Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः निगम ने दिए गुरमीत ट्रेडिंग और कविता जिंदल के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

    जालंधरः निगम ने दिए गुरमीत ट्रेडिंग और कविता जिंदल के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच अवैध इमारतों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश और सहायक कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर बीती रात प्रताप बाग गुरमीत ट्रेडिंग और माता रानी चौक के नजदीक कविता जिंदल के शोरूम पर दोबारा कार्रवाई करते हुए सील किया था। इन दोनों जगहों पर निगम की टीम ने पहले भी कार्रवाई की थी लेकिन अवैध बिल्डिंगों के मालिको ने दोबारा सील तोड़कर दुकानें खोल ली थी। अवैध उसारी को अंजाम देने वाले बिल्डिंगों के मालिको ने सील तोड़ कर निगम को खुला चैलेंज दिया है।

    एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने इसकी रिपोर्ट एमटीपी नीरज भट्टी, ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत औऱ कमिश्नर अभिजीत कपलीश को सौंपी है। जिसे लेकर निगम कमिश्नर अभिजीत कपिलश ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर एफआईआर दर्ज का आग्रह किया है। जिसके तहत गुरमीत सिंह और कविता जिंदल के खिलाफ एफआईआर की कवायद जल्द शुरू हो सकती है।  

    मिली जानकारी के मुताबिक गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने दूसरी बार और महिला कविता जिंदल ने तीसरी बार नगर निगम की सील तोड़ दी। बता देंकि प्रताप बाग में स्थित जिन दो दुकानों पर निगम की ओर से कार्रवाई की गई थी उन्होंने शॉप कम ऑफिस कॉम्प्लेक्स में दुकानों को दुकानदारों ने अपनी मर्जी से मॉडिफाई कर दिया था। इसलिए निगम टीम ने उन पर दोबारा कार्रवाई करते हुए देर रात सील किया था। लेकिन गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने दूसरी बार सील तोड़कर दुकान खोल ली है। निगम टीम ने पहले दीवाली के सीजन के आसपास दुकानों पर कार्रवाई की थी।

  • जालंधरः थ्री स्टार कॉलोनी में घर से सोना और नगदी ले फरार हुए लुटेरे, देखें वीडियो

    जालंधरः थ्री स्टार कॉलोनी में घर से सोना और नगदी ले फरार हुए लुटेरे, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आना आम बात हो चुकी है और चोर बेखौफ होकर खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं जो पुलिस के लिए बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं, ताजा मामला थाना 8 के अंतर्गत आते थ्री स्टार कॉलोनी से सामने आया है यहां बंद घर का चोर ताला तोड़ समान लेकर वहां से फरार हो गए।

    घर के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि वह कल रात 7:00 बजे अपने बेटे के घर गए हुए थे। आज सुबह जब उन्होंने वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे पड़े थे और अलमारी में पड़ा सामान बिखरा हुआ था। घर के मालिक राकेश ने बताया की चोर एक एलसीडी, सोने का सामान और 7000 नगदी ले गए हैं, जिस संबंधी उन्होंने थाना आठ की पुलिस को शिकायत दे दी है मौके पर पहुंची पुलिस परिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर आसपास के लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।

  • इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स में बच्चों से करवाई गई ‘लैंड ऑफ फेंटेसी’ गतिविधि

    इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स में बच्चों से करवाई गई ‘लैंड ऑफ फेंटेसी’ गतिविधि

    जालंधर:  इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में कक्षा लर्नर्स व एक्सप्लॉरर्स के बच्चों से ‘लैंड ऑफ फेंटेसी’ गतिविधि करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। नन्हें बच्चे कल्पना की दुनिया के पसंदीदा चरित्र की वेशभूषा में सजकर आए बड़े मनमोहक लग रहे थे। कुछ बच्चे मिकी माऊस, डोरेमोन, गूफी, डॉनल्ड डक व छोटा भीम बनकर आए तो कुछ लड़कियाँ परियों की वेशभूषा में आईं।

