालाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान उन्हें गाड़ी से किरपाण भी बरामद हुई है। पुलिस ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • जालंधरः पुलिस ने एक और गाड़ी पकड़ी, हथियार सहित कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस ने एक और गाड़ी पकड़ी, हथियार सहित कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: ऑपरेशन अमृतपाल सिंह के तहत पुलिस पंजाब में छापेमारी कर रही है। वहीं शहर में जगह-जगह पर नाकेबंदी लगा दी गई है और भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इसी दौरान अमृतपाल सिंह के काफिले की एक और गाड़ी जालंधर पुलिस के हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि मेहतपुर के अंतगर्त आते गांव सलेमा से यह गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस को गाड़ी में से 57 कारतूस मिले है। वहीं पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह के साथियों को पकड़ने की Live CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधरः अमृतपाल सिंह के साथियों को पकड़ने की Live CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर/वरुणः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा उनका पीछा कर उनकी गाड़ियों को रोका गया था। इस दौरान पुलिस ने 7 से 8 अमृतपाल सिंह के साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। यह सीसीटीवी तस्वीरें जालंधर के कस्बा मेहतपुर की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सफेद कार से निकलकर एक निहंग सिंह कहीं छुपता है और वहां पर खड़ी गाड़ियां और मोटरसाइकिल को गिराकर सफेदा गाड़ी आगे निकल जाती हैं।

    इसी दौरान पीछे पुलिस की गाड़ियां उनका पीछा करते आती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी सीसीटीवी में देखा जा सकता है पुलिस बल एक निहंग सिंह को पकड़ने के लिए उसी जगह जाता है जहां निंह सिंह छुपा होता है और उसे पकड़ कर बाहर लाया जाता है और कई तस्वीरें सामने आई हैं जो ड्राइवर गाड़ी अमृतपाल सिंह की बताई जा रही है जिसमें उसके साथी सवार थे।

  • जालंधरः जानें अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी हुई या नहीं, व्यक्ति ने किए अहम खुलासे, वीडियो वायरल

    जालंधरः जानें अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी हुई या नहीं, व्यक्ति ने किए अहम खुलासे, वीडियो वायरल

    जालंधर/वरुणः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर तलाश में जुटी हुई है और पुलिस ने उसे भगौड़ा करार दे दिया गया है। पंजाब में उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। वहीं अब शाहकोट से एक व्यक्ति की वीडियो सामने आई है। जिसमें व्यक्ति कह रहा है कि जो लोग कह रहे है कि अमृपाल सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई वह झूठ है। वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि बीते दिन वह साथियों सहित शाहकोट थाने गया था। जहां से उन्हें पता चला है कि अमृतपाल को गिरफ्तार करके शाहकोट से ले जाया गया।

    व्यक्ति का कहना है कि अमृतपाल सिंह को गुरुद्वारा बुलंदपुर साहिब से बीते दिन दोपहर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। व्यक्ति का कहना है कि हो सकता है कि प्रशासन अमृतपाल सिंह को बिश्नोई गैंग के हवाले किया जा सकता है और उनका फर्जी एनकाउंटर भी किया जा सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं पंजाब का माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर पंजाब में रविवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ ही भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। 

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत को पकड़ने की CCTV आई सामने

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत को पकड़ने की CCTV आई सामने

    जालंधर/वरुणः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब भर में अलर्ट जारी है। वहीं हरियाणा पुलिस ने उनके समर्थकों को गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत हरियाणा पुलिस ने अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस दलजीत को काबू करके लेकर जा रही है।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह के 4 साथियों को इस राज्य में ले गई पुलिस! फाइनेंसर भी गिरफ्तार

    जालंधरः अमृतपाल सिंह के 4 साथियों को इस राज्य में ले गई पुलिस! फाइनेंसर भी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः वारिस पंजाब दे के प्रमुख सिख कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए रविवार को दूसरे दिन भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रहा। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस अमृतपाल के साथियों को लेकर असम पहुंची है। बताया जा रहा है कि पुलिस अमृतपाल के 4 साथियों को लेकर असम के डिब्रूगढ़ पहुंची है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के साथियों पर एनएसए लगाकर उन्हें असम ले जाया गया है। जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया है।

    पुलिस का तलाशी अभियान अब मुख्य रूप से जालंधर जिले पर केंद्रित है, जहां से वह पुलिस को उस समय चकमा देने में कामयाब रहा, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके वाहन को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने जहां अमृतपाल के घर की तलाशी लेने से इनकार किया, वहीं उनके पिता तरसेम सिंह ने कहा कि पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। उन्होंने हैरानी जताई कि पुलिस उनके बेटे के पीछे क्यों पड़ी है, जो केवल सिख धर्म का प्रचार कर रहा था और युवाओं को ड्रग्स छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

  • जालंधरः लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए सीपी ने निकाला फलैग मार्च, देखें वीडियो

    जालंधरः लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए सीपी ने निकाला फलैग मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण)। जिले में अमृतपाल सिंह ओर उसके सर्मथकों पर हुई कार्रवाई के बाद पंजाब में पेरामिल्ट्री और स्थानीय पुलिस संयुक्त टीमें बनाकर जगह-जगह लॉ एंड आर्डर बनाए रखने को लेकर चौकस दिखाई दे रहे है। आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मॉडल टाऊन एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया और सीपी चाहल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि किसी भी शरारती अंसर को शहर का माहौल बिगाड़ने पर छोड़ा नहीं जाएगा और साथ ही धारा 144 के तहत 4 से ज्यादा एकत्रित होने पर लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी।