Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः स्विफ्ट और इनोवा की नकोदर फगवाड़ा रोड पर भयानक टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    जालंधरः स्विफ्ट और इनोवा की नकोदर फगवाड़ा रोड पर भयानक टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    जालंधर/वरुणः नकोदर-फगवाड़ा रोड के गांव धालीवाल नजदीक स्विफ्ट और इनोवा कार के बीच भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 4  लड़कियां भी गंभीर रूप घायल हुई है। हादसे में घायल लड़कियों को उपचार के लिए नकोदर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर प्रभलीन कौर ने बताया कि अस्पताल में 2 नौजवान मृत हालत में आए थे। वहीं उनके साथ 4 लड़कियां गंभीर हालत में घायल थी। उन्होंने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जालंधर अस्पताल में रैफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • जालंधर: मॉडल हाउस में गुंडागर्दी मामले का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर: मॉडल हाउस में गुंडागर्दी मामले का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर के मॉडल में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। मॉडल हाउस में काली थार में घूम रहे युवकों पर कुछ लोगों ने तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कार सवार युवकों ने थार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त कार सवार युवकों ने अपनी थार छोड़कर भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं थार में बैठे 2 दोस्तों पर हमले करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

    दरअसल, थार गाड़ी चालक शक्ति नगर का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसके साथ एक लड़की भी मौजूद थी। दूसरी ओर थार पर हमला करने वाले युवक करतारपुर के रहने वाले थे, जो लड़की के पुराने दोस्त थे। बताया जा रहा है कि लड़की ने उनसे बात करनी छोड़ दी थी, जिस कारण युवकों ने थार पर हमला कर दिया। वहीं लड़की ने थार से निकलकर अपनी जान बचाई जबकि आरोपियों ने थार पर तेजधार हथियार मारकर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को थार में शराब की बोतल, गिलास और खाने का सामान मिला है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर लगे कैमरे तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष के बयानों के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। 

  • जालंधर: मॉडल हाउस में गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

    जालंधर: मॉडल हाउस में गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

    तेजधार हथियार से थार तोड़कर युवक मौके से फरार

    जालंधर, वरुण/ हर्ष: महानगर के मॉडल में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। मॉडल हाउस में काली थार में घूम रहे युवकों पर कुछ लोगों ने तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कार सवार युवकों ने थार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त कार सवार युवकों ने अपनी तार छोड़कर भाग कर अपनी जान बचाई।

    मौक़े पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि माडल हाउस में एक आटा चक्की के पास काले रंग की थार गाड़ी में दो युवक बैठे हुए थे। कुछ ही देर में  वहां पर आधा दर्जन हथियारबंद युवकों आए और उन्होंने थार सवार युवकों पर  हमला कर दिया। गाड़ी सवार भी मौक़े से फ़रार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने थार गाड़ी को क़ब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे वारिस पंजाब दे मुखिया अमृतपाल सिंह

    जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे वारिस पंजाब दे मुखिया अमृतपाल सिंह

    जालंधर/हर्षः महानगर में 2 दिन पहले लतीफपुरा में बने घरों पर सरकारी डिच चला ध्वस्त कर दिया गया था। जिसके बाद वहां बेघर हुए लोगों का कोई भी सियासी पार्टी का नुमाइंदा हाल जानने के लिए नहीं पहुंचा है। इसी के रोष में आज शाम को पहले किसानों व बेघर हुए परिवार वालो ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खुलाफ़ नारेबाजी कर पुतला जलाया है।

    वहीं देर शाम वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह वहां लोगों से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान अमृत पाल ने कहा कि सरकार ने इन परिवार वालों के साथ बहुत गलत किया है। अगर सरकार ने किसी रेहड़ी वालो को किसी जगह से हटाना हो तो उनको पहले जगह देती है। लेकिन इन परिवारों को यहां से बिना जगह घर दिए ही घर से बेघर कर दिया गया है।

