जालंधर (वरुण)। आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मी कालिया की माता संतोष कालिया का देहांत हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थी। जिसके चलते उनका इलाज एन.एच.एस. अस्पताल में चल रहा था। संतोष कालिया के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 13 मई दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे हरनामदास पुरा शमशानघाट में किया जाएगा। एनकांऊटर परिवार यह प्रार्थना करता है कि भगवान उनकी आत्मिक शांति के लिए अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
Category: Punjab>Amritsar
-

जालंधरः 25 सिलेंडर सहित एक गिरफ्तार
जालंधर (हर्ष)। थाना रामामंडी की पुलिस पुलिस ने 25 सिलेंडर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है आरोपी की पहचान शंभू नाथ पुत्र बलदेव ठाकुर वासी न्यू हरगोबिंद नगर जालंधर के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया एएसआई मनीष शर्मा इंचार्ज पुलिस चौकी दकोहा अपने साथियों सहित चेकिंग के दौरान अक्षरधाम मंदिर के पास मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना दी की शंभू नाथ अपने छोटे हाथी पीबी 08 बीक्यू 9026 में गैस सिलेंडर रखकर लोगों से धोखाधड़ी और ठगी करके जरूरत से ज्यादा पैसे लेकर ब्लैक में सिलेंडर भेजता है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तब उसके पास 18 गैस सिलेंडर इंडियन कंपनी के और 6 सिलेंडर एचपी कंपनी मिले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

जालंधरः 3 दुकानों में चोरों ने बोला धावा, वारदात सीसीटीवी में कैद….
जालंधर (हर्ष)। थाना 3 के अतंर्गत आते पंजपीर चौक क्षेत्र में चोरों ने एक रात में ही 3 दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों का सामान व नकदी चुरा ली। चोरी का पता दुकानदारों को उस समय चला जब वह दुकान पर आए तो सामान बिखरा देखा और छत के दरवाजे टूटे हुए थे।

चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

नशीले पदार्थ और स्विफ्ट गाड़ी सहित एक गिरफ्तार
जालंधर (वरुण)। थाना लांबड़ा की पुलिस ने नशीले पदार्थ और गाड़ी सहित पकड़े गए आरोपी पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र छिंदर पाल सिंह वासी काहलवा कपूरथला के तौर पर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच के एएसआई भूपिंदर सिंह और उनकी टीम ने काला संघिया रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी नंबर pb08 dm 0789 आती दिखाई दी। जिसे उक्त आरोपी चला रहा था जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा तभी नाके पर मौजूद पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस को 20 ग्राम हीरोइन और 20 ग्राम आइस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

अपहरण कांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार
जालंधर ( वरुण ) थाना मेहतपुर की पुलिस ने अपहरण केस में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र हरदीप सिंह वासी गांव जगतपुरा , गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सुरजीत सिंह वशी गुरु नानक नगर सब्जी मंडी लुधियाना के तौर पर बताई जा रही है। जानकारी देते हुए एसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि उक्त आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 30 अप्रैल को वरिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी फतेहपुर समराला को अगवा कर उसके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए थे। थाना प्रभारी महिंदरपाल सिंह ने मामले की जांच कर 4 आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया था । पुलिस इस मुकदमे में आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर चुकी है । यह दोनो आरोपी फरार थे, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों के चौथे साथी दीपक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
-

जालंधरः शराब तस्कर गोपी गिरफ्तार….
जालंधर (वरुण)। थाना लोहिया की पुलिस ने नाजायज शराब बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी एसआई सविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि गांव मैदा का रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उत्तर सुरजीत सिंह अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोपी को 85 किलो लाहन, 11250ml अवैध शराब और चालू भट्टी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

