Category: Chandigarh|Punjab

  • सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम चन्नी से की मुलाकात, पोस्ट शेयर कर लिखा- यूनिटी इज स्ट्रेंथ

    सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम चन्नी से की मुलाकात, पोस्ट शेयर कर लिखा- यूनिटी इज स्ट्रेंथ

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शक्ति प्रदर्शन के एक दिन बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुप्पी तोड़ी और साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे जरूरी है और सभी नेताओं को अपनी सीमाओं में रहकर ही बयान देना चाहिए।

    वहीं चन्नी ने चमकौर साहिब में नेताओं और विधायकों को घर में बुलाया था, जिसके बाद कांग्रेस में चर्चा तेज हो गई है। वहीं दिल्ली कांग्रेस ने भी चन्नी से फोन पर बात की थी और कहा कि कोई अभी बयान न दे। राहुल गांधी विदेशी दौरे पर है, जिसके बाद दिल्ली में चरणजीत सिंह चन्नी को दिल्ली में बुलाया जाएगा।

    वहीं आज चंडीगढ़ में सुखजिंदर सिंह रंधावा, भारत भूषण आशु और अन्य नेताओं के साथ चर्चा की है, जिसकी सुखजिंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। जिसके बाद अदरूनी लोगों में चर्चाएं तेज हो गई है।

     

  • Birthday Party में नशा देकर बेहोश विदेशी छात्रा से Gang rape, दो आरोपी गिरफ्तार

    Birthday Party में नशा देकर बेहोश विदेशी छात्रा से Gang rape, दो आरोपी गिरफ्तार

    खरड़ः खरड़ की एक सोसायटी के फ्लैट में बर्थ-डे पार्टी के दौरान दो छात्रों ने अपनी ही दोस्त से गैंगरेप किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान एजेकियल और फ्रैंक के तौर पर हुई है। आपकों बता दें छात्र विदेशी है, जिससे गैंगरेप हुआ है और जिन्होंने गैंगरेप किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को रिमांड पर भेजा गया है।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। दोनों आरोपी भी लुधियाना की ही एक दूसरी प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। 29 जून को खरड़ में किराए के एक फ्लैट में एजेकियल के जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी, जहां आरोपियों ने पीड़िता को भी इन्वाइट किया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्रा को टैक्सी किराया भी दिया था। इस दौरान पीड़िता रात के 12 बजे अपनी सहेलियों के साथ खरड़ के फ्लैट में पहुंची, जहां पहले से आरोपी और उनके साथ एक अन्य लड़की मौजूद थी। पार्टी के दौरान उन्होंने गेम आदि भी खेले।

    पार्टी में बीयर, शराब और ज्यादा नशा होने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे आराम करने के लिए दूसरे दोस्त आरोपी फ्रैंक के कमरे में भेज दिया गया। रात करीब 3 बजे जब छात्रा बेहोश थी, तो एजेकियल और फ्रैंक कमरे में आए। उन्होंने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसके दोस्त उसे घर ले जाने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। अगली सुबह जब पीड़िता को होश आया, तो उसे पूरे शरीर में दर्द महसूस हुआ।

    पीड़िता ने तुरंत घटना के बारे में अपने भाई को बताया। पुलिस अधिकारियों को शिकायत 30 जून को मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। 1 जुलाई को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। डॉक्टरों की एक विशेष समिति द्वारा मेडिकल जांच की गई, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

     

  • स्कूल मनमानी फीस नहीं बढ़ा पाएंगे: नियम तोड़ा तो मान्यता होगी रद्द, देखें Live

    स्कूल मनमानी फीस नहीं बढ़ा पाएंगे: नियम तोड़ा तो मान्यता होगी रद्द, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हुई। बैठक में उनके आधिकारिक आवास (चंडीगढ़) पर आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसकी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी।

    वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब में कोई भी प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान अब साल में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा पाएगा। इस संबंध में कैबिनेट बैठक में अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है। इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि पिछले 36 महीनों में यदि किसी स्कूल ने फीस में 15 फीसदी से अधिक वृद्वि की गई है तो उसे अभिभावकों को पैसा लौटाना होगा।

    उन्होंने कहा कि अगर कोई स्कूल फीस 5 फीसदी बढ़ाना चाहता है, तो उसके लिए कमेटी बनाई गई है। उसके लिए स्कूलों को 6 महीने पहले आवदेन करना होगा। वहीं, स्कूल को अपना फाइनेंशियल ऑडिट करना हो। स्कूल को बताना होगा कि क्यों फीस बढ़ाई गई है।

