Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 10 जिंदा रौंद सहित दो काबू

    जालंधरः 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 10 जिंदा रौंद सहित दो काबू

    एक बार हथियार सप्लाई के मिलने थे 10 हजार रुपए

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): देहात पुलिस ने हथियारों की तस्करी के मामले में करतारपुर से दो आरोपियों को काबू किया है। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह और एसपी डी सबरजीत सिंह वाहीया ने प्रेस वार्ता दौरान बताया कि क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद मुकेश यादव अपने गुर्गों का इस्तेमाल करके बिहार से पंजाब में हथियारों की सप्लाई करवा रहा है। यह भी सूचना मिली थी कि उसके गुर्गे विधिपुर फाटक की तरफ हथियार देने के लिए जा रहे हैं। सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने तुरंत प्रभाव से टीमें बनाकर विधिपुर फाटक के पास नाकाबंदी कर डाली। नाके पर पुलिस ने बिहार के सिवान जिला के रहने वाले विजय राम और अजय राम को रोका। दोनों के बैगों की तलाशी ली, तो उसमें से 5 पिस्तौल, दस मैगजीन और 10 जिंदा रौंद बरामद हुए। 

    पकड़े गए आरोपी दोनों सगे भाई

    दोनों पकड़े गए आरोपियों जो आपस में सगे भाई हैं और दोनों सिवान बिहार में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। घर के हालात ठीक ना होने के कारण दोनों भाई अमृतसर जेल में बंद मुकेश यादव के दिल्ली में रहते भाई के टच में आए और दोनों हथियारों की सप्लाई करने के व्यापार में जुड़ गए। जांच में पता चला कि उक्त आरोपियों को एक बार हथियार सप्लाई करने के लिए 10 हजार रुपए मिलते थे। 

    पहली बार हथियारों की सप्लाई देने आए थे पंजाब

    दोनों भाईयों को हथियारों की कंसाइनमेंट दी और पंजाब में भेज दिया। दोनों को कहा था कि अमृतसर के पास पहुंच कर जिसे सप्लाई देनी है। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को हथियारों की खेप सहित काबू कर लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों भाई पहली बार पंजाब में हथियारों की सप्लाई लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों को फोन लेकर काल डिटेल निकलवाई जा रही है। उन लोगों को तक भी पहुंच बनाने की कोशिश की जा रही है जिन्हें इन्होंने आगे सप्लाई देनी थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पिस्टल देसी हैं। लेकिन फ़रनिशिंग को देखकर इंपॉर्टेड लगते हैं।

  • जालंधरः घर में करती थी शराब तस्करी का कारोबार, चढ़ी पुलिस के हत्थे

    जालंधरः घर में करती थी शराब तस्करी का कारोबार, चढ़ी पुलिस के हत्थे

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना लाम्बड़ा की पुलिस ने 16 बोतलें नाजायज शराब सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह वासी अली चक्क थाना  लाम्बड़ा के रूप में हुई  है।

    थाना प्रभारी अमर सैणी ने बताया कि एएसआई शिंगारा सिंह पुलिस पार्टी सहित पिंड गोना चक्क टी प्वाईंट पर मौजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुलविंदर कौर जो शराब बेचने का काम करती है, वह इस समय अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने मौके पर रेड कर कुलविंदर के कब्जे से 16 बोतलें पावर स्टार फाईन व्हिसकी बरामद कर उक्त आरोपी महिला को गिरफ्तार कर एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः अटारी बाजार में अवैध मार्किट पर निगम ने की कार्रवाई

    जालंधरः अटारी बाजार में अवैध मार्किट पर निगम ने की कार्रवाई

    बार-बार नोटिस के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा था काम

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच शहर में बन रही अवैध बिल्डिंगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में बीते दिन निगम ने गोपाल नगर में बन रही अवैध दुकानों पर कार्रवाई की थी। वहीं आज निगम की टीम ने अटारी बाजार में बन रही अवैध दुकानों को गिरा दिया है। अटारी बाजार में शहर के प्रसिद्ध फाइनेंसर द्वारा दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा था। फाइनेंसर ने नगर निगम की हद में होने वाली उसारी को लेकर ना तो नक्शा पास करवाया और ना अन्य शर्तों का पूरा किया था।

    बल्कि चुपचाप उसने दुकानों का निर्माण कार्य शुरु कर दिया। आज बन रहे इस अवैध निर्माण की किसी ने नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत भेज दी। जिसके बाद निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम की ओर से कार्रवाई की गई। निगम द्वारा फाइनेंसर को बार-बार नोटिस भेजे गए लेकिन इसके बावजूद भी जब काम बंद ना हुआ। आज एमटीपी नीरज भट्टी और एटीपी सुखदेव विशिष्ट निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम को लेकर पहुंच गए। उन्होंने अटारी बाजार में बन रही दुकानों की दीवारें और छतों को अधिकारियों ने निगम के कर्मचारी लगाकर तोड़ दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए निगम अधिकारी ने बताया कि अटारी बाजार में दुकानें बना रहे कलोनाइज़र से इन दुकानों को लेकर उन्होंने दस्तावेज मांगे। लेकिन वह मौके पर अधिकारियों को कोई भी कागज दिखा ना पाए। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने उन्हें नोटिस जारी कर काम बंद करने के लिए कहा। नोटिस मिलने के बाद दुकानें बना रहे कलोनाइज़र ने काम बंद कर दिया और मामला ठंडा पड़ जाने पर दोबारा काम शुरु कर दिया। इसकी फिर निगम के अधिकारियों के पास शिकायत पहुंच गई। शिकायत पर फिर नोटिस जारी किया गया। कुछ दिन फिर काम बंद रहा, लेकिन आज दोबारा फिर से काम शुरू हो गया था। जिसके बाद निगम की टीम ने यह कार्रवाई की।

    अटारी बाजार और उसके आस-पास पड़ते तंग बाजारों में धड़ल्ले से कई अवैध बिल्डिंगे और मार्किट बन रही है। जिस पर निगम अधिकारी कार्रवाई करने से लगातार गुरेज कर रहे है। जल्द ही इन बिल्डिंगों का खुलासा एनकाउंटर न्यूज द्वारा किया जाएगा।

  • जालंधरः 2 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 5 जिंदा रौंद सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः 2 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 5 जिंदा रौंद सहित एक गिरफ्तार

    बॉर्डर पार से नशा मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में करता था सप्लाई

    जालंधर/हर्ष कुमार/वरुण: देहात पुलिस ने लाखों की नशे की खेप और हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार की टीम ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 5 जिंदा रौंद बरामद किए है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ मोर पुत्र तीर्थ सिंह निवासी स्वर्ण पार्क लुधियाना के रूप में हुई है। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह और एसपी डी सबरजीत सिंह वाहीया, डीएसपी जतिंदर सिंह और थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने प्रेस वार्ता दौरान बताया कि थाना फिल्लौर की पुलिस ने एनपीएस एक्ट के तहत में मामले दर्ज में गुरदीप सिंह पुत्र विचित्र सिंह निवासी पंजढेरां को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान गुरदीप ने बताया था कि वह नशा गगनदीप से लेकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता है।

    आरोपी ने रेड दौरान की थी पुलिस पर फायरिंग

    पुलिस ने मुकद्दमे में गगनदीप का नाम दर्ज कर जब उसके घर में रेड करने गई तो उसी दौरान पुलिस पर लवप्रीत सिंह और गगनदीप ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ दौरान पुलिस कर्मचारी मनदीप सिंह घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मुठभेड़ दौरान पुलिस ने गगनदीप को काबू कर लिया था, जबकि लवप्रीत भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने गगनदीप सिंह के कब्जे से 2 किलो हेरोइन, 1 पिस्तौल 30 बोर और 5 जिंदा रौंद 30 बोर के बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की खेप बॉर्डर पार ड्रोन के जरिए लेते थे और पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे।

    गगनदीप के जेल में बने बॉर्डर पार स्मगलरों से लिंक

    बता दें कि गगनदीप कत्ल केस में जब जेल में गया था, उसी दौरान गगन के जेल में कुछ स्मगलरों से संबंध बन गए थे, जो कि बॉर्डर पार से उसे नशे की खेप की सप्लाई ड्रोन के जरिए देते थे। हाल ही में वह जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने नशा तस्करों के जरिए एक असला ले लिया था और 2 थ्री व्हीलर चालकों पर गोलियां भी चला दी थी। इसी मामले में वह फरार चल रहा था। जिसके बाद आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब और फिरोजपुर क्षेत्रों में रहता था और नशा तस्करी करता था। जांच में पता चला कि गगनदीप अभी तक 3 बार नशे की खेप ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार से मंगवा चुका है। उसमें से गगन से सबसे अधिक 15 किलो नशे की खेप ड्रोन के जरिए मंगवाई थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस गगनदीप के साथी लवप्रीत की तालाश के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी दिखा सकती है।