  • जालंधरः हेरोईन की सप्लाई देने जा रहे 2 दबोचे, 510 ग्राम हेरोईन बरामद…

    जालंधरः हेरोईन की सप्लाई देने जा रहे 2 दबोचे, 510 ग्राम हेरोईन बरामद…

    जालंधर (हर्ष कुमार)। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्ज़े से सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 510 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र सिकत्तर सिंह निवासी गांव मानोचाहल तरनतारन और अजय सिंह उर्फ अजय पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव कुहाढका, तरनतारन के रूप में हुई है। 

    डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने थाना 8 में मुकदमा नंबर 225 एनडीपीएस एक्ट के तहत 06 सितंबर 2022 दर्ज किया था। जिसमें दो व्यक्ति लवप्रीत सिंह उर्फ़ लघु और विश्वास कुमार से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि शेर सिंह और अजय सिंह दोनों नशीला पदार्थ सप्लाई के लिए उपलब्ध करवाते हैं।

    पुलिस ने शेरा और अजय पर नजर रखी। दोनों जालंधर में हेरोइन सप्लाई करने आए तो इन्हें फोकल पॉइंट के पास काबू कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदलात मे पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि इनके गिरोह के बारे मे पता लग सके।

  • जालंधरः घर में खड़ी कार को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधरः घर में खड़ी कार को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधऱ/हर्षः महानगर के आदर्श नगर स्थित पैट्रोल पंप के नजदीक घर में खड़ी कार को आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग का धुंआ दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। जिसे देख इलाके में इकट्ठे हुए लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया।

    जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि पिछले डेढ साल से घर में कार खड़ी थी। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका। मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः बिजली विभाग की कार्रवाई, ओवरलोड मामले में 4.50 लाख रुपए लगाया जुर्माना

    जालंधरः बिजली विभाग की कार्रवाई, ओवरलोड मामले में 4.50 लाख रुपए लगाया जुर्माना

    जालंधर/वरुणः पंजाब में सीएम भगवंत मान की ओर से 300 यूनिट बिजली मुफ्त करने का ऐलान किया गया है। लेकिन इसके कुछ जगह बिजली चोरी करने के मामले सामने आए है। जिस पर बिजली विभाग की ओर से सख्ती से कार्रवाई की गई है। जालंधर कैंट पावरकॉम सर्किल द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड बिजली (संचालक कुंडी) के 80 मामले में पकड़े है। जिस पर बिजली विभाग ने 5.50 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

    जिसमें उपभोक्ता कम लोड के बावजूद अधिक लोड चलाकर विभागीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है। बिजली विभाग ने बताया कि कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें उपभोक्ता का सेशन लोड केवल 1 किलोवाट होने के बावजूद 4-5 किलोवाट का उपयोग कर रहे थे। कैंट डिवीजन के एक्सियन अवतार सिंह के द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत डिवीजन के अधीन कुल 275 कनेक्शन की जांच की गई। जिनमें 15 उपभोक्ता के कनेक्शन ओवरलोड पाए गए, जबकि 4 केस ऐसे थे जो कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। एक्सियन इंजीनियर अवतार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को 3.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 

    वहीं दूसरी ओर ईस्ट डिवीजन एक्सियन जसपाल सिंह सैनी द्वारा गठित की अलग-अलग एसडीओ की टीमों द्वारा कुल 350 संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई। इसी कड़ी में उद्योग से सटे इलाकों में चेकिंग अभियान में चोरी के 2 मामले पकड़े गए हैं। ओवरलोड कनेक्शन चलाने वाले 16 उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। इंजीनियर जसपाल सिंह ने बताया कि दुकानदार द्वारा डायरेक्ट कुंडी से कर्मशियल कनेक्शन चलाने के 2 केस सामने आए है। जिन पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

