Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः Ganga Hospital पर निगम की कार्रवाई, बंद करवाया निर्माण का काम

    जालंधरः Ganga Hospital पर निगम की कार्रवाई, बंद करवाया निर्माण का काम

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ लगाातर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं आज निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर एमटीपी नीरज भट्टी की टीम ने फुटबाल चौक के पास स्थित गंगा अस्पताल का काम रुकवा दिया। गौर हो कि निगम की ओर से कुछ दिन पहले ही गंगा अस्पताल को नोटिस भेजा था।

    नोटिस भेजे जाने के बाद भी गंगा अस्पताल के मालिक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया था। बताया जा रहा है कि निगम के अधिकारियों की ओर से गंगा अस्पताल को चेतावनी भी दी गई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर गंगा अस्पताल के मालिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी बिल्डिंग का नक्शा पास है। जबकि निगम टीम को वह मौके पर नक्शा और अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस मामले को लेकर निगम अधिकारियों का कहना है कि जब तक नक्शा और दस्तावेज नहीं दिखा देते, तब तक काम बंद रहेगा।

  • जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कोर्ट में पेशी, अब इस दिन होगी सुनवाई

    जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कोर्ट में पेशी, अब इस दिन होगी सुनवाई

    जालंधर/वरुणः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस का 10 दिनों का रिमांड खत्म होने के बाद आज जालंधर कोर्ट में पेश किया गया। अवैध हथियारों के मामले में गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई को भारी सुरक्षा के बीच जालंधर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है, मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी।

    आज उसे अमृतसर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। बता दें इससे पहले लॉरेंस को 21 अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पुलिस ने लॉरेंस का 10 दिनों का रिमांड कोर्ट से हासिल किया था। बता दें कि हथियार और नशा तस्करी के मामले में पुलिस ने लॉरेंस का रिमांड हासिल किया था। पुलिस ने लॉरेंस के 10 दिनों के मिले रिमांड दौरान क्या पूछताछ की इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। 

  • जालंधर: बस्ती बावा खेल में रबड़ की फैक्ट्री में लगी आग

    जालंधर: बस्ती बावा खेल में रबड़ की फैक्ट्री में लगी आग

    जालंधर/वरुण: बस्ती बावा खेल में देर रात एख रबड़ फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग तैयार माल में नहीं बल्कि नया माल तैयार करने के लिए रखे कच्चे माल में लगी । बस्ती बावा खेल में लगी इसको लेकर फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। लेकिन फायर ब्रिगेड को आने में देरी हो गई। इस पर लोगों ने बिना समय खराब किए अपने आप ही आग पर पानी की बौछारें फेंक कर लपटों को शांत कर डाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने बस्ती बावा खेल के पास स्थित रबड़ फैक्ट्री के प्रांगण में ही पड़े रॉ मैटीरियल की बोरियों में से आग की लपटें निकलती हुई देखीं। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद फैक्ट्री में काम करने वाले लोग और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने पानी की बाल्टी उठाई तो कोई पानी की पाइप लेकर खुद ही आग बुझाने लगा।
    लेकिन पानी की बौछारें फेंकने के बावजूद लपटें कम नहीं हो रही थी और आग बढ़ती जा रही थी । ज्वलनशील मैटीरियल होने के कारण अग भड़क रही थी। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी फोन किया। लेकिन आग बुझाने वाली गाड़ी देरी से पहुंची। इसी दौरान लोगों ने हौसला नहीं छोड़ा और वह लगातार बाल्टियों पाइपों से आग की लपटों पर पानी डालते रहे। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची लोगों ने खुद ही प्रयास करके आग पर काबू पा लिया था। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कच्चा माल फैक्ट्री के बाहर पड़ा था शॉर्ट सर्किट से भी आग की कोई संभावना नहीं लग रही है। बहरहाल फैक्ट्री मालिक अपने स्तर पर आग लगने के कारणों की जांच करवा रहे हैं।

  • जालंधर: कुख्यात आरोपी तोता साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर: कुख्यात आरोपी तोता साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: कमिश्नरेट पुलिस किला मोहल्ला में हुए गोली कांड के मुख्य आरोपी शिवम ऑफ तोता को साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शिवम चौहान ऑफ तोता पुत्र अजय कुमार वासी ढन मोहल्ला, संजीव कुमार उर्फ पीदी पुत्र अशोक कुमार वासी बाग कर्म बख्श, नरेंद्र सूरमा पुत्र शरद चंद्र वासी मोहन पार्क दिल्ली के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एसीपी दमनवीर सिंह और इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि दिवाली की रात आरोपी तोता ने साथियों के साथ मिलकर सुभाष महाजन और उसके परिवार के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर और  तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया था। जिसमें महाजन को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी तोता और उसके साथियों पर आईपीसी की धारा 307, 452, 336, 323, 148, 149, 341, 427 और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में तोता और उसके साथी फरार चल रहें थे। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी तोता और पीदी दिल्ली में अपने मामा नरेंद्र के पास ठहरे हुए थे। इसलिए पुलिस ने तोता के मामा को भी इस मुकदमें मे नामजद कर लिया है।

