Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः एक्शन की तैयारी में निगम, अवैध निर्माण-कालोनियों के पुराने चालानों की कमिश्नर ने मांगी लिस्ट 

    जालंधरः एक्शन की तैयारी में निगम, अवैध निर्माण-कालोनियों के पुराने चालानों की कमिश्नर ने मांगी लिस्ट 

    जालंधर/वरुण : महानगर में नगर निगम अवैध निर्माण-कालोनियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई ना होने को लेकर निगम की काफी किरकिरी हो रही है। जिसके बाद निगम कमीश्रर दविंदर सिंह ने अवैध निर्माण-कालोनियों के पुराने चालानों की लिस्ट मांगी है। दरअसल, निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कई साल से कार्रवाई के नाम पर जो चालान काटे हैं, उन्हें अब बाहर निकालने की तैयारी की है।

    रिकार्ड रुम में दबी चालानों की फाइलों को निकालकर जांच की जाएगी कि किस चालान के तहत क्या कार्रवाई की गई है। पिछले सालों में नगर निगम ने अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के नाम पर चालान काटकर खानापूर्ति की थी। अब इन चालानों को रिकार्ड रूम से बाहर निकाल कर सूची बनाई जाएगी।

    निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पिछले सालों के दौरान जितने भी चालान काटे गए हैं उनकी लिस्ट तैयार की जाए। जिसका भी चालान काटा गया है उसके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई है और कितना जुर्माना लगाया गया, इसकी पूरी डिटेल इसी हफ्ते उन्हें मिल जानी चाहिए। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में इन आदेशों से हड़कंप मचा हुआ है। यह चालान हजारों की गिनती में है और इन्हें सूचीबद्ध करने में समय लगेगा। 

  • जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भवानपुरिया की पेशी पर छावनी में बदला कचहरी चौंक, देखें विडियो

    जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भवानपुरिया की पेशी पर छावनी में बदला कचहरी चौंक, देखें विडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर में गैंगस्टर जग्गू भवानपुरिया की पेशी को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात की गई। दरअसल, देहात पुलिस नौ दिन के रिमांड के बाद आज जग्गू भवानपुरिया की पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई थी। रिमांड खत्म होने के बाद आज मोहाली पुलिस ने कोर्ट ने जग्गू भवानपुरिया का एक दिन का रिमांड हासिल किया है और उसे लेकर मोहाली को रवाना हो गई है। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ पुलिस थाना भोगपुर में 2014 में एक अवैध हथियारों का मामला दर्ज था। इस मामले में पेश न होने पर कोर्ट ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को भगौड़ा करार दे रखा था।

    पुलिस ने जज महेंद्र प्रताप सिंह लिबड़ा की अदालत में दलील दी कि 2014 में जग्गू भगवानपुरिया की गैंग से अवैध हथियार पकड़े गए थे, लेकिन जग्गू भगवानपुरिया पर विभिन्न स्थानों पर कई मामले दर्ज होने के कारण उससे अवैध हथियारों के बारे में अभी तक पूछताछ नहीं हो पाई है। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया था, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था।

  • जालंधरः लड़कियों से शादी कर लाखों की ठगी करने वाला शातिर साथियों सहित गिरफ्तार 

    जालंधरः लड़कियों से शादी कर लाखों की ठगी करने वाला शातिर साथियों सहित गिरफ्तार 

    आरोपी शादी का झांसा दे विदेश ले जाकर ससुराल वाले से मांगता था लाखों रुपए, अब तक कर चुका 5 शादियां 

    जालंधर/वरुणः चंडीगढ़ पुलिस ने लड़कियों से शादी कर लाखों रुपए ठगने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगजीत ने मासूम लड़कियों से शादी की और उनके परिवारों से लाखों रुपये की जबरन वसूली की। उसके खिलाफ पंजाब में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगजीत सिंह उर्फ ​​सोनू जीता उर्फ ​​रतन (38) के रूप में हुई है। वह अर्बन एस्टेट जालंधर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह शादी का झांसा देकर मासूम लड़कियों को अमेरिका ले जाकर ठगता था। वह लड़कियों के परिवारों से भी रंगदारी वसूल करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ सेक्टर-11 थाने में सात सितंबर 2022 को धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट, रंगदारी, धमकी, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

    पुलिस ने जगजीत के कब्जे से शिवाजी एन्क्लेव, नई दिल्ली से रतन कुमार के नाम से एक फर्जी आधार और पैन कार्ड बरामद किया है। इसके साथ ही गुरुग्राम के जोशन सिंह शेरगिल नाम के शख्स के दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपी जगजीत मोहम्मद कैफ नाम के साथी के साथ ट्रैवल एजेंट का काम करता था। पुलिस ने 11 सितंबर को उसके साथी नई दिल्ली निवासी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया। कैफ को पहले दिन रिमांड पर लिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली, पटियाला, जालंधर समेत अन्य जगहों पर इनके साथियों का पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    इससे पहले पुलिस ने जगजीत को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया और उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया। इसके बाद पुलिस ने 10 सितंबर को इस मामले में पटियाला निवासी सह आरोपी मनजीत सिंह (63) को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा जालंधर निवासी परमदीप सिंह (36) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में 13 पासपोर्ट बरामद किए हैं। शिकायतकर्ता लड़की ने पुलिस को बताया था कि वह एक विवाह स्थल पर आरोपी से मिली थी। आरोपी ने खुद को अमेरिकी नागरिक बताया। 3 जून 2022 को लड़की ने खरड़ में सिख रीति-रिवाजों के तहत आरोपी से शादी कर ली। लड़की के परिवार ने शादी पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए। इसके साथ ही लड़की के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने भी आरोपी को ढेर सारा सामान दिया था। शादी के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ सेक्टर-24 में लड़की के साथ रहने लगा।

    इसके बाद वह लड़की और उसके परिवार पर उसके जरिए वीजा दिलाने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने उनके पासपोर्ट अपने पास रख लिए। आरोपियों ने उनसे 75 लाख रुपये की मांग की। इतनी बड़ी रकम लेने के बाद भी आरोपी लड़की के माता-पिता और भाई से दहेज के रूप में और पैसे की मांग करने लगा, साथ ही धमकी देने लगा कि रुपये नहीं देने पर वह लड़की को छोड़ देगा। उसकी मांग पूरी करने के बावजूद वह लड़की को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपी की पहले से ही जालंधर की एक लड़की से शादी हो चुकी है।

    उनकी एक बेटी भी थी। दूसरी शादी सेक्टर 35ए की महिला से हुई थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपने पिता बलविंदर सिंह और मां सुनीता मल्होत्रा ​​को अपना बिजनेस पार्टनर बताया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक इस साजिश में आरोपी की बहन और एक रिश्तेदार मंजीत सिंह भी शामिल था। जांच में पता चला कि आरोपी जगदीश की पहली शादी साल 2007 में हुई थी और 3 महीने के अंदर ही उसका तलाक हो गया था। उन्होंने साल 2009 में दूसरी शादी की और उनकी एक बेटी है। तीसरी शादी साल 2014 में नवांशहर की एक लड़की से हुई थी। उन्होंने साल 2017 में चौथी बार शादी की। पांचवीं शादी जून 2022 में शिकायतकर्ता के साथ हुई थी।

  • जालंधरः ताजपुर चर्च पर लगे धोखाधड़ी के आरोप

    जालंधरः ताजपुर चर्च पर लगे धोखाधड़ी के आरोप

    प्रार्थना के नाम पर परिजनों से ठगे 65 हजार रुपए, बच्चे की मौत

    जालंधर/वरुण: खुरला खिंगरा में स्थित ताजपुर चर्च में धर्म के नाम पर धोखाधड़ी की गई। जिस कारण एक नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। बच्चे के परिजनों के अनुसार बच्चा ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त था, तभी उन्होंने एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा जो कि ताजपुर चर्च का था। जिसमें चर्च के पास्टर बृजेंद्र मरे हुए लोगों को जिंदा और बीमार लोगों को ठीक कर रहे थे। जिससे प्रभावित होकर बच्चे के परिजन उसे ठीक करवाने के लिए ताजपुर चर्च आ पहुंचे।

    तत्पश्चात उन्हें पता चला की स्पेशल प्रार्थना करवाने के लिए उन्हें 15000 रुपए देने होंगे जब  इस प्रार्थना से बच्चा ठीक नहीं हुआ तब उन्होंने दूसरी स्पेशल प्रार्थना करवाने के लिए 50000 रुपए की डिमांड कर डाली। बच्चे के परिजनों ने 50000 रुपए दे दिए, लेकिन फिर भी बच्चा ठीक नहीं हुआ। पुलिस ने चर्च वालों का साथ देते हुए बच्चे के परिजनों को गाड़ी कराकर दिल्ली नागलोई भेज दिया।  

    पुलिस का कहना है कि बच्चे के परिजनों ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते हैं, जबकि बच्चे के परिजनों ने मीडिया में बताया कि उनके साथ धर्म के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। वहीं दूसरी ओर चर्च के प्रधान अवतार सिंह ने मीडिया कर्मियों को खबर ना करने के लिए कहा। लेकिन जब मीडियाकर्मी ना माने तो उन्होंने मीडिया कर्मियों को लांबड़ा थाने के अंदर ही धमकी दे डाली, कि थाने के बाहर जाते हैं आपके साथ कुछ भी हो सकता है।

  • जालंधरः British Olivia School में चोरी की वारदात हुई ट्रेस

    जालंधरः British Olivia School में चोरी की वारदात हुई ट्रेस

    जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी की पुलिस ने ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में लाखों रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्यामू पुत्र धनई निवासी सनी नाई किराएदार ढिलवां रामा मंडी के तौर पर बताई गई है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया आरोपी ने 4 सितंबर को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल रामा मंडी में 9 लाख 30000 रुपए  की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज दकोहा मनीष भारद्वाज ने पुलिस टीम सहित श्यामू को 8 लाख 5500 रुपए की नगदी और एक एलसीडी सहित गिरफ्तार कर लिया। 

  • जालंधरः लूटपाट व अवैध शराब के मामले सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधरः लूटपाट व अवैध शराब के मामले सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना सदर की उप चौकी फतेहपुर की पुलिस ने लूटपाट और नशा तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार पु्त्र ओम प्रकाश गांव प्रतापुरा सदर, करण उर्फ कट्टा पुत्र महिंदर कुमार वासी फूलपुर कालोनी, हरप्रीत उर्फ काली पु्त्र गुरनाम दास वासी फूलपुर कालोनी, बलवीर उर्फ बीरू पुत्र महिंदर सिंह वासी पिंड लाम्बड़ी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एडीसपी सिटी 2 आईपीएस अदित्य ने बताया कि एएसआई चौकी इंचार्ज फतेहपुर मदन सिंह ने गशत के दौरान प्रतापुरा टी प्वाईंट से विजय कुमार को 18 बोतल नाजायज शराब के साथ दबोचा। 

    इसी तरह चौकी इंचार्ज मदन सिंह को जगजीत सिंह उर्फ जग्गी वासी पिंड चक्क कलां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह काम पर से घर वापिस लोट रहा था तो तीन अज्ञात व्यक्ति उससे 10 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान 3 आरोपियों करण, हरप्रीत और बलवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और खुलासे हो सकें।

  • जालंधर में ट्रेवल एजेंटों के परिजनों ने बिल्डिंग मालिक को घेरकर मारे लात घुसे, देखें वीडियो

    जालंधर में ट्रेवल एजेंटों के परिजनों ने बिल्डिंग मालिक को घेरकर मारे लात घुसे, देखें वीडियो

    छोटू भैय्या एजेंट और पीड़ितों से डकार चुका लाखों रुपए

    जालंधर/वरुणः  महानगर में जाली ट्रैवल एजेंट द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेशों का सपना दिखाकर उन्हें लूटने का धंधा जोरों शोरों से चल रहा है। इस धंधे में उनके परिजन व साथी उनका पूरा सहयोग भी दे रहे हैं। गौर हो कि जालंधर में 2 महीने पहले पुलिस ने ट्रैवल एजेंट अमित और नीतिश नाम के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उनसे 534 लोगों के पासपोर्ट बरामद किए थे और कई धाराओं सहित उन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। 

    अमित और नीतिश ट्रैवल एजेंट ने जालंधर, लुधियाना और फगवाड़ा में खोले हुए थे अपने दफ्तर

    अमित और नीतिश ट्रैवल एजेंट जालंधर, लुधियाना और फगवाड़ा में दफ्तर खोलकर लोगों को कनाडा के जाली विजा लगाकर देते थे। इन्होंने जालंधर में अलग-अलग ट्रैवल एजेंट के नाम पर बिना लाइसेंस के चार दफ्तर खोले हुए है। बीते दिन इन ट्रेवल एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों और साथियों द्वारा बिल्डिंग मालिक को घेरकर हमला कर दिया और उसे बेल्टों और लात घुसो से बुरी तरह से पीटा। जिसके बाद पुलिस दोनों पार्टी के लोगों को थाने में ले गई और वहां पर दोनों ने अपनी शिकायतें पुलिस में दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता की शिकायत को लेकर अपनी बात से पलट गए और उन्होंने कहा किन में से किसी ने उनके पास शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

    छोटू भैय्या नेता इस मामले की सेटिंग करवाने के नाम से डकार चुका है लाखों रुपए

    गौर हो कि इन ट्रैवल एजेंट के साथ जालंधर में छोटू भैय्या नेता ने भी सेटिंग की हुई है। पीड़ितों ने जब ट्रैवल एजेंट को लेकर इस छोटू भैय्या नेता के समक्ष अपनी बात रखी तो इस नेता ने उनसे 30 प्रतिशत हिस्सा की मांग की और कहा कि अगर आप मुझे 30 प्रतिशत हिस्सा देते है तो मैं आपकी ट्रैवल एजेंट के साथ सेटिंग करवा दूंगा। छोटू भैय्या नेता के हौंसले इतने बुलंद है कि इसने ट्रैवल एजेंटों के साथ भी अपने हिस्से की सेटिंग की हुई है। छोटू भैय्या नेता ने सरेआम ट्रैवल एजेंटों को कह रखा है कि मेरी पुलिस के साथ पूरी सेटिंग है मुझे हिस्सा भेजते रहो पुलिस आपको परेशान नहीं करेंगी। बता देंकि इससे पहले उक्त छोटू भैय्या नेता ट्रैवल एजेंट और पीड़ितों से लाखों रुपए डकार चुका है। 

    एक तरफ एसएचओ दोनों पार्टियों को खुद थाने लेकर गए, दूसरी ओर बोले कि दोनों पार्टियों ने नहीं दर्ज करवाई शिकायत

    जब इस मामले में थाना 6 के एसएचओ परमदिन खान पुलिस से बातचीत की गई तो एसएचओ ने माना कि जब मारपीट की घटना घटी तब वह खुद मौके पर पहुंचे और दोनों पार्टियों को थाने ले आए। महिलाओं द्वारा बिल्डिंग मालिक पर छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए गए थे। जिसकी हमने सीसीटीवी फुटेज चेक की थी। यह लोग पहले रेस्टोरेंट में जाकर बैठे थे। उन्होंने कहा मारपीट उस व्यक्ति से जरूर हुई है लेकिन दोनों पार्टियों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग मालिक द्वारा ट्रैवल एजेंटों के चेक बांटने को लेकर यह सारा मामला घटित हुआ। इस बात से साफ पता चलता है की पुलिस अधिकारी बात मारपीट की घटना की मान भी रहे हैं और इस घटना को दबाने का प्रयास भी कर रहे हैं।

    इस घटना को लेकर ट्रैवल एजेंट की परिजन महिलाओं से बात की तो उन्होंने मीडिया को उनके द्वारा बिल्डिंग मालिक के चेक बांटने का स्टिंग ऑपरेशन की वीडियो भेजा है। लेकिन जब उनसे उनका पक्ष रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कैमरे के आगे आने से मना कर दिया।

  • इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर एक बार फिर सफलता के मार्ग पर

    इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर एक बार फिर सफलता के मार्ग पर

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने जीएनडीयू बी.एड. परीक्षा (2020-2022) के परिणाम में 100 प्रतिशत प्रथम श्रेणी हासिल की। अस्सी प्रतिशत विद्यार्थी-अध्यापकों ने विशिष्टता हासिल की। नर्गिस जैतवानी ने 86.52 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, शिखा सनन ने 85.05 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, अंकिता सूरी ने 84.82 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा और तनु अरोड़ा ने 84.41 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में चौथा स्थान हासिल किया। नर्गिस जैतवानी ने कहा, मैं इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के योग्य शिक्षकों, हमारे प्रिंसिपल सर डॉ. अरजिंदर सिंह की आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा मार्गदर्शन करते हुए मुझे अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अमूल्य योगदान दिया।