  • जालंधरः करोल बाग में खुद को गोली मारने वाले 24 साल के सैंडी की हुई मौत

    जालंधरः करोल बाग में खुद को गोली मारने वाले 24 साल के सैंडी की हुई मौत

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) रामा मंडी थाना क्षेत्र के तहत आते करोल बाग में 24 साल के सुपर्ण शर्मा उर्फ सैंडी ने दो दिन (मंगलवार) पहले खुद को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मार ली थी। जिसे उपचार के लिए पहले जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत नाजुक बताई गई थी। जिसके बाद बीते दिन उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज दौरान सैंडी की मौत हो गई।

    थाना रामामंडी के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल 174 की कार्रवाई की जाएगी। बाकी पोस्टमार्टम करवाने के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि युवक सैंडी पीएपी में शूटिंग करता था। इसके अलावा पंजाबी गानों में भी काम कर चुका है। काफी समय से वह विदेश जाने की योजना बना रहा था। 

  • जालंधरः यूनियन ने निगम कमिश्नर के घर का किया घेराव, आवास छोड़कर भागे IAS दविंदर सिंह, देखें वीडियो

    जालंधरः यूनियन ने निगम कमिश्नर के घर का किया घेराव, आवास छोड़कर भागे IAS दविंदर सिंह, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नगर निगम यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज सुबह माडल टाउन स्थित कमिश्नर हाऊस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों कहना है कि करीब 3 साल बाद जो वर्दी के पैसे मिलते हैं वो नहीं मिले, क्योंक कमिश्नर के हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे। कई महीनों से इस मसले को लटकाए हुए है। यूनियन नेता बंटू सभरवाल, राजकिशोर समेत कई लोग भारी गिनती में कमिश्नर आवास के बाहर पहुंचे।

    यूनियनों का आरोप है कि उनकी मांगों को लेकर बार-बार झूठे वायदे किए जा रहे हैं। अभी तक उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है। इसलिए वह अब दिवाली से पहले बड़े संघर्ष की तैयारी कर रहे हैं। यूनियनों का कहना है कि उनकी कई फाइलें कमिश्नर के टेबल पर पड़ी हैं, लेकिन वह मंजूर नहीं की जा रही। यूनियन नेताओं का आरोप है कि कर्मचारियों से काम पूरा लिया जा रहा है।

    छुट्टी और त्योहारों के दिन भी काम करवाया जा रहा है, लेकिन मांगों को लेकर ना तो सरकार गंभीर है और ना ही निगम अफसर। वहीं दूसरी तरफ यूनियनों के घेराव को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह को अपना सरकारी आवास छोड़कर जाना पड़ा। वह यूनियन नेताओं से बात करने के लिए बाहर निकले। मगर बीच में एक दम से मेन रोड की तरफ चले गए। वहां से तेज कदमों से चलते हुए यूनियन की पहुंच से बाहर हो गए। यूनियन नेताओं ने कमिश्नर की सड़क पर दौड़ते हुए वीडियो भी बना ली। बताया जा रहा है कि कमिश्नर ने कर्मचारियों को दोपहर 2 बजे तक हस्ताक्षर करने का आश्वासन दिया है। 

  • जालंधरः घर पर लाइटें लगाने दौरान हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत

    जालंधरः घर पर लाइटें लगाने दौरान हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दिवाली के त्यौहार दौरान लम्मा पिंड चौक के पास न्यू गुलमर्ग कालोनी में घर की छत पर लाइटें लगाते समय युवक घर के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज तारों की चपेट में गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव कोटली मलसियां के रूप में हुई है।

    हाई वोल्टेज बिजली की तारें घर की छत के साथ-साथ गुजर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय बहुत ऊंची आवाज में ब्लास्ट हुआ जिससे आसपास के लोगों को भी में दहशत फैल गई और ब्लास्ट के बाद घर की दीवारों को दरारें पड़ गईं। मिली जानकारी के अनुसार हरप्रीत आर्केस्ट्रा का काम करता था। आर्केस्ट्रा शो ना होने के कारण में वह कुछ समय से बिजली का काम भी करने लग पढ़ा था।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरप्रीत इलेक्ट्रीशियन का पूरा काम नहीं जानता था। वह दिपाली को लेकर लोगों के घरों में लाइटें लगा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। न्यू गुलमर्ग कालोनी के लोगों ने पावरकाम से अपील की है कि उनके घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारें हटाया जाए, जिससे ना कोई आगे इनकी चपेट में आए और ना किसी की जान है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

