Category: Punjab>Amritsar

  • स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार….

    स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार….

    जालंधर (वरुण)। थाना 6 की पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ बुधू पुत्र परमजीत वासी गांव आलोवाल ढेरियां नकोदर के तौर पर बताई जा रही है।

    जानकारी देते हुए एसीपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि 8 अप्रैल को उक्त आरोपी प्रकाश नगर में रहने वाली मीनू से पर्स छीन कर मौके से फरार हो गया था ।जिसकी शिकायत मीनू के प्रति कुलभूषण ने थाना 6 में दर्ज करवाई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जतिंदर कुमार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर टेक्निकल ढंग से कार्रवाई करते हुए आरोपी को छीने मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्नैचिंग की अन्य घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया जिसमें आरोपी द्वारा किए की गई अन्य पांच घटनाओं का खुलासा हुआ और 4 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल तथा एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि आरोपी से लूटपाट की अन्य घटनाओं  का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।

  • मामला मकसूदा सब्जी मंडी का…

    मामला मकसूदा सब्जी मंडी का…

    चेयरमैन राज कुमार अरोड़ा ने दी मान हानि का केस करने की धमकी

    कहा, रिश्वत के आरोप बेबुनियाद

    जालंधर (वरुण)। मकसूदा सब्जी मंडी में कल हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए चेयरमैन राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि सरकार बदलने के बाद उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब मंडी के सभी शेड बिना किसी मंजूरी के लगाए जा रहे है, इस विषय में जब उन्हे पता चला तो वह अपनी टीम के साथियों के साथ अवैध शैडो पर करवाई करने सब्जी मंडी पहुंचे, लेकिन वहां पर विवाद इतना बढ़ गया कि आढ़तियों ने उनसे हाथापाई करते हुए पैसे लेने के आरोप जड़ दिए। 

    इन आरोपों पर स्पष्टीकरण देते हुए अरोड़ा ने कहा कि अगर किसी ने 25 लाख दिए हैं तो वह सबूतो के साथ मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करवाए। अरोड़ा ने गुस्से में कहा कि आढ़तियों की इस गलत टिप्पणी पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और आरोप लगाने वालों पर मानहानि का दावा करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह आज तक अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाते आ रहे है और जब तक यह जिम्मेदारी उन पर रहेगी वह अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाएंगे चाहे सरकार कोई भी हो वह अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे।

  • जालंधरः Rocky’s Wood Fired Kitchen पर एक्साइज विभाग ने मारा छापा

    जालंधरः Rocky’s Wood Fired Kitchen पर एक्साइज विभाग ने मारा छापा

     मालिक दिलरूप वड़ैच पर मामला दर्ज, फरार

    जालंधर (वरुण)। थाना 7 के अंतर्गत पड़ते अर्बन स्टेट फेस 2 में Rocky’s Wood Fired Kitchen पर पुलिस और एक्साइज विभाग ने रेड कर अवैध शराब और हुक्के का सामान बरामद किया है। रेस्टोरेंट का मालिक दिलरूप वड़ैच बिना लाईसैंस के धड़ल्ले से ग्राहकों को शराब परोस रहा था। जिसकी सूचना एक्साईज इंस्पैक्टर रमन भगत और राम मूर्ति को मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार के साथ संयुक्त टीम बनाकर एक्साईज विभाग ने  रॉकीज वुड पर छापा मारा तो शराब के इलावा हुक्के भी बरामद हुए।

    गौरतलब है कि Rocky’s Wood Fired Kitchen में पहले भी कई बार पुलिस ने दबिश दी है। जिसके बावजूद यहां बेखौफ ग्राहकों को सरेआम हुक्का, शराब परोसी जाती है। पुलिस ने Rocky’s Wood Fired Kitchen के मालिक दिलरूप वड़ैच पर आबकारी और तंबाकू एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दिलरूप वड़ैच की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 

  • जालंधर में वीरवार को मिले इतने कोरोना मरीज….

    जालंधर में वीरवार को मिले इतने कोरोना मरीज….

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना के केस कम हो रहे है। गुरुवार को जिले में कोरोना के सिर्फ 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि बुधवार को जिले में  2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

  • जालंधरः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 2 अधिकारी सस्पेंड…

    जालंधरः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 2 अधिकारी सस्पेंड…

    जालंधर:  इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। पंजाब सरकार द्वारा जालंधर के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 2 अधिकारियों को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि सरकार द्वारा अजय मल्होत्रा  सीनियर सहायक नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर व अनुज राय जुनीयर सहायक नगर सुधार ट्रस्ट को सस्पेंड कर दिया है।  

    गौरतलब है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर से गायब हुई करीब 100 फाइलों की लिस्ट बनी है, जिसे लेकर अधिकारी और कर्मचारियों पर सस्पेंशन की तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही हैं। चीफ विजीलैंस अफसर (सीवीओ) की जांच में कई फाइलों को लेकर अजय मल्होत्रा और अनुज राय की  भूमिका के चलते उनके सस्पेंशन की सिफारिश हो रही थी इसी को लेकर सरकार ने उन्हें सस्पेंडकर दिया है। 

  • आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मी कालिया को मातृ शोक

    आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मी कालिया को मातृ शोक

    जालंधर (वरुण)। आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मी कालिया की माता संतोष कालिया का देहांत हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थी। जिसके चलते उनका इलाज एन.एच.एस. अस्पताल में चल रहा था। संतोष कालिया के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 13 मई दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे हरनामदास पुरा शमशानघाट में किया जाएगा। एनकांऊटर परिवार यह प्रार्थना करता है कि भगवान उनकी आत्मिक शांति के लिए अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

  • जालंधरः 25 सिलेंडर सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः 25 सिलेंडर सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष)। थाना रामामंडी की पुलिस पुलिस ने 25 सिलेंडर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है आरोपी की पहचान शंभू नाथ पुत्र बलदेव ठाकुर वासी न्यू हरगोबिंद नगर जालंधर के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया एएसआई मनीष शर्मा इंचार्ज पुलिस चौकी दकोहा अपने साथियों सहित चेकिंग के दौरान अक्षरधाम मंदिर के पास मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना दी की शंभू नाथ अपने छोटे हाथी पीबी 08 बीक्यू 9026 में गैस सिलेंडर रखकर लोगों से धोखाधड़ी और ठगी करके जरूरत से ज्यादा पैसे लेकर ब्लैक में सिलेंडर भेजता है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तब उसके पास 18 गैस सिलेंडर इंडियन कंपनी के और 6 सिलेंडर एचपी कंपनी मिले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः 3 दुकानों में चोरों ने बोला धावा, वारदात सीसीटीवी में कैद….

    जालंधरः 3 दुकानों में चोरों ने बोला धावा, वारदात सीसीटीवी में कैद….

    जालंधर (हर्ष)। थाना 3 के अतंर्गत आते पंजपीर चौक क्षेत्र में चोरों ने एक रात में ही 3 दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों का सामान व नकदी चुरा ली। चोरी का पता दुकानदारों को उस समय चला जब वह दुकान पर आए तो सामान बिखरा देखा और छत के दरवाजे टूटे हुए थे। 

    चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • नशीले पदार्थ और स्विफ्ट गाड़ी सहित एक गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ और स्विफ्ट गाड़ी सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना लांबड़ा की पुलिस ने नशीले पदार्थ और गाड़ी सहित पकड़े गए आरोपी पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र छिंदर पाल सिंह वासी काहलवा कपूरथला के तौर पर बताई जा रही है। 

    थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच के एएसआई भूपिंदर सिंह और उनकी टीम ने काला संघिया रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी नंबर pb08 dm 0789 आती दिखाई दी। जिसे उक्त आरोपी चला रहा था जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा तभी नाके पर मौजूद पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया। 

    तलाशी के दौरान पुलिस को 20 ग्राम हीरोइन और 20 ग्राम आइस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • अपहरण कांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    अपहरण कांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर ( वरुण ) थाना मेहतपुर की पुलिस ने अपहरण केस में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र हरदीप सिंह वासी गांव जगतपुरा , गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सुरजीत सिंह वशी गुरु नानक नगर सब्जी मंडी लुधियाना के तौर पर बताई जा रही है। जानकारी देते हुए एसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि उक्त आरोपियों ने  अपने साथियों के साथ मिलकर 30 अप्रैल को वरिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी फतेहपुर समराला को अगवा कर उसके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए थे। थाना प्रभारी महिंदरपाल सिंह  ने मामले की जांच कर 4  आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया था । पुलिस इस मुकदमे में आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर चुकी है । यह दोनो  आरोपी फरार  थे, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों के चौथे साथी दीपक की तलाश में छापेमारी कर रही है।