Category: Punjab|Mohali

  • Punjab News: Property Dealer ने बेटे और पत्नी सहित खुद को मारी गोली

    Punjab News: Property Dealer ने बेटे और पत्नी सहित खुद को मारी गोली

    मोहाली: बनूड़-तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव चगेरा की सड़क पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान लंबी जिला बठिंडा के नजदीक गांव सिखवाला निवासी संदीप सिंह राजपाल (45), मनदीप कौर (42) और अभय (15 वर्ष) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार अभय मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं था। पुलिस के मुताबिक परिवार पिछले 7 से 8 वर्षों से मोहाली के एमआर सेक्टर 109 का निवासी था। तीनों मृतकों के सिर पर गोलियों के निशान थे। पुलिस को घटना की सूचना खेतों में काम करने आए कुछ लोगों से मिली, जिन्होंने गाड़ी में शव देखकर बनूड़ पुलिस को फोन किया।

    जिसके बाद डीएसपी मनजीत सिंह और बनूड़ थाने के एसएचओ अर्शदीप शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को नीलम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह और बनूड़ थाना प्रमुख अर्शदीप शर्मा ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। फिलाहल सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सोमवार को मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

    मौके पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदार अमरिंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह और उसका परिवार खेतीबाड़ी परिवार से संबंध रखता है और वह प्रॉपर्टी का भी काम करता था। मृतक का एक भाई गांव में रहता है, जबकि बहन विदेश में है।

  • Punjab News: ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना पर 12 वाहनों के काटे चालान, लगा इतने लाख जुर्माना

    Punjab News: ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना पर 12 वाहनों के काटे चालान, लगा इतने लाख जुर्माना

    मोहालीः सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 वाहनों के उल्लंघन पर चालान जारी किए गए, जिनकी राशि 6 लाख रुपये है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजपाल सिंह सेखों के अनुसार इन चालानों में मुख्य रूप से टैक्स चोरी, ओवरलोडिंग और मोटर वाहन कानून की अन्य उल्लंघन शामिल थे। यह कार्रवाई व्यापारिक वाहनों की रात में की गई जांच के दौरान की गई।

    आरटीओ ने बताया कि ऐसी जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेंगी, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा सके। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने दस्तावेज सही रखें, टैक्स समय पर जमा करें और ओवरलोडिंग से बचें।

  • Punjab News: Phone Zone की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab News: Phone Zone की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    मोहाली: जीरकपुर की वीआईपी रोड पर स्थित एक मोबाइल की दुकान को चोरो द्वारा निशाना बनाया गया। जानकारी के अनुसार देर रात 3 बजे के करीब चोरो ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    चोरी की यह घटना दुकान पर लगे cctv कैमरे मे कैद हो गई। वीडियो मे जा सकता है कि चोरो ने पहले शोरूम का शटर सबल से उखाड़ दिया। जिसके बाद चोर दुकान मे दाखिल हो गए।

    दुकानदार के मुताबिक चोर 50 लाख के मोबाइल पर हाथ साफ कर गये और गल्ले मे पड़ा 2 लाख भी गये। चोरो ने 20 मिनट मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: Air Force की वर्दी में दिखा संदिग्ध व्यक्ति, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Air Force की वर्दी में दिखा संदिग्ध व्यक्ति, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    मोहाली: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। रक्षा मंत्रालय ने किसी भी व्यक्ति को फ़ौज की वर्दी और मिलिट्री रंग की जीपो और मोटरसाइकिल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    जीरकपुर के प्रभात रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को एयर फोर्स ऑफिसर की वर्दी में देखा। जानकारी के मुताबिक जिस जगह युवक को पकड़ा उससे कुछ ही दूरी पर एयरफोर्स स्टेशन स्थित है। संदिग्ध युवक को देख लोगों ने उसे पकड़ कर एयर फ़ोर्स और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया।

    स्थानीय लोगों ने कहा है कि युवक से पूछताछ के दौरान उसने किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दिया। युवक की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसने कोई नशा किया हो । घटना को गंभीरता से लेते हुए एयरफोर्स के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