    शिखा सनन ने कहा, सफलता कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप बिना मेहनत किए हासिल कर लेते हैं।यह एक मानसिकता है जिसे आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने के लिए अपनानी चाहिए और इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मेरे परिवार ने हमेशा मुझे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए समर्थन दिया है और प्रोत्साहित किया है। साथ ही हमारे कॉलेज के प्राचार्य महोदय और शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन ने मुझे हमेशा आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया है। उन सभी को थैंकयू कहना ही काफी नहीं है।

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप की कार्यकारी डायरेक्टर (कॉलेज) आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा की गई प्रगति की सराहना की। प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने भावी शिक्षकों को स्कूलों में भी अपने कौशल को निखार कर पूरे मन से काम करने के लिए प्रेरित किया, जहाँ वे निकट भविष्य में पढ़ाएँगे।

    मैनेजमेंट के सदस्यों, प्राचार्य व फैकेल्टी मेंबर्स ने सभी विद्यार्थी-अध्यापकों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। सभी भावी शिक्षकों ने विजयी महसूस किया और अपने अध्यापकों को धन्यवाद दिया।

  • जालंधर में भाजपा को बड़ा झटका: 4 पार्षदों समेत 10 ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    जालंधर में भाजपा को बड़ा झटका: 4 पार्षदों समेत 10 ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    जालंधर/वरुणः महानगर में निगम चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। शहर में आप पार्टी ने चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को झटका देकर डिप्टी मेंयर हरसिमरत बंटी सहित कई नेताओं को आप पार्टी ज्वाइन करवाई थी। वहीं अब आप पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए 4 पार्षदों सहित 10 नेताओं पार्टी ज्वाइन करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, बीते दिन भाजपा के 4 पार्षदों सहित 10 नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

    वार्ड नंबर 77 से पार्षद श्वेता धीर, वार्ड नंबर 41 से पार्षद अनीता और वार्ड नंबर 40 से पार्षद विरेश मिंटू औऱ पार्षद चंद्रजीत कौर संधा ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। इसके अलावा पार्षद श्वेता धीर के पति विनीत धीर, पार्षद अनीता के पति प्रभदयाल, जालंधर वेस्ट भाजपा मंडल नौ के अध्यक्ष सौरभ सेठ, भाजपा नेता और पार्टी का सिख चेहरा एडवोकेट अमित संधा, नगर निगम चुनाव में जालंधर वेस्ट से कैंडिडेट रही जितेंद्र कौर भगत और उनके पति धीरज भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

    कई अहम पदों पर रहे विनीत धीर और उनकी पत्नी वार्ड नंबर 77 की पार्षद श्वेता धीर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिकता से त्यागपत्र पार्टी में अपनी तौहीन और खुड्डेलाइन लगाए जाने से दुखी होकर दिया है। त्यागपत्र में दोनों पति-पत्नी ने भाजपा जालंधर के प्रधान सुशील शर्मा पर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पति-पत्नी ने अपने त्यागपत्र पंजाब के प्रधान अश्विनी शर्मा को भेजा है। त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि भारतीय. जनता पार्टी में लोकतंत्र नहीं बल्कि एकतंत्र है। एक ही व्यक्ति का राज है। यहां पर किसी भी धरातल से जुड़े कार्यकर्ता की कोई वैल्यू नहीं है। उन्हें हर कार्यक्रम में नकारा जाता है। उसका कहीं पर भी कोई साथ नहीं दिया जाता। पार्टी के कार्यक्रमों में उसका यूज किया जाता है और उसके बाद उसे एक तरह से फेंक दिया जाता है।

    पंजाब प्रदेश भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा को भेजे त्यागपत्र जिसमें उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ही छोड़ देने का जिक्र है में लिखा है कि उन्होंने पिछले बार साल से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा की है। विनीत धीर ने लिखा है कि वह जालंधर इंडस्ट्रीयल सेल के अध्यक्ष रहे, जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष रहे, भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य हैं और पिछले पांच साल से उनकी पत्नी वार्ड नंबर 77 से नगर निगम में पार्षद हैं।


