Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधर में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, आज मिले इतने मरीज….

    जालंधर में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, आज मिले इतने मरीज….

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना के काफी केस सामने आ रहा है। वीरवार को जिले में 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 82 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से जिले के 75 नए रोगी पाए गए। बता दें बुधवार को  59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।

  • जालंधर: चंदन नगर अंडर ब्रिज में फंसी फार्च्यूनर कार

    जालंधर: चंदन नगर अंडर ब्रिज में फंसी फार्च्यूनर कार

    जालंधर, (वरुण): महानगर से बुधवार से हो रही बारिश ने निगम की पोल खोलकर रख दी है। शहर की सड़कों पर खड़े पानी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं बारिश के कारण चंदन नगर अंडरब्रिज में पानी भरने का मामला सामने आया। इस जलभराव में एक फार्च्यूनर गाड़ी फंस गई। अंडरब्रिज में करीब 3 फुट तक पानी भर गया और फार्च्यूनर बीच में जाकर बंद हो गई।

    बता दें कि गाड़ी में एक व्यक्ति उसके परिवार की महिला सदस्य और डाग मौजूद था। गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर ट्राली इस्तेमाल की गई। अंडरब्रिज के किनारे भी कई जगह से डैमेज हो गए हैं। आसपास के इलाकों का पानी भी अंडरब्रिज में जा रहा है। अंडर ब्रिज में अंडरग्राउंड वाटर टैंक भी बनाया गया है और पानी की निकासी के लिए पंपिंग सेट भी है, लेकिन दोनों ही काम नहीं कर रहे।

  • जालंधरः पॉश इलाके में बेसमेंट के साथ धसी सड़क, देखें तस्वीरें

    जालंधरः पॉश इलाके में बेसमेंट के साथ धसी सड़क, देखें तस्वीरें

    जालंधर, (वरुण): महानगर में बुधवार से हो रही बारिश ने एक बार फिर से निगम की पोल खोलकर रख दी है। एक तरफ जहां सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को भारी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बारिश से मॉडल टाउन इलाके में एक बेसमेंट के साथ सड़क धसने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क धसने के कारण वहां खड़े बाइक और एक्टिवा खड्डे में गिर गए। 

  • आप सरकार में भी नहीं रुका तबादलों का भ्रष्टाचार

    आप सरकार में भी नहीं रुका तबादलों का भ्रष्टाचार

    तहसील में सीटों के लिए लगी खुली बोली, 30 से 40 हजार देकर मलाईदार सीटें अलाट होने की चर्चा

    जालंधर/अनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल। जालन्धर तहसील इस बार मलाईदार सीटों की बदलियों को लेकर खूब चर्चा में है यहां बीते दिनों कई कलर्कों की बदलियां की गई और उन्हे मनपसंद सीटों पर बिठा दिया गया। इसके बदले खुली बोली होने की चर्चा इस वक्त पूरी तहसील में है कहा जा रहा है कि यह सिलसिला पिछले 20 सालों दौरान लगातार चल रहा था हर सरकार में कलर्कों की बदलियों के एवज में मोटी रिश्वत वसूली जाती थी मगर सूबे में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो इस चर्चा पर विराम लग गया था कि अब मनपसंद सीट पर हासिल करने के लिए किसी भी तरह की कोई रिश्वत नहीं चलेगी मगर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। जालन्धर तहसील में 20 से ज्यादा कलर्कों को इधर से उधर कर दिया गया। इनमें से ज्यादातर ऐसे कलर्क थे जिन्होने पेशकी के साथ अपनी मनपसंद दो सीटों की इच्छा जताई थी जिसमें एक पर मोहर लगा दी गई। 

    दूसरी ओर इस तबादले में सियासी गलियारे में भी खूब चर्चा है कि पूर्व विधायकों को भी नाराज किया गया और जिन कलर्को पर विधायकों का हाथ था उन्हे भी दरकिनार कर दिया गया। इन तबादलों को रुकवाने या अपने चहेतों को दोबारा सीटें दिलवाने के लिए विधायक भी एक्टिव हो गए हैं। माना जा रहा है कि तहसील में जिन कलर्कों ने मोटी रकम देकर मलाईदार सीटें हासिल की थी उन पर जल्द ही सियासी संकट के बादल छा सकते हैं और दौबारा चहेतों को मलाईदार सीटें अलाट की जा सकती है। वहीं रिश्वत के बूते बदलियां करने वाले अधिकारी पर जांच की तलवार लटकती दिखाई दे रही है कि आखिर किस आधार पर तबादलों को बिना जांच परखे किया गया। फिलहाल इस मामले में जल्द कोई नया मोड़ आने की संभावना काफी प्रबल दिखाई दे रही है।

