Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा से पहले फटे फ्लैक्स बोर्ड, हुआ हंगामा, समुदाय ने दी प्रशासन को चेतावनी

    जालंधरः भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा से पहले फटे फ्लैक्स बोर्ड, हुआ हंगामा, समुदाय ने दी प्रशासन को चेतावनी

    जालंधर/हर्षः महानगर में श्री राम चौक से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा से पहले समुदाय की ओर से फ्लैक्स बोर्ड फाड़े जाने को लेकर समुदाय के लोगों द्वारा रोष पाया जा रहा है। विपन सभ्रवाल ने मामले को लेकर बताया कि शरारती अनसरों द्वारा श्री राम चौक पर भगवान वाल्मीकि के फ्लैक्स बोर्ड फाड़े गए। इस दौरान उन्होंने थाना नबंर 3 और 4 की पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा पिछले 3 साल से शरारती अनसरों द्वारा शोभायात्रा से पहले फ्लैक्स बोर्ड फाड़े जा रहे है।

    विपन सभ्रवाल ने कहा कि जिसके संबंध में वह पहले ही शिकायतें दर्ज करवा चुके है। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह मामले अभी तक लंबित है। सभ्रवाल ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर जल्द से जल्द शरारती अनंसरों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इस बार सख्ती से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को ना काबू किया तो वह इस मामले को लेकर रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने शरारती अनसरों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए धारा 295 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Jalandhar: Gold Medalist Dr. Munish Khurana के क्लीनिक पर सेहत विभाग की Raid

    Jalandhar: Gold Medalist Dr. Munish Khurana के क्लीनिक पर सेहत विभाग की Raid

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। शहीद उधम सिंह नगर में चर्चित गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. मुनीष खुराना के मेडिवर्ल्ड में पुलिस और सेहत विभाग की द्वारा दबिश दी गई। मेडिवर्ल्ड में एसएचओ कमलजीत सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया द्वारा रेड की गई। मामले की जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने बताया कि उन्हें थाना नंबर 4 की पुलिस द्वारा सूचना मिली थी कि क्लीनिक में अवैध दवाईयां बेची जार रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने क्लीनिक में छापेमारी की। लेकिन इस छापेमारी दौरान क्लीनिक से कोई अवैध दवाई बरामद नहीं हुई।

    मौके पर नहीं हुई कोई अवैध दवाई बरामदः कालिया

    जांच में कुछ भी बरामद ना होने पर ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने बताया कि हमनें बारीकी से जांच की है, लेकिन क्लीनिक से अवैध रूप से बेची जा रही कोई अवैध दवाई बरामद नहीं हुई है और ना ही कोई एसा दस्तावेज मिला है जिसपर दवाइयों का हिसाब किताब लिखा जाता हो। बता दें कि शिकायत में यह भी कहा गया था कि डॉक्टर मनीश खुराना नवे अपने क्लीनिक में दवाइयों को स्टॉक करके रखा हुआ है।

    रेड दौरान मौके पर नहीं मिले डॉ. मुनीष 

    लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा मामले की सूचना दी गई और मौके से ना तो कोई अवैध दवाई बरामद हुई और ना ही मौके पर डॉ. मुनीष खुराना मौजूद रहे। अनुपमा कालिया से डा मुनीष को लेकर मीडिया ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वह कुछ देर में क्लीनिक में पहुंच रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनीष के क्लीनिक में जो कुछ दवाइयां मिली भी हैं उन्हें वह अपनी प्रैक्टिस के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इतनी दवाइयां वह अपने क्लीनिक पर आपातकाल के लिए रख सकते हैं।

    चंडीगढ़ से मिली रिपोर्ट के आधार पर की गई थी रेड

    वहीं दूसरी ओर एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से मिली रिपोर्ट के आधार उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया को सूचना दी थी। मौके पर डॉ. मुनीष के लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। चंडीगढ़ से मिली सूचना के बाद डॉ. मुनीष का मौके पर ना मिलना और उनके क्लीनिक से कुछ भी बरामद ना होना और पुलिस प्रशासन का अभी इस मामले को लेकर खुलकर मीडिया को मामले की पूरी जानकारी ना देना एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।  

