Category: Haryana|Panchkula

  • National Highway पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, होंडा और कैंटर में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    National Highway पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, होंडा और कैंटर में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    पिंजौरः जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के मल्लाह मोड़ टी-प्वाइंट के समीप परवाणु की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और होंडा कार में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक ने पहले होंडा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर घूम गई और कैंटर से जा टकराई। इसके बाद स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर ट्रैफिक लाइट के खंभे से जा भिड़ी, जिससे ट्रैफिक सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    कैंटर चालक संजीव कुमार ने बताया कि वह मल्लाह मोड़ पर रेड लाइट होने के कारण अपने वाहन के साथ खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई स्कॉर्पियो ने होंडा कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार उनके कैंटर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि हौंडा कार चालक को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • NEET Paper लीक मामले में हरियाणा कांग्रेस में रोष, बीजेपी कार्यालय का किया घेराव, देखें वीडियो

    NEET Paper लीक मामले में हरियाणा कांग्रेस में रोष, बीजेपी कार्यालय का किया घेराव, देखें वीडियो

    पंचकूला: दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट परीक्षा के पेपर लीक हुए मामले में प्रदर्शन कर युवाओं पर लाठी चार्ज मामले में सियासत गरमा गई है। जिसके चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीएम निवास स्थान के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर भी हिरासत में लिया गया था। ऐसे में इस रोष के चलते हरियाणा कांग्रेस के द्वारा बीजेपी कार्यालय का घेराव किया गया है।

    इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की अध्यक्षता में कांग्रेस के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा बैरिकेड लांघने की कोशिश भी की गई। जिसके चलते पुलिस ने सभी प्रत्याशी कार्यों को हिरासत में ले लिया है। यह प्रदर्शन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पंचकूला से विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई सहित कांग्रेस के अन्य विधायक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस के द्वारा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शन कार्यों को रोका गया है। इस दौरान प्रदर्शनकार्यों और पुलिस के बीच में धक्का मुक्की भी देखने को मिली है।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के द्वारा नीट परीक्षा को लेकर धरने पर बैठे हुए युवाओं पर लाठीचार्ज करने और युवाओं की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को डिटेन करने को लेकर अब उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की है। इस मौके पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बैरिगेट पर चढ़ने की कोशिश की है। इस दौरान पुलिस के द्वारा प्रदेश प्रभारी संजय दत्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।

  • दर्दनाक हादसाः 2 कारों सहित बाइक की टक्कर, चालक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः 2 कारों सहित बाइक की टक्कर, चालक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले में जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिमला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने पहले सामने आ रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरी कार अनियंत्रित होकर एक टेंपो ट्रैवलर से जा भिड़ी। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल सवार भी वाहनों की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
    दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार सवार जगत राम ने बताया कि वह मोरनी से पंचकूला अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी शिमला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी गाड़ी के एयरबैग खुल गए और उनकी नई कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार घूमकर कालका-शिमला की ओर जाने वाले हाईवे मार्ग पर आ गई। वहां उसने एक टेंपो ट्रैवलर को भी टक्कर मारी। इसी दौरान एक बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई और टेंपो ट्रैवलर के नीचे जा घुसी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिमला की ओर से आ रही कार का ड्राइवर कथित तौर पर नशे की हालत में था और उसके साथ कुछ युवतियां भी सवार थीं। टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर ने बताया कि वह पंचकूला से नालागढ़ स्टाफ को लेकर जा रहे थे और उनकी नई गाड़ी भी इस हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  
  • सीक्रेट ऑपरेशनः बाइक से पीछा कर पुलिस ने सिविल ड्रेस में माइनिंग ट्रैक्टर दबोचा

    सीक्रेट ऑपरेशनः बाइक से पीछा कर पुलिस ने सिविल ड्रेस में माइनिंग ट्रैक्टर दबोचा

    पंचकूलाः हरियाणा में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए पंचकूला पुलिस अब परंपरागत पुलिसिंग के साथ-साथ नई रणनीतियों और गोपनीय ऑपरेशन का सहारा ले रही है। खनन माफियाओं के लगातार बदलते तौर-तरीकों और पुलिस की गतिविधियों पर उनकी नजर को देखते हुए पुलिस भी अब योजनाबद्ध और चौंकाने वाले अंदाज में कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में अमरावती पुलिस चौकी की टीम बुर्जकोटियां के समीप नदी क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है।

