Category: Punjab>Amritsar

  • जांलधरः इस Gangster की पेशी से पहले शहर में हाई अलर्ट

    जांलधरः इस Gangster की पेशी से पहले शहर में हाई अलर्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई को आज खरड़ से बठिंडा कोर्ट में पेश किया जाएगा। लारेंस की पेशी से पहले बठिंडा कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी दी गई है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा कोर्ट में लारेंस की पेशी के बाद उसे ट्रांजिड रिमांड के लिए आज जालंधर पुलिस को सौंपा जा सकता है। बताया जा रहा है कि हत्या और हत्यारों के मामले में लारेंस को जालंधर लाया जा रहा है।

    इसी के चलते जालंधर पुलिस बठिंडा पहुंची हुई है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने लारेंस का ट्रांजिड रिमांड लेने से पहले ही शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बता देंकि लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने विशाल चोपड़ा ने बीते दिन लॉरेंस की पेशी दौरान उसके कत्ल होने की आंशका जताई थी। विशाल चोपड़ा ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने किसी झूठे केस में उसका रिमांड ले रखा है। लारेंस की जान को खतरा है। लारेंस की 24 सितंबर यानि आज कोर्ट में पेशी है।

    इस दौरान उसका कत्ल हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पंजाब पुलिस को इस संबंध में अलर्ट भी भेजा गया है। विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान पंजाब पुलिस बिश्नोई का अपने ही साथियों की मदद से फेक एनकाउंटर कर सकती है या फिर राइवल गैंग को मौका देकर उसकी हत्या करा सकती है। इसके अलावा सुरक्षा में खामियां गिनाकर या बताकर किसी घटना को अंजाम देकर फेक इनकाउंटर करा सकती है। उन्होंने कहा कि विश्नोई पिछले कई महीनों से पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। विशाल ने कहा कि अगर लॉरेंस को पुलिस की कस्टडी में कुछ हो जाता है तो जवाबदेही सिर्फ पंजाब पुलिस की होगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि लॉरैंस बिश्नोई की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए।

  • जालंधर: मॉडल टाउन में VANAKKAM में खाना खाते बच्चों की बिगड़ी तबीयत, रेस्टोरेंट मालिक ने पत्रकारों पर चढ़ाई कार

    जालंधर: मॉडल टाउन में VANAKKAM में खाना खाते बच्चों की बिगड़ी तबीयत, रेस्टोरेंट मालिक ने पत्रकारों पर चढ़ाई कार

    जालंधर (वरुण)। महानगर के पॉश एरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉडल टाउन में स्थित VANAKKAM रेस्टॉरेंट में अमित भगत परिवार सहित खाना खाने आए थे। खाना खाने के दौरान उनके पुत्र विजवल सहित दो बच्चों की अचानक पेट में दर्द होने लगा। पिता ने बताया कि पुत्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वह घबरा गए। परिवार वालों ने खाने में कमी का कारण बताते हुए रेस्टॉरेंट के प्रबंधकों पर आरोप लगाया। 

    वहीं दूसरी ओर प्रबंधकों में यासिर व गुरमिंदर सिद्धू ने बंद हाल में ऑक्सीजन की कमी को कारण बताया। परिवार वालों ने बच्चे की हालत खराब होते देखते हुए बच्चे को निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाने ले गए हैं। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेस्टॉरेंट के मालिक के द्वारा हंगामा होने के बाद मौक़े पर कवरेज करने पहुँचे पत्रकारों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी, पत्रकार सड़क पर गिर गए ओर रेस्टोरेन्ट मालिक में गाड़ी उनकी टांगों के ऊपर से निकाल दी, गंभीर हालत में दो पत्रकारों को निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई है बताया जा रहा है कि एक पत्रकार का मोबाइल भी रेस्टोरेन्ट मालिक में छीन लिया जो गाड़ी में अपने साथ ले गया।

  • जालंधरः दड़ा सट्टे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की कारवाई, 9 गिरफ्तार

    जालंधरः दड़ा सट्टे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की कारवाई, 9 गिरफ्तार

    जालंधर, (वरुण/हर्ष):  कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से चलाई गई विशेष मुहिम के तहत सख्ती दिखाते हुए दड़े सट्टे का कारोबार चलाने वालों पर कारवाई करते हुए ठिकानो पर छापामारी की और चल रहे सट्टे के कारोबार को बंद करवाया। मौके से कुछ करिंदों को काबू किया गया और कई मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है कि इसके पीछे किन लोगों का हाथ है और जल्द ही उनके नामों को सामने लाया जाएगा। इसी के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कारवाई करते हुए जसपाल पुत्र राम लखन वासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और करनैल सिंह उर्फ काका पुत्र जोगिंदर पाल को गुलाब देवी नजदीक से कंप्यूटर प्रिंटर और 5200 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।

    इसी तरह थाना तीन की पुलिस ने फगवाड़ा गेट के नजदीक विपन दुआ पुत्र मंगतराम वासी बस्ती शेख गुरविंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी मोहल्ला करार खा और नितिन कुमार पुत्र कुलदीप सिंह वासी एकता नगर से 10840 रुपए बरामद किए। इसी तरह थाना चार की पुलिस ने मच्छी मार्केट के नजदीक से मोहनलाल पुत्र लक्ष्मण दास वासी तेज महानगर और रजनीश कुमार पुत्र गिरधारी लाल वासी बस्ती दानिशमंदा से 11040 रुपए कैश एक लैपटॉप दो प्रिंटर 5 मोबाइल सहित गिरफ्तार किया।

    इसी तरह थाना आठ की पुलिस ने लंबा पिंड चौक के नजदीक से कुलदीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी न्यू विवेक विहार और अंकुर पुत्र सुभाष चंद्र वासी न्यू सुभाष नगर से 32110 रुपए कैश एक कंप्यूटर एक प्रिंटर सहित गिरफ्तार किया। कमिश्नर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः नशीली दवा कोल्डड्रिंक में देकर युवक ने नाबालिक का उठाया फायदा, पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को भेजा जेल

    जालंधरः नशीली दवा कोल्डड्रिंक में देकर युवक ने नाबालिक का उठाया फायदा, पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को भेजा जेल

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर की थाना बस्ती बावा खेल से बड़ी ख़बर सामने आई है। युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर नाबालिक लड़की का फायदा उठाया। थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते पारस स्टेट के पास रहने वाली नाबालिक लड़की की दोस्ती न्यू रतन नगर निवासी अंकुश कुमार जैसवाल से हुई। नाबालिक लड़की ने बताया कि उसकी बड़ी बहन लैदर कंपलेक्स के पास किसी निजी कंपनी में काम करती है और वह हर रोज अपनी बड़ी बहन को खाना देने के लिए उसके पास जाती थी।

    इसी दौरान बड़ी बहन की कंपनी में काम करने वाले लड़के के साथ उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के 2 महीने बाद दोनों एक-दूसरे साथ बाहर घूमने लगे। नाबालिक ने बताया कि एक दिन युवक उसे होटल में ले गया और उसने वहां कोल्डड्रिंक में कुछ नशीली दवा मिलाकर दे दी। नाबालिक ने बताया कि कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई और लड़के ने बेहोशी की हालत में उसका फायदा उठाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान लड़के ने उसकी वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    लड़की ने बताया कि युवक ने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर कई बार उसका फायदा उठाया और उसे तंग परेशान करने लगा। लड़की ने इस संबंधी जब अपने घर में बात की तो परिवारिक सदस्यों ने थाना बस्ती बावा खेल में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • जालंधरः DBEE ने प्लेसमैंट कैंप में रोजगार का किया आयोजन, मौके पर चुनें 37 उम्मीदवार

    जालंधरः DBEE ने प्लेसमैंट कैंप में रोजगार का किया आयोजन, मौके पर चुनें 37 उम्मीदवार

    जालंधर/वरुणः जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई) जालंधर ने अपने दफ्तर में प्लेसमैंट कैंप का आयोजन किया, जिसमें 37 उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया। रोजगार उत्पति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमैंट कैंप में एलआईसी और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों ने भाग लिया और 59 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 37 उम्मीदवारों का मौके पर ही रोजगार के लिए चुनाव किया गया।

    रंजीत कौर ने कहा कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद के लिए इस तरह के और भी प्लेसमेंट कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के अधिक अवसरों के लिए जिला प्रशासकीय परिसर स्थित जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो से संपर्क कर सकते है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए दफ्तर के हैल्पलाइन नं. 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • जालंधरः फिर विवादों में आया किरन बुक डिपो, निगम ने जारी किया नोटिस

    जालंधरः फिर विवादों में आया किरन बुक डिपो, निगम ने जारी किया नोटिस

    जालंधर/वरुणः माईहीरा गेट में स्थित किरन बुक शॉप के मालिक अकसर विवादों में रहे है। वहीं किरन बुक शॉप पर निगम एक बार फिर से कार्रवाई करने की तैयारी में है। दरअसल, किरन बुक शॉप की कामर्शियल इमारत को निगम ने अवैध बता कर कई महीने पहले सील कर दी थी, लेकिन बाद में इसकी सील खुल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें फिर से कामर्शियल काम हो रहे हैं। जिसके कारण एक बार फिर से किरन बुक शॉप के मालिक को निगम ने सील खोलने को लेकर नोटिस जारी किया है।