    देश में भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए सीमावर्ती और सैन्य इलाकों में सुरक्षा बेहद सख्त है, ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को और बढ़ा दिया है। एयर फ़ोर्स और पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • Pastor Jashan Gill द्वारा लड़की के Rape और मौत मामले में पीड़ितों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Pastor Jashan Gill द्वारा लड़की के Rape और मौत मामले में पीड़ितों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में पिछले कुछ महीनों से पादरियों द्वारा कथित धर्म प्रचार के नाम पर लोगों को गुमराह करने, विशेषकर भोली-भाली लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ बलात्कार करने के मामले सामने आ रहे हैं। सबसे पहले, पास्टर बजिंदर और जशन गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी असली पहचान जनता के सामने आ गई है। बलात्कार के बाद एक लड़की की मौत का ऐसा ही एक अन्य मामला जिले से सामने आया है। आज यहां मोहाली प्रेस क्लब में पीड़िता के पिता विक्रम मसीह व समाजसेवी सिमरनजीत सिंह ने अपनी दास्तान सुनाते हुए बताया कि वह गुरदासपुर के एक गांव के निवासी हैं।

    उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने अपनी धार्मिक आस्था के चलते अबुलखैर में पादरी जशन गिल के शिविर में जाना शुरू किया था। इस दौरान उसने अपनी 21 वर्षीय बेटी, जो बीसीए की छात्रा थी, को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। यह जानकारी मिलते ही पादरी जशन गिल ने कानून से बचने के लिए लड़की को चुपके से गर्भपात के लिए मजबूर कर दिया और इस अवैध गर्भपात के लिए बनाए गए एक नकली डॉक्टर की मदद से लड़की का गर्भपात करवा दिया। एक अप्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा जल्दबाजी में किया गया यह गर्भपात घातक साबित हुआ और पिता विक्रम मसीह ने भारी मन से बताया कि कुछ दिन बाद 2023 में संक्रमण फैलने के कारण बच्ची की दर्द से मौत हो गई।

    इस घटना के तुरंत बाद पुलिस थानों पर हमलों का सिलसिला शुरू हो गया। परिवार ने आरोप लगाए कि पास के दीनानगर पुलिस स्टेशन में पादरी जशन गिल के खिलाफ मामला दर्ज कराने गए परिवार को चौकी प्रभारी रविंदर कुमार और एसएचओ जतिंदर कुमार ज्योति द्वारा बार-बार परेशान किया गया और बिना कोई कार्रवाई किए खाली कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहकर बार-बार वापस भेज दिया गया। पीड़ित परिवार ने करीब 70 दिन बाद एसएसपी के हस्तक्षेप से मामला दर्ज किया गया। पीड़ितों का आरोप है कि अवैध गर्भपात करने वाली फर्जी डॉक्टर कुलवंत कौर के बजाय उसकी नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

    अब पीड़ित परिवार फिर से थाने के चक्कर लगा रहा है और मांग कर रहा है कि गर्भपात करने वाले फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पीड़ितों ने आरोप लगाए कि एसएचओ अमृतपाल सिंह रंधावा मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें परेशान कर रहे हैं। एसएचओ पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहा हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की धमकियों के कारण हम अपना शहर और घर छोड़कर गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब में न्याय के लिए भटक रहे है। पीड़ितों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा डीजीपी पंजाब पुलिस के समक्ष मामले को रखने के लिए मीडिया से राबता किया है।

    पीड़ित परिवार के वकील अनिल सागर ने कहा कि धर्म के नाम पर इस तरह से बच्चे का शोषण करना मानवता का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हम चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन दूसरी तरफ कुछ धार्मिक और राजनीतिक नेताओं के दबाव में लोगों को न्याय दिलाने वाली पुलिस खुद न्याय देने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। इस बीच, मामले में 5 सदस्यीय एसआईटी का भी गठन किया गया है, जो अमृतसर के एसपी स्तर के अधिकारी के अधीन है। इस बीच जब मामले की जानकारी लेने के लिए एसएचओ अमृतपाल सिंह रंधावा से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

