जालन्धर/अनिल वर्मा। माडल हाऊस में स्थित घुल्ले दी चक्की के साथ गली नंबर 10-11 को बंद कर गली के बीचो बीच गेट लगा दिया गया है। मामले में निगम दफ्तर में भी कई शिकायतें पहुंची है जिसमें एक वीडियो भेजा गया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गली का रास्ता बंद करने के लिए लोहे का गेट लगाया गया है जबकि किसी भी सरकारी रास्ते को बंद करने के लिए किसी को भी निगम इजाजत नही देता। मामले में बीएंडआर शाखा के अधिकारी बताते हैं कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है कि जल्द गेट को डिच मशीन से उखाड़ दिया जाएगा और गेट लगाने वाले के खिलाफ भी कानूनी कारवाई की जाएगी।
Category: Punjab>Amritsar
-

जालंधरः 100 ग्राम हेरोईन, 55.2 किलों चूरा पोस्त और पिस्टल सहित 4 तस्कर गिरफ्तार….
जालंधर (वरुण)। थाना लोहियां की पुलिस ने नशीले पदार्थ, पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलविन्दर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, मंगल सिंह पुत्र काला सिंह दोनों वासी तलवंडी चोधरियां कपूरथला के तौर पर हुई है।
डीएसपी जसबिन्दर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने दोनों आरोपियों को वरना गाड़ी नंः डीएल 3 सी 5881, 100 ग्राम हेरोईन, 32 की पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर असला और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तरह 55 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्ट और ट्रक सहित 1 तस्कर और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राजिन्दर सिंह पुत्र गुरबच्चन सिंह वासी मक्खू के तौर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोल प्लाजा गिदड़ पिंडी नाकाबंदी के दौरान ट्रक नः पीबी 11 सी 0709 सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
-

जालंधरः दिन-दिहाड़े गाजीगुल्ला रोड पर लाखों की लूट
जालंधर (हर्ष)। गाजीगुल्ला रोड पर प्रकाश आईसक्रिम के बाहर दिन- दिहाड़े स्विफ्ट कार से 5 लाख रुपये लूट कर 2 युवक मौके से फरार हो गए।

जानकारी देते हुए कार के मालिक अनमोल सिंह पुत्र हसबंस सिंह वासी लंबा पिंड ने बताया कि वह बैंक से पैसे लेकर फैक्ट्री में किसी को देने जा रहा था। वह गाड़ी खड़ी करके प्रकाश आईसक्रिम के अन्दर गया। जब उसने बाहर आकर देखा गाड़ी का शीशा तोड़ कर 2 युवक गाड़ी से पैसे लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
LIVE -

नशा तस्करी के मामले में भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार
जालंधर (हर्ष)। देहात थाना मेहतपुर की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में भगौड़ा आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसविन्दर सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुरदेव सिंह वासी संघोवाल के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए एसआई महिन्दर पाल ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी सोनू फरार चल रहा था। जिसको माननीय अदालत ने आरोपी को भगौड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
-

नशीले पदार्थ सहित 3 गिरफ्तार
जालंधर (हर्ष)। थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार उर्फ बिल्ला पुत्र अशवनी कुमार वासी अमन नगर जालंधर, संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र बलदेव राज वासी खिंगरा गेट के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एसआई अजमेर लाल ने पुलिस पार्टी सहित पट्ठा रोड गांधी नगर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान 2 युवक एक्टीवा पीबी 08 ईई 0183 पर सवार होकर आ रहे थे जो पुलिस को देखकर घबरा कर पीछे मुड़ने लगे। जिनको काबू कर तलाशी ली तो दोनों आरोपियों के कब्जे से 5-5 ग्राम हेरोईन बरामद हुई।
इसी तरह एएसआई दविन्दर कुमार ने पुलिस पार्टी सहित संतोषी नगर में गश्त के दौरान मौजूद थे। पैदल आते एक नौजवान जिसकी पहचान धर्मपाल सिंह उर्फ विक्की पुत्र लाटी सिंह वासी अमन नगर को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

रामा मंडी में चली गोलियां, पानी के कैंपर को लेकर हुए झगड़े में दुकानदार की हत्या….
बठिंडा। बठिंडा के रामा मंडी में दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मरने वाला व्यक्ति दर्जी का काम करता है, जबकि हत्या करने वाला उसके पड़ोस में दुकान चलाता है। बताया जा रहा है पानी के कैंपर को लेकर दोनों दुकानदारों में जबरदस्त झगड़ा हो गया था।
इसके बाद तैश में आकर मनयारी की दुकान चलाने वाले ने पिस्तौल निकालकर दर्जी का काम करने वाले व्यक्ति पर फायरिंग कर दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर पूरे बाजार में दहशत फैल गई। वहीं लहूलुहान पड़े व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। -

जालंधरः संग्धिद अवस्था में व्यक्ति की मौत….
जालंधर (हर्ष)। पटेल चौक के नजदीक स्थित एक क्वाटर में 1 व्यक्ति का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। मृतक की पहचान रति पाल पुत्र मंगरे राबेली वासी सालोन यूपी के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए रति पाल के मालिक ज्योति गुप्ता ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था। ज्यादा शराब पीने के कारण कई बार वह दुकान पर नहीं आता था। आज भी वह जब दुकान पर नहीं आया तब उसके कमरे के नीचे सीढ़ियों से उसे कई आवाजे मारी गई। कोई जवाब ना आने के बाद नीचे बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने ऊपर जाकर देखा तो संग्धिद अवस्था में रति पाल का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके परिवारिक मेंबरों और पुलिस को सूचना सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है
-

जालंधर में आज बड़ी संख्या में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज…
जालंधर (वरुण)। जालंधर में आज कोरोना केसों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले में करीब 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि रविवार को 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई थी।
-

32 किलो चुरा पोस्त सहित 3 गिरफ्तार
जालंधर (वरुण)। देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है l क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प वाली ने बताया कि भोगपुर कुरेशिया नाके पर पठानकोट की तरफ से आ रही एक् स्विफ्ट गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया, तलाशी के दौरान कार से 32 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआl
आरोपियो की पहचान मनोज कुमार निवासी एकता नगर रामा मंडी, जसकरण सिंह निवासी शाहकोट, वंदना निवासी पुड्डा कॉलोनी लोहिया खास के रूप में हुई है l पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
-

जालंधरः बस्ती बावा खेल नहर में मिली व्यक्ति की लाश…
जालंधर (वरुण)। जालंधर में बस्ती बावा खेल क्षेत्र में पड़ती नहर में सोमवार को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार बस्ती बावा खेल नजदीक पड़ती नहर में एक शव मिला है जिसकी हालत काफी खराब है। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है परंतु अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
