Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः पीएपी काम्प्लेक्स की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    जालंधरः पीएपी काम्प्लेक्स की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    जालंधरः ( वरुण/हर्ष): पंजाब के अलग-अलग शहरों में खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन से भरी दीवारों की घटनाओं के बाद जालंधर में एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों की और से जालंधर पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए खालिस्तान रिफेंडम जिंदाबाद के स्लोगन से दीवारें भर दी है l

    पुलिस को चुनौती देते हुए इस बार पीएपी हेडक्वार्टर की दीवार पर  स्लोगन लिखे गए हैं हालांकि मीडिया के पहुंचने से पहले पुलिस की ओर से स्लोगन पर रंग लगा दिया गया हैl

    लेकिन बीते दिनों टांडा रोड स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर के पास दीवारों पर स्लोगन की घटना हल ना होने के बावजूद पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है कि खालीस्थान समर्थकों ने एक बार फिर उनकी ही दीवार पर स्लोगन लिख सीधा पुलिस को चुनौती दी है अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस इस मामले को हल कर पाती है या नहीं। गौर हो कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल के जालंधर दौरे के दौरान टांडा रोड में दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखा गया था।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहित कटारिया पुत्र जोगिंदर पाल निवासी रेरु पिंड, रोनित कोशल पुत्र अश्वनी कुमार निवासी हरगोबिंद नगर रेरु पिंड के तौर पर बताई गई है। इन दोनों को पुलिस ने लिंक रोड बल्ले बल्ले फार्म के निकट उस समय काबू किया। जब वह एक्टिवा पीबी08 एफजी8665 पर सवार होकर जा रहे थे। शक पड़ने पर पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की भागने लगे तो उन्हें काबू कर लिया। इनके कब्जे से 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

    इसी तरह कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों का धंधा करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान प्रवीन अख्तर पुत्री अख्तर हुसीन निवासी जंडियाला, मोहम्मद सलीम अख्तर पुत्र अख्तर हुसीन निवासी जंडियाला के तौर पर बताई गई है। मोहम्मद सलीम की गिरफ्तार बाकी है। थाना सदर के प्रभारी अजैब सिहं ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहम्मद सलीम और उसकी बहन प्रवीन अख्तर जो कि नशीले पदार्थों का बेचने का धंधा करते है। सूचना के अधार पर प्रवीन अख्तर काबू कर लिया। उनके कब्जे से  6900 नशीली गोलियां और मोटरसाइकिल PB-37-J-2926 बरामद किया है।  मोहम्मद सलीम की गिरफ्तार अभी बाकि है, वह भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

  • Jalandhar: Aryan Academy का Licenced Suspend

    Jalandhar: Aryan Academy का Licenced Suspend

    RS Global Immigration कंपनी को शोकाज नोटिस जारी

    जालंधर (वरुण)। पंजाब सरकार से वीजा कंस्लटैंट यानि वीजा परामर्श केटेगरी का लाइसैंस लेकर लाखों रुपए की वीजा डील करने वाली ट्रैवल एजैंसी आर्यन्स एकेडमी एक बार फिर विवादों में लौट आई है। विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप झेल रहे आर्यन एकेडमी के संचालक अनिल शर्मा को एडीसी के सामने लिखित झूठ बोलना आज महंगा पड़ गया। जिलाधीश ने आर्यन एकेडमी का लाइसेंस अगले आदेशों तक रद्द कर दिया है। 

    एडीसी को तसल्ली बख्श जवाब न देने पर हुई कार्रवाई

    मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन एकेडमी के संचालक अनिल शर्मा ने एक विज्ञापन जारी किया था। जिसमें उसने जिस दफ्तर के पते पर यह विज्ञापन जारी किया था उस दफ्तर का उसके पास लाइसेंस नहीं था, जबकि जिस दफ्तर का उसके पास लाइसेंस है उसका पता कुछ ओर था। इस मामले को लेकर डीसी की ओर संचालक अनिल शर्मा को जवाब तलब के लिए बुलाया गया। जिसका वह तसल्ली बख्श जवाब एडीसी को दे नहीं पाए। इसी वजह से डीसी ने आर्यन academy का लाइसेंस रद्द कर दिया । 