    उन्हीं की तरह बातचीत कर रहे थे, उन्हीं की तरह नृत्य कर रहे थे। बच्चे  अपनी कल्पना को पंख लगाए अपने मनपसंद किरदार को निभाते  बहुत सुंदर प्रतीत हो रहे थे। बच्चों ने इस गतिविधि में खूब आनंद लिया। श्रीमती अलका अरोड़ा  (डिप्टी डायरेक्टर इनोकिड्स) ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के बौद्धिक, मानसिक विकास के साथ-साथ उनकी कल्पना-शक्ति को भी बढ़ावा देती हैं।

  • जालंधरः ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की भीष्ण टक्कर, माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा

    जालंधरः ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की भीष्ण टक्कर, माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा

    जालंधर/वरुणः मलसियां से दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव की संगत ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नकोदर में स्थित एक धार्मिक डेरे पर माथा टेकने जा रही थी। इसी दौरान मलसियां के नजदीक ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीष्ण टक्कर में ट्रैक्टर पुल से लटक गया जबकि ट्रक पुल से नीचे घिर गया। दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक सहित ट्रैक्टर ट्राली में सवार कई लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।

  • जालंधरः एक्शन में नगर निगम, अवैध निर्माण पर चली की डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः एक्शन में नगर निगम, अवैध निर्माण पर चली की डिच, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध निमार्ण को लेकर एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। नए कमिश्नर अभिजीत कपलिश और सहायक कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर आज बस्ती नौ में केजीएस पैलेस के पास बिना कोई नक्शा पास करवाए और निगम की हद में निर्माण से पूर्व कोई स्वीकृत लिए बगैर एक फैक्ट्री की निर्माण किया जा रहा था।

    निगम अधिकारियों के संज्ञान में मामले आने पर आज टीम डीच लेकर कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को लेकर फैक्ट्री के मालिक गुरकृपाल सिंह को नोटिस भी जारी किया गया था। उनसे निगम के अधिकारियों ने नक्शे समेत बिल्डिंग बनाने के अन्य दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था। लेकिन फैक्ट्री का निर्माण कर रहे व्यक्ति ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया और अपने निर्माण की प्रक्रिया को जारी रखा। जिस पर आज कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने डिमोलिशन की कार्रवाई कर डाली।

    दूसरी ओर फैक्ट्री मालिक गुरकृपाल सिंह ने कहा कि उनकी बिल्डिंग पुरानी है। सीवरेज इत्यादि पड़ने से कारण यह नीची हो गई थी। बरसात में पानी अंदर जा घुसता था। इसलिए बिल्डिंग को थोड़ा ऊंचा किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अवैध निर्माण के बारे में कोई नोटिस नहीं मिला था। न ही उसे डिमोलिशन के संबंध में कोई सूचना थी। जबकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि बाकायदा नोटिस दिया गया। दस्तावेज मांगे गए। लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया को कार्रवाई की गई है।

  • जालंधरः गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले स्वंयभू नेता अभि बख्शी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले स्वंयभू नेता अभि बख्शी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः डीजीपी गौरव यादव द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं देहात पुलिस ने गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर स्वंयभू नेता अभिषेक बख्शी उर्फ अभि पर भी कार्रवाई कर दी है। अक्सर शहर में धरनोंं में शामिल रहने वाले अभिषेक बख्शी खुद गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले में विवादों में घिर गए है।

    अभिषेश बख्शी ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने की फोटो अपलोड की थी। जिसके तहत उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं अभिषेक बख्शी की सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रही है। जिसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नशे का सेवन कर रहा है। जिसकी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। जिस पर कार्रवाई करने की तैयारी भी चल रही है। अभिषेक को पिता के निधन के बाद एक सुरक्षा अधिकारी दिया गया था। अभिषेक बख्शी ने पिता धम्मा के निधन के बाद नेतागिरी शुरू कर दी थी।

  • जालंधरः  युवा फिल्म डायरेक्टर और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह का हुआ निधन

    जालंधरः  युवा फिल्म डायरेक्टर और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह का हुआ निधन

    जालंधर/वरुण : महानगर के युवा फिल्म डायरेक्टर और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह सुखी की दुखद मृत्यु की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर रात को जालंधर में एक एक्सीडेंट में वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जालंधर रामा मंडी के जौहल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज जालंधर जीटीबी नगर के शमशान घाट में दोपहर 2 बजे किया जाएगा। 

    बता दें कि सुखदीप सिंह सुखी ने रेडियो जाकी के तोर पर बेहद नाम कमाया और उसके साथ साथ वो एक बहुत अच्छे ऐक्टर भी थे। कालेज के युवा मेलो में स्किट, मोनो एक्टिंग और अन्य स्पर्धाओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। सुखदीप सुखी ने साल (2018) में इश्क न होवे रब्बा पंजाबी फिल्म डायरेक्ट की थी। उसके बाद उन्होंने Bikaneri Feem (2020) and No No No (2020) में डायरेक्शन किया। इसके आलावा वो कई music वीडियो भी डायरेक्ट कर  चुके है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले सुखी के माता पिता का भी निधन हो चुका है। जिस कारण वो बेहद परेशान और दुखी थे। लेकिन आज उनकी अकस्मात मृत्यु की खबर के कारण उनके चाहने वालो के बीच शोक की लहर फ़ैल गई है।

  • जालंधरः Nikkamal Jewelers सहित पांच जगहों पर इंकम टैक्स की दबिश

    जालंधरः Nikkamal Jewelers सहित पांच जगहों पर इंकम टैक्स की दबिश

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में इंकम टैक्स की ओर से दो नामी ज्वैलर्स के शोरूम पर दबिश दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इंकम टैक्स की टीम ने जिमखाना क्लब के सामने शहर के नामी निक्कामल ज्वैलर्स और सरदारी लाल ज्वैलर्स के परिसरों पर छापामारी की। वहीं लुधियाना केमनी राम बलवंत राय के भी आईटी विभाग ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि सर्च के लिए टीमें लुधियाना, अमृतसर और चंडीगढ़ से आए अधिकारी आए हैं।

    टीमों ने इनके व्यापारिक प्रतिष्ठान, रिहायशी ठिकानों एवं दफ्तरों पर दबिश दी। इस दौरान आयकर अधिकारी कारोबारियों के रिकार्ड, स्टाक की जांच कर रहे हैं। कई दस्तावेजों को आगे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। रेड के संबंध में अभी अधिकारी कुछ जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं। उनका तर्क है कि जांच के बाद ही पता चला पाएगा कि कितनी अघाेषित संपत्ति सामने आई है।

    आईटी विभाग की टीम दस्तावेज खंगलाने में जुटी हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी कोई जानकारी विभाग की ओर से नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि आईटी विभाग की टीम ने 5 जगहों पर दबिश दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस रेड में लुधियाना के अलावा जालंधर, चंडीगढ़ और अन्य शहरों से आए अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। 

    कारोबारियों के स्टाफ के सदस्यों से भी आयकर विभाग के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों के दौरान संपत्ति की खरीद बिक्री का भी ब्योरा लिया जा रहा है। इसके अलावा कंप्यूटरों में फीड डाटा को भी डाउनलोड किया जा रहा है। जांच के दौरान कई कच्ची पर्चियाें काे कब्जे में लिया गया है। कारोबारियों के बैंक अकाउंट एवं लाॅकरों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा स्टाक का खरीद बिक्री के साथ मिलान किया जा रहा है। इस रेड में विभाग को काफी अघोषित संपत्ति मिलने की उम्मीद है।

  • जालंधर: JDA ने ज्योति चौक के पास बनी रेड क्रॉस मार्केट में 32 दुकानों को किया सील

    जालंधर: JDA ने ज्योति चौक के पास बनी रेड क्रॉस मार्केट में 32 दुकानों को किया सील

    नगर निगम ने प्रताप बाग, जगराता चौक व मंडी रोड पर दुकाने की सील

    जालंधर/वरुण: विकास प्राधिकरण (JDA) ने शहर में बड़ी कार्रवाई की है। JDA की सीए दीपशिखा शर्मा के निर्देशों पर यह कार्रवाई ज्योति चौक के पास बनाई गई मार्किट में की है। यहां पर जालंधर विकास प्राधिकरण ने 32 दुकानों को सील कर दिया है। इन दुकानों में जो दुकानदारों का सामान पड़ा था उसे भी JDA के अधिकारियों ने दुकानों में ही लॉक करके ऊपर से सील लगा दी है। 