    नवनियुक्त डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार शाम करीब 5 बजे अमरावती पुलिस चौकी को गुप्त सूचना मिली कि बुर्जकोटियां के पास नदी क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस को यह भी अंदेशा था कि सरकारी वाहन या वर्दी देखकर खनन माफिया मौके से फरार हो सकते हैं। ऐसे में अमरावती चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह की टीम जिसमें एएसआई चिरंजीलाल, एएसआई कश्मीरी सिंह ने एक अलग रणनीति अपनाई। टीम ने अपनी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने के लिए स्थानीय लोगों से एक साधारण मोटरसाइकिल ली और सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी के साथ आम नागरिक की तरह मौके की ओर रवाना हो गए।

    जैसे ही पुलिस टीम घटनास्थल के करीब पहुंची, ट्रैक्टर चालक को कुछ संदेह हुआ और उसने वाहन को तेजी से भगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए फिल्मी अंदाज में उसका बाइक से पीछा किया और कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। मौके से अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन को कब्जे में लेकर अमरावती पुलिस चौकी लाया गया तथा नियमानुसार माइनिंग विभाग को सूचना देकर वाहन को सीज करा दिया गया।

    इस सफल कार्रवाई पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि आजकल खनन माफिया और अन्य अपराधी पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने मुखबिर तैनात रखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस को कई बार लीक से हटकर रणनीति अपनानी पड़ती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचकूला जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     

  • चोरी के मामलें में 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 35 लाख के गहने व नगदी बरामद, देखें वीडियो

    चोरी के मामलें में 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 35 लाख के गहने व नगदी बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-8 स्थित एक मकान में करीब 10 माह पहले हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 35 लाख रुपये मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की है। बरामदगी में करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं बर्तन तथा 15 लाख रुपये नकद शामिल हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार जिले में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा लंबित मामलों के शीघ्र खुलासे के लिए सभी थाना, चौकी और क्राइम यूनिटों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि मकान के पीछे का गेट खुला हुआ था, कमरों के दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे तथा सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकदी चोरी हो चुकी थी। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-7 में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

    जांच के दौरान पता चला कि थाना सेक्टर-5 पंचकूला में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुशील कुमार उर्फ निप्पल तथा विरेन्द्र कुमार ने पूछताछ के दौरान सेक्टर-8 की इस चोरी की वारदात भी स्वीकार की थी। इसके बाद मामला क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंपा गया, जहां गहन पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई जिसमें सोना-चांदी के गहने व बर्तन के अलावा 15 लाख कैश भी है। जांच में सामने आया कि आरोपी विरेन्द्र कुमार के खिलाफ पहले से करीब 13 चोरी के मामले दर्ज हैं, जबकि सुशील कुमार उर्फ निप्पल के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और चोरी की कई वारदातों में संलिप्त रहे हैं।

    पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। पंचकूला पुलिस प्रत्येक अपराध की गहनता से जांच कर रही है और अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार कर कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा। जिले में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

     

  • PM Modi के दौरे से पहले समझौते की बैठक में युवक का कत्ल, BJP हेडक्वॉटर से 500 मीटर दूर हुई घटना, देखें वीडियो

    PM Modi के दौरे से पहले समझौते की बैठक में युवक का कत्ल, BJP हेडक्वॉटर से 500 मीटर दूर हुई घटना, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एमडीसी क्षेत्र में रंजिश को लेकर समझौते के लिए बुलाई गई बैठक खूनी संघर्ष में बदल गई। देर रात करीब 9 बजे सकेतड़ी रोड स्थित भाजपा हेड कार्यालय से 500 मीटर दूरी पर स्थित पार्क में हुए विवाद के दौरान जूस विक्रेता कपिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान एमडीसी के सकेतड़ी गांव सेक्टर-4 निवासी कपिल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सकेतड़ी गांव में रहता था और एमडीसी में जूस की रेहड़ी लगाकर आजीविका चलाता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कपिल की कुछ युवकों से रंजिश चल रही थी।

    इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष पार्क में पहुंचे थे। मौके पर दोनों पक्षों के करीब 20 से 25 युवक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कपिल पर चाकू से वार किए गए। गंभीर रूप से घायल कपिल किसी तरह पार्क से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचा, लेकिन वहीं गिर पड़ा। इसी दौरान सामने से गुजर रही डायल-112 पुलिस टीम को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। डायल-112 की टीम ने घायल कपिल को तत्काल सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल दूसरे युवक की पहचान सकेतड़ी निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात मौके पर डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम पहुंची। और मौके पर एक मोटीसाइकल भी मिली। जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। मौके पर सीआईए इंचार्ज विजय कुमार और क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज परवीन मलिक दोनों अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और हॉस्पिटल से कई युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

     