  • जालंधरः  डीसीपी नरेश डोगरा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने इरादा-ए-कत्ल में किया तलब

    जालंधरः  डीसीपी नरेश डोगरा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने इरादा-ए-कत्ल में किया तलब

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): होशियारपुर के बहुचर्चित होटल रॉयल प्लाजा मामले में तब बड़ा धमाका हुआ जब होशियारपुर की एक अदालत ने विवादास्पद पुलिस अधिकारी और जालंधर के मौजूदा डीसीपी नरेश डोगरा और उसके करीबी साथियों को इरादा-ए-कत्ल की धारा-307 के तहत तलब किया गया है और इसके बाद अब नरेश डोगरा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। गौरतलब है कि साल 2019 में होटल रॉयल प्लाजा में मारपीट हुई थी जिसमें नरेश डोगरा का नाम सामने आया था।

    अदालत द्वारा दिए गए फैसले के संदर्भ में यह खुलासा हुआ है कि 03 जनवरी 2019 को होटल के मालिक विश्वनाथ बंटी को रात करीब सवा नौ बजे होटल से एक फोन आया, जिसमें होटल के मैनेजर ने बताया कि उस समय फिल्लौर पुलिस अकादमी में तैनात कमांडेंट नरेश डोगरा अपने साथियों सहित जिनमे होटल का एक अन्य पाटनर विवेक कोंशल, नायब तहसीलदार मंजीत सिंह, शिवी डोगरा, हरनाम सिंह उर्फ हरमन सिंह सहित करीब 10-15 अज्ञात शामिल हैं। मैनेजर ने बताया कि यह लोग होटल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद उसी समय विश्वनाथ बंटी, अजय राणा, नवाब हुसैन और बाबू के साथ होटल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जब उन्होंने नरेश डोगरा से इस बारे में बात करनी चाही तो उन्होंने विशवानाथ बंटी पर हमला कर दिया और इसी बीच नरेश डोगरा , विवेक कौशल और मनजीत सिंह लड़ाई में ललकारे मारे और कहा कि आज बंटी को मारना है और इसी समय हरनाम सिंह ने बंटी की तरफ एक रिवॉल्वर से गोली चलाई, जो अजय राणा की जांघ में लगी और पार हो गई। इस घटना में नवाब हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

    अदालत के आदेश में यह भी कहा गया कि जब अजय राणा को गंभीर हालत में होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया तो पता चला कि नरेश डोगरा और उसके साथी पहले ही सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंच चुके थे और इस बीच अजय राणा, नवाब हुसैन को जालंधर के जोहल अस्पताल में ले जाया गया और वहा पर 6 जनवरी तक उसका इलाज चला और बाद में अजय राणा को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस द्वारा की गई एकतरफा कार्रवाई

    होशियारपुर के अतिरिक्त मुखय न्यायिक मैजिस्ट्रेट रूपिंदर सिंह द्वारा 14 सितंबर 2022 को दिए गए फैसले की कापी 15 सितंबर को अपलोड की गई है, जिससे खुलासा हुआ है कि होशियारपुर पुलिस ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है और कहा गया है कि नरेश डोगरा जो उस समय एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी था ने विशवानाथ बंटी और उनके साथियों को मुलजिम बनाने के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद विश्वनाथ बंटी, अजय राणा, नवाब हुसैन और कई अन्य लोगों पर आईपीसी की धारा 307, 323, 341, 379-बी, 186, 353, 332, 427, 148, 149, 120-बी व 25/27/54/59, आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जबकि विश्वनाथ बंटी गुट की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर आईपीसी की धारा-323, 506, 149, थाने के रोजनामचे में सिर्फ डीडीआर ही काटी गई थी।