  • जालंधर: चंडीगढ़ मार्का की अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: चंडीगढ़ मार्का की अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने अवैध शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जरनैल सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गुरु अर्जुन नगर मिट्ठु बस्ती के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि  बस्ती मिट्ठू में शराब तस्कर जरनैल सिंह अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहा है। जिस पर कारवाई करते हुए तस्कर के घर  छापामारी कर उसे 4 पेटियां चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब सहित काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर: हथियारों सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधर: हथियारों सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः जालंधर देहाती एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के दिशा-निर्देश पर गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़े स्पेशल अभियान तहत फिल्लौर थाने की टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर 2 पिस्टल, 32 बोर, 2 मैगजीन, 4 राऊंड जिंदा व एक कार बरामद की। सरबजीत सिंह बाहिया पीपीएस ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि डीएसपी फिल्लौर जतिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार थाना प्रमुख फिल्लौर की देखरेख में फिल्लौर थाने के मुख्य अधिकारी को सूचना मिली कि एक गैंगस्टर किसान से बंदूक की नोक पर मोटरसाइकिल छीन कर ले गया व 2 गैंगस्टरों को लोगों ने गन्ने के खेत में हथियार समेत छुपे हुए हैं जिनकी मदद के लिए गांव से एक व्यक्ति आया हुआ था। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर लिया और पुलिस को सूचना दी जिस पर जतिंदर सिंह पीपीएस उप-पुलिस अधीक्षक निरीक्षक सुरिंदर कुमार मुख्य अधिकारी फिल्लौर थाना ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई की और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र शिंदरपाल सिंह निवासी ग्राम चरण थाना सदर नवांशहर जिला शहीद भगत सिंह नगर, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र जसविंदर सिंह निवासी ग्राम धमई थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर को गन्ने के खेत से पकड़ लिया।

    पुलिस ने लगभग 1 घंटे की मेहनत के बाद इन लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मना लिया। इनसे .32 बोर की 2 पिस्टल, 2 मैगजीन, 4 राऊंड जिंदा, चोरी की एक कार बरामद हुई है। वहीं गांव लसाड़ा के वरिंदर उर्फ टोनी पुत्र सतनाम सिंह जो इन गैंगस्टरों की मदद के लिया आया था उसको आई-20 कार के साथ गिरफ्तार करके आगे की पूछताछ की जा रही है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पिछले 5 साल से भगौड़ा है। टोनी हमें लेने आया था पर गांव वासी हम पर हावी हो गए थे और स्टीफन मौका देख कर भाग गया था। अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र जसविंदर सिंह निवासी ग्राम घुमाई थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने पूछताछ में बताया कि मेरे खिलाफ गोला बारूद अधिनियम तहत थाना चबेवाल में मामला दर्ज गया है। उक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अपने अन्य साथियों के साथ चाबेवाल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वरिंदर उर्फ टोनी पुत्र सतनाम सिंह पर 11 मुकद्दमें दर्ज हैं।

  • जालंधरः मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी का मालिक राजीव अग्रवाल धोखाधड़ी में गिरफ्तार, जाने मामला

    जालंधरः मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी का मालिक राजीव अग्रवाल धोखाधड़ी में गिरफ्तार, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः शास्त्री मार्किट के मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी का मालिक राजीव अग्रवाल को थाना 6 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए मखूदमपुरा के रहने वाले प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक गुप्ता की तांशी अग्रवाल के साथ जनवरी 2020 में शादी हुई थी और उसी साल उनके बेटा हुआ था।  2020 में करवाचौथ के दिन लड़की को सोना डालने के बहाने राजीव अग्रवाल प्रवीण गुप्ता के घर से 60 तोले सोना लेकर आया था।  