  • नाके पर तैनात ASI पर किया हमला, तोड़ी बाजू, Punjab के नौजवान सहित 3 गिरफ्तार

    नाके पर तैनात ASI पर किया हमला, तोड़ी बाजू, Punjab के नौजवान सहित 3 गिरफ्तार

    पंचकूलाः सेक्टर-5 में पुलिस नाके पर तैनात ASI पवन कुमार के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, सेक्टर-5 स्थित कैक्टस पार्क कट पर ड्रंकन ड्राइव चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवकों ने ट्रैफिक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई और होमगार्ड को पीटा, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी एल्कोसेंसर मशीन को सड़क पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार ASI पवन कुमार वीरवार को सेक्टर-5 के नाके पर ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार यातायात थाना सूरजपुर में तैनात एएसआई पवन कुमार देर रात करीब 1:20 बजे होमगार्ड जवान सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, दुष्यंत और सावन सिंह के साथ सेक्टर-5 स्थित कैक्टस पार्क कट पर ड्रंकन ड्राइव चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-5 क्लब की ओर से एक युवक पैदल वहां पहुंचा, जो नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। वह उनके साथ बहसबाजी करने लगा और गाली-गलौज करते हुए वाहनों को रोकने लगा। इसी बीच उसके 3 से 4 अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और ASI के साथ मारपीट शुरू कर दी।

    आरोपियों ने ASI का हाथ मरोड़कर तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए कुछ राहगीरों के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपियों ने सरकारी एल्कोसेंसर मशीन छीनकर सड़क पर पटक दी, जिससे वह टूट गई। एएसआई की नेम प्लेट और वर्दी के बटन टूट गए, जबकि होमगार्ड जवान राजेश कुमार की वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस, पीसीआर और ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साहिल, राहुल और हरवीर निवासी मानसा (पंजाब) को काबू कर लिया। तीनों का सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया और उनके ब्लड व यूरिन सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

  • Haryana News: इस गांव में देर रात घर में घुसा पैंथर, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News: इस गांव में देर रात घर में घुसा पैंथर, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूला: मोरनी हिल्स के गांव बैहलों के हरदीप परमार के घर में से रात करीबन 11:45 बजे के आस-पास पैंथर घर में घुस कर कुत्ते को उठा ले गया। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण भी वीडियो में कुत्ते को उठाते हुए देखा गया है।

    इसमें घर वालों और गांव वालों में दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि पहले भी हरदीप परमार के घर से 2-3 कुत्तों को यह पैंथर उठा ले गया था। प्रशासन ने सभी गांव वालों से यह विनम्र अपील की है कि इस पैंथर का स्थाई हल निकाला जाए ताकि भविष्य में पैंथर के द्वारा कोई बड़ा जान माल का नुकसान होने से बचाया जा पाए।

     

     

  • पहली बार हुआ ऐसा, अधिकारियों ने भावुक होकर DCP को दी विदाई, देखें वीडियो

    पहली बार हुआ ऐसा, अधिकारियों ने भावुक होकर DCP को दी विदाई, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा सरकार ने 3 दिन पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां सौंपने के आदेश जारी किए थे। जिसमें से डीसीपी सृष्टि गुप्ता का भी ट्रांसफर किया गया था। वहीं डीसीपी सृष्टि गुप्ता का ट्रांसफर होने के बाद पुलिस विभाग विदाई देने पहुंचा। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारीयो ने डीसीपी को भावुक विदाई दी। सभी पुलिस अधिकारी और स्टाफ उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचे।

    पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा फूलों की बौछार करके और गुलदस्ता देकर उनको नए स्थान पर पोस्टिंग के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि डीसीपी सृष्टि गुप्ता के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक अच्छा समन्वय बनाकर काम किया। पंचकूला में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि पुलिस अधिकारी की इस तरह से विदाई होना अपने आप में ऐतिहासिक है। सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उन्हें विदाई देने के लिए और नए स्थान पर पोस्टिंग की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे।

  • सड़क हादसे में घायल बच्ची की मदद के लिए आगे आए राज्यसभा सांसद, देखें वीडियो

    सड़क हादसे में घायल बच्ची की मदद के लिए आगे आए राज्यसभा सांसद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चंडीमंदिर टोल के पास सड़क दुर्घटना में युवती घायल हो गई। इस दौरान सड़क पर लहूलुहान हालत में युवती पड़ी हुई थी। तभी राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने सड़क पर घायल युवती को देखा तो वह तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आ गए। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जनसेवा और मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एवं लहूलुहान एक युवती की तत्काल मदद की। दरअसल, वह किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने सड़क दुर्घटना देखी तो उन्होंने अपना काफिला तुरंत रुकवाया और घायल युवती को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जिसके बाद सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अस्पताल में डॉक्टरों से घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके समुचित उपचार एवं सभी आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवती के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मुश्किल समय में जरूरतमंद की मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल बेटी जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच सुरक्षित लौटे।