    निगम अफसरों के आरोप है कि किरन बुक शॉप ने बगैर इजाजत के सील खोल ली है। कहा गया है कि किस आधार पर इस सील इमारत का ताला खोला गया। अगर नगर निगम के परमीशन के बगैर सील खोली गई है तो किरन बुक डिपो के मालिक पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

  • जालंधरः नकोदर बेअदबी मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस 

    जालंधरः नकोदर बेअदबी मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस 

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने 1986 में नकोदर में हुई बेअदबी के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग में चार युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में रिटायर्ड जस्टिस गुरनाम सिंह आयोग की जांच रिपोर्ट का दूसरा भाग गायब होने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। याचिका में दूसरे भाग की तलाश के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। 

    32 साल पुराने मामले की बलदेव सिंह ने की SBI या SIT से जांच की मांग

    जालंधर के बलदेव सिंह ने एडवोकेट एचसी अरोड़ा के माध्यम से 32 साल पुराने इस मामले की सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तत्कालीन डीएम दरबारा सिंह गुरु, एसएसपी मोहम्मद इजहार आलम और एसपी ऑपरेशंस अश्वनी कुमार शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की गई थी।

    हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का दिया आदेश 

    हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान रिटायर जस्टिस गुरनाम सिंह की जांच रिपोर्ट सौंपने का पंजाब सरकार को आदेश दिया था। पंजाब सरकार ने तब बताया था कि रिपोर्ट का दूसरा भाग गायब है। हाईकोर्ट ने पूछा था कि जो रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई है, वह कैसे गायब हो सकती है। अब इस मामले में एक और याचिका दाखिल करते हुए गायब रिपोर्ट के दूसरे हिस्से के मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

    यह था मामला

    नकोदर में गुरुद्वारे में 2 फरवरी 1986 को श्री गुरुग्रंथ साहिब के 4 पावन स्वरूप जलाने की घटना सामने आने के बाद 4 फरवरी को रोष मार्च निकाला गया था। पुलिस ने लोगों को काबू करने के लिए गोली चला दी और इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में बिना मृतकों के परिजनों को जानकारी दिए चारों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवा दिया गया और अस्थियां परिजनों को सौंपने का प्रयास किया गया। इस मामले में जस्टिस गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया, जिसकी रिपोर्ट 2001 में विधानसभा में पेश की गई। इसी रिपोर्ट का भाग दो गायब है, जिसकी खोज के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की गई है।

  • जालंधरः डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला..

    जालंधरः डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला..

    जालंधर (वरुण)। आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा व जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में तैनात डीसीपी नरेश डोगरा के बीच हुए विवाद के बाद दोनों में देर रात समझौता हो गया। वहीं अब नरेश डोगरा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, अब पुलिस प्रशासन ने डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला कर दिया गया है। देर रात पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने  कहा, डीसीपी डोगरा को पीएपी मुख्यालय जालंधर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

  • विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी डोगरा के बीच उपजा विवाद सुलझा

    विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी डोगरा के बीच उपजा विवाद सुलझा

    जालंधर (वरुण)। आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी डोगरा के बीच उपजा विवाद सुलझ गया है और दोनो के बीच समझौता हो गया है।

  • पंजाबः इस मामले में पंचायत सचिव सहित दो पर मुकदमा, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

    पंजाबः इस मामले में पंचायत सचिव सहित दो पर मुकदमा, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने के अभियान के तहत पंचायत सठियाली, जिला गुरदासपुर के फंड में गबन करने के आरोप में पूर्व सरपंच और पंचायत सचिव प्रखंड काहनूवान के खिलाफ मामला दर्ज कर पूर्व सरपंच सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में विजिलेंस ने बलजिंदर कुमार कानूनगो तहसील खमानो व उसके केंद्र के एक निजी व्यक्ति सतपाल सिंह सत्ता निवासी भैणी कलां जिला फतेहगढ़ साहिब को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    विजीलैंस के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो द्वारा की गई जांच में पता चला है कि वर्ष 2013 से 2018 तक सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सठियाली के विकास कार्यों के लिए मिलने वाली अनुदान राशि और पंचायत फंड में से 20,08,602 रुपये का गबन किया गया, जिसके चलते इस मामले में विजीलैंस ने आरोपी सतनाम सिंह, पूर्व सरपंच, ग्राम सठियाली एवं सुखदेव सिंह पंचायत सचिव, प्रखंड कहनुवां, जिला गुरदासपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में जरनैल सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बलजिंदर कुमार कानूनगो ने अपने एजेंट सतपाल सिंह सत्ता के माध्यम से गांव बिलासपुर में खरीदी गई जमीन की तकसीम एवं मापने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उक्त कानूनगो पहले ही उनसे 3000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस द्वारा जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पटियाला विजिलेंस ब्यूरो थाना में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।