    गौरतलब है कि उक्त आर्यन अकादमी के मालिक अनिल शर्मा उस समय भी विवादों में आया था जब उसने यूक्रेन में इमीग्रेशन क्लियर करने तक की बातें कह कर भोले भाले बच्चों को कथित तौर पर बहकावे में लेकर ठगा था, जबकि सच्चाई कुछ और ही थी और नतीजतन बच्चे यूक्रेन जाकर फंस गए थे। उस समय भी आर्यन अकादमी चर्चा में रही थी जब प्रदर्शनकारियों ने अकादमी दफ्तर के बाहर तथा संबंधित थाने में प्रदर्शन किया था। यह एकेडमी ठगी के मामलों में काफी शुमार रही है। जिसके कारण खबरों की सुर्खियों में आने के बाद आज सरकार की ओर से कड़ा संज्ञान लिया गया। 

    RS Global Immigration कंपनी को शोकाज नोटिस जारी

    वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड के निकट  रंजीत नगर में ट्रैवल एजेंसी का दफ्तर चलाने वाली आरएस ग्लोबल इमिग्रेशन कंपनी पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने आरएस ग्लोबल कंपनी के मालिक सुख चैन सिंह राही के शोकाज नोटिस जारी कर दिया है। दरअसल, सुख चैन सिंह राही के पास ट्रेवल एजेंसी और कंसल्टेंसी का लाईसेंस है।

     कंपनी के मालिक राही ने बिना IELTS का लाइसेंस हासिल किए ही IELTS प्रशिक्षण देने का प्रचार शुरू कर दिया जबकि इसके लिए अलग से लाइसेंस फीस देकर अनुमति लेकर काम करने का प्रावधान है। इस वजह से प्रशासन ने शोकाज यानि कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

  • जालंधरः पूर्व विधायक से गैंगस्टर में मांगी फिरौती, जांच में हुआ खुलासा 

    जालंधरः पूर्व विधायक से गैंगस्टर में मांगी फिरौती, जांच में हुआ खुलासा 

    जालंधर, (वरुण):  पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार वीआईपी लोगों को गैंगस्टरों के द्वारा फिरौती मांगने के फोन कॉल आ रहे है। वहीं अब जालंधर नार्थ के पूर्व विधायक केडी भंडारी को भी फिरौती के लिए कॉल आई है। मिली जानकारी के मुताबिक केडी भंडारी को विभिन्न नंबरों से कॉल करके 5 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई थी।

    25 जून को आई थी केडी भंडारी को कॉल

    केडी भंडारी ने पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी है। जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कनाडा के रहने वाले युवक जतिन्द्र सिंह उर्फ सोनू को केस में नामजद कर लिया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरण तेजा ने बताया कि पूर्व विधायक केडी भंडारी ने शिकायत दी थी कि 25 जून की शाम को उन्हें व्हाटसएप्प कॉल आई थी।

    युवक ने खुद को गोल्डी बराड़ का बताया आदमी

    इस कॉल में युवक ने खुद को गोल्डी बराड़ का आदमी बताते हुए उनसे 5 लाख रूपए की फिरौती मांग की। इसी के साथ युवक ने उन्हें फोन पर धमकाया और कहा कि अगर वे चाहते हैं कि उनके साथ कुछ गल्त न हो तो 12 बजे तक 5 लाख रूपए का इंतजा़म करें और उनका बताए गए अकाउंट में जमा करवा दें। युवक ने फोन पर कहा कि अगर रूपए न दिए तो हश्र बुरा होगा।

