Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

    जालंधरः पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

    जालंधर/वरुणः लोहियां से बड़ा हादसा होने से टल गया। थाना के मुख्य निरीक्षक सुरजीत सिंह पड्डा के नेतृत्व में सूचना मिलने पर लोहियां पुलिस एक घर में पहुंची और घर में आग लग सिलेंडर को बाहर निकाला। जान से खेलने वाली इस कार्रवाई दौरान गैस सिलेंडर की आग बुझाई। इस जानलेवा ऑपरेशन के दौरान बड़ा धमाका होने से बचाया गया।

    इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के हवलदार केवल कृष्ण और हवलदार जगदीप सिंह ने बड़ी हौंसले का प्रमाण दिया। इस मौके पर पुलिस मुख्य निरीक्षक सुरजीत सिंह पड्डा, एएसआई सरबजीत सिंह, हवलदार लवदीप सिंह, जसपाल सिंह जोसन सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

  • इनोसेंट हार्ट्स में इको फ्रेंडली दीपावली सप्ताह का शुभारंभ

    इनोसेंट हार्ट्स में इको फ्रेंडली दीपावली सप्ताह का शुभारंभ

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन व इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में इको फ्रेंडली दीवाली’ मनाने के लिए ‘फेस्ट ऑफ फेस्टिविटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कैम्पस के विद्यार्थियों के साथ-साथ इनोसेंट हार्ट्स स्कूल (जीएमटी, लोहारां) और द रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ढेर सारी गतिविधियाँ आयोजित की गई।

    इस अवसर पर कैम्पस को आकर्षक रंगोली डिजाइनों, जीवंत रंगों और अन्य अलंकरणों से सजाया गया। छात्रों ने हर गतिविधि में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने ‘प्ले विद कलर्स’ गतिविधि में सुंदर और रचनात्मक रंगोली तैयार की और ‘स्लेश द कैनवस’ गतिविधि में अपने कलात्मक कौशल का परिचय दिया।

    एक विशेष प्रतियोगिता ‘कुकिंग विदाउट फायर’ आयोजित की गई, जिसमें इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के मास्टर शेफ ने नमकीन, मीठे और पेय व्यंजनों में अपनी इनोवेशन का प्रदर्शन किया।

    छात्रों के सजावट कौशल को प्रदर्शित करने के लिए ‘एन्हांस यूअर कॉर्नर्स’ और ‘तोरण मेकिंग’ गतिविधियों का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने दीवाली उत्सव के लिए सजावटी वस्तुओं का निर्माण किया।

    इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों से कैंडल डेकोरेशन तथा कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने ‘क्रैकर्स आर ऑफ नो यूज़’,दे आर जस्ट एनवायरनमेंट अब्यूस’, ‘सेलिब्रेट अ सेफ दीवाली’आदि स्लोगन लिखे।

    डॉ. शैलेश त्रिपाठी, डायरेक्टर द्वारा इस तरह के एक अद्भुत कार्यक्रम के आयोजन के लिए सांस्कृतिक टीम के प्रयासों की सराहना की गई। शर्मिला नाकरा, डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स ने कहा कि पूरा परिसर सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ गूंज रहा है, उम्मीद है कि यह दिवाली सभी के जीवन में अत्यधिक शांति और समृद्धि लाएगी।

  • इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में हर मौसम के बिखेरे रंग

    इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में हर मौसम के बिखेरे रंग

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के इनो किड्स जीएमटी, केपीटी व लोहारां ब्रांच के नन्हे डिस्कवरर्स ने विवेशियस वाइब्रेंस के तहत रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया विद्यार्थियों ने ‘सीजंस’ थीम के अंतर्गत नृत्य प्रस्तुत किए। ग्रीन मॉडल टाउन ब्रांच में मुख्य मेहमान की भूमिका डायरेक्टर सीएसआर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट, डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी, लोहारां में डिप्टी डायरेक्टर इनो किड्स अलका अरोड़ा, के पी टी रोड पर स्थित स्कूल में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एंड कॉलेजेस, प्रोफेसर राहुल जैन ने निभाई।

    मंच का संचालन स्टूडेंट काउंसिल के बच्चों ने बखूबी संभाला। ज्योति प्रज्वलन के के बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। बच्चों ने ,’सीजंस’ थीम के अंतर्गत भारत में सभी प्रकार के मौसम को दर्शाते हुए नृत्य द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। अभिभावकों ने कार्यक्रम को बहुत सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रीन मॉडल टाउन के प्रिंसिपल राजीव पालीवाल डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा डिप्टी डायरेक्टर इनोकिडस अलका अरोड़ा प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर गुरविंदर कौर ने मुख्य अतिथि डॉक्टर पलक बौरी गुप्ता को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर पलक ने अभिभावकों को समझाया कि वे हमेशा अपने बच्चे द्वारा किए गए छोटे से छोटे काम को भी सराहें। बच्चे को अभिभावकों के प्रेम के साथ-साथ समय की भी जरूरत है। उन्होंने बच्चों के इस शानदार प्रस्तुति के पीछे अध्यापकों की भरपूर मेहनत की भी  प्रशंसा की।