    दायर करनी पड़ी थी सिविल कंपलेट

    पुलिस ने जब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो नवाब हुसैन की ओर से उनके वकील एचएस सैनी, एडवोकेट नवीन जैरथ और एडवोकेट गुरवीर सिंह चौटाला की ओर से कोर्ट में सिवल शिकायत दर्ज कराई गई। जिसकी सुनवाई करीब तीन साल तक चली, हालांकि कोविड के कारण, सुनवाई में लगभग एक साल की देरी हुई और अदालत ने अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जालंधर में तैनात डीसीपी नरेश डोगरा, होटल रॉयल प्लाजा के पार्टनर विवेक कौशल, नायब तहसीलदार (सेवानिवृत्त) मंजीत सिंह, शिवी डोगरा और हरनाम सिंह उर्फ हरमन सिंह को आईपीसी की धारा-307, 506, 341, 447, 323, 148, 149, 25/27 /54/59 आमर्स एक्ट के तहत संमन जारी करते हुए 15 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

    डोगरा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

    इस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद डीसीपी नरेश डोगरा, विवेक कौशल, शिवी डोगरा, मंजीत सिंह और हरनाम सिंह उर्फ हरमन सिंह को 15 नवंबर से पहले हाईकोर्ट से जमानत लेनी पड़ेगी। दरअसल, मामला 307 का है, इसलिए इस मामले में अग्रिम जमानत मिल पाना इतना आसान नहीं है क्योंकि गोली और 307 के मामले में अदालतें हमेशा सख्त रुख अपनाती हैं। गौरतलब है कि जब पुलिस किसी मामले की सुनवाई नहीं करती है तो पीड़ित के पास सीधे अदालत जाने का विकल्प होता है और इन्हीं विकल्पों के तहत मामला यहां तक पहुंचा है। 

  • जालंधरः शिव नगर सहित कई इलाकों में खुफिया जानकारी पर चला सर्च अभियान

    जालंधरः शिव नगर सहित कई इलाकों में खुफिया जानकारी पर चला सर्च अभियान

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब में सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में शनिवार को गैंगस्टरों और ड्रग पेडलरों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया है। इसी के तहत जालंधर नार्थ हलके के शिव नगर में एडीजीपी वेलफेयर पंजाब प्रवीण कुमार सिन्हा की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी सिक्योरिटी एंड ऑपरेशन नरेश डोगरा ने टीम के साथ इलाके में सर्च की गई। उन्होंने कहा कि सर्च अभी जारी है, पुलिस किसको पकड़ने आई थी उसकी लिस्ट है जिन पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी।

    लोकल लेवल पर क्या-क्या बरामद हुआ इसकी डीजीपी इसकी जानकारी देंगे। सर्च के दौरान एडीजीपी प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि पंजाब भर में चुनिंदा एरिया में की गई सर्च इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक की गई है, जिसमें घरों को सर्च कर रहे हैं ताकि क्राइम फ्री पंजाब बना सकें। सर्च ऑपरेशन का उद्देश्य नशे पर लगाम, गैंगस्टरों का सफाया और क्राइम फ्री पंजाब बनाना है जिसके लिए नशे की चेन तोड़ना बहुत जरूरी है। 

    इस दौरान पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि शिवनगर का इलाका काफी दिनों से रडार पर था, क्योंकि यहां पर रहने वालों का रिकॉर्ड पुलिस के पास नहीं था जो अन्य इलाकों में वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाते थे। यह स्पेशल ऑपरेशन था इसके अलावा कमिश्नरेट पुलिस समय-समय पर ऑपरेशन चलाती रहती है।

    वही देहात में एसएसपी स्वर्णदीप सिंह संधू की अगवाई में एसपी हेडक्वार्टर मनजीत कौर ने नकोदर के गांव शंकर और एसपी इन्वेस्टिगेशन सर्वजीत सिंह बाहिया ने पुलिसकर्मियों की टीम के साथ फिल्लौर के गांव सेल्किया और समराली में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह संधू ने कहा कि कपूरथला बॉर्डर से सटे नकोदर के गांव शंकर में तस्करों और गैंगस्टरों के आने की सूचना थी इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन के लिए इसे चुना गया था। जबकि फिल्लौर के दोनों गांवों में लंबे समय से नशा तस्करी की शिकायत मिल रही थी। 

  • जालंधरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 1 की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव कोहली पुत्र अरुण पाल वासी गांधी कैंप, हिमांशु पुत्र कुलभूषण वासी गोपाल नगर के रूप में हुई है। एसीपी मोहित कुमार ने बताया कि  गांव सगरावली के रहने वाले रमनजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गत दिवस जब वह मकसूद पुल की चढ़ाई पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 2012 पर सवार होकर 3 लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर उसे मोबाइल लूट लिया और उसे घायल कर मौके से फरार हो गए। पथाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल सहित काबू लिया। पुलिस आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • जालंधरः मेहर चंद पॉलीटैक्निक के विद्यार्थी और स्टाफ़ वेद सप्ताह समारोह में हुए सम्मिलित

    जालंधरः मेहर चंद पॉलीटैक्निक के विद्यार्थी और स्टाफ़ वेद सप्ताह समारोह में हुए सम्मिलित

    जालंधर (वरुण)। आर्य समाज विक्रमपुरा, जलन्धर में डीएवी की ओर से मनाये जा रहे वेद सप्ताह समारोह में आज मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थी और स्टाफ़ सम्मिलित हुए। प्रिंसिपल जगरूप सिंह चतुर्वेद – शतक यज्ञ के मुख्य यजमान बने, जिसका संचालन पुरोहित जय प्रकाश और हँसराज द्वारा किया गया। 

    यज्ञ के बाद आर्य महिलाओं द्वारा भजन गायन किया गया। तत्पश्चात ब्राह्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद योगार्थी द्वारा डीएवी की आधार शिलाओं, महात्मा हँसराज, पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी और महात्मा आनन्द स्वामी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए, महर्षि दयानन्द के विचारों का उपदेश दिया। 

    डॉ. जगरूप सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज ओज़ोन संरक्षण दिवस है। प्रदूषण द्वारा और विभिन्न आधुनिक उपकरणों से उत्सर्जित क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन से उस ओज़ोन परत की हानि हो रही है जो हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है। यज्ञ द्वारा वायु शुद्धि की महिमा बताते उन्होंने कहा कि 1984 की भोपाल गैस दुर्घटना में जहाँ हज़ारों लोग प्रभावित हुए तब भी ऐसे कुछ परिवार सुरक्षित बच गये जिनके घरों में रोज़ यज्ञ होता था।

    यज्ञ के बाद मन्दिर के प्रांगण में ऋषि – लंगर का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर आर्य समाज के रविन्द्र शर्मा, इन्द्रजीत तलवाड़ और अनेक आर्य विद्वान उपस्थित हुए। मेहर चन्द पॉलीटैक्निक की ओर से कश्मीर कुमार, जे एस घेड़ा, राकेश शर्मा, प्रभु दयाल, साहिल, शिवम और तनुज और अनेक विद्यार्थी शामिल थे।

  • जालंधरः मॉडल टाउन स्थित Yes Bank की बेसमेंट में लगी आग

    जालंधरः मॉडल टाउन स्थित Yes Bank की बेसमेंट में लगी आग

    जालंधर/वरुण: मॉडल टाउन स्थित आज यस बैंक की बिल्डिंग की बेसमेंट में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है।। आग लगने का बाद तुरंत वहां मौजूद कर्मचारियों ने बिल्डिंग में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू ना पाए जाने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

    मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार लाइट जाने के बाद कर्मचारियों ने बेसमेंट में पड़े जनरेटर को चलाया। लेकिन जनरेटर चलाने के कुछ देर बाद उसमें से धुआं निकलना शुरू हो गया और धीरे-धीरे जनरेट के शार्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से बुझाने की कोशिश भी गई। लेकिन आग पर काबू ना पा सके। दूसरी और दमकल विभाग के कर्मचारी राजिंदर ने बताया कि उन्हें 4 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद हम गाड़ी लेकर तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।

  • जालंधर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शकी लोगों से की पूछताछ 

    जालंधर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शकी लोगों से की पूछताछ 