    सीलबंदी की कार्रवाई करने आए JDA के अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने ज्योति चौक के पास पास मार्किट का निर्माण कर  64 दुकानें (32 नीचे और 32 ऊपर हैं)  बनाई थीं। नीचे की 32 दुकानें तो बिक गई थीं लेकिन ऊपर की 32 दुकानें अभी कर सेल नहीं हुई थी। इन खाली दुकानों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया था। इनमें अपना सामान रख लिया था। एसडीओ अभिषेक ढल्ल ने बताया कि ऊपरी मंजिल 32 की 32 दुकानों पर ही अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। जिन्हें सामान के साथ ही सील कर दिया गया है। 
    अधिकारियों मे जब मार्किट मे दबिश दी तो इसरी भनक दुकानदारों को भी नहीं लगी। अधिकारी अकेले नहीं बल्कि पुलिस फोर्स के साथ आए थे। यदि दुकानदारों को JDA की कार्रवाई का पहले पता चल जाता तो वह दुकानों से सामान निकाल लेते। लेकिन अचानक दबिश से उन्हें सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। जब अधिकारी फोर्स के साथ वहीं पर सीलबंदी की कार्रवाई करने पहुंचे तो कई दुकानदारों  ने अधिकारियों के समक्ष सामान निकालने की गुजारिश भी की लेकिन अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों की अधिकारियों की एक न सुनी और अपना सीलबंदी का काम जारी रखा। 
    JDA की टीम ने जब मार्किट में दबिश दी तो बहुत सारी दुकानों पर बड़े-बड़े ताले लटके हुए थे। अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से पहले ताले तोड़े उसके बाद अंदर दुकानें देखीं उनकी बाकायदा फोटोग्राफी की उसके बाद सरकारी ताला जड़कर सील लगाई। जिन दुकानों के ताले तोड़े गए उनमें अंदर माल भरा हुआ था। दुकानदारों ने ऊपरी मंजिल पर अपने गोदाम बना रखे थे। लेकिन अधिकारियों ने दुकानदारों के ताले हटाकर उन पर अपने ताले लगाकर दुकानों को सील कर दिया।

    वहीं दूसरी ओर नगर निगम में नए कमिश्नर अभिजीत कपीलश के आने के बाद बिल्डिंग ब्रांच फिर से सक्रिय हो गई है। नगर निगम ने दोबारा फिर से रात को सीलबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश और सहायक कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए शहर में प्रताप बाग, जगराता चौक और मंडी रोड पर दुकानों में अवैध उसारी पर इन्हें सील कर दिया है। प्रताप बाग में जिन दो दुकानों को सील किया गया है। उन्हें पहले भी सील किया गया था। शॉप कम ऑफिस कॉम्प्लेक्स में दुकानों को दुकानदारों ने अपनी मर्जी से मॉडिफाई कर दिया था। इन पर पहले भी निगम की टीम ने कार्रवाई की थी और इन्हें सील किया था। लेकिन दीवाली के सीजन के आसपास दुकानों ने मालिकों ने सील तोड़ कर दुकानों को खोल दिया था। अब एक बार फिर से निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने दुकानों को सील कर दिया है। 

    नगर निगम के मौके पर गए एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं और प्रापर्टीज को सील किया गया है। इनसे उसारी के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। यदि यह दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाए तो डिमोलिशन की कार्रवाई भी इन पर हो सकती है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने देर रात मंडी रोड पर भी एक फैक्ट्री और जगराता चौक के पार चार दुकानों को सील किया है। बिल्डिंग ब्रांच ने देर रात मंडी रोड पर भी एक फैक्ट्री और जगराता चौक के पार चार दुकानों को सील किया है।

  • जालंधर: BMS Fashion पर GST  विभाग की दबिश

    जालंधर: BMS Fashion पर GST विभाग की दबिश

    जालंधर/वरुण: महानगर में जीएसटी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है किशनपुरा चौक के पास कपड़ों के मशहूर शोरूम पर जीएसटी विंग ने दबिश दी और मौके पर मौजूद सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया।

    BMS Fashion नाम से चलाए जा रहे इस शोरूम पर जीएसटी विभाग ने लगभग 4 घंटे तक जांच-पड़ताल की तथा इस दौरान सभी सेल्स रिकॉर्ड और स्लिप पैड टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। उक्त शोरूम मालिक पर सेल टैक्स में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं, जिसके मद्देनजर जीएसटी विंग ने शिकंजा कसा है।