    पुलिस ने आरोपी जतिन्द्र सिंह को किया नामजद 

    डीसीपी तेजा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान केडी भंडारी को पिछले तीन चार दिनों में विभिन्न नंबरों से आई कॉल को उन्होंने टैक्नीकल तरीके से चैक करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जांच दौरान पुलिस द्वारा जतिन्द्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र साधु सिंह वासी गांव घुद्दोवाल, फिरोज़पुर को नामजद किया है। डीसीपी तेजा ने बताया कि आरोपी जतिन्द्र सिंह कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली का रहने वाला है। आरोपी जतिन्द्र सिंह साल 2022 में कुछ समय के लिए जालंधर आया था।

  • जालंधरः लंबा पिंड चौक के नजदीक अज्ञात व्यक्तियों ने करीब 5 गाड़ियों के तोड़े शीशे, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधरः लंबा पिंड चौक के नजदीक अज्ञात व्यक्तियों ने करीब 5 गाड़ियों के तोड़े शीशे, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधरः (वरुण/हर्ष): महानगर के लंबा पिंड चौक देर रात गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने चड्ढा स्वीट्स के नजदीक सड़क पर खड़ी करीब 5 गाड़ियों के शीशे ईट मारकर तोड़ दिए। वारदात की घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक दिखाई दे रहा है फिलहाल अभी पुलिस जांच कर रही है।


    करीब 5 गाड़ियों के टूटे शीशे

    गाड़ियों के हुए नुक्सान में बाद एक कार के मालिक राहुल शर्मा ने बताया कि रोजाना की तरह कल रात भी उन्होंने अपनी गाड़ी पार्क की थी और करीबन हम पांच लोग यहां पर रोजाना ही गाड़ी पर करते हैं आज सुबह करीब 5:30 बजे गाड़ी साफ करने पहुंचा तो देखा कि सभी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। यह किसी एक व्यक्ति का काम लगता है पास में पड़ी इंटे उठा कर ही गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं।

    थाना रामामंडी में पीड़ित ने करवाया मामला दर्ज

    मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि लंबा पिंड रोड पर कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं जब मौके पर जाकर देखा तो करीब 5 गाड़ियों के शीशे तोड़े हुए थे गाड़ियों के मालिक की कम्पलेंट ले ली है जिसके बाद जो बनती कार्रवाई की जाएगी वहीं पास में बैंक है जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं उनको खंगाला जाएगा और आरोपी की पहचान की जाएगी।

  • जालंधरः मकसूदा सब्जी मंडी में दुकान की बेसमेंट में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति झुलसा…. 

    जालंधरः मकसूदा सब्जी मंडी में दुकान की बेसमेंट में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति झुलसा…. 

    जालंधर (वरुण)। जालंधर की मकसूदा सब्जी मंडी दफ्तर के पास सुबह एसआर ट्रेडिंग के नाम से पांच नंबर दुकान की बेसमेंट में सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे लोगों ने तुरंत ही निजी अस्पताल में ले गए l

    जिसकी पहचान गुलशन नामक व्यक्ति के रूप में हुई सूत्रों के मुताबिक पता चला कि धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के ऊपर और नीचे कै शीशे टूट कर बाहर सड़क तक आ गए l

  • आहलुवालिया इंटरप्राइजेज के मालिक के पर लगे नकली समान बेचने के आरोप

    आहलुवालिया इंटरप्राइजेज के मालिक के पर लगे नकली समान बेचने के आरोप

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। फगवाड़ा गेट में स्थित आहलुवालिया इंटरप्राईसेस के मालिक बलजीत सिंह के खिलाफ नकली सामान बेचने का आरोप लगा है । यह आरोप राजवीर कौर निवासी मॉडल हाउस महिला ने लगाए है। इस मामले में जानकारी देते हुए राजवीर ने बताया कि उसने दो साल पहले कृष्णा मार्केट आहलुवालिया इंटरप्राइजेज से 2 AC ओर एक LCD ली थी। लेकिन 3 दिनों के अंदर LCD खराब हो गई।  जब इसकी शिकायत सोनी कम्पनी के हैल्पलाईन पर की गई तो सोनी स्टोर से आए वर्करों से पता चला कि LCD पर लगा मारका ही कंपनी का नहीं है तथा LCD डुप्लीकेट है। जब इस संबंध में दुकानदार से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मगर पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की।