    जालंधर/हर्षः महानगर में पुलिस कमीश्नर गुरशरण सिंह संधू आईपीएस, एसीपी सेंट्रल अश्विनी अत्री की देखरेख में डिविजन नंबर 4 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमजीत सिंह ने एआरपी की इकाइयों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च भगवान वाल्मीकि चौंक, रैंनक बाजार से होकर बस्ती अड्डा तक निकाला गया। इस दौरान रास्ते में शकी लोगों से पूछताछ की गई।

    इसी के साथ पुलिस ने वाहन चैक कर दुकानदारों से अपील की कि शकी लोगों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया जाए। फ्लैग निकालने के दौरान पुलिस ने दुकानों के बाहर लगे दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए और लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने कहा आपसी सहयोग के साथ ही हम अप्रिय घटनाओं से बच सकते है।

  • जालंधरः दड़ा सट्टा लगाता आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः दड़ा सट्टा लगाता आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरुण कुमार पुत्र मुल्खराज निवासी बाबूलाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मंजीत सिंह उर्फ बॉबी पुत्र कमलजीत सिंह निवासी पैराडाइज अपार्टमेंट नकोदर रोड़ अपने करिंदे को भगवान वाल्मीकि चौंक के नजदीक सब्जी मंडी में सरकारी लॉटरी की आड़ में दुकान पर बिठाकर लोगों को दड़ा सट्टा लगवा कर ठग रहा है।

    मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी अरुण कुमार को 3240 रुपए, एक लैपटॉप और एक प्रिंटर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान अरुण ने बताया कि वह उक्त मंजीत के पास नौकरी करता है। पुलिस ने मुकद्दमे में मंजीत का नाम दर्ज कर लिया है और उसकी तालाश के लिए छापेमारी कर रही है। 

  • जालंधरः 1320 ट्रैवल एजेंटों को शो कॉज नोटिस जारी, रद्द हो सकता है लाइसेंस, देखें वीडियो

    जालंधरः 1320 ट्रैवल एजेंटों को शो कॉज नोटिस जारी, रद्द हो सकता है लाइसेंस, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः विदेश जाने वाले युवाओं की चाहत लगातार बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी तरफ विदेश जाने के नाम पर ठगी के शिकार लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस के पास ठगी के शिकार लोगों की काफी शिकायते सामने आई है, जिसमें कुछ फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना कर रफू चक्कर हो जाते हैं। इसी मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि विदेश जाने के नाम पर ठगी की शिकायतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिस पर पुलिस अपना काम पूरी निष्ठा के साथ कर रही है।

    उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने ट्रैवल एजेंट से 522 पासपोर्ट जब्त किए थे और इसके अलावा भी कई ऐसे ट्रैवल एजेंट है जिन पर पुलिस टीम की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस द्वारा लगातार टीमें बनाकर ऐसे ही और भी फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर निगाह रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील है कि जो लोग ट्रैवल एजेंटों को पैसे देते हैं वह पहले उनकी जांच पड़ताल कर लें, ताकि वह ठगी का शिकार होने से बच जाए। अगर फिर भी किसी के साथ ठगी होती है तो पुलिस उन्हें इंसाफ दिलवाने में भरपूर सहयोग देगी।

    लेकिन कई बार ऐसा होता कि जो रकम लोगों ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों को दी होती है उसे वापिस मिलने में देर लग जाती है। इसलिए पुलिस ने लोगों से अपील है कि जो लोग विदेश जाना चाहते हैं पहले वह ट्रैवल एजेंट की सही तरह से जांच पड़ताल कर लें। डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिला जालंधर में 14 से अधिक ट्रैवल एजेंट ऐसे है जिनकी जांच नियमित होती रहती है और उनकी मंथली रिपोर्ट भी उनके दफ्तर में पहुंच रही है। जिनकी रिपोर्ट में नहीं होती उनको शो कॉज नोटिस भेजा जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक 1320 ऐसे ट्रैवल एजेंट है जिनकी रिपोर्ट नहीं पहुंची और उन्हें शो कॉज नोटिस भेजे जा चुके हैं। जसप्रीत सिंह ने कहा कि अगर उसका जवाब वह नहीं देते तो उनका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा।