Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधर: NDPS और Arms Act के मामले में चल रहा वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर: NDPS और Arms Act के मामले में चल रहा वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चल रहे वांछित भगौड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वरिंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र विजेंदर सिंह वासी न्यू अमर नगर गुलाब देवी रोड के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना एक में 24 जुलाई 2019 में मुकदमा नंबर 86 आईपीसी धारा 323, 324, 201, 148,149 और आर्म एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

    जिसमें अदालत ने 13 मार्च 2020 को आरोपी बरिंदर को भगौड़ा करार कर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना भोगपुर और थाना गोइंदवाल साहिब में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं इन मामलों में आरोपी भगौड़ा चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सुजीत सिंह जोड़ा ने घर से गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः चोरी के मामले में वांछित भगौड़ा और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी के मामले में वांछित भगौड़ा और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना मेहतपुर की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है आरोपितों की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ नानकू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मेहतपुर और बूटे शाह पुत्र सरदारा निवासी मेहतपुर के रूप में हुई है थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने चोरी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े गुरुदेव सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है,जिसके खिलाफ थाना मेहतपुर में 29 नवंबर 2017 को मुकदमा नंबर 218 दर्ज किया गया था जिसमें अदालत ने गुरुदेव को 02अप्रैल 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई हरविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मेहमा रोड, मेहतपुर की तरफ जा रहे थे जहां उन्होंने बूटे शाह से 9 बोतले अवैध शराब बरामद की, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः नशीली गोलियों की सप्लाई देने जा रहा चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधरः नशीली गोलियों की सप्लाई देने जा रहा चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना बिलगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार उसके कब्जे से डेढ़ सौ नशीली गोलियां बरामद की है गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बूटा सिंह उर्फ पेप्सी पुत्र खंडा सिंह निवासी बिल गांव के रूप में हुई है थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया उनकी टीम के एसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव खोखेबाल से गांव पुअदडा की तरफ जा रही थी।

    उसी दौरान पर एक व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर अपनी जेब से लिफाफा निकाल साइड पर फेक कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे एसआई गुरनाम सिंह ने अपनी अपनी पुलिस पार्टी के साथ उसे दबोच लिया और जब पिंकी हुए लिफाफे को चेक किया तो उसमें से डेढ़ सौ नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और खुलासे हो सके।

  • जालंधरः Lovely Electrical’s की दुकान पर निगम ने की कार्रवाई, काम रुकवा किया नोटिस जारी, देखें वीडियो

    जालंधरः Lovely Electrical’s की दुकान पर निगम ने की कार्रवाई, काम रुकवा किया नोटिस जारी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने फगवाड़ा गेट में स्थित लवली इलेक्ट्रिक्ल की दुकान पर एटीपी ने कार्रवाई की है। दरअसल, एटीपी को शिकायत मिली थी कि लवली इलेक्ट्रिक्ल की इमारत अवैध तरीके से बनाई जा रही है। जिसके चलते आज निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान की नाप-नपाई की और वहां पर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकालकर काम रुकवा दिया है। निगम ने यह कार्रवाई लवली इलेक्ट्रिकल की तीन दुकानों पर की है। निगम ने लवली इलेक्ट्रिक्ल को इमारत के निमार्ण को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।

  • जालंधर: आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

    जालंधर: आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

    जालंधर/हर्ष कुमार: फीडर की मरम्मत को लेकर दो दिसंबर को विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली इन इलाकों में वडाला रोड, वडाला चौक, माता गुजरी कांप्लेक्स, आबादी धर्मपुरा, खुरला कंगरा, हैमिलटन टावर में बिजली सुबह दस से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी।

    इसी तरह 66 केवी सब स्टेशन टांडा रोड से चलते 11 केवी जंडूसिंघा फीडर की दो दिसंबर को जरूरी मरम्मत के चलते बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसके चलते जंडूसिंघा के एरिया जंडूसिंघा कंगनीवाल रोड, जंडूसिंघा-धोगड़ी रोड, जंडूसिंघा- नौली रोड की सप्लाई दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।

  • जालंधरः गैंबलिंग एक्ट में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः गैंबलिंग एक्ट में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। पीओ स्टाफ की पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। 

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गोपाल नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टॉफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 20 जुलाई 2019 को थाना नंबर 1 में मुकदमा नंबर 84 दर्ज किया गया था। जिसमें माननीय अदालत ने मनिंदर को 10 अक्टूबर 2022 में भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से उसे गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः चोरी की वादरात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार…

    जालंधरः चोरी की वादरात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार…

    जालंधर (हर्ष)। थाना 4 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने 2 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 6 चोरी की बैटरियों को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी संसारपुर और प्रकाश कुमार पुत्र हरीराम निवासी वडाला चौंक के रूप मे हुई है। 

    थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया की उनकी टीम के एएसआई सुच्चा सिंह टीम सहित नाकेबंदी के दौरान भगवान वाल्मीकि चौंक पर दोनों चोरो को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधरः सिविल अस्पताल में पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तैनात पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने वाले 2 भाईयों को थाना 4 की पुलिस ने काबू कर लिया है। हालांकि दो आरोपियों की तालाश जारी है। पंजाब पुलिस में तैनात रविपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ड्यूटी के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद था कि इसी दौरान नशे में धुत कुछ युवक डॉक्टर के कमरे से बाहर निकाला तो वह उसके साथ बहसबाजी करने लगे। बहसबाजी से शुरू हुई बात हाथापाई तक पहुंच गई।

    जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत रविपाल ने थाना 4 में दी थी। थाना 4 की पुलिस ने आईपीसी धारा 353, 186, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर छापेमारी कर रही थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुच्चा सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 आरोपी गुरइकबाल सिंह उर्फ गोरा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी लद्देवाली को काबू कर लिया है। पुलिस दोनों भाईयों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि फरार 2 युवकों के बारे में पता लगाया जा सके। 

    यह है मामला 

    27 नवंबर को सिविल अस्पताल में तैनात गार्द के पंजाब पुलिस के जवान रविपाल पर एमएलआर कटवाने आए युवकों ने हाथापाई की थी। ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम रवि पाल ने थाना 4 की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुट गई थी। बता दें कि युवक एमएलआर कटवाने के लिए वहां पर आए थे, लेकिन डॉक्टर के कमरे के बाहर काफी भीड़ जिसके कारण रवि ने घायल युवक को एमएलआर कटवाने के लिए डॉक्टर के पास भेज दिया था। इसी दौरान 4 युवक आए रवि के साथ हाथापाई करने लगे।

  • जालंधरः चोरों के हौंसले बुलंद, नाके से कुछ दूरी पर 4 दुकानों से सामान ले हुए चोर फरार, देखें सीसीटीवी

    जालंधरः चोरों के हौंसले बुलंद, नाके से कुछ दूरी पर 4 दुकानों से सामान ले हुए चोर फरार, देखें सीसीटीवी

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोर बिना किसी डर से खुलेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। नया मामला भगत सिंह चौक से सामने आया है। जहां चोरों ने पुलिस नाके से कुछ ही दूरी पर 4 दुकानों को अपना निशाना बनाया और घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरो ने Jalandhar pipe, Valaiti ram, Chamunda sale corporation और Ply inn दुकान को निशाना बनाया है।

    जालंधर पाइप फिटिंग के मालिक मोंटू मकक्ड़ निवासी जीटीबी नगर ने बताया कि आज सुबह जब रोजाना की दुकान खोलने आए तो पता चला उनकी मार्किट में चोरो ने 3 दुकानों से सामान लेकर फरारा हो गए। इसी दौरान जब उन्होंने अपनी दुकान खोलकर देखी तो सामान बिखरा पड़ा था। उनकी दुकान से भी चोर सामान लेकर फरार हो गए है।

    मोंटू ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दो चोर रात को 3 बजे के करीब उनकी मार्किट में आए थे। चोरो के मुंह ढके हुए थे। इस दौरान चोरो ने चार दुकानों को निशाना बनाकर सामान लेकर फरार हो गए। मोंटू ने बताया कि मुंह ढका हुआ होने के कारण चोरो की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर थाना 3 की पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है, ताकि चोरो के बारे में पता चल सके।

    चोरो ने नाके से कुछ कदम दूरी पर दिया वारदात को अंजाम

    चोरो ने जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया है। वहां से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी फगवाड़ा गेट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। तब भी मार्किट के सदस्यों ने पुलिस से मांग की थी कि उनके इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। लेकिन देर रात एक बार फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए है।

  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

    जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के किशनपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रवि पुत्र सुखदेव निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है बता दे की आज सुबह मृतक की बड़ी बहन उसे चाय देने के लिए छत पर उसके कमरे में गई। उसने देखा कि रवि ने पंखे के साथ लटक रहा था उसी दौरान उसने आसपास के लोगों को और पुलिस को बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।