  • Punjab News: Civil Hospital में गुंडागर्दी करने वाले 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में गुंडागर्दी करने वाले 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    डेरा बस्सी: अवैध माइनिंग को लेकर 2 गुटों मे हुई खूनी झड़प में 4 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल डेराबस्सी में चल रहा था। जहा दोनों गुट आपस मे भीड़ गए और अस्पताल मे जमकर गुंडागर्दी की गई। इस दौरान अस्पताल में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। इस मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपीयो को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि अन्य आरोपियों की जानकारी हासिल की जा सके। पकडे गये आरोपी शुक्रवार देर रात अस्पताल में इकट्ठा होकर पहुंचे थे। जहा एडमिट दूसरे गट के लोगो पर आरोपियों ने हमला किया था। जिसमे महीपाल, नरेश, नायब और अंग्रेज सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। सरकारी अस्पताल में बीती रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जब दो पक्ष अस्पताल के अंदर ही लड़ पड़े। इस दौरान डॉक्टर के कमरे और इमरजेंसी वार्ड में एक पक्ष द्वारा तोड़फोड़ भी की गई। सीसीटीवी से साफ जाहिर है कि तोड़फोड़ पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। पुलिस ने सिविल अस्पताल में हुए खूनी झड़प मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रणजीत के बयानों पर 17 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ हनी, अंग्रेज सिंह, महिपाल, नरेश कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, राज कुमार, नैब सिंह, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजंट, मोहित अमर सिंह, मियांक, कर्मपाल के तौर पर हुई है। अस्पताल में सरेआम दो पक्षों में खूनी झड़प हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मोहाली दीपक पारीक, एसपी मनप्रीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे मेें कई लोग घायल हुए है। पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 109, 115 (2), 118 (1), 117 (2), 126 (2), 351 (3), 191 (3), 190, 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान एसएचओ डेराबसी मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेशकर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • Punjabi युवक पर 15-20 प्रवासियों ने बोला हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjabi युवक पर 15-20 प्रवासियों ने बोला हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः जिले में लड़ाई झगड़े के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला जीरकपुर के ढकोला गांव से सामने आया है जहां, कुछ प्रवासी युवकों ने पंजाबी युवक पर हमला बोल दिया और उसकी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए गुरविंदर ने बताया कि बुधवार रात वह और उसकी मां घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी दुकान बंद करके रात साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे। उस समय घर के पास रहने वाले 15-20 प्रवासी आपस में झगड़ रहे थे और एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे। जब पीड़ितों ने उन्हें अपने घर के पास ऐसा करने से रोका तो प्रवासियों ने गुरविंदर पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ लिया जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।

    गुरविंदर और उनके साले ने आरोप लगाए कि घटना के बाद जब वे रात 12 बजे पास के ढकोला पुलिस थाने गए तो थाने को अंदर से बंद कर दिया गया था। गेट पर घंटी बजाने पर 2 लोगों को अंदर जाने दिया गया, जबकि बाहर खड़ी पीसीआर गाड़ी में कोई नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह 9 बजे तक कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। परिवार ने आरोप लगाया कि रात में कोई पुलिसकर्मी उपलब्ध नहीं था जिसके चलते पुलिस के काम पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि ढकोली पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

  • Punjab News: Merchant Navy के नौजवान की मौत पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Merchant Navy के नौजवान की मौत पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः मर्चेंट नेवी में तैनात 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलराज सिंह के रूप में हुई है। शिपिंग अधिकारियों द्वारा जहाज पर आत्महत्या करने का कहा जा रहा है। हालांकि, परिवार के सदस्य इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए कत्ल की आशंका जता रहे हैं।

    पिता ने कहा कि 16 मार्च को शिपिंग कंपनी से फोन आया कि बेटा ने आत्महत्या कर ली है। जिससे परिवार में एकदम गमगीन माहौल बन गया। इसके बाद पिता और उनके एक रिश्तेदार ने तुरंत वीजा लेकर लंदन पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया, तब उन्होंने जहाज में मौजूद अधिकारियों पर शक जताया।

    मृतक बलराज का शव लेकर आज उसके पिता और रिश्तेदार पंजाब पहुंचे, जहां उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोहाली के जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है। इसके बाद बलराज की लाश उसके परिवारिक सदस्यों के हवाले कर दी जाएगी।

    परिवार ने कहा कि उनकी रोजाना बेटे से बात होती थी। लेकिन जब वह शव लेने के लिए वहां पहुंचे तो बेटे के दोस्तो से उन्हें कई अहम बाते पता चली। जिसमें सीनियर अधिकारियों द्वारा बेटे को काफी परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते वह रात को पूरी नींद भी नहीं ले पाता था। इस दौरान वहां पर अवैध तरीके से शराब मंगवाकर कर्मियों द्वारा उसका सेवन करने के पिता ने आरोप लगाए है। वहीं बेटे की मौत को लेकर जांच करवाने की अपील की है।

  • Punjab: तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत, देखें वीडियो

    Punjab: तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं मोहाली में देर रात मौसम ने करवट ली। कुछ घंटों की बारिश और तेज हवाओं ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। आसमान में छाए घने काले बादलों के चलते पूरा शहर दिन में अंधेरे में बदल गया। जिससे वाहन चालकों को दिन में ही गाड़ियों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। वहीं तेज हवाओं के साथ डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश का बच्चों और बड़ों ने खूब लुत्फ़ उठाया। आने वाले दिनों में मौसम ऐसे ही सुहावना रहेगा।