  • जालंधरः UCO Bank की डकैती का चौथा आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, लूट की राशि और सोना बरामद

    जालंधरः UCO Bank की डकैती का चौथा आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, लूट की राशि और सोना बरामद

    जालंधर/वरुणः कमिश्नरेट पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने बैंक में हुई डकैती में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी उत्तम नगर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि 4 अगस्त को इंडस्ट्री एरिया में पड़ते यूको बैंक में हथियारबंद लुटेरे 13 लाख रुपए की नगदी और बैंक की दो महिला कर्मियों के गहने लेकर फरार हो गए थे।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने 3 आरोपी अजय पाल सिंह उर्फ निहंग, विजय तिवारी और तरुण कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन लुटेरों को चौथा साथी फरार था। जिसे आज पुलिस ने 32 बोर कि रिवाल्वर, 1 लाख रुपए की नगदी, 2 सोने की अंगूठी, चैन, लॉकेट और 2 चूड़ियों सहित काबू कर लिया।

    यह है मामला

    अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यूको बैंक से 3 लुटेरे गन प्वाइंट पर 13 लाख से ज्यादा की नकदी लूट ली थी। लुटेरे 4 मिनट के अंदर कैशियर से नकदी व दो महिला कर्मियों से गहने लूट ले गए थे। जाते जाते सारे स्टाफ व ग्राहकों को स्ट्रांग रूम में बंद कर गए थे। घटना के समय बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

    कैशियर प्रेम कुमार ने बताया था कि वह बैंक में मौजूद थे और लंच टाइम खत्म हुआ था। करीब 3 बजकर 4 मिनट पर 3 युवक अंदर आए। इनमें से 2 के हाथ में पिस्तौल थी। एक लुटेरे ने गन प्वाइंट पर मैनेजर एमएस मोती सहित तमाम अधिकारियों धमकाया। दूसरे लुटेरे के हाथ में तेजधार हथियार था। उसने सारे ग्राहकों को जमीन पर बिठा दिया।

    तीसरा आरोपी, जिसके हाथ में पिस्तौल था, केबिन के पास आया और मेज पर चढ़कर कैश काउंटर का शीशा तोड़ अंदर आ गया। उसने गन प्वाइंट पर लेकर सारा कैश लूट लिया। इसी बीच एक ग्राहक फोन करने लगा तो उससे मोबाइल छीन लिया। एक लुटेरे ने असिस्टेंट बैंक मैनेजर परमिंदर कौर को गन प्वाइंट पर ले उनकी सोने की चेन छीन ली और साथ ही बैठी दिव्या नाम की महिला कर्मचारी की भी ज्वेलरी उतरवा ली थी। इसके बाद सभी फरार हो गए थे।

  • जालंधर : इटली गए 27 साल के युवक का तेजधार हथियार से कत्ल

    जालंधर : इटली गए 27 साल के युवक का तेजधार हथियार से कत्ल

    जालंधर/वरुणः विदेशों में पंजाबियों की हत्या की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के काला बकरा गांव से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इटली में रोजी-रोटी के लिए गए ब्लॉक भोगपुर के काला बकरा गांव के 27 वर्षीय युवक सतवंत सिंह उर्फ ​​जंगी की पंजाबी समुदाय के दो लोगों ने उसके पीठ पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

    यह भी सूचना है कि एक छोटी सी बात मौत का कारण बन गई। बताया जा रहा कि मामूली विवाद को लेकर तकरार हुई थी, जिसके बाद पंजाबी युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि सतवंत सिंह के पिता की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और अब इटली में उनके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। जिससे परिवार में मातम का माहौल है।

  • जालंधर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, कहा-पाकिस्तान की ISI एजेंसी कर रही है पंजाब में अमन शांति का माहौल खराब

    जालंधर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, कहा-पाकिस्तान की ISI एजेंसी कर रही है पंजाब में अमन शांति का माहौल खराब

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) बनने के बाद पहली बार आईपीएस गौरव यादव का शुक्रवार को जालंधर आगमन हुआ है। आज डीजीपी गौरव यादव पुलिस शहीदी समारोह के दौरान शहर महानगर में पहुंचे। आज वह पीएपी में पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। पीएपी से 200 कांस्टेबलों का नया बैच सर्विस ज्वाइन करेगा। वह नए पुलिस जवानों को सफलता का मूल मंत्र देने के साथ-साथ शहीद पुलिस कर्मियों के स्वजनों को भी सम्मानित करेंगे।

    पीएपी में पासिंग आउट परेड के मौके पर उनके साथ पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, एसएसपी स्वप्न शर्मा, डीसीपी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर आतंकवाद को लेकर डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी पंजाब में अमन शांति का माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि वह दोबारा पंजाब में आतंकवाद नहीं आने देंगे और जो हथियार या नशे की सामग्री पकड़ी जा रही है वह देश की एजेंसियों बीएसएफ के साथ तालमेल कर इस पर कार्रवाई कर रहे हैं।

  • जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कोर्ट में किया पेश, जाने कितने दिनों का मिला रिमांड

    जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कोर्ट में किया पेश, जाने कितने दिनों का मिला रिमांड

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मोगा पुलिस ने 10 दिन का रिमांड हासिल किया था, जोकि आज खत्म हो गया है। जिसके बाद लांरेस को दोबारा बाघापुराना की अदालत में पेश किया गया। आज अदालत ने जालंधर पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है।

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जालंधर पुलिस ने कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आ गई है। गौर हो कि लॉरेंस पर जालंधर के थाना 5 में हथियारों का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई को पेश कराना था। इसी के तहत आज जालंधर की कोर्ट में पेश किया गया है। जहां पुलिस को लॉरेंस का कोर्ट से 31 अक्तूबर तक का रिमांड मिला है। गौरतलब है कि जालंधर में एफआईआर नंबर- 83, तारीख 17-5 -22 को धारा 25-54-59 आर्म एक्ट के तहत थाना 5 में मामला दर्ज किया गया था।

    बता दें कि  2 अप्रैल 2022 को जिले के गांव माड़ी मुस्तफा में गैंगस्टर हरजीत पेंटा के कत्ल मामले में बाघापुराना पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पुलिस रिमांड लिया था। जिला पुलिस आज दिखी सख्ती के मूड में दिखाई दे रही है इसी के चलते मीडिया कर्मियों को अदालत परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

  • जालंधर पुलिस को मिला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड, जाने कब करेगी कोर्ट में पेश

    जालंधर पुलिस को मिला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड, जाने कब करेगी कोर्ट में पेश

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मोगा पुलिस ने 10 दिन का रिमांड हासिल किया था, जोकि आज खत्म हो गया है। जिसके बाद लांरेस को दोबारा बाघापुराना की अदालत में पेश किया गया। आज अदालत ने जालंधर पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है। पुलिस लांरेस को 12 बजे कोर्ट में पेश करेंगी।

    बता दें कि  2 अप्रैल 2022 को जिले के गांव माड़ी मुस्तफा में गैंगस्टर हरजीत पेंटा के कत्ल मामले में बाघापुराना पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पुलिस रिमांड लिया था। जिला पुलिस आज दिखी सख्ती के मूड में दिखाई दे रही है इसी के चलते मीडिया कर्मियों को अदालत परिसर में प्रवेशनहीं करने दिया गया।

  • जालंधर: निगम ने कलां बाजार और अटारी बाजार में 2 बिल्डिंगों को जारी किए नोटिस

    जालंधर: निगम ने कलां बाजार और अटारी बाजार में 2 बिल्डिंगों को जारी किए नोटिस

    जालंधर/वरुण: शहर में अवैध तरीके से बन रही इमारतों की सीलबंदी, उन्हें गिराने और नोटिस भेजे जाने का काम लगातार जारी है। अब ताजा मामला जालंधर के कलां बाजार और अटारी बाजार का सामने आया है।कलां बाजार मॆं भद्रकाली मंदिर के पास रिहायशी नक्शा पास करवा कर कॉमर्शियल बिल्डिंग बना तदी गई। यह बिल्डिंग कि ज्वैलर की बताई जा रही है और इस का नक्शा महिला के नाम से पास है। नगर निगम के पास इस भवन को लेकर शिकायक पहुंची थी।

    जिस पर निगम के कर्मचारियों ने मौका देखा। बिल्डिंग बना रहे लोगों से निगम के पास हुए दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों में जो नक्शा पास हुआ था उसके अनुसार बिल्डिंग ना बनाकर मौके पर कॉमर्शिय़ल निर्माण पाया गया। मौका देखने के बाद निगम के कर्मचारियों ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी। अब अधिकारियों ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर दिया है।

    हालांकि बिल्डिंग को अभी सील नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच शीघ्र ही इसे सील कर सकती है।  इसी तरह से अटारी बाजार में भी बनी दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस भी शिकायतों को आधार पर ही फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद जारी किया गया है। 

  • जालंधर : Chunmun Mall की बेसमेंट में George Irish pub पर पुलिस की रेड

    जालंधर : Chunmun Mall की बेसमेंट में George Irish pub पर पुलिस की रेड

    जालंधर/वरुण: महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस सख्ती की सख्ती दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात शहर में बड़े नेता की बिल्डिंग में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश दी है।

    सूचना मिली है कि पुलिस ने माडल टाऊन स्थित जार्ज आइरिश पब में रेड करते हुए वहां से 11 हुक्का बरामद किए हैं और इसके अंदर हुक्का का सेवन कर रहे कई सारे युवकों को भी पकड़ा है। वहीं बार के मैनेजर शंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    बताया जा रहा है माडल टाऊन स्थित चुनमुन माल की बेसमेंट में चल रहे उक्त हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा है, जहां से कई युवकों को हुक्का पीते पकड़ा है और भारी मात्रा में हुक्के व अन्य सामान बरामद किया हैं। थाना 6 के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मैनेजर शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।