    इसके बाद जब प्रवीण गुप्ता और उसके बेटे अभिषेक गुप्ता ने लड़की को घर वापिस भेजने के लिए राजीव से कहा तो उसने पहले तो टालमटोल करना शुरू कर दिया, बाद में गुप्ता फैमिली के खिलाफ पुलिस में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवा दी और कमिश्नरेट पुलिस ने अभिषेक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता सुनीता गुप्ता के खिलाफ डोरी का मामला दर्ज कर दिया। इस मामले में प्रवीण गुप्ता और सुनीता गुप्ता को सेशन कोर्ट से और अभिषेक को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। 

    इसके बाद प्रवीण गुप्ता की ओर से माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसमें इप्रीरियल मेनर और मोदी रिसोर्ट के टैंपर किए गए लाखों रुपयों के बिल राजीव अग्रवाल, जतिन कालड़ा द्वारा कोर्ट में पेश किए गए थे।

    जब इन बिलों की जांच की गई तो दोनों पैलेसों को मालिकों ने इन बिलों को झूठा बताया। जिसकी पूरी जांच के पश्चात हाईकोर्ट के आदेशों पर राजीव अग्रवाल तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा के खिलाफ साल 2021 में एफआईआर नंबर 246 के तहत आईपीसी धारा 420,465, 467, 468, 471, 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया था। आज थाना 6 की पुलिस ने राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार कर थाना परिसर में ले आई है। पुलिस इस मामले में नामजद तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा की तालाश में छापेमारी कर रही है।

  • जालंधरः घर से बाहर खड़ी प्रॉपटी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी

    जालंधरः घर से बाहर खड़ी प्रॉपटी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। वहीं अब बस्ती बावा खेल से गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़ी एक प्रापर्टी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी हो गई। वारादात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी इनोवा को घर के पास ही एक खाली प्लाट में खड़ी करते रहे हैं। देर रात भी उन्होंने वहीं पर गाड़ी खड़ी की थी।

    सुबह देखा तो इनोवा वहां नहीं थी। उन्होंने अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि वह गाड़ी लेकर नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि आधी रात को कोई उनकी गाड़ी चुरा कर ले गया। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत दी।

    उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी को तलाश करने के लिए कुछ भी नहीं किया। न तो उन्होंने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और न ही बस स्टैंड रेलवे स्टेशन या किसी पार्किंग स्थल को चेक किया। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने उनको गाड़ी जल्दी ढूंढ़कर वापस दिलवाने का आश्वासन दिया है।

  • जालंधरः गन प्वाइंट पर पंप लूटने आए लुटेरों की कार से हुई टक्कर, एक की मौत

    जालंधरः गन प्वाइंट पर पंप लूटने आए लुटेरों की कार से हुई टक्कर, एक की मौत

    जालंधर/वरुणः शहर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बीते दिन जडियालां मंझकी में शाम 6 बजे बाइक सवार दो युवकों ने गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप से 16 हजार रुपए लूट लिए। इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप मालिक ने लुटेरों को पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी उनकी बाइक के आगे लगा दी। इस दौरान नशे में धुत बाइक सवार लुटेरों ने कार में टक्कर मार दी।

    बाला जी फिलिंग स्टेशन पर काम करने वालों ने बताया कि दो लोग पंप पर मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने पंप पर तेल डलवाने के बाद गन पॉइंट पर कैश लूट लिया। इसके बाद जल्दबाजी में तेज रफ्तार से जैसे ही भागने लगे तो पंप पर मालिक की खड़ी इनोवा गाड़ी से जा टकराए। दोनों लुटेरे गिर गए। जो जिस लुटेरे ने गन पॉइंट पर लूट की और बाइक के पीछे बैठा था वह दोबारा उठा कैश व पिस्तौल लेकर भाग गया। जबकि दूसरी लुटेरा जो बाइक चला रहा था उसे टक्कर के बाद चोट ज्यादा आई और वह उठ नहीं सका।

    घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि आज सिविल अस्पताल में घायल युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों से बरामद की गई बाइक भी चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं फरार आरोपी की तालाश जारी है।

  • जालंधरः चलती कार का फटा टायर, हादसे में 3 घायल

    जालंधरः चलती कार का फटा टायर, हादसे में 3 घायल

    जालंधर/वरुणः जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में कार सवार 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रही एक कार के टायर फटने से हुआ है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह जालंधर से गुरदासपुर जा रहे कार सवारों की गाड़ी का अचानक टायर फट गया। जिससे कार का बैलेंस बिगड़ गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

    हादसे में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जालंधर निवासी पुलकित कुमार पुत्र प्रवीण कुमार, विशाल और सोनिया बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर सरबत दा भला चैरिटेबल सोसाइटी के वलंटीयर सेवादार जत्थेदार दविंदर सिंह मूनकां ने एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सरकारी अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया।