Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में रोजाना कोरोना मरीजों का आंकड़ा सामने आ रहे है। जानकारी अनुसार आज जालंधर में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। 

  • आग लगने के कारण घर खोने वाले गरीब परिवारों की मदद के लिए पहुँचा प्रशासन…

    आग लगने के कारण घर खोने वाले गरीब परिवारों की मदद के लिए पहुँचा प्रशासन…

    विधायक बलकार सिंह ने पीड़ितों को बाँटा राशन व हाईजीन किट…

    जालंधर (वरुण)। करतारपुर से कपूरथला रोड किनारे झुग्गियों में लगी आग से प्रभावित गरीब परिवारों को डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन और रैड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भेजे गए राशन पैकेट और हाईजीन किटे बाँटी। उन्होंने मजदूर परिवारों को हर संभव सहायता देने का विशवास दिलाया।

    उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में वह अकेले नहीं हैं और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके नायब तहसीलदार विजय कुमार, रैड क्रास सोसायटी के सचिव इंद्रदेव भी उपस्थित थे।

  • शराब तस्कर मोनू गिरफ्तार, 45 पेटी बरामद

    शराब तस्कर मोनू गिरफ्तार, 45 पेटी बरामद

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। थाना रामामंडी की पुलिस ने नाजायज शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है । आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मोनू पुत्र कुलदीप सिंह वासी पट्टी रायपुरा बटाला अमृतसर के रूप में हुई है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी नवदीप सिंह और उनकी टीम गश्त के दौरान सूर्या एंक्लेव के अंडर ब्रिज पर मौजूद थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी गाड़ी नंबर पीबी09 N 9665 में अवैध शराब की खेप लेकर ग्राहकों को सप्लाई देने जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चुगिटी चौक पर नाकाबंदी के दौरान उक्त आरोपी को गाड़ी सहित काबू कर लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने  चंडीगढ़ मार्का की 45 पेटी शराब बरामद हुई । पुलिस ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः करीब 50 झुग्गियों में लगी आग

    जालंधरः करीब 50 झुग्गियों में लगी आग

    करतारपुर, (वरुण/हर्ष): पंजाब के करतारपुर में झुग्गियों में आग लगने का दर्दनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक करतापुर से कपूरथला रोड पर निक्कू नंगल में सड़क किनारे करीब 40 से 50 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई है। हालांकि इस आग से किसी के हताहत होने का मामला सामना नहीं आया है।

    आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। करतारपुर से दमकल की 2 और कपूरथला से दमकल की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कतके बाद आग पर काबू पाया। गई और इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन झुग्गियां जलकर राख हो गई है। इस आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे में झुग्गियों सहित लोगों का सामान जलकर राख हो गया है।

  • जालंधरः गोपाल नगर गोलीकांड का मुख्य आरोपी काबू, ये हथियार हुए बरामद

    जालंधरः गोपाल नगर गोलीकांड का मुख्य आरोपी काबू, ये हथियार हुए बरामद

    जालंधर, (वरूण/हर्ष): महानगर के गोपाल नगर में अकाली नेता सुभाष सोंधी के बेटे पर हुए हमले के मुख्य आऱोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन-चार दिन पहले ही शूटर पिंपू को शिरडी से गिरफ्तार किया गया था। जिसे आज पुलिस जालंधर लेकर आई और उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए है।  

    कोर्ट से आरोपी की 3 दिन का मिला रिमांड

    डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पिंपू को जालंधर में लाने के बाद आज पुनीत सोनी पुत्र बलराज सोनी निवासी बाबू लाभ सिंह नगर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पिंपू से गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी औऱ पता लगाया जाएगा कि यह और कौन-कौन सी वारदातों में शामिल रहा है। यहां से भागने के दौरान यह कहां-कहां जाकर छिपा और इसे शरण किन-किन लोगों ने दी थी। डीसीपी तेजा ने बताया कि गोपालनगर में जो हिमांशु सौंधी के साथ लड़ाई हुई थी वह पिंपू ने ही की थी। इसी ने हिमांशु पर गोलियां चलाई थीं। 

    गैंग के 6 लोग पहले ही पुलिस की गिरफ्त मेंः डीसीपी 

    डीसीपी ने कहा कि पंचम नूर उर्फ पंचम गैंग बी कैटागरी की गैंग है। इसके छह सदस्यों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है अब सिर्फ पिंपू की गिरफ्तारी शेष रह गई थी। पुलिस ने उसे भी दबोच लिया है। डीसीपी ने बताया पिंपू के कब्जे से दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस के कार्ट्रेज मिले हैं। 

    महाराष्ट्र पुलिस ने पिंपू को किया था काबू 

    पंजाब के जालंधर जिले के शूटर पुनीत सोनी उर्फ पिंपू को महाराष्ट्र पुलिस ने काबू किया था। गोपालनगर में अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर गोलियां दागने के बाद धर्मशाला के मैक्लोडगंज और वहां से भाग कर महाराष्ट्र के शिरडी में पहुंचा पंचम गैंग का शूटर पिंपू एक होटल में छिपा था। होटल स्टाफ ने ही संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस को सूचना देकर पकड़ा दिया था। 

    वारदात के बाद से भागा हुआ था पुनीत

    पिंपू को शिरडी से पुलिस ने पकड़ कर जब पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि यह एक गैंगस्टर है औऱ वारदात करने के बाद भागा हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना जालंधर पुलिस को दी थी। जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एक पुलिस पार्टी पिंपू को जालंधर लाने के लिए शिरडी रवाना की थी। 

    शिरडी के होटल में ऐसे हुई पिंपू की पहचान

    शिरडी में पिंपू जिस होटल में ठहरा हुआ था, उसकी उसने 10 दिन की इकट्ठी बुकिंग करवा रखी थी। 10 दिन पूरे होने पर होटल वालों ने पिंपू को कमरा खाली करने से लिए कहा। इस पर पिंपू ने कहा कि उसकी बुकिंग आगे बढ़ा दें। होटल वालों ने पिंपू से पैसे मांगे तो पैसों के लिए वह इधर-उधर फोन घुमाने लगा। फोन पर पिंपू जो बातें कर रहा था, उससे होटल के स्टाफ को शक हो गया कि पिंपू कोई आम पर्यटक नहीं, बल्कि क्रिमिनल है। इसके बाद चुपके से स्टाफ ने शिरडी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिंपू को होटल में ही धर दबोचा।

    14 अप्रैल रात को की थी गोपाल नगर में फायरिंग

    गैंगस्टर पंचम और उसके साथियों ने 14 अप्रैल की रात करीब पौने 10 बजे गोपाल नगर में अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर हमला किया था। पंचम और उसके साथी पिंपू ने हिमांशु पर गोलियां भी चलाई थीं। इस गोलीबारी में हिमांशु तो बाल-बाल बच गया, लेकिन गोपाल नगर में ही ससुराल से अपने घर टोबरी मोहल्ला परिवार के साथ स्कूटर पर जा रहे हरमेल सिंह उर्फ देवगन नामक व्यक्ति की टांग में गोली जा लगी थी। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। गैंगस्टर अकाली नेता के बेटे हिमांशु पर गोलियां चलाने के बाद एक कार में सवार होकर वहां से भाग निकले थे। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर सभी की तलाश शुरू कर दी थी। 

  • जालंधरः हाइवोल्टेज तारों से घरों में आया करंट, झुलसा युवक

    जालंधरः हाइवोल्टेज तारों से घरों में आया करंट, झुलसा युवक

    जालंधर, (वरूण): महानगर के सतनाम नगर में आज दोपहर कई लोगों को करंट के झटके लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घरों में करंट सतनाम नगर के ऊपर से गुजरती बिजली की हाइटेंशन लाइन की वजह से आया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से कई लोगों के घरों में बिजली के उपकरण भी जल गए। मोहल्ला वासियों ने बताया कि करंट आने का कारण घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन की वजह से आया है। 

    हाइवोल्टेज तारों से करंट आने से युवक झुलसा

    मोहल्ले में हाइवोल्टेज तारों से करंट आने के कारण एक युवक इसकी चपेट में आ गया है। झुलसने वाले व्यक्ति की पहचान हैप्पी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चौगिट्टी बाइपास के पास गुरुनानकपुरा से लगते सतनाम नगर में रहने वाला हैप्पी नहाने के बाद अपने कपड़े छत पर डालने गया। इस दौरान तार पर कपड़े डालते समय घर के ऊपर से गुजरती हाइटेंशन लाइन से उसे खींच लिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित हैप्पी को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद युवक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

    हैप्पी को करंट लगने के बाद हुआ जोरदार धमाका 

    मोहल्ला वासियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हैप्पी को करंट लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। इस झटके से हैप्पी बुरी तरह झुलस गया। करंट इतना तेज था कि घर का लैंटर भी फट गया। हैप्पी को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। हैप्पी हिमाचल का बताया जा रहा है। वह शादीशुदा है और अपनी पत्नी के साथ सतनाम नगर में घर की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। उसका 6 महीने का बच्चा है।

    5-6 घरों के बिजली के मीटर और दूसरे उपकरण जले 

    हैप्पी के हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आने के बाद साथ लगते पांच-छह घरों में करंट से बिजली के मीटर, फ्रिज, टीवी और और दूसरे उपकरण जल गए। मोहल्ले में फ्लैक्स बनाने का काम करने वाले पांडे ने बताया कि जब हैप्पी को करंट लगा तो उनका बिजली का मीटर धमाके के साथ करीब 10 मीटर दूर जा गिरा। कई लोगों को घरों की दीवारों से झटके लगे।

    पार्षद चट्ठा ने बिजली महकमे को किया सूचित 

    धमाका होने के बाद मोहल्ले की बिजली गुल हो गई और कई घरों के मीटर जल गए। इस मामले का पता चलते ही स्थानीय पार्षद चट्ठा मौके पर पहुंचे। पार्षद चट्ठा ने मामले की जानकारी तुरंत बिजली महकमे को दी। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोहल्ले में नई तारों के साथ मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया।

  • नशीले पदार्थ सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित तस्कर और उसके करिंदे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरव पुत्र प्रमोद कुमार वासी राजनगर, अनिल कुमार उर्फ नीला  पुत्र बलकार चंद वशी आर्या नगर के रूप में हुई है।

     थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान जब शिव मंदिर राज नगर के नजदीक पहुंची तो आरोपी सौरव पुलिस को देखकर घबरा गया । जिसकी तलाशी लेने पर 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हीरोइन अनिल से लेता है और  दोनो मिलकर ग्राहकों को सप्लाई करते है पुलिस ने अनिल को भी 11 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः सड़क दुर्घटना में युवक की मौत एक घायल

    जालंधरः सड़क दुर्घटना में युवक की मौत एक घायल

    जालंधऱ (वरुण/हर्ष): महानगर में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज कपूरथला चौंक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कपूरथला चौंक के निकट स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने एक्टिवा सवार दो युवक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।

    हादसे में दूसरे घायल व्यक्ति की हालत नाजुक

    बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे युवक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। डाक्टरों द्वारा घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले को लेकर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया दोनों पक्षों के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, आज मिले इतने मरीज…

    जालंधर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, आज मिले इतने मरीज…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। जालंधर में शुक्रवार को 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।