    विनीत धीर ने लिखा है कि 2017 में विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने जालंधर नगर निगम के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की। निगम में विपक्षी होने के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष में चार एफआईआर भी दर्ज हुईं। लेकिन हैरानी की बात है कि पार्टी के स्तर पर उनका किसी ने साथ नहीं दिया, लेकिन वह फिर भी निडरता के साथ लोगों की सेवा में ईमानदारी के साथ जुटे रहे।

    लेकिन पिछले दो वर्षों से पार्टी में उन्हें और उनकी पत्नी को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। यह तब से शुरु हुआ है जब से प्रधान पद सुशील शर्मा के पाय गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जालंधर भाजपा के अध्यक्ष पार्टी में लोकतंत्र से नहीं बल्कि एकतंत्र के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें किसी भी कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी जाती है। उन्हें पार्टी में खुड्डेलाइन लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हाल सिर्फ उनका ही नहीं है बल्कि कुछ एक को छोड़कर जितने भी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं उन सभी का हाल यही है। सभी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।


    उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पार्टी के जिला प्रधान सुशील शर्मा अहंकार से भरे हुए हैं। उन्हें पार्टी से कोई मतलब नहीं है। वह अकेले अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि काबिलियत के हिसाब से न वरिष्ठों के पार्टी के फैसलों में राय ली जाती है और न ही पार्टी में कार्यकर्ताओं को योग्य सम्मान ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी भारी मन के साथ पार्टी को अलविदा कह रहे हैं।

  • जालंधरः शॉपिंग करने आई NRI महिला की गाड़ी का शीशा तोड़ ग्रीन कार्ड और कैश लेकर फरार हुए चोर 

    जालंधरः शॉपिंग करने आई NRI महिला की गाड़ी का शीशा तोड़ ग्रीन कार्ड और कैश लेकर फरार हुए चोर 

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। बेखौफ चोरों को अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। जिसका नतीजा शहर में बढ़ रही चोरी की वारदाते है। बुलंद चोरों ने अब शरारती अनसरों का तरीका अपनाकर गाड़ी के शीशे तोड़ वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। लेकिन इन सबके बावजूद पुलिस इन शरारती अनसरों पर नकेल कसने में नाकामयाब दिखाई दे रही है। वहीं देर रात चोरों ने स्काईलार्क चौक और भगवान वाल्मीकि चौक के नजदीक गाड़ी के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने का मामला सामने आया है।

    लुटेरे एनआरआई की गाड़ी से चोर शीशा तोड़ कर कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। दरअसल, विदेश से आई एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ खरीददारी करने के लिए जालंधर में आई हुई थी। महिला अपनी कार नंबर पीबी-08ईएच-3714 को स्काईलार्क चौक और भगवान वाल्मीकि चौक के मध्य किनारे पर खड़ी कर एक शोरूम में खरीददारी करने के लिए गई। जब वह वापस आई तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ देख कर उसके होश उड़ गए। गाड़ी में से उसका पर्स गायब था। साथ ही गाड़ी में रखे बीस हजार रुपये भी चोरी हो चुके थे। चोर गाड़ी के कागजात भी साथ ही चोरी कर ले गए।  एनआरआई महिला ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी आधे-पौने घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई करने की बजाय सिर्फ यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि शिकायत दर्ज करवा देख लेंगे। 

    पीड़िता के साथ उसकी बहन कमलजीत कौर धनोआ ने बताया कि इन दिनों वह भारत में आई हुई है। वह जंडियाला से यहां शॉपिंग करने के लिए आई थी। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में पुलिस की कमजोरी के कारण ही चोर वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर थाने में जाकर इसकी एफआईआर दर्ज करवाएंगी। उनकी बहन के पर्स में तीन एटीएम और ग्रीन कार्ड के अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी थे। गाड़ी के कागजात भी चोर निकाल कर ले गए हैं।जालंधर शहर में लूट और चोरियां तो आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि शहर में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। चोर-लुटेरे घरों में घुसकर लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों खासकर महिलाओं का तो घरों से निकलना मुश्किल को गया है।