    मॉडल टाउन के एक्सियन चेतन कुमार द्वारा गठित टीमों ने लांबड़ा, मॉडल हाउस, मॉडल टाउन, आबादपुरा, बस्तियात क्षेत्र में 223 कनेक्शनों की जांच कर ओवरलोड के 35 मामले पकड़े हैं। इसी बीच चोरी का एक मामला सामने में आया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग द्वारा 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक्सियन चेतन ने कहा कि विभाग ओवरलोड के मामलों पर फोकस कर रहा है। वेस्ट डिवीजन (मकसूदां) के एक्सियन सनी भांगड़ा द्वारा गठित टीमों ने सिविल लाइन सब डिवीजन के 70, मकसूदां के 37, माई हीरा गेट के 28, पटेल चौक के 62 सहित कुल 128 कनेक्शनों की जांच करवाई गई। इंजीनियर सन्नी ने बताया कि ओवरलोड और बिजली के दुरूपयोग के 17 मामले पकड़े गए है। जिन पर कार्रवाई करते हुए 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    डिप्टी चीफ इंजीनियर और सर्कल हेड इंद्रपाल सिंह ने कहा कि समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाने के बावजूद लोग लोड बढ़ाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिससे फीडर ओवरलोड रहते हैं। दूसरी ओर उपभोक्ता को परेशान ना आए इसलिए विभाग द्वारा ओवरलोडेड कनेक्शनों पर मुख्य रूप से फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • जालंधरः यात्रियों से भरे ऑटो को कार चालक ने मारी टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः यात्रियों से भरे ऑटो को कार चालक ने मारी टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    धार्मिक स्थल से मत्था टेककर लौट रहे थे यात्री

    जालंधर/हर्षः देहात के थाना लांबड़ा के अधीन जालंधर नकोदर हाईवे पर स्थित गांव बादशाहपुर के बिजलीघर के समीप यात्रियों से भरे ऑटो को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। जिसमें से 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस में सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

    मौके पर पहुंचे थाना लांबड़ा के मुखी अमन सैनी व ड्यूटी ऑफिसर नरेंद्र के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचे और वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जख्मियों की पहचान विजय कुमार पुत्र कसतूरी लाल, दमन पुत्र विजय कुमार, अजय कुमार, बीणा पत्नी, दिक्शा, दामिनी निवासी ग्रीन ऐवन्यू बस्ती पीरदाद थाना बस्ती बावा खेल जालंधर के रुप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उक्त कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः कांग्रेसी विधायक के हल्के में निगम की कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेसी विधायक के हल्के में निगम की कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण:  नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज कांग्रेस विधायक परगट सिंह के हल्के में अवैध कालोनी पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी है। निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश के आदेश पर एटीपी सुखदेव ने यह कार्रवाई निगम की टीम ने सुभाना गांव में श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने काटी गई अवैध कॉलोनी पर की है।

    मामले की जानकारी देते हुए एटीपी ने बताया कि इस कॉलोनी पर कार्रवाई करने से पहले कॉलोनाइजर को नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन इन सबके बावजूद कॉलोनाइजर में काम बंद नहीं करवाया गया। जिसके चलते आज यह कार्रवाई की गई है। 

  • जालंधर: रिवाल्वर साफ करते चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    जालंधर: रिवाल्वर साफ करते चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    जालंधर/ हर्ष कुमार: महानगर के गांव कंगनीवाल में रहने वाले मिसल शहीदां तरना दल के मुखी सौदागर सिंह गोली लगने से घायल हो गए। बता दे कि अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक चली और उनके सिर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गए परिवारिक सदस्यों ने उन्हें घायल अवस्था में जौहल अस्पताल दाखिल करवाया।

    जहां डॉक्टरों ने आपरेशन कर उनके सिर से गोली तो निकाल दी गई है, लेकिन उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना पतारा के एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि स्वजनों का कहना था कि सौदागर सिंह अपनी 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चली और उनके सिर में जा लगी। बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सौदागर सिंह के ठीक होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।