जिसके बाद सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अस्पताल में डॉक्टरों से घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके समुचित उपचार एवं सभी आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवती के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मुश्किल समय में जरूरतमंद की मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल बेटी जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच सुरक्षित लौटे।View this post on Instagram
सड़क हादसे में घायल बच्ची की मदद के लिए आगे आए राज्यसभा सांसद, देखें वीडियो

पंचकूलाः चंडीमंदिर टोल के पास सड़क दुर्घटना में युवती घायल हो गई। इस दौरान सड़क पर लहूलुहान हालत में युवती पड़ी हुई थी। तभी राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने सड़क पर घायल युवती को देखा तो वह तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आ गए। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जनसेवा और मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एवं लहूलुहान एक युवती की तत्काल मदद की। दरअसल, वह किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने सड़क दुर्घटना देखी तो उन्होंने अपना काफिला तुरंत रुकवाया और घायल युवती को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
Leave a Reply