Category: Punjab>Amritsar

  • हाईकोर्ट पहुंचा जालंधर हवेली और अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट का विवाद  

    हाईकोर्ट पहुंचा जालंधर हवेली और अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट का विवाद  

    जालंधर (वरुण)। जालंधर हवेली और अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट का विवाद अब हाईकोर्ट में पहुंच गया है। यह विवाद हवेली शब्द को लेकर चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में रीजनल डायरेक्टर कार्पोरेट अफेयर द्वारा दिए गए आदेश को रद्द करने की मांग की है। इस आदेश में अमृतसर हवेली को अपना नाम वापस लेने के लिए कहा गया था।

    इस याचिका की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने रीजनल डायरेक्टर कार्पोरेट अफेयर के आदेश पर रोक लगा दी है। अमृतसर हवेली ने एडवोकेट के जरिए हाईकोर्ट को बताया कि रिजार्ट्स ने रीजनल डायरेक्टर कार्पोरेट अफेयर को नाम बदलने की मांग की थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए रीजनल डायरेक्टर कॉर्पोरेट अफेयर ने अमृतसर हवेली को अपना नाम 3 महीनों में बदलने के आदेश दे दिए। इसी आदेश के खिलाफ अमृतसर हवेली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर हाईकोर्ट ने नाम बदलने के रीजनल डायरेक्टर कॉर्पोरेट अफेयर के आदेशों पर रोक लगा दी है।

  • जालंधर: बेखौफ लुटेरों का कहर, घायल कर नगदी और वाहन लूट हुए फरार 

    जालंधर: बेखौफ लुटेरों का कहर, घायल कर नगदी और वाहन लूट हुए फरार 

    जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में शनिवार रात राजनगर में लूटपाट की वारदात अंजाम दी गई। बदमाशों ने सिर में कड़े मारकर काम से लौट रहे एक युवक का सिर फोड़ दिया और उससे 30 हजार कैश, मोबाइल, पर्स और बुलेट मोटर साइकिल छीन कर ले गए। किशनपुरा निवासी दीपक की गुप्ता मार्केट में फ्लैक्स बनाने की दुकान है। उसने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

    दीपक ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर घर लौट रहा था कि रास्ते में तीन युवक खड़े हुए थे। उन्होंने रूकने का इशारा किया। उसने सोचा शायद कोई भटक गया है और रास्ता पूछने के लिए रोका होगा। जैसे ही वह रूका तो एक लुटेरे ने कहा कि जेब में जो कुछ है, दे दो। मेरे आनाकानी करने पर एक लुटेरे ने हाथ में पहना हुआ लोहे का भारी कड़ा से उसके सिर में दे मारा। वह लहूलुहान हो गया।

    इसके बाद लुटेरे उसकी जेब से पर्स, 30 हजार कैश और जाते-जाते नई ली हुई बुलेट बाइक भी ले गए। लुटेरे तीन थे, जिनमें से एक सरदार था । बस्तियों के इलाके में जहां यह वारदात हुई, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका भी था। वह नाके तक किसी तरह पहुंचे और पुलिस वालों को लूट की कहानी सुनाई। पुलिस वाले उन्हें सिविल अस्पताल ले आए। पुलिस वालों ने सभी नाकों पर मैसेज भेज कर अलर्ट भी किया, लेकिन अभी तक लुटेरे हाथ नहीं आए हैं।

  • जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पेशी को लेकर अदालत और सिविल अस्पताल छावनी में तबदील, देखें वीडियो

    जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पेशी को लेकर अदालत और सिविल अस्पताल छावनी में तबदील, देखें वीडियो

    जांलधर (वरुण/हर्ष मेहरा): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पेशी को लेकर पुलिस ने जालंधर कोर्ट में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए है। वहीं सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी तबदील कर दिया गया है। आज एक अन्य मामले में जग्गू भगवानपुरिया को अमृतसर से मोहाली कोर्ट में को पेश किया गया, जहां 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में जग्गू भगवानपुरिया को मोहाली कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस जालंधर लेकर आई है। जालंधर में भगवानपुरिया के खिलाफ हथियार सप्लाई करने का एक पुराना मामला लंबित है। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया तो जालंधर के भोगपुर की थाना पुलिस ने 2014 में अवैध हथियारों संघ पकड़ा था और कई अपराधिक मामलों दर्ज होने के कारण कई जिलों की जेलों में बंद था जिस कारण जालंधर सेशन कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा करार कर दिया गया था।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    https://www.facebook.com/EncounterNews1/videos/3227568194178872

    कोर्ट में आने वाले लोगों से की गई पूछताछ 

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को जालंधर कोर्ट में पेश करने के लिए शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई। जिस रूट से जग्गू भगवानपुरिया को लाया गया है, उस पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाई गई है। कोर्ट में आज पुलिस ने चैकिंग भी बढ़ा दी है। कोर्ट में आने वाले लोगों से बाकायदा पूछताछ की जा रही है कि वह कोर्ट में किस काम के लिए जा रहे हैं। आने वाले लोगों का सामान भी चैक किया जा रहा है। वहीं कोर्ट के बाहर खड़े अज्ञात लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिला अदालत में अंदर और बाहर पुलिस ही पुलिस नजर आ आ रही है। किसी भी व्यक्ति को बिना काम के कोर्ट में घुसने नहीं दिया जा रहा है। 

    वहीं दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में भी पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे की छानबीन की। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों से भी बातचीत की। पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल के लिए जग्गू भवानपुरिया को सिविल अस्पताल में लाए जाने की जानकारी को पूरी तरह से गुप्त रखा। अधिकारियों ने पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि रुटीन में सार्वजनिक स्थलों की चैकिंग की जा रही है।

    हथियारों संबंधी 2014 के मामले में रिमांड हासिल करेगी पुलिस

    बता दें कि 2014 में पकड़े गए हथियारों संबंधी एक पुराने मामले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड हासिल करेगी। रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस उसे मेडिकल के लिए सीधे सिविल अस्पताल में लेकर जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए दोनों जगह पुलिस फोर्स का सख्त पहरा बैठाया गया है।

  • जालंधरः एक्शन में आए डीसी, विधायक निधि पर हर वार्ड से मांगी रिपोर्ट, 15 दिन में सौंपने के आदेश

    जालंधरः एक्शन में आए डीसी, विधायक निधि पर हर वार्ड से मांगी रिपोर्ट, 15 दिन में सौंपने के आदेश

    जालंधर/वरुणः महानगर में डीसी नगर निगम चुनाव से पहले एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। सरकार के आदेश पर डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने सभी खंड ब्लाक अधिकारियों नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों को कमेटियां गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 

    कमेटी में बतौर सदस्य लेने के लिए पार्षद को भी दी गई हिदायतें 

    दरअसल, सरकार ने पूर्व कांग्रेस शासनकाल के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई विधायक निधियों का हिसाब मांगना शरु कर दिया है। सरकार ने विधायक निधि का कितना सदुपयोग या फिर दुरुपयोग हुआ है इसकी सारी रिपोर्ट तलब की है। नगर निगम, परिषदों और पंचायत स्तर पर अधीक्षण अभियंता (SE) की चेयरमैनशिप में कमेटिया गठित करने के डिप्टी कमिश्नर ने आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार शहरी क्षेत्रों में जिस वार्ड में विधायक निधि के पैसे लगे हैं उस संबंधित वार्ड के पार्षद को भी कमेटी में बतौर सदस्य लेने के लिए हिदायतें दी गई हैं। 

    पिछले 5 सालों में जारी ग्रांट की कमेटी करेगी जांच 

    बता दें कि पिछले पांच साल के दौरान पूरे जिले में विभिन्न कार्यों के लिए 499 अलग-अलग सोसायटियों को 106213 रुपये की ग्रांट जारी की गई। जबकि जिला जालंधर में 17741040 लाख रुपये 591 लाभार्थियों को मकान के लिए जारी किए गए हैं। अब इस सारे पैसे की कमेटी जांच करेगी कि यह धरातल पर जिन कामों के लिए जारी हुआ था वहां पर लगा भी है या नहीं। 

    पत्र में कहा गया है कि जालंधर शहर में विभिन्न वार्डों में खर्च हुई विधायक निधि की सारी जांच नगर निगम की कमेटी करेगी। जबकि नगर निगम की हद में मकानों के लिए जारी की गई ग्रांट की जांच उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर करेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा, जो भी कमेटियां बनाई जाएंगी वह विधायक निधि से हुए कार्यों का यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट, बिल इत्यादि सभी आंकड़ा विभाग के पास जमा करवाएंगे।

  • जालंधरः गुरुद्वारा साहिब की सीमा को लेकर सोढल मंदिर में हुआ विवाद, स्थिति तनावपूर्ण

    जालंधरः गुरुद्वारा साहिब की सीमा को लेकर सोढल मंदिर में हुआ विवाद, स्थिति तनावपूर्ण

    जालंधर/वरुणः श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में गुरुद्वारा साहिब की सीमा को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गई कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुलाई गई। इसके साथ ही हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और संत समाज के सदस्य भी पहुंच गए। संत समाज और हिंदू संगठनों ने मंदिर के बाहर पक्का मोर्चा लगा दिया है। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    बता दें कि, अनंत चौदस के दिन 9 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर चड्डा बिरादरी की तरफ से सफाई करवाई जा रही थी। इस बीच मंदिर में स्थित गुरद्वारा साहिब के संचालकों द्वारा लगाए गए पौधे हटाने से सेवादारों को रोक दिया गया। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बातचीत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला। इसी के चलते चड्डा बिरादरी और श्री बाबा सोडल मंदिर तलाब कारसेवा कमेटी के साथ हिंदू संगठन और संत समाज के लोग भी पहुंचे।

    शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इशांत शर्मा, क्रांति दल के अध्यक्ष मनोज नन्हा, चड्ढा बिरादरी से प्रवक्ता श्याम लाल चड्डा, तथा हिंदू नेता मनीष बाहरी का आरोप है कि मामला प्रशासन के ध्यान में पहले से ही ला दिया गया था। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई है। जिसके चलते तथा संत समाज को साथ लेकर श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया गया है।

  • जालंधरः पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दो आरोपियों को किया काबू

    जालंधरः पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दो आरोपियों को किया काबू

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस ने संघा चौक के निकट चलाए गए आप्रेशन दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों का काफी देर तक पीछा किया, फिर पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों में टक्कर मारकर एक आरोपी को काबू कर लिया है। जबकि इस आप्रेशन दौरान दूसरा आरोपी भागने में पहले तो कामयाब रहा। लेकिन कुछ दूरी तक पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे भी काबू कर लिया है। 

    पुलिस द्वारा चलाए गए इस आप्रेशन में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि अपराधी कौन थे। या उनसे क्या बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संभवतः पकड़े गए अपराधियों से वैपन बरामद हुए हैं।

  • अहम खबरः यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किया नया नियम, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

    अहम खबरः यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किया नया नियम, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

    जालंधर/वरुण : अगर आप भी रेलवे में सफर करने के लिए टिकट बुक करवाने जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए बेहर अहम है। दरअसल, रेलवे की ओर से नियमों में बदलाव किया है। जिसके तहत अगर अब यात्री बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में सवार नहीं हुआ और न ही सीट पर बैठा तो उसकी टिकट किसी दूसरे यानी की आरएसी या वेटिंग लिस्ट वाले यात्री को अलाट कर दी जाएगी। क्योंकि अब रेलवे की तरफ से हैंड हेल्ड टर्मिनल टैबलेट के जरिये सर्वर से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है जिससे टिकट क्लैक्टरों को साथ ही साथ ट्रेन की सभी सीटों का ब्यौरा अपडेट करना होगा जिससे अगर सीट खाली रहती है तो क्लैक्टर की तरफ से उसे अपडेट कर दिया जाएगा जिससे वेटिंग और आरएसी वाले यात्री को सीट अलाट हो जाएगी। 

    वेटिंग या आरएसी में नहीं होने पर जरनल वाले यात्री को मिल सकेगी टिकट

    इस दौरान खास बात यह भी रहेगी कि अगर किसी प्रकार से कोई भी वेटिंग या आरएसी में नहीं पाया जाता है, तो टीटीई की तरफ से जरनल टिकट वाले यात्री की रसीद काट कर उसे सीट दी जा सकेगी। क्योंकि अक्सर कई बार देखा गया है कि सफर अनिवार्य होते हैं तो यात्री जनरल की टिकट ले लेते हैं और स्लिपर क्लास में बैठ जाते हैं जिसके बाद टीटीई से पर्ची कटवा कर सीट ले लेते हैं। इस प्रक्रि या को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए रेलवे के आदेशानुसार फिरोजपुर मंडल की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी है।

    रेलवे का इससे पहले ये था नियम

    इससे पहले रेल नियमों के अनुसार होता यह था कि बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन चले हुए एक घंटा बीत जाने पर या दो स्टेशन तक सीट खाली रहने के बाद ही दूसरे यात्रियों को टिकट अलाट की जाती थी। रेलवे की तरफ से टिकट चैकिंग और सीट अलाटमैंट की प्रक्रि या में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ही यह कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Bablu Chick Chick Corner पर एक्साइज विभाग की रेड, एफआईआर की क्वायद शुरू

    Bablu Chick Chick Corner पर एक्साइज विभाग की रेड, एफआईआर की क्वायद शुरू

    जालंधर (वरुण)। एक्साईज विभाग की टीम ने पीपीआर मार्किट में स्थित बब्लू चिक-चिक कॉरनर पर दबिश दी है। इस कार्रवाई को ईओ हरजोत सिंह, इओ जसप्रीत सिंह और एक्साईज इंस्पैक्टर रमन भगत ने पुलिस पार्टी सहित अंजाम दिया।

    रेड के दौरान एक्साईज को मौके से एक्साईज लाईसैंस के बिना ग्राहकों को शराब  परोसने का मामला सामने आया है। टीम ने अवैध शराब जब्त कर बब्लू चिक-चिक कॉरनर के मालिक पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः हाईवे पर लगी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, खाई कई पलटिया, चालक मौके से फरार, देखें तस्वीरें

    जालंधरः हाईवे पर लगी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, खाई कई पलटिया, चालक मौके से फरार, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुणः जिलें के फोकल प्वाइंट में तेज रफ्तार सियाज गाड़ी के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार सियाज गाड़ी बेकाबू होकर हाईवे पर लगी रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद गाड़ी ने चार पलटिया खाई। गनीमत रही कि गाड़ी चालक बाल-बाल बच गया।

    लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस के एएसआई बलविंदर सिंह ने जांच शुरू कर दी। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी से मिला चालक का आधार कार्ड कब्जे में ले लिया और चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

    पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से जो आधार कार्ड मिला। उसमें चालक का नाम आनंद महेश बसपुरे निवासी महाराष्ट्र लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी का चालक बाल-बाल बच गया और खुद ही गाड़ी से निकल कर मौके से फरार हो गया। उसके साथ कुछ और लोग थे जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं लग पाई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस गाड़ी को टो कर थाने लाने का प्रयास कर रही थी। 

  • जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः महानगर ने चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत थाना रामामंडी कमिश्नरेट पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामामंडी थाना के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने एएसआई परमजीत कुमार सहित अपनी टीम के साथ क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था।

    इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पीबी 08, इएल 8037 बाइक पर सवार दो युवक सूर्या एन्क्लेव जालंधर साइड न्यू जोगिंदर नगर से महिला सरबजीत कौर की चेन झपट कर श्मशानघाट लद्देवाली की साइड भाग गए। नाके पर रोककर आरोपियों की तालाशी दौरान महिली की छीनी हुई चेन मौके पर बरामद की गई। इस दौरान आरोपियों से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपियों ने शहर में की और वारदातों को भी कबूल किया है। इस दौरान 5 मोबाईल भी बरामद किए गए है।

    आरोपियों की पहचान मोहम्मद आफताब पुत्र मुहम्मद आलम, ग्राम छतरपुर, जिला सहरसा, बिहार हॉल, किराएदार, ग्राम सुभाना एवं शिवम पुत्र राजू निवासी राजबाड़ी उत्तर प्रदेश हॉल निवासी किराएदार मकान नंबर 700 अर्बन एस्टेट फेज 1 गढ़ा जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।