जालंधरः नकली पिस्तौल दिखाकर गाड़ी लूटने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
जालंधर (वरुण)। थाना 4 की पुलिस ने नकली पिस्तौल दिखाकर गाड़ी लूटने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवदीप सिंह दीपक उर्फ दीपू पुत्र मदन सिंह वासी नगरा के तौर पर बताई जा रही है।
एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि गत रात्रि 10:00 बजे के करीब अंकित नामक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ नकोदर चौक के पास सबवे पर खाना खाने गए थे। जब वह वापस गाड़ी में बैठे तो उक्त आरोपी गाड़ी की पिछली सीट पर आकर बैठ गया और नकली पिस्तौल अंकित पर तान दी तभी दोनों में हाथापाई शुरू हो गई, आरोपी गाड़ी लूटने के इरादे से आया था लेकिन हाथापाई के दौरान अंकित ने आरोपी से गाड़ी की चाबी छीन ली और कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी।
जिसकी सूचना मिलते ही थाना चार के प्रभारी अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और उक्त आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने गाड़ी चुराने का प्लान बनाया था। पुलिस ने आरोपी से नकली पिस्तौल बरामद कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

जालंधरः कुख्यात नशा तस्कर नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार….
जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ और अवैध शराब की आपूर्ति के मामले में 1 नशा तस्कर व उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सीआईए-1 और स्पेशल आप्रेशन यूनिट की संयुक्त टीम ने अरविन्दर कुमार उर्फ थुट्टा के खिलाफ कोर्ट से तलाशी वारंट हासिल किया था। जिसके बाद आरोपी के आवास पर छापेमारी की गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के दुकान से 330 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्रारभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस के तहत पहले भी मामले दर्ज है।
अधिनियम और आईपीसी 28 के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट गुरप्रीत सिंह व डीसीपी जसकीरन सिंह तेजा ने बताया कि वह अपने साथी मनीष कुमार की मदद से अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा था, जो अवैध गतिविधि में भी शामिल था। जिसे पुलिस टीमों ने गिरफ्तार कर लिया है।
-

जालंधरः व्यक्ति की मौत के बाद पारिवारिक सदस्यों ने किया हंगामा
जालंधर (हर्ष मेहरा)। रामा मंडी के अंतर्गत पड़ते बाबा बुड्ढा जी नगर में एक युवक की मौत के बाद परिवारिक मेंबरों ने काफी हंगामा किया। युवक की पहचान जतिन्द्र कुमार निवासी बाबा बुड्डा जी नगर के रुप में हुई है।

मृतक की माता ने बताया कि जतिन्द्र के दोनों हाथ बंधे हुए थे। उसने आत्महत्या नहीं की उसे मारा गया है और बताया कि उसकी पत्नी सुरजीत कौर उर्फ ज्योति उसे काफी लंबे समय से परेशान करती रहतीं थी और लड़ती झगड़ती रहती थी, आज भी उसने अपने पति को मार कर हाथ बांध कर पंखे से लटका दिया और कहने लगी जितेंद्र ने आत्महत्या की है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि परिवारिक मेंबरों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

जालंधरः फगवाड़ा की ई.ओ. सुरिंदर कुमारी को इंप्रूवमैंट ट्रस्ट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा…
जालंधर (वरुण)। फगवाड़ा की ई.ओ. सुरिंदर कुमारी को पंजाब सरकार ने इंप्रूवमैंट ट्रस्ट जालंधर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा दिया है। जानकारी अनुसार सुरिंदर कुमारी जालंधर में ई.ओ. के पद अपना कार्यभार संभाल चुकी है। इंप्रूवैंट ट्रस्ट के मुलाजिमों के वेतन व बिजली बिल रुके पड़े थे जिसके चलते सरकार ने यह जिम्मेदारी सुरिंदर कुमारी को दी है।
घनश्याम थोरी ने इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के प्रशासक को ई.ओ. की सीट पर तैनाती करने के लिए मांग पत्र भी लिखा था। आपको बता दें कि सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ई.ओ. परमिंदर सिंह गिल को सस्पैंड कर दिया था। ई.ओ. परमिंदर सिंह पर धांधली करने के आरोप लगे थे।