  • जालंधरः मकसूदां में स्नेचर काबू, इंजेक्शन सहित अन्य सामान बरामद

    जालंधरः मकसूदां में स्नेचर काबू, इंजेक्शन सहित अन्य सामान बरामद

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में लूटपाट और छीनाझपटी की वारदातें सामने आना बाते आम हो गई है। ताजा मामला मकसूदां का है, जहां लोगों ने मोबाइल झपट कर भागते बाइक सवार लुटेरे को मौके पर दबोच लिया। पीड़ित आशीष ने बताया कि वह पैदल फोन सुनते जा रहा था। इतने में पीछे से बाइक सवार लुटेरा आया और उसके हाथ से फोन झपट कर भाग गया।

    उसकी तरफ से वहां पर शोर भी मचाया गया। तभी उसी दौरान उसने वहां से निकल रहे  एक मोटरसाइकिल सवार राहगीर की मदद मांगी और बाइक सवार झपटमार का पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए झपटमार ने अपनी पहचान भगत सिंह निवासी गुरु नानक नगर नागरा के रूप में बताई।

    वहां पर मौजूद लोगों ने जब पकड़े गए झपटमार की तलाशी ली तो।उसके पास कई सिम कार्ड मिले और एक टीका भी मिला। हालांकि लुटेरा बताया कि टीका इंसुलिन का है उसकी नानी को शुगर है वह इसे  नानी के लिए लेकर जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची थाना एक की पुलिस झपटमार को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • जालंधरः महिला से मोबाईल छीन फरार हुआ बाइक सवार, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधरः महिला से मोबाईल छीन फरार हुआ बाइक सवार, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। महानगर में लूटपाट और झपटमारी के वारदातें सामने आना आम बात हो चुकी है। लुटेरे और झपटमार आए दिनी बेखौफ होकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे कर फरार हो रहे हैं। दूसरी और लुटेरों के इन कारनामो से पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। क्योंकि प्रशासन के दावे हैं कि शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है, इसके बावजूद लुटेरे और झपटमार वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

    एक ऐसा ही मामला बुधबार दोपहर संतोखपुरा रोड से सामने आया है यहां पर एक औरत से अज्ञात बाइक सवार उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गया। सूर्य एन्क्लेव निवासी निकी जसवाल ने बताया कि वह संतोखपुरा रोड सेंट्रल बैंक मे पैसे जमा करवाने के लिए आयी हुई थी। पैसे जमा करवाने के बाद वह पैदल जा रही थी इतने मे पीछे से एक अज्ञात आया और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो घटना वहां नजदीक लगे कमेरो मे कैद हो गई। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय उसे कुछ समय नहीं आया जिस कारण वह बाइक नंबर नोट नहीं कर पाई।

  • जालंधरः पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते 3 दिन बाद हुई FIR

    जालंधरः पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते 3 दिन बाद हुई FIR

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) : महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी मामले सामने आ रहे है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस कुछ मामलों को ट्रेस करने में नाकाम हो रही है। ऐसा ही एक मामला थाना 6 का सामने आया है। जहां पीड़ित विनोद धीर द्वारा थाना 6 में चोरी की शिकायत भी दे दी गई है, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर उक्त चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में भी 3 दिन का समय लगा दिया है। विनोद धीर और मोहल्ले के लोगों ने कुछ संदिग्ध नाम को लेकर पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    बता दें कि 3 दिन पहले जीटीबी नगर के नजदीक पड़ती हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरी की वारदात को लेकर डिविजन नंबर 6 में पीड़ित विनोद द्वारा शिकायत दी गई थी। विनोद ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे जब वह वापिस घर लौटे तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित का कहना है कि चोर लाखों रूपए का सोना और नगदी लेकर फरार हो गए।

    इस मामले को लेकर उन्होंने थाना 6 की पुलिस शिकायत भी दी, लेकिन आज यानि तीसरे दिन थाना 6 की पुलिस ने चोरों खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।