    बेटी के जन्मदिन के लिए खरीदा समान सारा निकला निकली

    राजवीर कौर ने बताया उनका मेहनत का कमाया हुआ पैसा व्यर्थ में चला गया। यह सारा सामान उसने अपनी बेटी के जन्मदिन पर गिफ्ट करने के लिए लिया था। लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद ना तो दुकानदार के ऊपर कोई कार्यवाही हुई और ना उसे इंसाफ मिला है। बल्कि पुलिस दुकानदार का साथ दे रही है। जबकि उसके पास एलसीडी के बिल तथा दी हुई रकम की भी रसीदें है। 

    छवि को खराब करने के लिए रची गई साजिशः बलजीत सिंह

    इस संबंध में आहलूवालिया इंटरप्राइजेज के मालिक बलजीत सिंह ने कहा कि बेची गई एलसीडी खराब हो गई थी जिसे रिपेयर करने के लिए कहा था मगर जो शिकायत दी नकली सामान बेचने की दी गई है वह निराधार है।

  • 20 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    20 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान जब आदमपुर हवाई अड्डे के नजदीक पहुंची तो एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया जिसके हाथ में लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस ने जब युवक को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी की पहचान अकाश कुमार पुत्र बलवीर चंद वासी मोहल्ला संग्रा आदमपुर के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः कैंटर में चूरापोस्त ला रहे 3 तस्कर काबू

    जालंधरः कैंटर में चूरापोस्त ला रहे 3 तस्कर काबू

    जालंधर (वरुण)। देहात थाना सदर नकोदर की पुलिस ने 3 नशा तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा चूरा पोस्त सहित आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान अमरजीत सिहं उर्फ रोडा पुत्र फकीर चंद निवासी बलाचौर, बुद्ध सिंह उर्फ साभी पुत्र केवल सिंह निवासी भोयपुर शाहकोट, सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है।

    इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई जसबीर सिंह थाना सदर नकोदर को सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने जंडियाला से नकोदर रोड निकट पंजपीर नाकाबंदी करके सूचना के अधार पर गाड़ी टाटा कैंटर PB-32 L-9419 को चैकिंग के लिए रोका। इस गाड़ी में अमरजीत और बुद्ध सिंह सवार थे। पुलिस को गाड़ी की तलाशी दौरान 3 बोरियां चूरा पोस्त की बरामद हुई। जिसमें 82 किलो चूरा पोस्त था। 

    इसी तरह पुलिस ने टाटा कैंटर PB-32 H-8077 की तलाशी ली। जिसमें सुखविंदर सवार था। इस कैंटर की तलाशी दौरान पुलिस को 5 बोरियां चूरापोस्त की बरामद हुई। इन 5 बोरियों में 121 किलो चूरापोस्त मिला।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नशा तस्करों की दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

  • जालंधरः बाबा का भेष बनाकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठियां छीनने वाला काबू

    जालंधरः बाबा का भेष बनाकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठियां छीनने वाला काबू

    जालंधर (वरुण)। थाना बस्ती बावा खेल में बुजुर्ग से सोने की अंगूठियां छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले अनिल कुमार पुत्र दिलबाग राय निवासी 120 फुटी रोड, बावा खेल की बुजुर्ग ने पुलिस को लूट के मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। आज पुलिस ने इस मामले को हल करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

    अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने सीमेंट की शॉप में बैठा था। इस एक युवक बाबा का भेष बनाकर आया और बुजुर्ग को बातों में लगाने लगा। कुछ ही देर में इस गैंग की एक महिला और 2 युवक भी आ गए। इसी दौरान आए इन आरोपियों ने बुजुर्ग से 2 सोने की छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अकबर पुत्र जिद्दी निवासी मोहल्ला सदाव्रत थाना सदर रोपड़ मौजूदा निवासी नूरपुर कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।