  • जालंधरः पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर को लेकर आया कोर्ट का फैसला, जाने क्या कहा

    जालंधरः पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर को लेकर आया कोर्ट का फैसला, जाने क्या कहा

    जालंधर, (वरुण): पंजाबी फिल्म अभिनेता राणा जंग बहादुर को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। एक टीवी चैनल पर भगवान वाल्मीकि पर कथित टिप्पणी के बाद जेल भेजे गए पंजाबी फिल्म अभिनेता राणा जंग बहादुर की जमानत याचिका जस्टिस सरबजीत सिंह धालीवाल की अदालत ने खारिज कर दी गई। राणा ने पिछले सप्ताह जमानत के लिए याचिका लगाई थी। बता दें कि 6 जुलाई को जालंधर पुलिस ने राणा जंग बहादुर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें कपूरथला जेल भेज दिया गया था।

    जेल में बंद है राणा जंग बहादुर

    बता दें कि राणा जंग बहादुर की कथित टिप्पणी के विरोध में जालंधर और होशियारपुर समेत कई स्थानों पर अनुसूचित वर्ग से संबंधित संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने राणा पर एफआइआर दर्ज कर ली थी। हालांकि वाल्मीकि संगठन उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

    अकाली नेता चंदन ग्रेवाल की अगुवाई में उन्होंने पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह से मुलाकात करके मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। इसके बाद हरकत में आते हुए जालंधर पुलिस ने राणा जंग बहादुर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके जिला अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

  • जालंधर में कोरोना ब्लास्ट, बड़ी संख्या में मिले कोरोना मरीज…

    जालंधर में कोरोना ब्लास्ट, बड़ी संख्या में मिले कोरोना मरीज…

    जालंधर (वरूण): जालंधर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिले में 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि मंगलवार को 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • जालंधरः गैंगस्टरों की सुरक्षा के मामले में कोर्ट परिसर व सिविल अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात

    जालंधरः गैंगस्टरों की सुरक्षा के मामले में कोर्ट परिसर व सिविल अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात

    जालंधर (हर्ष)। पंजाब में गैंगवार के पिछले रिकार्ड को देखते हुए पंजाब पुलिस हाल में देहात से गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों की सुरक्षा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। बताया जा रहा है कि उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी है। इसी के मद्देनजर बुधवार को पुलिस प्रशासन चौकस हो गया। अदालत में गैंगस्टरों को पेश करने की प्रक्रिया के दौरान उनके मेडिकल की व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने की तैयारी की है। चर्चा है कि पिछले दिनों गिरफ्तार गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और पाकिस्तान में बैठे हरविंदर रिंदा गैंग के 13 गुर्गों को पुलिस कोर्ट में प्रस्तुत कर सकती है।

    बुधवार को कोर्ट परिसर में पुलिस तैनात करने के अलावा सिविल अस्पताल में भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से अस्पताल परिसर में आधुनिक उपकरणों के साथ चेकिंग की गई। टीम ने अस्पताल की पार्किंग के अलावा इमरजेंसी वार्ड तथा डाक्टरों के कमरों में भी डाग स्क्वायड तथा खोजी उपकरणों के साथ जांच पड़ताल की। डाक्टर व स्टाफ के कमरों के साथ इमरजेंसी वार्ड की चेकिंग की गई। वार्ड में मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले बेड उपकरण तथा अन्य सामान की डाग स्क्वायड दस्ते ने गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस की ओर से मौके पर तैनात डाक्टरों व स्टाफ को किसी भी अज्ञात व्यक्ति को प्रवेश न करने तथा किसी का समान न रखने की हिदायत जारी की। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ ने सफाई करवा दी है। बेडों पर चादरें बिछाकर उन्हें तैयार कर दिया गया है।

    लारेंस व रिंदा गैंग के है 13 गुर्गे 

    बता दें कि जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 14 जुलाई को दो सप्ताह के आपरेशन के दौरान गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा गैंग के 13 गुर्गों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपितों में नौ शूटर और 4 हथियार तस्कर हैं। सभी हिस्ट्रीशीटर हैं। इनसे 13 पिस्टल और 18 गोलियां बरामद हुईं। इनमें दो विदेशी और 11 इंडियन पिस्टल हैं। आरोपित पांच कत्ल और लूट की सात वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में थे।