  • तारापुर माजरी गांव के रास्ते में नदी पर बना अस्थायी बांध टूटा, बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    तारापुर माजरी गांव के रास्ते में नदी पर बना अस्थायी बांध टूटा, बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    खरड़ः खरड़ शिवालिक की पहाड़ियों में बसे तारापुर माजरी गांव के रास्ते में नदी पर बना एक अस्थायी बांध टूट गया है, जिससे गांवों का आपस में संपर्क टूट गया। इस गांव में ऐतिहासिक लालन वाले पीर और अन्य पीरों की दरगाहें हैं।

    हर साल जेठ महीने के पांचवें वीरवार को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु यहां मत्था टेकने आते हैं। इस जगह का बहुत महत्व है। वीरवार को जब श्रद्धालु लालन वाले पीर की जगह पर मत्था टेकने आए थे, तो वे नदी के किनारे बाहर खड़े थे। जब बारिश हुई, तो उनमें से कुछ लोग नदी के बहाव में बह गए। हालाकि बड़ा हादसा होने से टल गया।

    कुछ श्रद्धालुओं को नदी के पानी से बाहर निकाला गया। हमारी नदियों में पानी की समस्या के कारण हम आज भी आजाद महसूस नहीं करते। ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि नदी पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाए ताकि श्रद्धालुओं का आना-जाना आसान हो सके।
    ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऊपर तीन अस्थायी बांध बनाए गए हैं, जिन्हें मिनी डैम भी कहा जाता है। ये बांध भी टूट गए हैं, जिससे गाद (मिट्टी-कचरा) भर गई है और नदी में ज़्यादा पानी बह रहा है। कई बार अधिकारी एस्टीमेट बनाने आए हैं, लेकिन अब तक कोई काम पूरा नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि इन गांवों के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं, वरना आने वाली बारिश में गांवों पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है।

  • 10वीं मंजिल से गिरने से युवकी की मौत, देखें वीडियो

    10वीं मंजिल से गिरने से युवकी की मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली के खरड़-लांडरा रोड स्थित एसबीपी नॉर्थ वैली सोसायटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक टावर नंबर-3 की दसवीं मंजिल से नीचे गिर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई दुर्घटना।
    जानकारी के मुताबिक बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12:25 बजे का है। सोसायटी में अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर स्थानीय निवासी पार्किंग क्षेत्र की ओर पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक युवक का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के कानों में हेडफोन लगे हुए थे। मृतक के पास एक पिट्ठू बैग भी गिरा हुआ था, जिसमें पानी की बोतल थी। उसका मोबाइल फोन उसकी जेब में सुरक्षित पाया गया और उसने चप्पल पहन रखी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ऊपर से गिरते समय इमारत के बाहरी हिस्से से गुजर रही एक नेटवर्क केबल की चपेट में आ गया था। टक्कर से केबल टूट गई और वह भी जमीन पर आ गिरी। मृतक की उम्र लगभग (35) वर्षीय बताई जा रही है।    
  • चंडीगढ़ में ओला, उबर और ऑटो चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे, लोग परेशान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ में ओला, उबर और ऑटो चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे, लोग परेशान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में ओला, उबर और ऑटो चालकों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरने पर बैठ गए है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के कार्यक्रम के बाहर धरना दे रहे थे, जिसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर में रख लिया है।
    आपको बता दे कम किराये, एग्रीगेटर कंपनियों के भारी कमीशन और अवैध व्हाइट प्लेट गाड़ियों के संचालन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के चलते रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    ड्राइवरों यूनियन के प्रधान अमन अमनदीप सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के बीच मौजूदा किराया दरों पर काम करना अब संभव नहीं है। प्रदर्शनकारी ड्राइवरों ने घोषणा की है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कैब ड्राइवरों की मुख्य मांग किराया दरों में बढ़ोतरी है। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा तय की गई 25 रुपए प्रति किलोमीटर की दर वर्तमान परिस्थितियों में पर्याप्त नहीं है।
    ड्राइवर संगठन इसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोमीटर करने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि सीएनजी, पेट्रोल, डीजल, बीमा और वाहन रखरखाव की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किराया दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया।

    निजी वाहनों का व्यावसायिक टैक्सी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे लाइसेंसधारी टैक्सी चालकों की आय पर असर पड़ रहा है। ड्राइवरों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और एग्रीगेटर पॉलिसी को पूरी तरह लागू किया जाए। हड़ताल के कारण रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पतालों और आईटी पार्क जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग अब सीटीयू बसों और ऑटो रिक्शा में सफ़र करना पड़ रहा है।

  • Punjab News: जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक पास होने पर AAP नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक पास होने पर AAP नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। इस विधेयक के पास होने से अब बेअदबी के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं इस विधेयक के चलते अब आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी। विधेयक पास होने पर आप नेताओं और अन्य लोगों में भारी खुशी है और लोग इसे सरकार का बढ़िया कदम बता रहे हैं।

    इस मौके पर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा, सभी लोगों की लंबे समय से मांग थी कि पंजाब में हो रही बेअदबियों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए जिसे अब मंजूरी मिल गई है। उन्होंने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का धन्यावाद किया जिन्होंने इस कानून पर दस्तखत करके इसे मंजूर किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी इस कानून के लिए धन्यावाद किया।

    वहीं जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026′ पास होने से आम आदमी पार्टी के नेताओं में खुशी की लहर हैं। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक के पास होने पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का भी धन्यावाद किया। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियों ने इस विधेयक का समर्थन किया है। अब दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

    वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है कि इस दिन जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल-2026 को पास कर दिया गया है। उन्होंने भगवंत सिंह मान को इस बिल के पास होने की बधाई दी। इस विधेयक के पास होने से सभी धर्मों को लाभ होगा और उन्होंने सारे देशवासियों को मुबारकबाद दी।

    कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने भी इस बिल के पास होने पर सभी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो लोगों पंजाब को धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश करते थे उनके मनसूबे फेल कर दिए हैं। यह पंथ के नाम पर वोटे मांगने वालों को भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ा जवाब दिया है। इस बिल के चलते अब कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं करेगा।

    ज्ञानी राजबीर सिंह ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल के पास होने पर पंजाब सरकार का धन्यावाद किया और अपील की कि दूसरी स्टेट्स को भी इस तरह का कानून लागू करना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति बेअदबी करने की कोशिश कर सके।

    कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंड्डिया, मैंबर आफ पार्लियामेंट मालविंदर सिंह कंग, आप के चीफ स्पोकसपर्सन कुलदीप धालीवाल और आप विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने भी इस बिल के पास होने की सभी लोगों और मुख्यमंत्री को बधाई दी।

     

     

     

  • Chandigarh BJP Office में Grenade फेंकने की Live Footage आई सामने

    Chandigarh BJP Office में Grenade फेंकने की Live Footage आई सामने

    चंडीगढ़ : पंजाब बीजेपी के दफ्तर के बाहर आज शाम हुए Grenade Attack की लाइव फुटेज सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नकाबपोश व्यक्ति अपने कपड़ों से ब्लू रंग का ग्रेनेड निकालता है और फिर पिन निकाल कर फेंक देता है। जिसके बाद कुछ ही सेकंड में वह सड़क के दूसरी ओर भाग जाता है। इस दौरान नकाबपोश व्यक्ति के साथ एक और व्यक्ति भागता हुआ नजर आ रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर भाजपा कार्यालय को खाली करवा दिया। वहीं इस कार्यालय में काम करने वाले हर्ष ने बताया है कि ब्लास्ट उसकी स्कूटी पर हुआ था। मौके पर पहुंची SSP कंवरदीप कौर ने कहा है कि पंजाब प्रदेश BJP दफ्तर के बाहर शाम करीब 5 बजे धमाका हुआ। धमाके के बाद पार्टी दफ्तर की दीवार पर करीब 70 से 80 छर्रे लगे जैसे निशान हैं। उन्होंने बताया कि पास में खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूटा है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। पूरे इलाके पर पुलिस ने कब्जा कर लिया है। यह घटना उस समय हुई, जब पूरे शहर में पुलिस की तरफ से स्पेशल नाके लगाए जा रहे थे। इससे पुलिस की चेकिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके पर पुलिस के सारे सीनियर अधिकार पहुंचे हैं। बीजेपी के सीनियर नेता व प्रवक्ता विनीत जोशी ने इस घटना को चिंता का विषय करार दिया है। धमाके की आवाज तेज थी। दीवारों पर भी निशान हैं। जिसे लोग छर्रे बता रहे हैं। यह लो मैग्नीच्यूट का धमाका था, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। ब्लास्ट के समय एक संदिग्ध स्कूटी खड़ी देखी गई। यह स्कूटी BJP ऑफिस के कॉल सेंटर में काम करने वाले एक युवक हर्ष की है। उसने आज सुबह 9 बजे दफ्तर के बाहर यह स्कूटी खड़ी की थी।
  • Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS व 40 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS व 40 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार की तरफ से एक बार फिर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से 2 (IAS) आईएएस व 40 (PCS) पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिनकी नीचे दी गई सूची निम्न है।

     

     

  • Punjab News: 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    Punjab News: 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में भगवंत मान सरकार ने 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक ढांचे को मजबूत और कामकाजी प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। इस फेरबदल के पीछे मुख्य उद्देश्य है प्रशासनिक कामकाज को सुरुचिपूर्ण और पारदर्शी बनाना। सरकारी विभागों में बेहतर प्रबंधन और कामकाज की गति बढ़ाना। प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना ताकि जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें। देखें लिस्ट…