  • जालंधरः सुबह से हो रही बारिश से हाईवे से लेकर शहर तक पानी से भरी सड़कें, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): सावन का माह शुरू होते ही मानसून की पहली बारिश से महानगर जसमग्न हो गया है। मानसून की पहली बरसात से हाईवे से लेकर शहर के अंदर की सड़कें-गलियां सब पानी से भरी हुई हैं। आज सुबह छह बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है वहीं दूसरी ओर नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। शहर में जगह-जगह भरे पानी से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

    हाईवे पर वाटर लॉगिंग ने वाहनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

    वहीं जालंधर से लुधियाना की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जालंधर से लेकर लुधियाना तक कई जगह वाटर लॉगिंग हो गई हैं। हाईवे पर वाटर लॉगिंग का सिलसिला पीएपी से कुछ आगे भूर मंडी से शुरू हो जाता है। इसके बाद रामामंडी से आगे जहां कैंट स्टेशन के पास जहां फ्लाईओवर उतरता है, धन्नोवाली, प्रागपुर, हवेली के पास उसके बाद फगवाड़ा से आगे फिल्लौर तक चचराड़ी, गोराया इत्यादि में कई स्थानों पर हाईवे पर वाटर लॉगिंग ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच कारें बंद हो जाने के कारण उन्हें धक्का लगाकर साइड पर करते हुए भी देखा गया। 

    शहर में कई स्थानों पर देखने को मिली वाटर लॉगिंग

    शहर में भी कई स्थानों पर वाटर लॉगिंग देखने को मिली है। लंबा पिंड चौक, दोमोरिया पुल, इकहरी पुली के साथ-साथ शहर के अन्य हिस्सों में भी वॉटर लॉगिंग ने निगम के कामों की पोल खोल कर रख दी है। शहर में कपूरथला रोड और सरफस वाटर के लिए जहां पर सड़कों को खोदा गया था वहां पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ है। सड़कों पर कीचड़ होने के कारण लोगों दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को बहुत परेशानी हो रही है।

  • नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस टीम खेड़ा पीर वाली गली के चौराहे पर मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया। 

    जिसकी तलाशी के दौरान पुलिस को 8 ग्राम हेरोइन और 265 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।  आरोपी की पहचान विशाल कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार वासी गांव खांबरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन पर गैस सिलेंडर फटने से 2 की मौत

    जालंधरः रेलवे स्टेशन पर गैस सिलेंडर फटने से 2 की मौत

    जालंधर, (वरुण): देहात में दर्दनाक हादसे होने की सूचना मिली है। जालंधर-फिरोजपुर रेलवे लाइन के लोहियां रेलवे स्टेशन पर बिजली के काम के दौरान गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो व्यक्तियों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

    यूपी के रहने वाले दोनों मृतक

    लोहियां-मखू मार्ग पर एक निजी रेलवे कंपनी के कार्यालय के पास कार्यशाला में हुई दुर्घटना के संबंध में मौके से मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के पास ही एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतकों की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी मनोज कुमार और बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी राम सुख के रूप में हुई है। वहीं मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार लोहियां रेलवे स्टेशन के पास वर्कशाप में बिजली के साथ ट्रेन चलाने के लिए चल रहे काम के दौरान हादसा हुआ है। एक शव मौके पर मिल गया तो दूसरा रेलवे स्टेशन के आसपास इलाके में दूर-दूर तक टुकड़ों में बिखर गया। हाथ कई पड़ा तो धड़ दूर कहीं और मिला है। वहां आई तस्वीरें इतनी भयानक हैं कि उन्हें यहां शेयर भी नहीं किया जा सकता है। घटना को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।

    अपेक्स कंपनी कर रही रेलवे लाइनों का काम

    रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेडमंडल में आजकल पुरानी लाइनों को बदला जा रहा है। इसी तरह से जालंधर से फिरोजपुर की तरफ जाने वाली लाइन पर लोहियां-मखू के बीच काम चल रहा है। वहीं पर आज यह हादसा पेश आया है। जालंधर जीआऱपी की प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मण ने बताया कि रेलवे लाइनों का काम अपेक्स कंपनी कर रही है। उसके ही दो कर्मचारी रेलवे लाइन के लिए गार्डरों को काट रहे थे। वह साथ में इलेक्ट्रिक कटर का काम भी कर रही थे। इसी दौरान वेल्डिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गैस के बड़े सिलेंडर में धमाका हो गया। थाना प्रभारी घुम्मण ने बताया कि इसमें अपेक्स कंपनी के दो लोगों की मौत हुई है।